newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • पत्रकारों, लेखकों के लिए targettv.live पर प्रतियोगिता

    नकद धनराशि और प्रमाण पत्र से किया जाएगा पुरस्कृत

    समस्त पत्रकार, लेखक बंधुओं का targettv.live पर स्वागत है।अपने शोधपूर्ण, खोजपूर्ण, सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाले, भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले, तथ्यों पर आधारित अप्रकाशित, अप्रसारित समाचार प्रकाशनार्थ भेजने वाले बंधुओं के लिए targettv.live पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। …जिस प्रसारित समाचार को दो हजार से ज्यादा हिट्स मिलेंगे, उसके लेखक को विशेष समारोह में विशिष्ट अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गौरवमयी उपस्थिति में नकद धनराशि और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। आप अपने आलेख हमें हमारे व्हाट्सअप नंबर 9027293020 पर नि:संकोच भेज सकते हैं। हमारा ई मेल एड्रेस है targettv.live@gmail.com

  • ऑटोमेटिक वाटर लेवल इंडिकेटर मॉडल में गणेश कुमार को जिला स्तर पर तृतीय पुरस्कार

    लखनऊ। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बुधवार को बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी के कक्षा 12 के छात्र गणेश कुमार ने ऑटोमेटिक वाटर लेवल इंडिकेटर मॉडल में जिला स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सर्टिफिकेट और ट्रॉफी सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती पूनम शाही तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक आंगला भाषा श्रीमती रीता सिंह के द्वारा प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह तथा मार्गदर्शक शिक्षक संजय कटियार, मनीष कुमार तथा नीरज कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

  • गौ सेवा कर जीवन को सफल बनाएं-रश्मि द्विवेदी

    मलिहाबाद, लखनऊ। भारत विकास परिषद बालागंज शाखा द्वारा गोपेश्वर गौशाला मलिहाबाद में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। साथ ही निराश्रित गायों की अनवरत सेवा प्रदान करने के लिए गोपेश्वर गौशाला परिवार के सदस्यों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। निरंतर सेवा कार्य से जुड़े हुए सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी तक संपन्न हुआ।

    सचिव रश्मि द्विवेदी ने बताया भारत विकास परिषद अनवरत गौ सेवा सहित अन्य सामाजिक क्रियाकलापों में जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। गौशाला परिवार ने एक बड़ा कीर्तिमान अर्जित किया है। इसके लिए सभी सदस्यों को ढेरों शुभकामनाएं। समाज के लोगों को गौ सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर गौशाला परिवार की महिला मंडल अध्यक्ष शिवानी गुप्ता, गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, योग प्रशिक्षक मुनीन्द्र भरत, सुनील गुप्ता, शैलेन्द्र पांडेय, पंकज गुप्ता, अभिषेक, सोनू सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • प्राकृतिक खेती मुख्य रूप से सूक्ष्म जीवों का ही एक खेल है

    हम अपने लिए भौतिक संसाधनों की प्राप्ति की होड़ में और अधिक से अधिक धन प्राप्त करने के लालच में ही अपनी फसलों से अधिक से अधिक उत्पादन लेना चाहते हैं। और अपनी फसलों से अधिक से अधिक उत्पादन लेने के लालच में ही हम अपने खेतों में, अपनी फसलों में जाने अनजाने में बिना सोचे समझे रासायनिक उर्वरकों एवं फसल सुरक्षा रसायनों कीटनाशी, फफूंदीनाशी व खरपतवारनाशी का प्रयोग बेतहाशा मात्रा में करते हैं। इस वजह से हमारी मिट्टी में रहने वाले जीव और सूक्ष्म जीव मर गए हैं। मिट्टी में सूक्ष्म जीवों के नहीं होने की वजह से हमारे खेतों में पड़ा अपशिष्ट पदार्थ अर्थात एल जैव पदार्थ अब नहीं सडता है, क्योंकि जैव पदार्थ, अपशिष्ट पदार्थ को सड़ाने के लिए मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की उपलब्धता एवं उनकी क्रियाशीलता बहुत जरूरी है। जब जैव पदार्थ, अपशिष्ट पदार्थ मिट्टी में नहीं सड़ता है, तो ह्यूमस नहीं बनता है। इस वजह से हमारे खेतों में जीवांश कार्बन की मात्रा नहीं बढ़ती है। अपने खेतों की मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि खेतों में सूक्ष्म जीवों की उपलब्धता को उनकी क्रियाशीलता को बढ़ाया जाए और अपने खेतों की मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की संख्या को बढ़ाने के लिए ही हम घनजीवामृत, बीजामृत और जीवामृत के माध्यम से सूक्ष्मजीवों की संख्या को बढ़ाते हैं।

    एक प्लास्टिक के ड्रम में अपने गांव या जंगल के किसी पुराने बड़ के पेड़, पीपल के पेड़ या पाखड के पेड़ के नीचे की मिट्टी, जिसमें कभी कोई रसायन ना गया हो, सूक्ष्म जीवाणु युक्त मिट्टी को एक ड्रम में डालकर उसमें गाय का गोबर, गोमूत्र, दलहन का आटा (बेसन) और गुड़ या चीनी डालकर ड्रम को पानी से भरकर उसे प्रतिदिन एक डंडे की सहायता से उस घोल को चलाते हैं। कुछ दिन बाद उस ड्रम में काले रंग के नेगेटिव पैथोजन (बैक्टीरिया) ऊपर आ जाते हैं। उन्हें छानकर ड्रम से हटा दिया जाता है। याद रहे, सूक्ष्मजीवों की खुराक के लिए 3 किलो दलहन का आटा (बेसन) और 3 किलो गुड़ या चीनी 15 दिन के अंतराल पर ड्रम में डालकर डंडे की सहायता से हिलाते रहें। जैसे-जैसे वक्त बीतेगा, सूक्ष्म जीवों की संख्या में इजाफा होता जाएगा। ध्यान रहे सूक्ष्म जीवों की संख्या में इजाफा होने के साथ-साथ उनके खाने के लिए आहार/ भोजन (गुड या चीनी व दलहन का आटा /बेसन) की मात्रा में भी इजाफा करते रहें। सही मायने में चार से छ: महीने में इस घोल का रंग नारंगी/ मौसमी के जूस के रंग के समान दुर्गंध युक्त कुछ चिपचिपा सा कुछ गाढा सा हो जाएगा। तब समझ लीजिए, कि हमारा जीवामृत घोल बनकर तैयार हो गया है। इसे अपने खेतों में सूक्ष्मजीवों की संख्या को बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। जीवामृत घोल को सिंचाई के माध्यम से या छिड़काव के माध्यम से किसी भी समय अपने खेत में प्रयोग कर सकते हैं। जीवामृत का प्रयोग बरसात के दिनों में करना सबसे बेहतर रहता है, क्योंकि उस समय सभी खेतों में नमी बरकरार रहती है। सूक्ष्म जीवों को अपना काम करने के लिए खेतों में नमी का रहना बहुत जरूरी है। हमारे द्वारा तैयार जीवामृत घोल जो लगभग 200 लीटर होगा, वह 10 एकड़ खेत के लिए पर्याप्त रहता है। सूक्ष्म जीव हमारे खेत में सही तरह से पहुंच जाने के बाद यह सूक्ष्म जीव खेत में पड़े अपशिष्ट पदार्थ, जैव पदार्थों को खाकर ह्यूमस में परिवर्तित कर देंगे और हमारे खेत में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ जाएगी। सूक्ष्म जीवों की क्रियाशीलता और उनकी उपलब्धता को बनाए रखने के लिए यह बेहतर रहेगा, कि खेत के चारों ओर मेढ़ पर 4 या 6 पेड़ मौजूद रहे और खेत में नमी बनी रहे।

    जब हमारे खेत में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ जाएगी, तो हमारी मिट्टी की जैविक दशा सुधरने के साथ-साथ भौतिक और रासायनिक दशा भी सुधर जाएगी। हमारे खेत में जीवांश कार्बन की मात्रा जब जीरो पॉइंट 8 से 1 परसेंट तक पहुंच जाएगी, तब हमें अपने खेतों में किसी भी तरह की रासायनिक उर्वरकों को देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कीट एवं बीमारियों का प्रकोप भी बहुत कम होगा। सिंचाई की भी कम आवश्यकता होगी, जिससे हमें भू-गर्भ जल की बचत होगी। जैव- विविधता भी बरकरार रहेगी। पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। फसल उत्पादन लागत भी बहुत कम आएगी। जो उत्पादन हमें प्राप्त होगा, वह गुणवत्तापूर्ण होगा, जिसके खाने से हम, आप और सब नाना प्रकार की गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच जाएंगे। हम सब शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और भविष्य में हम और हमारे बच्चे इस धरती पर खुशी के साथ जी सकेंगे।

  • लम्बित विवेचनाओं के अतिशीघ्र एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देश

    बिजनौर। क्षेत्राधिकारी धामपुर द्वारा थाना धामपुर पर विवेचकों का अर्दली रुम किया गया। इस दौरान समस्त उ0नि0गण/विवेचक उपस्थित रहे।

    अर्दली रुम में सीओ द्वारा थाने पर लम्बित विवेचनाओं के अतिशीघ्र एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण, क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाना क्षेत्र में शान्ति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

  • अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने की आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

    अधिकारी शिकायतों का निस्तारण गंभीरतापूर्वक, गुणवत्तापरक ढंग से व समयबद्वता के साथ कराना सुनिश्चित करें

    जन शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए बेहद गंभीर व संजीदा हैं मुख्यमंत्री

    डिफाल्टर संदर्भों का निस्तारण प्राथमिकता पर करें

    बिजनौर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक ढंग से समयबद्वता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि किसी कारण शिकायत का निस्तारण होना सम्भव न हो सके तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी कारणों सहित उपलब्ध करायें ताकि उस शिकायत की दोबारा पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए।

    कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आईजीआरएस (समेकित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने डिफाल्टर संदर्भों का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण 31 दिसम्बर तक गुणवत्तापरक ढंग से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है, मुख्यमंत्री जन शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए बेहद गंभीर व संजीदा हैं। इस अवसर पर सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • छुट्टा पशुओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम में किया चौपाल का आयोजन

    ग्राम वासियों से की गई पशुओं को छुट्टा ना छोड़ने की अपील

    स्योहारा। बुढनपुर ब्लाक के ग्राम डेहरा में ग्राम पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी पूर्वी धर्म सिंह, नायब तहसीलदार धामपुर परमानंद श्रीवास्तव, थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने भाग लिया। ग्राम पंचायत चौपाल में आवारा पशु की समस्या के बारे में समस्त ग्राम वासियों का गोवंश पशु का रजिस्टर बनाया गया। इस में सभी ग्राम वासियों के पशु के विवरण अंकित किए गए।

    इसके साथ-साथ ग्राम वासियों को समझाया गया कि अपने पशुओं को खुला ना छोड़े ताकि छोड़े गए आवारा पशु किसी किसान के खेत में नुकसान ना कर सके। रजिस्टर के आधार पर ग्राम में रैंडम सर्वे से यह जानकारी की जाएगी कि किसी किसान का कोई पशु उसके घर से बाहर आवारा रूप में तो नहीं घूम रहा है। किसी के खेत को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा है। इसके साथ-साथ ग्राम पंचायत चौपाल में भूमि संबंधी विवाद अन्य गांव के ऐसे विवाद जो थाना समाधान दिवस संपूर्ण समाधान दिवस में रखे जाते हैं, उनकी भी जानकारी लेकर उनके निस्तारण करने के बारे में बताया गया। गांव में कोई भूमि संबंधी विवाद नहीं पाया गया। सभी ग्राम वासियों को आवारा पशु के संबंध में निर्देशित कर संपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह, नायब तहसीलदार धामपुर परमानंद श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी, एसआई प्रशांत कुमार, लेखपाल नरेश कुमार,
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सहायक, ग्राम सचिव
    व ग्रामवासी मौजूद रहे।

  • पालतू ऊंट ने मालिक को पटक कर मार डाला

    स्योहारा। कस्बा सहसपुर में आक्रामक हुए ऊंट ने अपने मालिक को पटक कर जमीन पर दे मारा। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

    सहसपुर के मोहल्ला शेखान निवासी 70 वर्षीय यूनुस उर्फ जोगी बाबा पुत्र छुट्टन परिवार के साथ रहते थे। बताया गया है कि यूनुस ऊंट को दिखाने के लिए क्षेत्र में ले जाते थे, जिसके सहारे परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। परिवार जनों के मुताबिक मंगलवार को भी यूनूस ऊंट को लेकर क्षेत्र में गए थे। देर शाम वहां से लौटने के बाद उन्होंने ऊंट को घर के पास ही बांध दिया। रात करीब 8:30 बजे वह चारा डालने पहुंचे तो अचानक ऊंट आक्रमक हो गया। ऊंट ने यूनुस को अपने जबड़ों में दबा लिया और काफी देर तक जमीन पर पटकता रहा। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यूनुस को ऊंट से छुड़ाकर गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • निराश्रित पशु छोड़ने पर होगी उचित कार्यवाही

    बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद शकूरपुर में निराश्रित पशु व नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान नया सवेरा के संबंध में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने किसी भी प्रकार के निराश्रित पशु छोड़े जाने पर उचित कार्यवाही किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • गांव स्तर पर पशुओं की डाटा फीडिंग का कार्य प्रारम्भ

    निराश्रित पशुओं की समस्या का होगा समाधान

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत औरंगपुर तारा (झलरी) विकास खण्ड मोहम्मदपुर देवमल में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

    चौपाल में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान हेतु आपके गांव से पशुओं की डाटा फीडिंग का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। इससे पशुओं की सही संख्या का आंकलन हो जाएगा और इस समस्या का निराकरण किया जाएगा। चौपाल में विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल के सभी गणमान्य व्यक्ति व ग्राम पंचायत प्रधान व्यक्ति मौजूद रहे।

  • डा. शूरवीर सिंह ने गरीबों को बांटे लिहाफ, गद्दा, तकिया

    बिजनौर। वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉक्टर शूरवीर सिंह ने मोहल्ला खतियान निकट बाबा हरिहर हनुमान मंदिर वाले क्लीनिक पर गरीबों की लिहाफ, गद्दा, तकिया देकर मदद की। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि डॉ. शूरवीर सिंह एक बहुत ही नेक दिल इंसान हैं। वह अपने चिकित्सा पद्धति से मरीजों की मदद करते रहते हैं और उन्हें दवाइयों में छूट भी देते हैं।

  • लखनऊ। यूपी में 7 सीनियर आईपीएस के तबादले किये गए हैं। देर रात जारी की गयी लिस्ट के अनुसार प्रयागराज के एडीजी प्रेम प्रकाश को हटाकर डीजीपी मुख्यालय में अटैच किया गया है। ए सतीश गणेश को एडीजी जीआरपी बनाया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नर से हटाए गए आलोक कुमार सिंह को एडीजी कानपुर में तैनाती दी गई है।

    पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात आलोक सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन बनाया गया है, जबकि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर को इसी पद पर प्रयागराज जोन भेजा गया है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन प्रेमचंद्र मीना को अपर पुलिस महानिदेशक निदेशक बरेली जोन के पद पर भेजा गया है।

    सूची के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन के पद पर तैनात प्रेम प्रकाश को पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर भेजा गया है। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स के पद पर भेजा गया है।

  • नरेंद्र कुमार गौड़ के जिम्मे इंस्पेक्टर बिजनौर सिटी कोतवाली की कमान

    बिजनौर में चार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

    बिजनौर। कानून व्यवस्था को और अधिक मुकम्मल बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने चार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

    विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना मंडावली नरेंद्र कुमार गौड़ को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर की कमान सौंपी गई है। अब तक प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर के पद पर तैनात रविंद्र कुमार वशिष्ठ को प्रभारी निरीक्षक थाना नगीना का कार्यभार सौंपा गया है। थाना नगीना के प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा को क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिंग विंग) में भेजा गया है। इनके अलावा थाना नूरपुर में कस्बा प्रभारी रविंद्र कुमार को थानाध्यक्ष मंडावली बनाया गया है।

  • पार्षद बने प्रवीण कुमार को किया सम्मानित

    बिनौली (बागपत)। दिल्ली नगर निगम में दूसरी बार पार्षद बने प्रवीण कुमार को फ़जलपुर सुंदरनगर गांव में सम्मानित किया गया।
    फ़जलपुर सुंदरनगर गांव निवासी प्रवीण कुमार महावीर एनक्लेव वार्ड 105 से दूसरी बार पार्षद निर्वाचित हुए हैं। पैतृक गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर में हुए सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत व सतगामा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पगड़ी, स्मृति चिन्ह व शाल देकर समानित किया।

    फ़जलपुर शिव मंदिर परिसर में पार्षद प्रवीण कुमार को सम्मानित करते ग्रामीण

    मास्टर जयभगवान के संचालन में हुए समारोह में भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक राजपूत, अमरजीत प्रधान, धर्मपाल सिंह, विनोद अरोरा, रोहताश प्रधान, डॉ. सुशील, विनोद प्रधान, मनोज डायरेक्टर, बबले सिंह, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

  • बाबा शाहमल की याद में होगी शूटिंग चैंपियनशिप
    29 दिसंबर से जौहड़ी शूटिंग रेंज पर होगा आयोजन

    बिनौली (बागपत)। बाबा शाहमल की स्मृति में बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर जौहड़ी राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 29 दिसंबर से होगा।

    जौहड़ी की बीपी सिंघल शूटिंग रेंज पर पत्रकारों वार्ता में जानकारी देते डॉ. राजपाल सिंह

    चैंपियनशिप संयोजक रेंज संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 दिसंबर से एक जनवरी तक बाबा शाहमल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के कई जनपदों के निशानेबाज भाग लेंगे। आयोजन का शुभारंभ एसपी नीरज कुमार जादौन करेंगे। एक जनवरी को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विजेता निशानेबाजों को प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण मंत्री केपी मलिक पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने बताया विजेता शूटरों को नकद प्रोत्साहन धनराशि भी दी जाएगी। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान खेलो इंडिया कोच महबूब पठान, ग्राम प्रधान सोहनपाल, आशु चौधरी आदि मौजूद रहे।

  • अभियान चलाकर शराब की दुकानों की चेकिंग

    बिजनौर। आगामी निकाय चुनाव, नव वर्ष आदि को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ने मोड में है। इसी क्रम में संबंधित अधिकारियों द्वारा उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार व आबकारी निरीक्षक द्वारा नगर बिजनौर और कस्बा हल्दौर में अभियान चलाकर शराब की दुकानों की चेकिंग की गई व स्टॉक चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी (सदर) मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस (सदर) अनिल कुमार एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र – 1 बिजनौर के निर्देशन में अवैध मद्यनिष्कर्षण / बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद- बिजनौर के सदर व हल्दौर स्थित आबकारी दुकानों का गहन निरीक्षण किया गया। बोतलों / पोव्वों पर चस्पा क्यू०आर०कोड को विभागीय एप से स्कैन करते हुए शराब की बोतलों व पौव्वों का सत्यापन किया गया। अनुज्ञापी / विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि दुकानों पर सी०सी०टी०वी० कैमरे क्रियाशील अवस्था में रहें। दुकान के बाहर रेट लिस्ट व संबंधित विभागीय अधिकारियों के नम्बर, टोल फ्री नम्बर सूचारू रूप से लिखे हो तथा प्रत्येक दशा में निर्धारित मूल्य पर बिक्री हो। अन्यथा की दशा में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।

  • एक जनवरी तक बकाया भुगतान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक आमरण अनशन

    राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने ज्ञापन सौंप कर दी चेतावनी

    बजाज ग्रुप की बिलाई शुगर मिल पर होगा आंदोलन

    बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने बजाज ग्रुप की बिलाई शुगर मिल द्वारा 1 जनवरी 2023 तक पिछले वर्ष का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो अगले दिन से अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन बिजनौर के जिला संरक्षक भीम सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम मोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।

    ज्ञापन में अवगत कराया गया कि पहले भी कई बार ज्ञापन व धरने प्रदर्शन के माध्यम से मांग की जा चुकी है कि बजाज ग्रुप की बिलाई शुगर मिल पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं कर पाई है। बार-बार आंदोलन करने के बाद भी बिलाई शुगर मिल किसानों का करोड़ों रुपए दबाये बैठी है, जिससे किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। किसानों के रोजमर्रा के खर्चे, जैसे बच्चों की पढ़ाई, दवाई, कृषि संबंधित खर्च और शादी ब्याह के खर्च आदि नहीं हो पा रहे हैं। किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं और उनमें भारी रोष व्याप्त है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि शासन प्रशासन 01 जनवरी 2023 तक बिलाई शुगर मिल से पिछले वर्ष का भुगतान करवाने में असमर्थ रहा तो 02 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, बजाज ग्रुप बिलाई शुगर मिल बिजनौर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगा और क्रमिक आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

    राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन बिजनौर के जिला संरक्षक भीम सिंह के साथ गौरव कुमार मंडल प्रभारी आईटी सेल मुरादाबाद, रोहित कुमार, यशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह बिट्टू, वेद प्रकाश, प्रदीप कुमार ठाकुर, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सागर सिंह, घनश्याम सिंह, शूरवीर सिंह, यशपाल सिंह, खिलेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, बिट्टू, मनोज, शूरवीर सिंह, अंकुर चौधरी, शिवम अहलावत, सत्येंद्र कुमार, मुस्तकीम, तेजवीर सिंह, मुमशाद अहमद आदि शामिल थे।

  • अस्थमा से भारत में हर साल 1 लाख 98 हजार लोगों की होती है मौत

    दुनिया में हर साल 4 लाख 61 हजार लोग गंवाते हैं जान

    अस्थमा फेफड़े से जुड़ी बीमारी है। इसमें सांस लेने में समस्या होती है। यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा ने कहा कि भारत में करीब 3 करोड़ 43 लाख लोग अस्थमा से पीड़ित हैं। दुनियाभर में अस्थमा से जितने भी लोगों की मौत होती है, उनमें भारत के 42% लोग शामिल हैं। डॉक्टर भास्कर शर्मा कहते हैं, विश्व स्वास्थ्य संगठन के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, सांस की गंभीर बीमारियों के कारण मृत्यु के मामले में चीन के बाद भारत का ही स्थान है। आंकड़े यह भी बताते हैं कि विश्व में अस्थमा के 10 फीसदी मामले भारत में ही हैं, इनमें से 15 फीसदी मामले बच्चों (5—11 साल) में ही हैं। अस्थमा ने 2019 में अनुमानित 262 मिलियन लोगों को प्रभावित किया और 455 000 लोगों की मृत्यु हुई। डॉक्टर भास्कर शर्मा बताते हैं कि भारत में सांस लेने की गंभीर बीमारियों के बढ़ने का एक बड़ा कारण वायु प्रदूषण है, जिसमें पराली जलाने और वाहनों का प्रदूषण प्रमुख है। हाल में वैश्विक स्तर पर किए गए सर्वे के मुताबिक, विश्व के शीर्ष 20 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में 13 शहर भारत के ही हैं, दिल्ली~एनसीआर, पटना, ग्वालियर और रायपुर में प्रदूषण कणों (पीएम2.5) की सर्वाधिक मात्रा है जो, सांस की नली और फेफड़ों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करते हुए अस्थमा, ब्रोनकाइटिस, हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य रोगों का कारण बनते हैं। डॉक्टर भास्कर शर्मा ने अस्थमा के लक्षणों का खुलासा करते हुए कहा कि विशेष रूप से रात के समय खांसी और सांस लेते वक़्त घरघराहट, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज निकलना, सांस की तकलीफ और छाती में जकड़न महसूस होना, थकान का एहसास होना आदि हैं।

    डॉक्टर भास्कर शर्मा ने यह भी कहा कि धूम्रपान न करें। धूम्रपान करने से अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए जरूरी है कि धूम्रपान बिल्कुल न करें। किसी भी प्रकार से तंबाकू के सेवन से बचें। साथ ही प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें। एलर्जी फ्री वातावरण में रहें। अगर आप प्रदूषित जगह पर रहते हैं, तो अस्थमा में आराम नहीं मिलता है, बल्कि बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा के लिए बंद रखें या हमेशा मास्क पहनकर रहें। इससे अस्थमा में आराम मिलता है। वहीं, एलर्जी का खतरा नहीं रहता है।बदलते मौसम में असमान्य तापमान के चलते सर्दी-खांसी का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखें। वहीं, सर्दी, खांसी और फ्लू से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। संक्रमण से बचाव के लिए नियमित रूप से अपने हाथों को साफ पानी से धोएं।

    डॉक्टर भास्कर शर्मा ने यह भी कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और खानपान की भी इस बीमारी पर काबू रखने में अहम भूमिका होती है। संतुलित खानपान के लिए हरी पत्तीदार सब्जियों और ताजे फल समेत स्वस्थ शाकाहारी खानपान अपनाएं। विटामिन सी और ई, मैग्नीशियम, ओमेगा—3 फैटी एसिड से परिपूर्ण खानपान करें। उन रसायनों और उत्पादों से दुरी बनाए रखें जो पहले सांस लेने की समस्या का कारण रहे हैं। धूल या मोल्ड जैसे एलर्जी से दूर रहें। एलर्जीरोधी दवा लें जो दमा के कारणों के खिलाफ शरीर की रक्षा करते हैं। चिकित्सक के सलाह से ही निवारक दवा लें। डॉक्टर भास्कर शर्मा ने कहा कि अस्थमा के मरीजों को मूंगफली, दूध, नमक, अल्कोहल, अंडे, सोया, मछली, सुपारी का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि अस्थमा के मरीजों को कोरोना हो जाए तो सबसे पहले डॉक्टर से इलाज करवाएं। खुद से दवा न लें। डॉक्टर की बताई दवा ही खाएं। समय-समय पर अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें, जिन चीजों से अस्थमा बढ़ता है, उनसे दूर रहें।

  • राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा नि:शुल्क उपकरण के लिए किए जाएंगे रजिस्ट्रेशन

    दिव्यांग, वृद्ध, विधवा, गरीब-मजदूर को मिलेगा लाभ- एमआर पाशा

    बुढनपुर (बिजनौर)। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग, वृद्ध,विधवा, गरीब मजदूरों के नि:शुल्क उपकरणों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
    राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने बताया कि राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के द्वारा 29 दिसम्बर 2022 गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नूरपुर-स्योहारा मार्ग कैम्प कार्यालय बुढनपुर पर नि:शुल्क कंबल, लिहाफ, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर्स, जूते, वैशाखी, सिलाई मशीन आदि के वितरण के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने दिव्यांग, वृद्ध, विधवा, महिलाएं, किन्नर, गरीब वर्ग से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करा कर लाभ उठाएं।

  • Corona Emergency Fund: कोरोना आने से पहले कर लें पैसों की तैयारी, जानिए कैसे बनेगा इमरजेंसी फंड

    साभार ~Vyapar Talks

    Corona Emergency Fund: कोरोना वायरस फिर से पूरे विश्व में तेजी से फैल रहा है। चीन में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 (Covid Variant BF.7) के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर दुनिया के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। भारत में भी नए वेरिएंट BF.7 के केस सामने आ रहे है। कोरोना आने से पहले पैसों की तैयारी कर लेना चाहिए। मतलब आपको इमरजेंसी फंड जरूर रखना चाहिए।

    रखें इमरजेंसी फंड
    सरकार की तरफ से देशवासियों को अलर्ट करते हुए कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने की सलाह दी गई है। हम सब पिछले कोरोना लहर से परिचित है कि लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी दिक्‍कतों के साथ-साथ पैसो की कमी का भी सामना करना पड़ा था। इसलिए हमें इस बार अपनी तैयारी ऐसी रखनी चाहिए कि अचानक आने वाली आर्थिक दिक्‍कतों से भी निपटा जा सके। एक्‍सपर्ट कहते हैं कि हर नौकरीपेशा, प्रोफेशनल को एक इमरजेंसी फंड जरूर रखना चाहिए। यदि कोरोना की लहर आती है तो ऐसे में इमरजेंसी फंड से काफी मदद मिल सकती है।

    क्या है इमरजेंसी फंड?
    बीपीएन फिनकैप के डायरेक्‍टर अमित कुमार निगम का कहना है कि इमरजेंसी फंड (Emergency Fund) एक ऐसा रिसोर्स है, जिसे फाइनेंशियल गोल के लिए लॉन्‍ग टर्म सेविंग्‍स को बिना डिस्‍टर्ब किए अचानक पड़ने वाली जरूरत या इमरजेंसी की खातिर अलग से रखा जाता है। यानी, यह एक ऐसा फंड है, जो आपको अचानक पड़ने वाली जरूरत के समय काम आता है। कोरोना के इस दौर में को इमरजेंसी फंड रखना बेहद जरुरी हो गया है। अगर आप इमरजेंसी फंड का प्रावधान रखते हैं, तो आप टेंशन फ्री रह सकते हैं।

    कितना रखे इमरजेंसी फंड
    मनीफ्रंट के को-फाउंडर एंड सीईओ मोहित गांग का कहना है, मनी मैनेजमेंट की यह बेस्‍ट प्रैक्टिस है कि आपको इमजरेंसी फंड (Emergency Fund) जरूर रखना चाहिए। इमरजेंसी फंड कितना होना चाहिए, यह आपके खर्चों पर निर्भर करता है। आमतौर पर आपकी मंथली इनकम जिनती है, उतनी कम से कम 6 महीने की रकम इमरजेंसी फंड में होनी चाहिए।

    कहाँ रखे इमरजेंसी फंड
    इमरजेंसी फंड आप अपने सुविधानुसार कहीं भी रख सकते हैं। यह बैंक अकाउंट में हो सकता है, जिससे कि जरूरत के समय आप आसानी से पैसे का इस्‍तेमाल कर सकें। इमजरेंसी फंड हमेशा स्विपेबल बैंक फिक्‍स्‍ड डिपॉ‍जिट या फिर लिक्विड फॉर्म या मनी मार्केट म्‍यूचुअल फंड्स में रखना चाहिए, ताकि आप आपात स्थिति में तुरंत इस्‍तेमाल कर सकें।

  • कोर्ट के इस आदेश के बाद OBC के लिए आरक्षित सीट मानी जाएगी जनरल

    ट्रिपल टेस्ट के बिना तय नहीं होगा कोई आरक्षण

    लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी नगर निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के ही कराने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद OBC के लिए आरक्षित सीट जनरल मानी जाएगी। इस मामले में 24 दिसंबर को बहस पूरी हो गई थी। कोर्ट ने निकाय चुनावों से संबंधित सभी 93 याचिकाओं पर सुनवाई के बाद 27 दिसंबर तक फैसला सुरक्षित कर लिया था।

    हाईकोर्ट ने 5 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को भी खारिज कर दिया है। बेंच ने कहा कि अगर आरक्षण तय करना है, तो ट्रिपल टेस्ट के बिना कोई आरक्षण तय नहीं होगा। सरकार को चुनाव जल्दी कराने चाहिए। ये आदेश जज देवेंद्र कुमार उपाध्याय और सौरभ लवानिया की खंडपीठ ने दिया। जनहित याचिका रायबरेली के सामाजिक कार्यकर्ता वैभव पांडेय ने लगाई थी।

    सरकार कर सकती है कमीशन गठित

    कोर्ट के इस फैसले के बाद सरकार को OBC आरक्षण लागू करने के लिए कमीशन गठित करना होगा। ये कमीशन पिछड़ा वर्ग की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट देगा। इसके आधार पर आरक्षण लागू होगा। आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट यानी 3 स्तर पर मानक रखे जाते हैं। इसे ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूला कहा गया है। इस टेस्ट में देखना होगा कि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग की आर्थिक-शैक्षणिक स्थिति कैसी है? उनको आरक्षण देने की जरूरत है या नहीं? उनको आरक्षण दिया जा सकता है या नहीं?
    कोर्ट में कहा गया कि ये एक राजनीतिक आरक्षण उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही और मुख्य स्थाई अधिवक्ता अभिनव नारायन त्रिवेदी ने सरकार का पक्ष रखा था। दलील दी गई कि निकाय ‘चुनाव में ओबीसी आरक्षण एक प्रकार का राजनीतिक आरक्षण है।

    पहले मामले की सुनवाई के समय राज्य सरकार का कहना था कि मांगे गए सारे जवाब प्रति शपथपत्र में दाखिल कर दिए गए हैं। इस पर याचियों के वकीलों ने आपत्ति करते हुए सरकार से विस्तृत जवाब की गुजारिश की, जिसे कोर्ट ने नहीं माना। राज्य सरकार ने दाखिल किए गए अपने हलफनामे में कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव मामले में 2017 में हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वे को आरक्षण का आधार माना जाए। सरकार ने कहा कि इसी सर्वे को ट्रिपल टेस्ट माना जाए। यह भी कहा कि ट्रांसजेंडर्स को चुनाव में आरक्षण नहीं दिया जा सकता है।

    ट्रिपल टेस्ट के साथ कुल आरक्षण 50% से ज्यादा ना हो…

    याचिकाकर्ता के वकील शरद पाठक ने बताया, “अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के अलग-अलग स्थितियां हैं। इसमें राज्य सरकार को तय करना होगा कि वह अपने राज्य में ओबीसी को कितना आरक्षण देना चाहते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल टेस्ट का एक फॉर्मूला दिया। ट्रिपल टेस्ट में साथ ही कुल आरक्षण 50% से अधिक ना हो। इसे ट्रिपल टेस्ट का नाम दिया गया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक निर्देश में कहा कि अगर अन्य पिछड़ा वर्ग को ट्रिपल टेस्ट के तहत आरक्षण नहीं दिया तो अन्य पिछड़ा वर्ग की सीटों को अनारक्षित माना जाएगा।

    याचिकाकर्ताओं की 65 आपत्तियां

    हाईकोर्ट में निकाय चुनाव में आरक्षण पर 65 आपत्तियां दाखिल की गईं। हाईकोर्ट ने सभी मामलों को सुनवाई पूरी कर ली है। याचिकाकर्ताओं के द्वारा ओबीसी आरक्षण से लेकर जनरल आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराई गई थी।

    सरकार के वकील की तरफ से 2017 के फार्मूले पर आरक्षण लागू किए जाने का दावा किया गया, जिस पर हाईकोर्ट ने सख्त सवाल करते हुए पूछा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में ओबीसी आरक्षण को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है तो उसका पालन क्यों नहीं किया गया ?

  • पानी बैठकर क्यों पीना चाहिए और दूध खड़े होकर

    पानी खड़े हो कर पिएंगे तो क्या होगा-Drink water while standing side effects
    अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो इससे अल्सर और सीने में जलन हो सकती है। इसका कारण यह है कि आप जो तरल पदार्थ पीते हैं वो डाइजेस्टिव एंजाइम और पेट के एसिड को धो देता है। नतीजतन, खाना नहीं पचेगा और एसिड जूस बढ़ेगा और आपको जलन महसूस होगी। इसके अलावा खड़े होकर पानी पीने से शारीरिक तरल पदार्थ संतुलित नहीं हो पाते हैं, जिससे जोड़ों में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं और गठिया (arthritis) हो सकता है।

    दूध खड़े होकर क्यों पीना चाहिए-Drinking milk standing in hindi
    दूध खड़े होकर पीना चाहिए (how to drink milk standing or sitting in hindi)। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप खड़े हैं, तो आपके दूध का कैल्शियम आपके शरीर तक पहुंचता है। ये आपके ब्लड सर्कुलेशन के जरिए तेजी से आपके शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंच जाता है, जो दूध के हर पोषक तत्व को अवशोषित कर लेता है। इससे आपको दूध का पोषण मिल जाता है।

    दूध बैठ कर पीते हैं तो क्या होता है-Drinking milk sitting side effects in hindi
    दूसरी ओर, जब आप बैठे होते हैं, क्योंकि दूध के बहाव में व्यवधान होता है, तरल पदार्थ आपके अन्नप्रणाली के निचले हिस्से के आसपास जमा हो जाएगा। फिर ये गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स सिंड्रोम या जीईआरडी का कारण बन सकता है।

  • मनमोहक झांकियों से भक्तिमय हो गया वातावरण

    बिजनौर। सैनी समाज के लोगों द्वारा महाराजा शूर सेन सैनी शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
    शोभा यात्रा चामुंडा मंदिर गेट से होते हुए नगर पालिका, शक्ति चौराहा और कचहरी रोड से होते हुए मोहल्ला जाटान बिजनौर में संपूर्ण हुई। इस दौरान मनमोहक झांकियों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

    चंद्रगुप्त मौर्य और महाराजा शूरसेन, सम्राट अशोक, राधा कृष्ण की झांकी देखने योग्य थी। देशभक्ति के गानों से समस्त दर्शक एवं बिजनौर वासी मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में उद्घाटन के तौर पर पहुंचे एडवोकेट मदन लाल सैनी ने बताया कि महाराजा शूर सेन सैनी भगवान श्री राम के अनुज भ्राता शत्रुघ्न के पौत्र एवं मथुरा नरेश थे। एडवोकेट मदन लाल सैनी ने समाज को एक सूत्र में बंध कर धार्मिक कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम के आयोजक मंडल को बधाई दी।
    कार्यक्रम में धर्मवीर सैनी, प्रधान राजेश सैनी, बलवीर सैनी, योगेंद्र सैनी, महेंद्र सैनी, प्रीतम सैनी, विजय सैनी, विपिन सैनी, राकेश सैनी, रामपाल सैनी, राम बहादुर सैनी, संजय सैनी, जगदीश प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समस्त लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्था का भी दिल से धन्यवाद दिया।

  • आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

    संगठन ने की सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग

    बिजनौर। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका कर्मचारी एसोशियेशन बिजनौर की महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वरी राठी व जिलाध्यक्ष शीला देवी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया।
    ज्ञापन में मानदेय 15 हजार किये जाने के साथ सेवा मुक्ति के समय भरणपोषण हेतु रुपए दस लाख दिये जाने, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, पोषाहार वितरण में समूह को हटाकर पूर्व की भांति करने तथा प्राइमरी स्कूलों की तर्ज़ पर केन्द्रों पर अवकाश घोषित करने की मागे उठाई गई।

    जिलाध्यक्ष शीला देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रत्येक सर्वे में लगाया जाता है। कर्मचारियों की भांति काम लेने के बाद भी मानदेय दिया जाता है, जो न्यायोचित नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वरी राठी का कहना है कि सरकार 1-8 कक्षाओं का ठंड के कारण अवकाश करती है जबकि आंगनबाड़ी केन्द्रों में इनसे छोटे बच्चे आते हैं, इसलिए इन केन्द्रों पर अवकाश दिया जाना चाहिए। उन्होंने पोषाहार वितरण में समूहों के माध्यम से वितरण को भी गलत करार देते हुए कहा कि इसके कारण वितरण में विसंगति पैदा हो गई है। इसलिए ये वितरण पहले की भांति कराया जाए।
    इस मौके पर पूनम देवी (जिला महामन्त्री), फैमीदा, सुनीता देवी, उषा रानी, कमला रानी, आदेश कुमारी, कविता, राजकुमारी, मालती, लक्ष्मी चन्द्रप्रभा, सुनीता, हेमलता, रेखा, दयावती, गुड्डो देवी, राजो देवी सुषमा देवी, विजय लक्ष्मी, बीना देवी, राकेश कुमारी, प्रियंका, पुष्पा, सुमन रानी अंचल शर्मा, रविता, मंजू, आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

  • जयंती- पुण्यतिथि विशेष

    शिक्षा के प्रति समर्पण से मिली ‘महात्मा’ और ‘महामना’ की पहचान

    भारत में शिक्षा की दृष्टि से दिसंबर माह की 2 तारीखों (23 और 25 ) का अपना अलग ही महत्त्व है। 23 दिसंबर शिक्षा खासकर स्त्री शिक्षा के लिए देशभर में आर्य कन्या विद्यालय की स्थापना को आंदोलन का रूप देने वाले स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान से जुड़ी है और 25 दिसंबर काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थापित करने वाले महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती के लिए प्रसिद्ध। भारतीय समाज में इन दोनों ही शिक्षाविदों के प्रति आज भी सम्मान का भाव स्वयमेव जागृत रहता है। अपने इस परमार्थ कार्य के लिए आर्य समाजी संत मुंशीराम को ‘महात्मा’ की उपाधि मिली और मदन मोहन मालवीय को ‘महामना’ की। सन्यास धारण करते समय महात्मा की पदवी त्याग कर मुंशीराम ने अपना नाम श्रद्धानंद रख लिया।

    स्वामी श्रद्धानंद

    एक की जन्मभूमि जालंधर है तो दूसरे की प्रयागराज। स्वामी श्रद्धानंद का जन्म वर्ष 1856 में जालंधर के तलवण गांव में हुआ और महामना का 1861 में प्रयागराज में। गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना के बाद सन्यास ग्रहण कर दिल्ली में शुद्धि आंदोलन का सूत्रपात करने वाले स्वामी श्रद्धानंद 23 दिसंबर 1926 को शहीद हो गए। एक सिरफिरे मुस्लिम युवक ने रोगग्रस्त स्वामी श्रद्धानंद को सीने में तीन गोलियां मार कर सदा सर्वदा के लिए हम सब से जुदा कर दिया। महामना ने 12 नवंबर 1946 को इस दुनिया से विदा ली।

    गुलाम भारत में शिक्षा के लिए समर्पित दोनों ही महापुरुषों का जीवन अतुलनीय-अनुकरणीय है। दोनों के रास्ते भिन्न थे पर उद्देश्य एक। स्वामी श्रद्धानंद महर्षि दयानंद सरस्वती से प्रेरित थे तो महामना स्वप्रेरित। दोनों ही महापुरुषों ने गुलामी के दौर में भारतीय समाज को शिक्षित करने के लिए अपनी-अपनी तरह से प्रयास किए। स्वामी श्रद्धानंद का प्रयास 1898 और महामना का प्रयास 1904 से शुरू हुआ। यानी जन्म समय का अंतर उनके इन प्रयासों में भी साथ-साथ चलता रहा। इन प्रयासों के फलस्वरूप ही देश को गुरुकुल कांगड़ी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय जैसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाएं न केवल प्राप्त हुई‌ बल्कि भारतीय समाज खासकर हिंदू पढ़ लिख कर जागृत भी हुए और प्रगति पथ पर अग्रसर भी।

    दोनों संस्थाओं के इतिहास बताते हैं कि गुरुकुल कांगड़ी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना में कुछ समानताएं हैं तो कई भिन्नताएं। पहले चर्चा समानताओं की। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लिए 1300 एकड़ भूमि दान में मिली तो गुरुकुल कांगड़ी को 1200 बीघे। काशी नरेश महाराज प्रभु नारायण सिंह ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लिए और नजीबाबाद में रहने वाले धर्मनिष्ठ रईस अमीन चौधरी और मुंशी अमन सिंह ने 1200 का अपना कांगड़ी ग्राम गुरुकुल के लिए दान कर दिया। दोनों ही संस्थाओं को समय-असमय पतित पावनी गंगा की बाढ़ का सामना करना पड़ा। गंगा में बाढ़ की वजह से काशी हिंदू विश्वविद्यालय का शिलान्यास पूजन स्थल ही बदलना पड़ा था वहीं गुरुकुल कांगड़ी को गंगा की भीषण बाढ़ के चलते अपना स्थान ही पूर्व से पश्चिम की तरफ खिसकाना पड़ा। यह भी समान ही है कि शिक्षा को समर्पित दोनों ही महापुरुषों ने समाज के सामने हाथ पसारे। दोनों ही संस्थाएं प्रमुख त्योहारों पर ही अस्तित्व में आईं। कांगड़ी में गुरुकुल होली के दिन (4 मार्च 1902) खुला और काशी हिंदू विश्वविद्यालय की वसंत पंचमी (14 जनवरी 1916) को शिला पूजी गई।

    महामना मदन मोहन मालवीय

    अब बात भिन्नता की। काशी हिंदू विश्वविद्यालय का सपना पूरा करने में महामना के साथ राजा-महाराजा और ब्रिटिश गवर्नर थे और गुरुकुल की स्थापना का स्वामी श्रद्धानंद का सपना आमजनों एवं आर्य समाजियों के भरपूर सहयोग से पूरा हुआ। महामना विश्वविद्यालय के लिए राजाओं के दरबारों में गए। ब्रिटिश गवर्नरों से मिले। हैदराबाद के निजाम का महामना को दान में ‘जूती’ देने का किस्सा आम ही है। यह भी ऐतिहासिक तथ्य है कि जनवरी 1909 में कुंभ मेले में देशभर से आए लोगों के बीच महामना ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना का संकल्प दोहराया। एक वृद्धा ने महामना को एक पैसा देकर दान की शुरुआत की। कहते हैं कि वृद्धा का यह आशीर्वाद रूपी दान ही महामना को ‘बड़ों’ तक ले गया।

    दूसरी तरफ स्वामी श्रद्धानंद गांव-गांव और नगर-नगर, गले में शिक्षा के लिए भिक्षा की झोली बांधकर घूमे। जिसने जो दिया उसे स्वीकार करते हुए स्वामी श्रद्धानंद तब तक घर छोड़कर विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते रहे; जब तक गुरुकुल की स्थापना के लिए पर्याप्त धनराशि एकत्र नहीं हो गई। स्वामी श्रद्धानंद ने जालंधर की अपनी 30 हजार कीमत की कोठी गुरुकुल को दान में दी। हिंदुओं के हितार्थ शुरू किए गए ‘सदधर्म प्रचारक’ समाचार पत्र का प्रेस और अपना पूरा पुस्तकालय भी उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी को दान में दे दिया।

    अंग्रेज हुकूमत काशी हिंदू विश्वविद्यालय पर मेहरबान थी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिलान्यास अवसर पर कई ब्रिटिश गवर्नर और राजा, महाराजा, सामंत, गवर्नर जनरल वायसराय के स्वागत और महामना के सहयोग के लिए उपस्थित थे। 13 दिसंबर 1921 को प्रिंस ऑफ वेल्स ने विश्वविद्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया वहीं आरंभ से ही सरकार के प्रभाव से स्वतंत्र रहने वाली गुरुकुल कांगड़ी को ब्रिटिश हुकूमत चिरकाल तक राजद्रोही संस्था मानती रही। अंग्रेज हुकूमत मानती थी कि गुरुकुल प्रयत्न पूर्वक ऐसे राजनीतिक सन्यासियों का दल तैयार कर रहा है, जिसका उद्देश्य हुकूमत के सामने हिंदुस्तान में भयानक संकट पैदा करना है।

    इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री मिस्टर रेम्जे मैकडॉनल्ड ने ब्रिटेन में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र ‘डेली क्रॉनिकल’ पत्र में गुरुकुल के खिलाफ एक लेख भी लिखा। इस लेख में ब्रिटिश हुकूमत के गुप्तचर विभाग की उस रिपोर्ट का भी हवाला दिया गया, जिसमें कहा गया था-‘गुरुकुल की दीवारों पर ऐसे चित्र लगे हैं, जिसमें अंग्रेजी राज से पहले के भारत की स्थिति को तथा अंग्रेजों के कोलकाता आने की स्थिति को दिखलाया गया है। 1857 ईसवी के लखनऊ के राज विद्रोह के चित्र भी गुरुकुल में लगाए गए हैं। बिजनौर के जिला मजिस्ट्रेट मिस्टर एफ. फोर्ड का वह बड़ा चित्र भी गुरुकुल में लगा है, जिसमें वह अंग्रेजों के खिलाफ सेना का संचालन कर रहा है..’

    ब्रिटिश हुकूमत की इसी दृष्टि के चलते गुरुकुल कांगड़ी को सरकारी तौर पर विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त नहीं हो पाया। आजादी के बाद 1962 में गुरुकुल कांगड़ी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला। गुरुकुल कांगड़ी के हिस्से में ही यह उपलब्धि दर्ज है कि हिंदी माध्यम से उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक विषयों के अध्ययन अध्यापन यहां ही पहले पहल प्रारंभ हुआ। यहां के अध्यापक और प्राध्यापकों ने विज्ञान विषयों की 17 पुस्तकों का हिंदी में प्रथम बार प्रणयन किया। इसी से शिक्षा के क्षेत्र में में गुरुकुल कांगड़ी का योगदान काशी हिंदू विश्वविद्यालय से अधिक माना या बताया जाता है।

    यह भी ऐतिहासिक तथ्य है कि महात्मा गांधी का दोनों ही शिक्षण संस्थाओं में पधारना हुआ। 14 जनवरी 1916 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिलान्यास अवसर पर महात्मा गांधी को भी आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने अपना ऐतिहासिक भाषण देकर ब्रिटिश सरकार और ब्रिटिश सरकार की उपाधियों एवं हीरे जवाहरात से लदे राजा-महाराजा की तीव्र भर्त्सना की थी। दूसरी तरफ वर्ष 1913 में कुंभ के मौके पर हरिद्वार आए महात्मा गांधी गुरुकुल गए और महात्मा मुंशीराम (स्वामी श्रद्धानंद इसी नाम से जाने जाते थे) के पैर छूकर उन्हें सम्मान दिया था। महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के फैसले के पहले दक्षिण अफ्रीका के फीनिक्स स्थित सत्याग्रह आश्रम के विद्यार्थी भारत भेज दिए गए थे। भारत में इन छात्रों को सर्वप्रथम गुरुकुल कांगड़ी में ही ठहराया गया था। माना तो यह भी जाता है कि मोहनदास करमचंद गांधी को सबसे पहले गुरुकुल के एक कार्यक्रम में दिए गए मानपत्र के माध्यम से ही ‘महात्मा’ का संबोधन दिया गया था। इसके बाद भी महात्मा मुंशीराम (स्वामी श्रद्धानंद) की हत्या करने वाले सिरफिरे मुस्लिम युवक अब्दुल रशीद को महात्मा गांधी ने निर्दोष साबित करने की कोशिश की थी । उन्होंने यह कोशिश क्यों की, यह आज तक रहस्य है। यह अलग बात है कि सिरफिरे युवक को स्वामी श्रद्धानंद की हत्या में अंततः: सजा सुनाई गई।

    इतिहास के अनेक तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि मातृभाषा हिंदी के माध्यम से गुरुकुल में शिक्षा की व्यवस्था देने वाले स्वामी श्रद्धानंद का संघर्ष और संकल्प एक मायने में महामना से कहीं से भी कम नहीं था। एक तरह से बड़ा ही था पर समाज (गुलाम और आजाद भारत दोनों) में मान-प्रतिष्ठा महामना के काशी हिंदू विश्वविद्यालय को ही अधिक मिली। यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि इस आलेख का मंतव्य किसी के काम को कमतर आंकना या बड़ा बताना नहीं है। केवल इतिहास में दर्ज तथ्यों को प्रकट करके दोनों ही महापुरुषों को उनके अपने काम के माध्यम से याद करने की एक कोशिश भर की गई है। आकलन की जिम्मेदारी आप पर।
    शिक्षा क्षेत्र के दोनों ही महापुरुषों को शत-शत नमन

    -गौरव अवस्थी
    रायबरेली

  • 36 गोवंश क्रूरता पूर्वक छोड़ने पर 5 के खिलाफ एफआईआर

    परियोजना निदेशक, डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी ने दी जानकारी

    डीएम के निर्देश पर सीडीओ चला रहे अभियान

    बिजनौर। ग्राम धनौरा में ग्राम पंचायत का ताला तोड़कर लगभग 36 गोवंश क्रूरतापूर्वक अंदर छोड़े जाने के मामले में इयर टैग प्रक्रिया के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    परियोजना निदेशक, डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम धनौरा में कतिपय लोगों द्वारा ग्राम पंचायत का ताला तोड़कर लगभग 36 गोवंश क्रूरतापूर्वक पंचायत भवन के अंदर छोड़े गए। इनमें इयर टैग प्रक्रिया के आधार पर 5 दोषियों का चिन्हिकरण कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान धनौरा विनीत कुमार द्वारा ग्राम पंचायत धनौरा के पंचायत भवन के प्रांगण में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से ताला तोड़कर लगभग 36 गोवंश पंचायत भवन के अंदर छोड़े के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में पशु क्रूरता अधिनियम के लिए के तहत केस दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन के अंदर छोड़े गए गोवंश की इयर टैग करने पर उस पर दर्ज नंबर का पशुपालन विभाग से ऑनलाइन मिलान किया गया। टैग संख्या के आधार पर मालूम हुआ कि राधेश्याम निवासी ग्राम धनौरा, अनुज कुमार निवासी रसूलपुर जागन, मूल सिंह निवासी फरीदपुर संसारू तथा पप्पू पुत्र श्याम सिंह निवासी फरीदपुर डल्लू द्वारा अपने गोवंश पंचायत भवन में छोड़े गए। शेष गोवंश के मालिक अज्ञात हैं। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा पंचायत भवन में अपने गोवंश छोड़कर कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने तथा उनके द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है।

    गौरतलब है कि प्रशासन ने गोवंश को खुला छोड़ने वाले पशुपालकों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। खोजी टीम लगातार खुलेआम घूमते गोवंश को चिन्हित कर रही है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने पशु मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कैटल शेडों की जमीनी हकीकत जानने के लिए भी ब्लॉकवार टीम बनाई है।
    डीएम उमेश मिश्रा ने निराश्रित गोवंश को लेकर अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी गई। डीएम ने गोवंश संरक्षण के लिए अभियान चलाने के लिए कहा। अभियान की कमान सीडीओ पूर्ण बोरा को सौंपी गई है। सीडीओ ने अधिकारियों से अभियान में ढील नहीं बरतने पर जोर दिया है।

    अभी ये है व्यवस्था ~
    सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि जिले के 35 गो आश्रय स्थलों में करीब 3500 पशु रह रहे हैं। गोवंश को हरा चारा, भूसा, पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। गोवंश को ठंड से बचाने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश हैं। पशु चिकित्सकों पर गोवंश की स्वास्थ्य जांच करने की जिम्मेदारी है। सभी एसडीएम को केटल शेड व गोवंश को प्रदत्त सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने के निर्देश दिए गए हैं।

  • आज और कल, चलेगी शीत लहर

    नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 26 और 27 दिसंबर को शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में “कोल्ड डे” से लेकर “गंभीर कोल्ड” की स्थिति और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर कोल्ड की स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। दिसंबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है और सर्दी पूरे शबाब पर है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज से दो दिन तक शीतलहर चलने वाली है। वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में “कोल्ड डे” से लेकर “गंभीर कोल्ड डे” की स्थिति बनी हुई है। इससे घना कोहरा रहने की भी संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी 26 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 26 और 27 दिसंबर को शीतलहर चलेगी। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिन “कोल्ड डे” की स्थिति जारी रहेगी। दो बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। पहला 26 और 27 दिसंबर को होगा और दूसरा 30 दिसंबर के आसपास होगा लेकिन बारिश के मामले में दिल्ली और एनसीआर सहित उत्तरी मैदानी इलाकों पर इन पश्चिमी विक्षोभों के कोई महत्वपूर्ण प्रभाव की उम्मीद नहीं है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

  • बिजनौर की निशा लखनऊ में हुई सम्मानित

    बिजनौर। हिम्मत, मेहनत की जिजीविषा का पर्याय बन गई हैं निशा। उन्होंने वो कर दिखाया जो एक महिला के लिए आसान नहीं था। नूरपुर में लड्डू गोपाल स्वयं सहायता समूह संचालित करने वाली निशा ने खुद का काम शुरु किया और स्वावलम्बी बनी। उनको प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विशिष्ट महिला श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने निशा को 75 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया।

    निशा ने मेहनत के दम पर खुद को साबित कर दिखाया। …और यही वजह रही कि नूरपुर ब्लाक के गांव किरतपुर निवासी निशा पत्नी लोकेन्द्र सिंह का सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर लखनऊ में किया। निशा को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से वह प्रफुल्लित हैं और अन्य महिलाओं के लिए भी मिसाल बन गई हैं।

  • अटल भाषण प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

    बिजनौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वः श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उनको सम्मानित भी किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रौबिन चौधरी ने की। कार्यक्रम में प्रवासी क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा सचिन चौघरी रहे। मंच संचालन ललित रौनी जिला महामंत्री युवा मोर्चा और आकाश शास्त्री ने किया। जज की भूमिका में डा० अजय राणा, डा० अनुज त्यागी, विवेक कर्णवाल जिला महामंत्री भाजपा रहे।

    कार्यक्रम में दीपक चौहान, संकित राठी, शुभम चौहान, जयवीर पंचवाल, कार्तिक वालियान, सुधान्शु दिग्ग्वजय, सौरभ, मित्रविंदा कर्णवाल कृष्णा, अभिषेक राजपूत, विक्की, तुषार आदि उपस्थित रहे।

  • पूर्व में डीआईजी के आदेश पर एसपी बिजनौर ने स्योहारा इंस्पेक्टर व छह पुलिसकर्मियों को किया था लाइन हाजिर

    बिजनौर। स्योहारा क्षेत्र में खनन माफिया किसकी सरपरस्ती में धड़ल्ले से धरती को छलनी कर रहे हैं, इस सवाल का जवाब शायद ही कोई दे पाए। शहरी हो या ग्रामीण क्षेत्र, हर जगह खनन माफिया पुलिस से दो हाथ आगे नजर आ रहे हैं। खनन माफिया और पुलिस के गठजोड़ पहले भी उजागर हो चुके हैं और आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई भी हुई, लेकिन खनन हमेशा चालू रहा। माफिया की दबंगई बदस्तूर जारी है। पिछले दिनों स्योहारा क्षेत्र में जिस तरह चल रहे अवैध खनन के ‘खेल’ का डीआईजी मुरादाबाद के आदेश पर पुलिस टीम ने पदार्फाश किया था। उससे भी पूरी व्यवस्था पर सवाल उठे थे सवाल यह भी कि जिला प्रशासन और पुलिस क्यों इससे नजरें फेरते नजर आ रहे हैं।

    क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि खनन माफिया सिर्फ बेखौफ ही नहीं है बल्कि उसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बड़े स्तर पर संरक्षण भी हासिल है। लंबे समय से क्षेत्र के आधा दर्जन जगहों से लगातार खनन किया जा रहा है। कुछ समय से इन सभी गांव से अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। पहले रात में चोरी-छिपे धंधा चलता था, पर आजकल दिनदहाड़े धरती मां का सीना छलनी किया जा रहा है।खनन माफिया के बढ़ते हौसले व प्रशासनिक अधिकारियों से गठजोड़ के चलते खनन रोकने के लिए बनाए गए सभी कायदे और कानून फेल साबित हो रहे हैं! कुछ माह पूर्व स्योहारा क्षेत्र में खनन को लेकर कुछ पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद भी क्षेत्र में लगातार चल रहे खनन ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। कई साल से यह सिलसिला जारी है। अवैध खनन का खेल क्षेत्र में कब खत्म होगा, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है?


    स्योहारा में कई स्थान अवैध खनन का गढ़ बन चुके हैं। प्रमुख रूप से नियामतबाद के भूड़ का जंगल, बुढ़नपुर की भूड़, मुरादाबाद रोड क्षेत्र को अवैध खनन की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर डालने के साथ-साथ नियम और कानूनों की एक लिस्ट भी जारी की गई है। अवैध खनन के मामले में पुलिस को उसी के आधार पर कार्रवाई करनी होती है। कहा जाता है कि अगर पुलिस नियम, कायदे और कानूनों का पालन करे तो अवैध खनन पूरी तरह से बंद हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। अवैध खनन कई साल से बदस्तूर जारी है। समय-समय पर पुलिसकर्मियों पर खनन माफिया के साथ मिलीभगत के भी आरोप लगते रहे हैं। पूर्व में खनन को लेकर डीआईजी के आदेश पर एसपी बिजनौर ने खनन माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप में स्योहारा थानाध्यक्ष सहित कुछ पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था, तो कुछ का तबादला भी किया गया। इसके बाद भी अवैध खनन है कि बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

  • उपायुक्त (स्वतः रोजगार) बिजनौर ज्ञान सिंह को राज्य स्तरीय सम्मान

    लखनऊ। इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बिजनौर को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट पटल पर लाने में सराहनीय योगदान पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा ज्ञान सिंह, उपायुक्त (स्वतः रोजगार) बिजनौर को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। उपायुक्त (स्वतः रोजगार) द्वारा मिशन में जनपद बिजनौर से लगभग एक लाख 60 हजार महिलाओं को मिशन से जोड़ कर सरकार के विभिन्न विभागों से अभिसरण कराकर आजीविका उन्नति की ओर अग्रसर कर नई दिशा दिखाई है। आजीविका मिशन में जनपद बिजनौर अब तक 44 कलस्टर लेवल फेडरेशन, 750 ग्राम संगठन, 15103 स्वयं सहायता समूह गठन कर राज्य स्तर पर अब एक विशेष पृष्ठ भूमि से राज्य के श्रेष्ठ जनपद श्रेणी में शुमार है। साथ ही वर्तमान में जेंडर अभियान कार्यक्रम में जनपद अग्रतर श्रेणी में है।

  • जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद

    बिजनौर। आसन्न निकाय चुनाव के अलावा कोरोना के संभावित खतरों और कानून व्यवस्था को मुकम्मल बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने कवायद को जारी रखा है।

    इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

    वहीं चांदपुर में उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने चौकी पांडव नगर क्षेत्रान्तर्गत आमजन को सुरक्षा का एहसास कराने को पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की।

    इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत भारी पुलिस फोर्स के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त की।

  • थ्री व्हीलर की चपेट में आकर 3 वर्षीय बच्चे की मौत, चालक फरार

    स्योहारा (बिजनौर)। थ्री व्हीलर की चपेट में आकर तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। बालक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्यवाई के बालक को सुपुर्देखाक कर दिया।

    शुक्रवार दोपहर थाना क्षेत्र के सहसपुर देहात में सड़क के पास तीन वर्षीय जियान पुत्र इमरान खेल रहा था। तभी ग्राम मकसूदपुर से सहसपुर की ओर आ रहे थ्री व्हीलर की चपेट में आ गया। घायल जियान को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जियान को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच घटना के बाद थ्री व्हीलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने बिना पुलिस कार्यवाई के शव को सुपुर्देखाक कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

  • स्योहारा में अवैध खनन का चल रहा खेल, यहां कायदे- कानून सब फेल?

    पूर्व में डीआईजी के आदेश पर एसपी बिजनौर ने स्योहारा इंस्पेक्टर व छह पुलिसकर्मियों को किया था लाइन हाजिर

    देखना है कि पूर्व के जैसी कार्यवाही होती है या नहीं वर्तमान में

    बिजनौर (स्योहारा)। खनन माफियाओ के बढ़ते हौसले व प्रशासनिक अधिकारियों से गठजोड़ के चलते खनन रोकने के लिए बनाए गए सभी कायदे और कानून फेल साबित हो रहे हैं! कुछ माह पूर्व स्योहारा क्षेत्र में खनन को लेकर कुछ पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद भी क्षेत्र में लगातार चल रहे खनन ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। कई साल से यह सिलसिला जारी है। अवैध खनन का खेल क्षेत्र में कब खत्म होगा, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है?

    स्योहारा में कई स्थान अवैध खनन का गढ़ बन चुके हैं। प्रमुख रूप से नियामतबाद के भूड़ का जंगल, बुढ़नपुर की भूड़, मुरादाबाद रोड क्षेत्र को अवैध खनन की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर डालने के साथ-साथ नियम और कानूनों की एक लिस्ट भी जारी की गई है। अवैध खनन के मामले में पुलिस को उसी के आधार पर कार्रवाई करनी होती है। कहा जाता है कि अगर पुलिस नियम, कायदे और कानूनों का पालन करे तो अवैध खनन पूरी तरह से बंद हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। अवैध खनन सालों से बदस्तूर जारी है। समय-समय पर पुलिसकर्मियों पर खनन माफिया के साथ मिलीभगत के भी आरोप लगते रहे हैं। पूर्व में खनन को लेकर डीआईजी के आदेश पर एसपी बिजनौर ने खनन माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप में स्योहारा थानाध्यक्ष सहित कुछ पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था, तो कुछ को तबादला भी किया गया। इसके बाद भी अवैध खनन है कि बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

  • भाकियू (भानु) ने डिप्टी सीएम को सौंपा समस्याओं से निजात को मांग पत्र

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर क्षेत्र के किसानों मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया

    बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र सौंप कर विभिन्न मांग की। राजधानी लखनऊ पहुंच कर किसान नेताओं ने डिप्टी सीएम को परेशानियों से छुटकारा दिलाने को मांग की।

    जिला बिजनौर के किसानों की समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मांग पत्र सौंपा। पत्र में गन्ना मूल्य वृद्धि व समय से भुगतान न होना, पश्चिम उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों द्वारा ठेकेदार को मैली का ठेका दिए जाने के बाद भी किसानों को मैली अधिकतम रेट पर देने, नजीबाबाद तहसील के मलूक वाली गांव में कई वर्ष से विलंबित मालन नदी पर पुल निर्माण का मामला उठाया गया। इसके अलावा किसान के नलकूप पर मीटर लगाये जाने का विरोध दर्ज करने के साथ ही नए लगे घरेलू मीटरों में आ रही ओवर बिलिंग आदि के बारे में अवगत कराया गया।
    प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश उनियाल, प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता केपी सिंह ठेनुया, प्रदेश महासचिव सुखविंदर सिंह, जिला महासचिव बिजनौर कुलदीप मोर उपस्थित रहे।

  • अल्टीमेटम: आवारा छोड़ा गौवंश, तो होगी सख्त कार्रवाई

    एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने बैठक कर ग्राम प्रधानों को समझाया

    बिजनौर। गौवंश को आवारा छोड़ने वालों की शामत आने वाली है। पुलिस प्रशासन ने ऐसे लोगों को अल्टीमेटम देते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर शुक्रवार को थाना शहर कोतवाली में एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने क्षेत्रांतर्गत गांवों के प्रधानों की बैठक कर शासन प्रशासन की मंशा से अवगत करा दिया।

    थाना कोतवाली शहर में उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) बिजनौर मोहित कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार द्वारा तहसील सदर बिजनौर क्षेत्रान्तर्गत समस्त ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गई। बैठक में आवारा गौवंश की समस्या से निजात पाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों को अवगत कराया गया कि वह अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में सभी ग्रामवासियों को यह अवगत करा दें कि गांव में किसी भी व्यक्ति के द्वारा गौवंश को आवारा न छोड़े जाए। यदि कोई व्यक्ति अपने गौवंश को आवारा छोड़ता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

  • शिविर लगा कर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, किया गया इलाज

    मलिहाबाद,लखनऊ। किसानों के जानवरों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु पशु चिकित्सालय के अंतर्गत आने वाले गांव फूलचंद खेड़ा में चिकित्सा शिविर लगाकर जानवरों की जांच कर उचित इलाज करने हेतु बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। गांव में बकरियों सहित अन्य पशुओं की चिकित्सा और बाँझपन निवारण जांच कर पशुपालकों को जागरूक किया गया। गांव में आयोजित शिविर में 64 पशुओं की जांच कर दवाएं वितरित करते हुए पशुओं के रहन-सहन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

    उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरएस मिश्र ने पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन बीमा, पशुओं को हरा चारा, पशु टीकाकरण और पशुधन किसान कार्ड बनवाने सहित पशुओं से जुड़ी अन्य मुद्दों पर जागरूक करते हुए पशु पालकों के साथ वार्ता किया। कार्यक्रम में योगेंद्र, संतोष, सूरज और शिव प्रकाश सहित दर्जनों पशु पालक उपस्थित रहे।

  • “आवर ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, ड्रीम सिटी एण्ड स्मार्ट सिटी” विषय पर जिला स्तरीय पोस्टर प्रदर्शनी कार्यक्रम सम्पन्न

    लखनऊ।“आवर ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, ड्रीम सिटी एण्ड स्मार्ट सिटी’ विषय पर जिला स्तरीय पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कालेज, इन्दिरा नगर लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार प्रो० कृष्ण चंद बाजपेई ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रदर्शनी को सफल बनाया। इस विज्ञान प्रदर्शनी के निर्णायक मण्डल में शामिल श्रीमती रश्मि माथुर कला अध्यापिका राजकीय बालिका इण्टर कालेज शाहमीना रोड लखनऊ, श्रीमती कुसुमलता गुप्ता कला अध्यापिका राजकीय बालिका इण्टर कालेज नरही लखनऊ एवं श्रीमती सुननी सोनी कला अध्यापिका राजकीय बालिका इण्टर कालेज इन्दिरा नगर लखनऊ द्वारा प्रस्तुत पोस्टरों का कई मानकों पर मूल्यांकन किया गया।

    कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि प्रो० कृष्ण चंद्र बाजपेई द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। तदोपरान्त उनके द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। राजकीय बालिका इण्टर कालेज इन्दिरा नगर लखनऊ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
    अन्त में राजकीय बालिका इण्टर कालेज इन्दिरा नगर लखनऊ की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

  • लोकबंधु चिकित्सालय में डा.त्रिपाठी के खिलाफ आंदोलन समाप्त

    डायरेक्टर डॉ० दीपा त्यागी से वार्ता, लिखित रूप में समझौता होने के बाद लिया निर्णय

    लखनऊ। लोक बंधु चिकित्सालय लखनऊ में डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी के विरोध में राजकीय नर्सेज संघ शाखा लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय एवं चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ द्वारा संचालित काला फीता आंदोलन गुरुवार को समाप्त कर दिया गया। डायरेक्टर डॉ० दीपा त्यागी से वार्ता के उपरांत एवं लिखित रूप में समझौता होने के बाद तथा सभी के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया। डायरेक्टर मैडम ने आश्वस्त किया कि जब तक वह चिकित्सालय में हैं, तब तक किसी के साथ कोई अप्रिय घटना, किसी तरह का वाद विवाद नहीं होने पाएगा। इस पर सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की और काला फीता बांधकर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। यदि भविष्य में डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी द्वारा किसी भी कर्मचारी का कोई उत्पीड़न किया गया तो राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश एवं चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ लामबंद होकर इसका विरोध करेगा।

    बैठक में अशोक कुमार (महामंत्री) राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश एवं (प्रधान महासचिव) चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश, महेंद्र श्रीवास्तव (अध्यक्ष) लखनऊ शाखा राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश, सर्वेश पाटिल (उपाध्यक्ष) चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश, सुनील कुमार (कोषाध्यक्ष) चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश, कपिल वर्मा (अध्यक्ष) लखनऊ स्टाफ नर्स, अब्दुल अलीम, नवीन, उमेश, मंजू देवी, शबाना रंजना, किरन सचान, विमला सचान, मीरा, अनामिका तथा समस्त नर्सिंग स्टाफ ईसीजी टेक्निशियन रिजवी भी उपस्थित थे।

  • माइन मित्र को जन उपयोगी बनाने पर डीएम को मिला प्रशस्ति पत्र

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को जिला स्तर पर उनके नेतृत्व एवं सतत् पर्यवेक्षण से Mine-Mitra को जन उपयोगी बनाने के सराहनीय कार्य पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र, डा0 रोशन जैकब, सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कार्य की प्रशंसा की गई व्यक्त

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को जिला स्तर पर उनके नेतृत्व एवं सतत् पर्यवेक्षण से Mine-Mitra को जन उपयोगी पोर्टल के रूप में विकसित करने तथा पूर्ण मानक के अनुरूप उसका संचालन कर उसको जन उपयोगी बनाने के सराहनीय कार्य पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
    अवगत रहे कि स्वच्छ एवं पारदर्शी खनन प्रशासन हेतु सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर विभाग से सम्बन्धित नागरिक सेवाओं को ऑनलाईन किये जाने एवं अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एकीकृत खनन निगरानी प्रणाली आईआईएमएस (IMSS) को एक छतरी के नीचे लाते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा Mine-Mitra (minemitra.up.gov.in) पोर्टल विकसित किया गया है, जिसे भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेस पुरस्कार 2022 (स्वर्ण) प्रदान किया गया है।

    डा0 रोशन जैकब, सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कार्य की प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा गया है कि जिला स्तर पर उनके द्वारा किये गये नेतृत्व एवं सतत् पर्यवेक्षण से ही Mine-Mitra एक जन उपयोगी पोर्टल बन पाया है, जिसके लिए मैं आपको हार्दिक बधाई ज्ञापित करती हूँ। Mine-Mitra तथा खनन विभाग द्वारा विभिन्न सेवाओं को प्रदान करने में आपकी महती भूमिका है। ज्ञातव्य है कि गत माह से Mine-Mitra की Flagship सेवाओं को Common Service Center (CSC) के द्वारा भी प्राप्त किया जा सकता है। डा0 जैकब ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकेे सतत् प्रयासों से यह पोर्टल और सुगम, सरल एवं जनसामान्य के लिए अधिक उपयोगी हो पायेगा। आपके बहुमूल्य सुझावों का सदैव स्वागत है।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह तथा खनन निरीक्षक बृजेश गौतम मौजूद थे।

  • 139 सार्वजनिक स्थान पर की गयी अलाव जलाए जाने की व्यवस्था- अपर जिलाधिकारी

    कोई भी निराश्रित व असहाय व्यक्ति खुले स्थानों में न सोएं- अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)

    रैन बसेरों में 158 बैड स्थापित, 6097 कम्बल वितरण के लिए तहसीलों को भेजे- अपर जिलाधिकारी

    बिजनौर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अरविन्द कुमार सिंह द्वारा सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि जनपद में चल रह भयंकर शीतलहरी के कारण निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों के बचाव हेतु राजस्व विभाग (तहसील)/नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों द्वारा अलाव जलाये जाने हेतु कुल 139 सार्वजनिक स्थान चिन्हित किये गये हैं, जिन पर अलाव जलाए जाने की व्यवस्था की गयी है। साथ ही शेल्टर होम में ठहरने की व्यवस्था व कंबल वितरण की व्यवस्था भी करायी गयी है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों का निरीक्षण जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों के रात्रि विश्राम के लिए तहसील/नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में कुल 20 शेल्टर होम/रैन बसेरों की व्यवस्था की गयी जिसमें जनपद की पाँचों तहसीलों और 12 नगर पालिकाओं व 06 नगर पंचायतों में ठहरने के लिए महिलाओं के 155 व पुरूषों के लिए 158 कुल बैड स्थापित हैं। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर धनराशि से जैम पोर्टल से 6097 कम्बल क्रय किये गये हैं, जिनकी आपूर्ति सम्बन्धित संस्था/फर्म द्वारा जनपद की पाँचों तहसीलों में की जा चुकी है।

    अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अरविन्द कुमार सिंह द्वारा राजस्व, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वह यह सुनिश्चित करें कि कोई भी निराश्रित व असहाय व्यक्ति शेल्टर होम/रैन बसेरों में ही ठहरें तथा कोई भी व्यक्ति खुले स्थानों में न सोएं।

  • अल्प अवधि के खनन परिहार के लिए प्रशासन ने दी स्वीकृति, निविदाएं की आमंत्रित

    04 जनवरी तक अल्प अवधि के 02 खनन क्षेत्रों के लिए करें आवेदन, 05 जनवरी को खोली जाएगी निविदा

    बिजनौर। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन बिजनौर ने 06 (छ) माह की अल्प अवधि के लिये तहसील नगीना के 02 खनन क्षेत्रों ग्राम शाहअलीपुर गूदड व ग्राम नसीरूद्दीनवाला में खनन परिहार स्वीकृत किया है। इस हेतु दिनांक 29 दिसम्बर 2022 समय पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 04 जनवरी 2023 अपरान्ह 5ः00 बजे तक उक्त क्षेत्रों के लिए ई-निविदा आंमत्रित की गयी है। ई-निविदा 05 जनवरी, 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे खोली जाएगी। ई-निविदा से सम्बन्धित सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं शर्तों की जानकारी ई-आक्शन पोर्टल पर अपलोड करा दी गयी है। सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं शर्तों की जानकारी किसी भी कार्य दिवस में खनिज कार्यालय बिजनौर से प्राप्त की जा सकती है।

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सर्वसाधरण को सूचित करते हुये बताया कि जनपद बिजनौर में नदी तल स्थित निजी भूमि में उपलब्ध बालू या मोरम या बजरी या बोल्डर या इनमें से कोई भी जो मिली जुली अवस्था में हो, तहसील नगीना के 02 खनन क्षेत्रों ग्राम शाहअलीपुर गूदड व ग्राम नसीरूद्दीनवाला को शासनादेश में दिये गये निर्देशानुसार 06 (छह) माह की अल्प अवधि के लिये ई-निविदा के माध्यम से खनन परिहार पर स्वीकृत किए जाने हेतु उपलब्ध घोषित किया जाता है। इस हेतु दिनांक 29 दिसम्बर 2022 समय पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 04 जनवरी 2023 अपरान्ह 5ः00 बजे तक क्षेत्रों के लिए ई-निविदा आंमत्रित की जाती है। ई-निविदा 05 जनवरी, 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे खोली जाएगी।

    उन्होंने बताया कि ई-निविदा से सम्बन्धित सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं शर्तों की जानकारी ऑन लाईन के ई-आक्शन पोर्टल etenders.up.nic.in पर अपलोड करा दी गयी है। उक्त से सम्बन्धित सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं शर्तों की जानकारी किसी भी कार्य दिवस में खनिज कार्यालय बिजनौर से प्राप्त की जा सकती है।

  • बढती शीत लहर व ठंड से पशुओं के बचाव के संबंध में प्रशासन ने पशु पालकों को दिए सुझाव

    सर्दी के मौसम में दुधारू पशुओं को पुराल नहीं खिलाना चाहिए

    सर्दी के मौसम में पशु को ताजा पानी ही पिलाएं

    बिजनौर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अरविन्द कुमार सिंह ने पशुपालकों को बढती शीत लहरी व ठंड से पशुओं के बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में पशुओं को हरा चारा व मुख्य चारा 1 से 3 के अनुपात में खिलाना चाहिए। पशु जहां विश्राम करते हैं वहां पुराल, भूसा, पेड़ों की पत्तियां बिछाना चाहिए। सर्दी के मौसम में पशु को ताजा पानी ही पिलाएं जो अधिक ठंडा या अधिक गर्म ना हो।

    उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में पशु को बरसीन या अन्य हरा चारा खिलाने से पहले थोड़ा सा सूखा चारा खिलाएं तथा बरसीन चारे को सूखे चारे में मिलाकर खिलाना चाहिए। जो पशुपालक पशुओं को पुराल खिलाते हैं, वह ध्यान रखें कि पुराल में फफूद ना लगी हो। पशु को साफ तथा सूखा रखें, यदि अधिक सर्दी एवं तेज हवा चलती हो तो नहलाने के बजाय पशुओं को मोटे ब्रश से रगड़ कर साफ करें।

    उन्होंने कहा कि बछड़े और बछड़ियों को सर्दी लगने के कारण बहुत संख्या में मृत्यु होने का डर होता है। सर्दी में पशुओं को सबुह 9.00 बजे से पहले और शाम को 5.00 बजे के बाद पशुशाला के बाहर ना निकालें। सर्दी के मौसम में दुधारू पशुओं को पुराल नहीं खिलाना चाहिए।

  • काम अधूरा, सामुदायिक शौचालय का निर्माण कागजों में पूर

    निरीक्षण में मिली गंदगी, सफाई कर्मचारी को नोटिस

    धीमी गति से हो रहा पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण

    विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत हीमपुर बुजुर्ग एवं पाउली तथा विकास खंड जलीलपुर की ग्राम पंचायत शेख सराय हबीब का आकस्मिक निरीक्षण

    बिजनौर। डीपीआरओ सतीश कुमार ने सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी बिजनौर के साथ विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत हीमपुर बुजुर्ग एवं पाउली तथा विकास खंड जलीलपुर की ग्राम पंचायत शेख सराय हबीब का आकस्मिक निरीक्षण किया।

    हीमपुर बुजुर्ग में ओडीएफ प्लस का कार्य चल रहा है। वर्मी कंपोस्ट एवं खाद के गड्ढे मानक के अनुसार नहीं पाए गए। मौके पर उपस्थित सचिव एवं ग्राम प्रधान को निर्देश दिए गए कि इनको तत्काल तोड़कर ठीक कराएं। कार्यों की गति भी धीमी पायी गई। सचिव एवं ग्राम प्रधान को निर्देश दिए गए कि मिस्त्री बढ़ाकर जल्दी से जल्दी कार्य पूर्ण कराएं। गाँव में साफ़ सफाई भी संतोषजनक नहीं पायी गई। इसके लिए भी निर्देश दिए गए कि वित्त आयोग की धनराशि से 2-3 कर्मचारियों को लगाकर सफाई लगातार कराएं।

    इसके बाद पाउली मे निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। पंचायत भवन पर प्लास्टर का कार्य चलता हुआ मिला। सचिव को निर्देश दिए गए कि जल्दी से जल्दी पूरा कराए। सामुदायिक शौचालय पूर्ण दिखाया गया है, लेकिन उसमें अंदर से कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। झूठी रिपोर्ट देने के लिए सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। गाँव मे साफ़ सफाई ठीक नहीं मिली। सफाई कर्मचारी 2 बजे ही गाँव से जा चुके थे। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

    अंत में शेख सराय हबीब में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। दोनों पर निर्माण कार्य धीमी गति से चलता हुआ मिला। ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देश दिए गए कि मिस्त्री बढ़ाकर जल्दी से जल्दी कार्य पूर्ण कराया जाए।

  • पशु छोड़ने वाले लोगों को चिन्हित कर पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही

    ग्राम मिर्जापुर महेश में एसडीएम, सीओ और बीडीओ ने किया निरीक्षण

    बिजनौर। ग्राम मिर्जापुर महेश में 100 से अधिक आवारा गौवंश को स्कूल में छोड़ने की सूचना प्राप्त होने पर उप जिलाधिकारी सदर बिजनौर मोहित कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर बिजनौर अनिल कुमार एवं खण्ड विकास अधिकारी मौ0पुर देवमल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया गया।

    इस दौरान कुछ पशु टैग लगे हुए पाए गए, इस पर पशु पालकों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये गये। गांव में डोर-टू-डोर सर्वे आरम्भ किया गया, जिसमें पशु छोड़ने वाले लोगों को चिन्हित किया गया। इनके विरूद्ध भी पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की गयी।

    इसके अतिरिक्त स्कूल का ताला तोड़कर पशु बांधने वालोें के विरूद्ध शिक्षा विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज करायी जा रही है। शेष पशुओं को सुरक्षित गौशाला छुड़वाया जा रहा है। उप जिलाधिकारी सदर बिजनौर द्वारा तहसील के समस्त ग्रामों में अभियान चलाकर पशुओं को सत्यापित करने के लिए टीम बनाकर कार्यवाही की जायेगी।

  • एक हजार बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराकर चार अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध एफआईआर

    दो लेखपालों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित हेतु तहसीलदार बिजनौर को निर्देश

    सरकारी भूमियों से अवैध कब्जा हटवाने हेतु उप जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाया गया अभियान

    ग्राम रफीउलनगर उर्फ रावली में मिला वन, सिंचाई तथा राजस्व विभाग की भूमियों पर अवैध कब्जा

    बिजनौर। ग्राम रफीउलनगर उर्फ रावली, परगना मण्डावर, तहसील व जिला बिजनौर में सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी बिजनौर से की गयी शिकायत पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी व तहसीलदार, बिजनौर को तत्काल भौतिक सत्यापन कराकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिये।

    उपजिलाधिकारी व तहसीलदार बिजनौर द्वारा राजस्व व सर्वे विभाग की टीम के साथ भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान वन विभाग, सिंचाई विभाग तथा राजस्व विभाग की भूमियों पर अवैध कब्जा पाया गया।

    उपजिलाधिकारी व तहसीलदार बिजनौर के निर्देशन में सर्वे विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग तथा सिचाईं विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समस्त विभागों की लगभग 1000 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराकर चार अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध एफआईआर करायी गयी तथा सम्बन्धित दो लेखपालों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित हेतु तहसीलदार बिजनौर को निर्देशित किया गया। कब्जामुक्त भूमियों को उनके विभागों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि ग्राम सभा की समस्त भूमियों पर यदि किसी व्यक्ति का अवैध कब्जा है, तो वह तत्काल अपना कब्जा हटा ले, अन्यथा सभी अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

    उप जिलाधिकारी बिजनौर द्वारा ग्राम सभा की समस्त भूमियों का भौतिक सत्यापन कर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश सभी राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को दिये गये तथा सभी राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को चेतावनी दी गयी कि यदि किसी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के क्षेत्रान्तर्गत किसी ग्राम में, ग्राम सभा भूमियों पर अवैध कब्जा पाया जाता है, तो उसका व्यक्तिगत दायित्व होगा तथा सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

  • 84वें निर्वाण दिवस पर विशेष

    आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी का अंतिम पत्र

    “श्रीमान अवस्थी जी को सादर प्रणाम,
    तारीख 4 का कार्ड आज अभी सुबह मिला। मेरी हालत अच्छी नहीं। अगर कमला किशोर दो-तीन दिन बाद हमें तो उनके साथ कृपा करके चले आइए और मुझे देख जाइए। 21 दिन रहिए। पेट, छाती वगैरा की हालत का पता लगाने वाले यंत्र जो आपके पास हो तो लेते आइएगा। कुछ दवाएं भी। खुजली के लिए कानपुर के डॉक्टर राम नारायण वर्मा ने वैद्यों की भी सलाह से शुद्ध गंधक बनाया था। वह कई रोज खाया। लाभ नहीं हुआ। मग्चादि, काशीसदि घृत ने भी कुछ काम नहीं किया। कार्बोलिक एसिड और तेल भी बेकार गया। अब सिर्फ सरसों का तेल मलता हूं। मेरी खुजली किसी आंतरिक विकार का फल मालूम होती है। 2 हफ्ते से दलिया तरकारी भी नहीं खा सकता। एक भी ग्रास पेट में जाते ही कै हो जाती है। सुबह दोपहर शाम को जरा सा दूध मुनक्के पढ़ा हुआ लेता हूं। वह भी बेमन। उसे भी देखते ही जी मचलाता है। जान पड़ता है मुझे जलोदर हो रहा है। पहले दिन में तीन-चार घूंट पानी पीता था। अब प्यास बहुत बढ़ गई है। पेट बेतरहा फूला रहता है। बहुत भारीपन मालूम होता है। उठना बैठना मुहाल है। चलना फिरना बंद है। पेट गड़गड़ाया करता है। पेशाब सुर्ख होता है। पाखाना ठीक-ठाक नहीं होता। लेटे बैठे रहने से कम खड़े होने चलने से पेट का भारीपन बढ़ जाता है। वैद्य भी कुछ नहीं कर सकते। शाम सुबह त्रिफला का चूर्ण खिलाते हैं।
    म. प्र. द्विवेदी (7.11.38) “

    इसके 5 दिन पहले ही उन्होंने बीमारी से संबंधित एक यह पत्र भी अपने समधी को लिखा था-
    शुभाशिष: सन्तु,
    “मैं कोई 2 महीने से नरक की यातनाएं भोग रहा हूं। पड़ा रहता हूं। चल फिर कम सकता हूं। दूर की चीज भी नहीं देख पड़ती। लिखना पढ़ना प्रायः बंद है। जरा सी दलिया और शाक (सब्जी) खा लेता था। अब वह कुछ हजम नहीं होता। तीन पाव के करीब दूध पीकर रहता हूं-3 दफे में। सूखी खुजली अलग तंग कर रही है बहुत दबाए की नहीं जातीं। शुभैषी
    म. प्र. द्विवेदी 2.1138 ” संदर्भ: किशोरी दास बाजपेई को लिखित पत्र सरस्वती भाग 40 संख्या 2 प्रष्ठ 222,23

    21 दिसंबर 1938 को रायबरेली शहर के बेलीगंज मोहल्ले स्थित अपनी पौत्री श्रीमती मनोरमा देवी शर्मा की ससुराल में अंतिम सांस लेने वाले आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने सरस्वती से त्यागपत्र देने के बाद जीवन के अंतिम 18 वर्ष अपने जन्म ग्राम दौलतपुर में ही बिताए। इस दौरान कुछ काल तक वह आनरेरी मजिस्ट्रेट और ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में भी सेवाएं देते रहे। इसके बाद उनका स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन गिरता गया। पंडित शालग्राम शास्त्री आदि अनेक वैद्य और डॉक्टरों की औषधियां निष्फल सिद्ध हुईं। रोग ग्रस्त होने के बाद उन्हें अन्न त्याग देना पड़ा।

    लखनऊ विश्वविद्यालय से “आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी और उनका युग” विषय पर हिंदी का प्रथम शोध डॉ. उदयभानु सिंह ने 1948 में किया था। डॉ उदय भान सिंह के इस शोधग्रंथ को लखनऊ विश्वविद्यालय ने संवत 2008 (वर्ष 1951) में प्रकाशित किया। इसके मुद्रक रमाकांत मिश्र एमए लखनऊ प्रिंटिंग हाउस अमीनाबाद लखनऊ थे। शोध ग्रंथ के रूप में यह अनमोल उपहार लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रख्यात समालोचक डॉ सूर्य प्रसाद दीक्षित जी ने पिछले वर्ष आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति को भेंट किया था।

    शोधग्रंथ में ही कहा गया है कि बीमारी से घिरे आचार्य द्विवेदी बार-बार कहा करते थे कि आप मेरे महाप्रस्थान का समय आ गया है। अक्टूबर 1938 के दूसरे सप्ताह में उनके भांजे कमला किशोर त्रिपाठी के समधी डॉक्टर शंकर दत्त जी उन्हें रायबरेली ले गए। शोध ग्रंथ के मुताबिक, शंकर दत्त जी ने अनेक वैद्य और डॉक्टरों की सहायता तथा परामर्श से द्विवेदी जी की चिकित्सा कराई लेकिन सभी उपचार निष्फल में और 21 दिसंबर को प्रातः काल 4:45 बजे उस अमर आत्मा ने शरीर त्याग दिया। हिंदी साहित्य की आचार्यपीठ अनिश्चितकाल के लिए सूनी हो गई।

    उनके प्रति आभार के साथ-साथ हिंदी भाषा के अप्रतिम योद्धा एवं युग प्रवर्तक साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी को 84वें निर्वाण दिवस पर शत-शत नमन

    -गौरव अवस्थी

  • कोहरे का कहर: रात 8 बजे के बाद नहीं चलेंगी रोडवेज

    मार्ग में पड़ने वाले बस स्टेशन, ढाबे, थाने, पेट्रोल पंप या टोल प्लाजा पर बसों को खड़ा किया जाएगा

    कोहरा कम होने के बाद ही सड़क पर चल सकेंगी बसें

    लखनऊ। परिवहन निगम ने कोहरे की स्थिति को देखते हुए रोडवेज बस संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इसके तहत यदि मार्ग पर कोहरा होगा तो बसों को मार्ग में पड़ने वाले बस स्टेशन, ढाबे, थाने, पेट्रोल पंप या टोल प्लाजा पर कोहरा कम होने तक खड़ा कर दिया जाएगा। इसका फैसला क्षेत्रीय प्रबंधक स्थानीय स्थिति के अनुसार करेंगे।

    परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया कि रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक अथवा कोहरा छंटने के बाद ही बसों का संचालन पुनः किया जाएगा। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। एमडी संजय कुमार ने मंगलवार को सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों व सेवा प्रबंधकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में रात्रि 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक बस स्टेशनों पर कैंप करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बस स्टेशनों पर स्थित कैंटीन व स्टाल रात-दिन खुले रहेंगे। ब्रेथ एनलाइजर से चालकों की मादक पदार्थों के सेवन की जांच भी की जाएगी।

    एमडी ने कहा कि घने कोहरे के कारण बस दुर्घटना होने पर संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित अधिकारी का होगा। निजी बसों की दुर्घटना की सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित आरटीओ व एआरटीओ को सूचना देने के साथ रोडवेज के अफसर स्वयं मौके पर पहुचेंगे। उन्होंने कहा कि इसे सुनिश्चित करते के लिए रात आठ से 12 बजे तक सभी अधिकारी बस स्टेशनों पर कैंप करें। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि अगर संचालन के बीच कोहरा मिलता है तो बस को निकटतम बस स्टेशन या सुरक्षित स्थान पर बस को खड़ा किया जाए।

    देखरेख के लिए लगाई गई टीम~
    लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि कोहरे की स्थिति को देखते हुए ही लखनऊ से चलने वाली बसों पर रोक लगेगी। अगर कोहरा नहीं होगा तो बसें सुचारू रूप से चलेंगी, लेकिन अगर सफर के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो नजदीकी बस अड्डे पर खड़ी की जाएंगी। इस व्यवस्था की देखरेख के लिए रात्रि में टीम लगाई गई है जो इसकी निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से अलाव व रैन बसेरे की व्यस्‍था की गई है।

    परिवहन निगम से जारी हुई एडवाइजरी~
    1- रात में संचालित होने वाली बसों में अगर 60 फ़ीसदी से कम सवारियां सफर करती हैं, तो उन्हें दिन में चलाया जाए।
    2- ड्राइवर और कंडक्‍टर को क्षेत्रीय अधिकारी काउंसलिंग करके कोहरे के बारे में सचेत करेंगे।
    3- अगर कोहरे की स्थिति उत्पन्न होती है तो चालक किसी सुरक्षित स्थान पर बस को खड़ी कर पार्किंग लाइट जलाए। इसके साथ ही यात्रियों को बस के बाहर न निकलने दें।
    4- यात्रियों को जागरुक करने के लिए बस के अंदर नोटिस लगाई जाएगी कि कोहरा होने पर बस ड्राइवर व कंडक्‍टर पर बस को चलाने के लिए दबाव ना बनाएं।
    5- सभी बसों में लाइट, बैक लाइट, इंडिकेटर, पार्किंग लाइट लगी हो, जो काम करते हों।

    कोहरे में बंद रहेंगी बसें : दयाशंकर
    निर्देश दिए गए हैं कि रात को कोहरे में बसों का संचालन बंद किया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक इसका निर्णय लेंगे और जहां कोहरा है वहां बसों को तत्काल रोक दिया जाएगा। अक्सर रात आठ से सुबह आठ बजे तक कोहरा पड़ता है। इस समय में ही ज्यादा ध्यान रखना होगा। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यदि मौसम साफ है और कोहरा नहीं है तो बसों का संचालन बदस्तूर चलेगा। बसों को जहां भी होटल, थाना, पेट्रोल पंप आदि पर रोका जाएगा वहां क्षेत्रीय प्रबंधकों की जिम्मेदारी रहेगी कि यात्रियों और चालक परिचालकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री परिवहन (स्वतंत्र प्रभार)

  • नजीबाबाद सीओ ने किया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण

    जनता को सुरक्षा का अहसास कराने को पैदल गश्त

    बिगड़ैल युवकों की लिस्ट बनाने के संबंध में अवगत कराया

    बिजनौर। क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेन्द्र पाल सिंह द्वारा थाना नजीबाबाद का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी शस्त्रों की साफ-सफाई, आमनेशन, अभिलेखों का रखरखाव, मैस की सफाई, सभी विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं का निस्तारण, मालों का निस्तारण एवं थाना कार्यालय की साफ-सफाई चेक की।

    इसी के साथ आगामी निकाय चुनाव को लेकर तथा जनता में सुरक्षा की भावना स्थापित करने को लेकर अधिकारियों व कर्मचारीगणों के साथ कस्बा में पैदल गश्त किया गया।

    कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन कर नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान “नया सवेरा” एवं हलकों में रह रहे बिगड़ैल युवकों की लिस्ट बनाने के संबंध में अवगत कराया गया, सभी से समस्याओं के बारे में भी पूछा गया।

    उन्होंने नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के अन्य आदेशों-निर्देशों से अवगत कराया गया।

  • एसडीएम ने वितरित किए कंबल, खिले बुजुर्गो के चेहरे

    लखनऊ। तहसील क्षेत्र मलिहाबाद के अंतर्गत मंगलवार को  बढ़ती ठंड में ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में क्षेत्र के दर्जनों बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।

    लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के गुमसेना गांव पहुँच बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रज्ञा पांडेय के हाथों कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी दिखी, वहीं सभी गरीब लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण आगे भी जारी रहेगा।

    उपजिलाधिकारी प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि पिछले 2 सप्ताह से कंबल वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया था। क्षेत्र की दर्जनों बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरित किए गए थे और पूरे क्षेत्र के गांवों में गरीब असहाय पात्रों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी लेखपालों को दी गई है। जैसे जैसे लिस्ट बनती जाएगी वैसे ही क्रमानुसार गांवों के बुजुर्गो को कंबल वितरित किए जाएंगे और जो बुजुर्ग तहसील नहीं पहुँचने की स्थिति में हैं, उनको घर में जाकर कंबल दिया जाएगा। इस अवसर पर कानूनगो सतीश कुमार, ग्राम प्रधान रामकुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर में की गई जांच

    मलिहाबाद,लखनऊ। बदलते मौसम में किसानों के जानवरों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु पशु चिकित्सालय के अंतर्गत आने वाले गांव में मंगलवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान जानवरों की जांच कर उचित इलाज करने हेतु बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर अमानीगंज गांव में पशुओं की चिकित्सा और बाँझपन निवारण जांच कर पशुपालकों को जागरूक किया गया। गांव में आयोजित शिविर में 101 पशुओं की जांच कर दवाएं वितरित करते हुए पशुओं के रहन-सहन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

    उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरएस मिश्र ने पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड पशुधन बीमा पशुओं को हरा चारा पशु टीकाकरण और पशुधन किसान कार्ड बनवाने सहित पशुओं से जुड़ी अन्य मुद्दों पर जागरूक करते हुए पशु पालकों के साथ वार्ता की। कार्यक्रम में योगेंद्र, अनुराग, संतोष, सूरज और आत्माराम शुक्ल सहित दर्जनों पशु पालक उपस्थित रहे।

  • लखनऊ। यूपी के निकाय चुनाव में अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण के मुद्दे पर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई हुई। मामले पर कोई फैसला नहीं दिया गया। इस पर कल बुधवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।

    यूपी सरकार ने दाखिल किए गए अपने हलफनामे में कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव मामले में 2017 में हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सर्वे को आरक्षण का आधार माना जाए। दायर याचिकाओं के पक्षकारों को उपलब्ध कराए गए जवाबी हलफनामे में सरकार ने कहा है कि इसी सर्वे को ट्रिपल टेस्ट माना जाए। शहरी विकास विभाग के सचिव रंजन कुमार ने हलफनामे में कहा कि ट्रांसजेंडर्स को चुनाव में आरक्षण नहीं दिया जा सकता। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा था कि किन प्रावधानों के तहत निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। इस पर सरकार ने कहा है कि 5 दिसंबर, 2011 के हाईकोर्ट के फैसले के तहत इसका प्रावधान है।

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पहले स्थानीय निकाय चुनाव की अंतिम अधिसूचना जारी करने पर 20 दिसंबर तक रोक लगा दी थी। साथ ही राज्य सरकार को आदेश दिया था कि 20 दिसंबर तक बीते 5 दिसंबर को जारी अनंतिम आरक्षण की अधिसूचना के तहत आदेश जारी न करे। कोर्ट ने ओबीसी को उचित आरक्षण का लाभ दिए जाने व सीटों के रोटेशन के मुद्दों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था। न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव की खंडपीठ ने यह आदेश रायबरेली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वैभव पांडेय व अन्य की जनहित याचिकाओं पर दिया था।

  • कार की टक्कर से 35 फुट गहरी नदी में गिरी घोड़ा बग्गी

    घोड़ा बग्गी मालिक और उसके चार बच्चे घायल

    बिजनौर। मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर कार की टक्कर से एक बग्गी घोड़ों सहित उछलकर 35 फुट गहरी नदी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने बग्गी में सवार चार बच्चे और बग्गी मालिक को बाहर निकाला।

    बिजनौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मालन नदी के पुल पर मंगलवार को इरशाद पुत्र अल्लादिया मंडावर की तरफ से चढ़त के लिए घोड़ा बग्गी ले जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ईऑन कार ने टक्कर मार दी। दोनों घोड़ों समेत बग्गी पुल से उछलकर 35 फीट गहरी नदी में जा गिरी। हादसे में बग्गी मालिक इरशाद और उसके चार बच्चे शहनवाज (9 वर्ष), अफसीन (6 वर्ष), अर्श (5 वर्ष) और अरमान (8 वर्ष) के साथ ही दोनों घोड़े भी घायल हो गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को बाहर निकाला।

    हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त नदी में पानी नहीं था, वरना मामला ज्यादा बड़ा हो सकता था। एसएसआई मीर हसन ने बताया कि कार की टक्कर से बग्गी नीचे नदी में गिर गई। हादसे में बग्गी चालक व 4 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गाड़ी को थाने भिजवाया जा रहा है।

  • शासन ने कन्या सुमंगला योजना में बेहतर क्रियान्वयन के लिये किये कुछ संशोधन

    बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने व बेटी बचाओ, बेटी पढाओ की अवधारणा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित है मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

    भारतीय पोस्टल बैंक खाता व स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र भी होंगे अनुमन्य- मुख्य विकास अधिकारी

    शहरी क्षेत्र में उप जिलाधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी करेंगे स्थलीय जांच व भौतिक सत्यापन- सीडीओ

    बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना वर्तमान में संचालित है। कन्या सुमंगला योजना छह श्रेणियों में लागू होगी। इसमें कुल रुपए 15 हजार की धनराशि लाभर्थी को 06 अलग-अलग श्रेणियों में निर्धारित समय में दी जायेगी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उक्त योजना के क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों के दृष्टिगत कुछ संशोधन किये गये हैं।

    उन्होंने बताया कि उक्त योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है। साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढाओ की अवधारणा सुदृढ़ होगी।

    उन्होंने बताया कि संशोधित व्यवस्था के अन्तर्गत योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीयकृत बैंक/क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के साथ भारतीय पोस्टल बैंक के खाते भी अनुमन्य होंगे। आवेदक द्वारा शपथ पत्र के स्थान पर निर्धारित प्रारूप पर स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। श्रेणी-1 से श्रेणी-6 तक सभी श्रेणियों के आवेदन पत्रों की पात्रता की स्थलीय जांच व भौतिक सत्यापन शहरी क्षेत्र में उप जिलाधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जायेगा।

    उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना छःह श्रेणियों में लागू होगी। इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थी का वर्गीकरण तथा उनके लिये धनराशि वितरण की श्रेणियां निर्धारित है। उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी में बालिका के जन्म होने पर रुपए 2000 एक मुश्त, द्वितीय श्रेणी में बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त रुपए 1000 एक मुश्त, तृतीय श्रेणी में कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रुपए 2000 एक मुश्त, चतुर्थ श्रेणी कक्षा छह में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रुपए 2000 एक मुश्त, पंचम श्रेणी में कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रुपए 3000 एकमुश्त, शष्टम श्रेणी (ऐसी बालिकाएं, जिन्होंने कक्षा 10वीं/ 12वी उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा 02 वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो, को रुपए 5000 एक मुश्त धनराशि वितरण की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि पात्रता हेतु लाभार्थी का परिवार उ०प्र० का निवासी हो तथा उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें राशन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर पहचान पत्र/विद्युत/टेलीफोन का बिल मान्य होगा। लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम रुपए 3.00 लाख हो। किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा। लाभार्थी के परिवार का आकार (साईज), परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों।

    उन्होंने बताया कि किसी महिला को द्वितीय प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ अनुमन्य होगा। यदि किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से दो जुड़वां बालिकाएं ही होती हैं, तो केवल ऐसी अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ अनुमन्य होगा।

    उन्होंने बताया कि यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप में गोद ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुए अधिकतम दो बालिकाएं इस योजना की लाभार्थी होंगी। पात्र लाभार्थी अपना आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट http://www.mksy.up.gov.in किसी भी जनसेवा केन्द्र /जन सेवा केन्द्र सेन्टर से करा सकते हैं।

  • बढ़ती ठंड में जरुरतमंदों को गर्म कपड़े बांटकर ‘टीम हमसफर’ ने मनाया पत्रकार विनीत गुप्ता का जन्मदिन

    जन्मदिन पर मिले उपहार से जरुरतमंदों में खुशी की लहर, विनीत के लिए की लंबी उम्र की कामना

    लखनऊ। राजधानी में बढ़ती ठंड को देखते हुए जहां कई स्थानों पर समाजसेवी संगठनों की ओर से जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म कपड़े बांटे जा रहे हैं, वहीं इसी कड़ी में टीम हमसफर ने एक पत्रकार के जन्मदिन पर जरुरतमंदों और गरीबों में गर्म कपड़े वितरण किए।

    राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय में टीम हमसफर द्वारा शार्प मीडिया न्यूज एजेंसी से राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त पत्रकार विनीत गुप्ता का जन्मदिन गर्म जोशी से मनाया गया। इस मौके पर टीम केयर इंडिया एंड रिसर्च फाउंडेशन के डायरेक्टर शहज़ादे कलीम की ओर से गरीबों को गर्म कपड़े भी बांटे गए।
    दरअसल हर वर्ष हर इंसान की जिंदगी में ये दिन आता है, लेकिन इस दिन को खास और यादगार तभी बनाया जा सकता है, जब हर इंसान सकारात्मक सोच का मालिक हो और इंसानियत और इंसानी जज्बे के साथ गरीबों की मदद की भावना दिल में हो। इसी सोच के साथ टीम हमसफर ने पत्रकार विनीत गुप्ता का जन्मदिन मनाते हुए गरीबों और जरुरतमंदों को भी जन्मदिन में शामिल किया। इस मौके पर टीम हमसफर के हमराही और पत्रकार अब्दुल वहीद, नजम अहसन, आफाक अहमद मंसूरी, तनवीर अहमद सिद्दीकी, जुबैर अहमद, अनवार अहमद सिद्दीकी, इरशाद अहमद उर्फ गुड्डू, अवधेश,अमरजीत, तौहीद आलम मौजूद रहे।जन्मदिन पर मिले उपहार से जरुरतमंदों में खुशी की लहर देखी गई। इस अवसर पर विनीत के लिए जरुरतमंदों ने लंबी उम्र की कामना की। इस खास मौके पर विशेष रूप से पत्रकार प्रशांत दुबे भी मौजूद थे।

    इस खुशी के मौके पर टीम ने विनीत गुप्ता को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। साथ ही विनीत गुप्ता को सभी ने मुबारकबाद पेश करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।।

  • एसपी सिटी ने किया थाना मंडावली का आकस्मिक निरीक्षण

    बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 प्रवीन रंजन सिंह ने थाना मंडावली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, शस्त्रागार, मेस, महिला हेल्प डेस्क व कार्यालय इत्यादि को चेक किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • विश्व हिंदू महासंघ ने शाहरुख खान का पुतला फूंक कर जताया आक्रोश

    प्रधानमंत्री से पठान फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की मांग

    स्योहारा (बिजनौर)। फिल्म पठान में भगवा रंग की खिल्ली उड़ाए जाने के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने स्योहारा थाने चौराहे पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फूंका। इसके बाद विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष हरीश चौहान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक स्योहारा को सौंपा। ज्ञापन में फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सेंसर बोर्ड को चेतावनी देने, सनातन संस्कृति से छेड़छाड़ करने वाले शब्दों का किसी भी फिल्म या गाने में प्रयोग न करने देने की मांग की गई।

    इस दौरान साथ में जिला सह संयोजक सुभाकार सिंह, संयोजक रूपेंद्र प्रताप सिसोदिया, जिला मंत्री संजीव राणा, मोहित चौहान, प्रशांत चौधरी गजेंद्र सिंह, विकास कश्यप, डेविड कुमार, वीरेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, बंटी सैनी, दीपक सैनी, कोमल सिंह, हर्ष कुमार रितिक पाल, शिवम सैनी, शिवम यादव, प्रशांत कुमार, सागर विश्नोई, ऋषभ कुमार, राहुल राजपूत व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में 478 खिलाड़ियों ने भरा फर्राटा

    बिजनौर। द्वितीय सब जूनियर व जूनियर बालक बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा भारती बिजनौर व दयाल ग्रुप, मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से श्री गांधी इंटर कॉलेज हरगनपुर में किया गया। प्रतियोगिता में 478 खिलाड़ियों के द्वारा विभिन्न दौड़ में प्रतिभाग किया गया।

    प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी एवं दयाल ग्रुप के सीड प्रोडक्शन आफिसर डा. राजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में ग्रामवासी प्रतियोगिता को देखने लिए पहुंचे।

    खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह योगी ने स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक बताते हुए खिलाड़ियों से हार जीत की चिंता छोड़ खेल भावना से दौड़ में भाग लेने का आह्वान किया। योगी ने कहा प्रतिभाग करने वाला हर खिलाड़ी एक विजेता है। प्रतियोगिता के आरम्भ में बच्चों के द्वारा  मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी गई।

    विभिन्न दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को उप कृषि निदेशक गिरीश चंद दयाल ग्रुप के सीड प्रोडक्शन ऑफिसर डॉक्टर राजीव कुमार, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी, आयोजक सचिव कुंवर शरद कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर के सम्मानित किया गया।


    ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम
    3000 मीटर बालिका सोनी प्रथम, मंजू द्वितीय व चिंता तृतीय, बालक वर्ग में मो शारिक प्रथम, जोनी कुमार द्वितीय, विकास कुमार तृतीय, सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर, शहरीन प्रथम संजना द्वितीय व काव्या तृतीय, 200 मीटर दिव्यांशी प्रथम, हुदैमा द्वितीय व महिला तृतीय,
    सब जूनियर बालक 100 मीटर उज्जवल त्यागी प्रथम, नकुल द्वितीय व देव वीर तृतीय, 200 मीटर रितिक प्रथम, द्वितीय नीतीश कुमार, जूनियर वर्ग में 200 मीटर अक्षय कुमार प्रथम, अनमोल द्वितीय, लकी तृतीय, 400 मीटर में आकाश प्रथम, प्रिंस द्वितीय गुरजीत तृतीय, बालिका जूनियर वर्ग में 400 मीटर मंजू प्रथम, राधिका द्वितीय, मानषी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 100 मीटर में दिव्यांशी निराला प्रथम, दिव्यांशी गंधर्व द्वितीय व हिमांशी तृतीय स्थान पर रही।

    प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में अरविंद अहलावत, डा राहुल त्यागी, संजीव डवास, उत्तम कुमार, परवेज़ शामिल रहे। प्रतियोगिता का संचालन राजेन्द्र सोलंकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विरेंद्र कुमार सैनी, पंकज कुमार, विनय कुमार, दयाल सीड्स, अनूप कुमार प्रधान जी, रक्षपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, यश सिंह आदि का सहयोग रहा।

  • डाक्टर अजय शंकर त्रिपाठी के स्थानांतरण को लेकर राजकीय नर्सेज संघ की मुहिम

    लोकबन्धु राजनारायण चिकित्सालय लखनऊ में स्टाफ़ नर्स से अभद्रता का मामला

    लखनऊ। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि लोकबन्धु राजनारायण चिकित्सालय लखनऊ में स्टाफ़ नर्स मंजु देवी से अधीक्षक द्वारा की गयी अभद्रता के सम्बन्ध में राजकीय नर्सेज़ संघ की शिकायत पर निदेशक महोदया ने चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अजय शंकर त्रिपाठी को चेतावनी पत्र जारी करते हुए सचेत किया है। साथ ही संघ को अवगत कराते हुए विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया गया है, परंतु सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक डाक्टर अजय शंकर त्रिपाठी का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक हम सभी काला फ़ीता बाँध कर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। यहाँ प्रकरण नर्सेज़ बनाम डाक्टर का नहीं है, ये इसके पूर्व भी जिस चिकित्सालय में तैनात रहे, वहां भी इस तरह की घटना कर चुके हैं। लोकबंधु चिकित्सालय के डाक्टर, नर्स, टेक्नीशियन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सभी इनकी अभद्रता के शिकार हो चुके हैं। यदि 15 दिन के अंदर चिकित्सा अधीक्षक के स्थानांतरण का निर्णय नहीं लिया गया तो आगे लोकबंधु ही नहीं लखनऊ के समस्त चिकित्सालयों में इसका विरोध किया जाएगा।

    क्या लिखा निदेशक एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पत्र में ?

    निदेशक एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने शनिवार 17 दिसंबर को ही चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अजय शंकर त्रिपाठी को कार्यालीय पत्र भेजकर कहा कि श्रीमती मंजू देवी, स्टाफ नर्स के प्रकरण के उपरान्त विभिन्न स्तरों पर चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं चिकित्साधिकारियों द्वारा प्रेषित शिकायत की जाँच उच्च स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों की गठित समिति द्वारा सम्पादित की गयी। इसमें यह तथ्य प्रकाश में आया है कि आप द्वारा चिकित्सालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिकित्सा व्यवस्था एवं कार्य व्यवहार में सुधार हेतु किये जाने वाले निर्देश के समय कठोर शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जिससे कहीं न कहीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भावनाएं आहत होती हैं।
    अतः आपको चेतावनी के साथ सचेत किया जाता है कि अपने अधीनस्थों के साथ मृदुल व्यवहार करें तथा किसी भी दशा में कठोर शब्दों का प्रयोग करने से बचें।

  • गुल फाउंडेशन ने बढ़ती ठंड में गरीब असहाय लोगों को बांटे कंबल

    कंबल पाकर जरूरतमंद परिवारों के खिले चेहरे

    बच्चों को भी बिस्कुट सहित बांटे कई उपहार

    लखनऊ। गुल फाउंडेशन ने सर्दी के मौसम में शीत लहर के दौरान गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। शनिवार शाम लोहिया पार्क मुख्य द्वार के सामने आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में तीन सौ से ज़्यादा गरीबों को कंबल बांटे गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य श्रीमती रूमाना सिद्दीक़ी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि ठिठुरती सर्दी में गुल फाउंडेशन द्वारा गरीबों को कंबल बांटने का कार्य अत्यंत सराहनीय है।

    इस अवसर पर मौजूद विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार विशेष सचिव विधानसभा और विशिष्ट अतिथि अब्दुल वहीद, नजम अहसन, जुबैर अहमद, मुर्तुजा अली, शाहिद सिद्दीकी ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। गुल फाउंडेशन की अध्यक्ष गुले राणा सईद ने इस अवसर पर मौजूद बच्चों में चॉकलेट और चिप्स बांट कर उनके चेहरे पर खुशी लाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा उनका ध्येय है। उन्होंने कहा कि संगठन जितना हो सके असहायों को ठंड में राहत पहुचाने का कार्य करता रहेगा।अध्यक्ष गुले राणा सईद ने बताया कि यह कार्य कई साल से करती आ रही हैं और यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।कंबल वितरण में गुल फाउंडेशन की अध्यक्ष गुले राणा सईद के अलावा संगठन की सीमा, ज़ोया, नाज़रीन, गुलनाज, शाहिना, परवीन अख्तर आदि लोग मौजूद रहे।

  • राजकीय आईटीआई बिजनौर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता

    कौशलाथान के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल व नकद पुरस्कार

    बिजनौर। विश्व बैंक पोषित संकल्प परियोजना के अंतर्गत प्राविधानित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता (कौशलाथान) का आयोजन राजकीय आईटीआई बिजनौर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता 13 स्किल में संपन्न कराई गई। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक द्वारा बताया गया कि प्रत्येक स्किल के प्रथम विजेताओं को 20 दिसंबर 2022 को मुरादाबाद में मंडल स्तरीय परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा। प्रतियोगिता के साथ-साथ स्किल एक्सपो (छात्रों द्वारा बनाए गए जॉब की प्रदर्शनी) का भी संस्थान में आयोजन किया गया। प्रत्येक स्किल में पांच विजेताओं को मुख्य अतिथि दीपक गर्ग उर्फ मोनू सभासद एवं जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बिजनौर ने प्रशस्ति पत्र, मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में वही रोजगार पाने का हकदार होगा, जिसके पास स्किल हुनर उपलब्ध होगा। प्रधानाचार्य मंजुल मयंक की अध्यक्षता एवं प्रधान सहायक राकेश शर्मा के संचालन में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में नंदकिशोर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई नगीना, ओंकार सिंह, ज्योत्सना, एनसी मंडल, फुरकान, राकेश कुमार शर्मा, सनी तोमर, आशीष सक्सेना, हरीश चंद्र गुप्ता, कमल वीर सिंह, अर्चना गहलोत, शुबाना अली आदि का सहयोग रहा।

  • देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, नारे के साथ भाजपाई सड़कों पर

    देश के सम्मान में भाजपा मैदान में, उदघोष के साथ धरना प्रदर्शन

    पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में टिप्पणी पर बवाल

    प्रधानमंत्री के खिलाफ भुट्टो की अपमानजनक टिप्पणी व अमर्यादित भाषा का मामला

    बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी व अमर्यादित भाषा के विरोध में आयोजित प्रदर्शन की श्रृंखला में भाजपा बिजनौर द्वारा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि के नेतृत्व व प्रमोद चौहान के संचालन में नुमाइश ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन तथा कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया।

    इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “देश के सम्मान में भाजपा मैदान में” “देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” “पाकिस्तान मुर्दाबाद, बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद” “बिलावल भुट्टो माफी मांगो” के नारे लगाए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई।

    धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, हरजिंदर कौर, डॉ. बीरबल सिंह, सीताराम राणा, जिला महामंत्री विनय राणा, विवेक कर्णवाल, भूपेंद्र चौहान बॉबी जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह, जिला कोषाध्यक्ष केके रवि, कृष्ण बलदेव सिंह, गौतम शर्मा, अजय राणा, सीपी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी, नीरज शर्मा, रोबिन चौधरी, विकास अग्रवाल, संजीव गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, राजीव अग्रवाल, दीपक गर्ग, सतीश गौतम, विनोद मलिक, विनोद राठी, जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ पवन कुमार राजपूत, मलकीत सिंह, तिलक राज सैनी, राजीव राजपूत, सुबोध पाराशर, अनूप खन्ना, मोनिका शर्मा, मोहिनी जैन, सीमा मलिक सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • काकोरी के शहीदों की याद में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता

    काकोरी शहीद दिवस की 95 वी वर्षगांठ पर चल रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम

    लखनऊ। काकोरी शहीद दिवस की 95 वी वर्षगांठ मनाए जाने के क्रम में शासन द्वारा निर्धारित पांच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की हुई है। इसके क्रियान्वयन के क्रम में शहीद स्मारक मंदिर बाजनगर काकोरी में दूसरे दिन जनपद स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित हुई, जिसमें कुल मिलाकर 39 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

    इस अवसर पर राजकुमार सिंह प्रधानाचार्य बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी, सुरेश नारायण प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थावर तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर कुमुद चौधरी राजकीय हाई स्कूल अमेठिया सलेमपुर प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में शामिल रहे। सुनील कुमार प्रवक्ता बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी, अमित कुमार सहायक शिक्षक बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी, सुरेश कुमार प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल मल्हा, राकेश कुमार सिंह शिक्षक राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, श्रीमती मनीषा शिक्षिका लक्ष्मी नारायण भगवती विद्या मंदिर गर्ल्स कॉलेज, श्रीमती आसमा रिजवी शिक्षिका राजकीय हाई स्कूल अमेठिया सलेमपुर उपस्थित रहे।

    एसडीएम सदर नवीन चंद्र ने बताया कि कल आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में जूनियर और सीनियर वर्ग में देश भक्ति देशभक्ति थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन जादू का कार्यक्रम, कठपुतली के कार्यक्रम तथा शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम छात्र-छात्राओं तथा सामान्य जनता के लिए प्रतिदिन संपन्न होंगे।

  • बिना हेलमेट स्टार्ट नहीं होगी आपकी बाइक, 10वीं के छात्र ने बनाया तगड़ा जुगाड़, महज 400 का खर्च

    लखनऊ। आएदिन सड़क हादसों में जान गवाने वाले लोगों की खबरों से आहत हाईस्कूल के छात्र ने एक हाईटेक सिस्टम का ईजाद किया है। इस छात्र ने बाइक को चलाने के लिए सेंसरयुक्त हेलमेट की कंट्रोलिंग डिवाइस बनाई है। इस कंट्रोलिंग डिवाइस के जरिए कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट पहने बाइक को स्टार्ट नहीं कर सकता है। हेलमेट पहनने के बाद ही बाइक को चलाया जा सकता है। इस छात्र ने हेलमेट में लगने वाली डिवाइस को बनाया है, जिसमें डिवाइस को हेलमेट में लगाया है। हेलमेट को सिर पर लगाते ही यह डिवाइस स्टार्ट हो जाती है, जिसके बाद बाइक स्टार्ट होकर फर्राटा भर सकती है। साथ ही हेलमेट निकालते ही यह बाइक फिर से बंद हो जाएगी।

    जनपद सीतापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले अरुण कुमार हाईस्कूल के छात्र है। अरुण के मुताबिक, इस सेंसर युक्त हेलमेट को बनाने में दो वायरलेस डिवाइसों का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी कीमत तकरीबन 400 रुपये है। इस डिवाइस को एक हेलमेट में लगाया गया है और एक डिवाइस को गाड़ी के इंजन की बैटरी से फिट किया गया है। इस हेलमेट के अंदर एक पुश बटन है, जिसे पहनने के बाद पुश बटन में करंट आ जाता है और रिले एक्टिव होते ही बाइक स्टार्ट होने के लिए तैयार हो जाती है। इस हेलमेट को इसे सिर से उतारते ही बाइक अपने आप बंद हो जाती है।

    यूट्यूब की मदद से तैयार की हेलमेट डिवाइस
    छात्र ने बताया कि इस डिवाइस को बनाने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया था, जिसके बाद कई अन्य लोगों की मदद से ली। छात्र का कहना है कि यह सेंसर युक्त हेलमेट अगर गाड़ी की कंपनियां मार्केट में उतार दें, तो सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। छात्र अरुण ने कॉलेज में लगने वाली प्रदर्शनी में इसका प्रदर्शन किया था। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने उसकी सराहना की थी। इस डिवाइस को प्रदेश लेवल पर दिखाकर नई तकनीक ईजाद करने का आश्वासन भी दिया था।

    हालांकि पलामू के युवा जुनैद और सोनभद्र के बायोलॉजी छात्र इंद्रेश ने भी इसी प्रकार की डिवाइस बनाई हैं। कीमत, तकनीक और गुणवत्ता के स्तर पर किस अविष्कारक की खोज भविष्य में बेहतरीन तरीके से काम आएंगी, ये देखना अभी बाकी है।

  • सड़कों पर भीख मांगने वाला मासूम निकला करोड़पति, किस्मत का य‍ह करिश्मा देख हर कोई हैरान

    by Young Bharat December 16, 2022

    किस्मत जब मेहरबान होती है तो फर्श से अर्श पर पहुंचने में वक्त नहीं लगता। या फिर यूं कहें कि वक्‍त की गर्दिश से एक मासूम शाहजेब की जिंदगी पर छाए मुसीबत के बादल एक झटके में छट गए और खुशियों की बारिश होने लगी।
    दो वक्त की रोटी के लिए कभी चाय की दुकान पर जूठे बर्तन धोने तो कभी दूसरों के आगे हाथ फैलाने वाले एक मासूम की जिंदगी अचानक ऐसी बदली कि हर कोई हैरान है।

    करोड़ों की पुश्तैनी जायदाद का बन गया मालिक
    अकीदत की नगरी पिरान कलियर में यह कोई कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। बेसहारा घूमने वाले एक साधारण से लड़के को न सिर्फ उसका खोया हुआ परिवार मिल गया, बल्कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश में वह अपनी करोड़ों की पुश्तैनी जायदाद का मालिक भी बन गया।
    सहारनपुर के पंडोली गांव निवासी इमराना वर्ष 2019 में ससुरालवालों से नाराज होकर अपने मायके यमुनानगर चली गई थी। जब उसके पति नावेद उसे लेने के लिए यमुनानगर गए थे, वह नाराज होकर अपने आठ साल के बेठे शाहजेब के साथ घर छोड़कर निकल गई और कलियर में आकर रहने लगी। इसी बीच नावेद की मौत हो गई। नावेद एक किसान था।

    कलियर में मां इमराना की कोरोना से मौत
    इसी बीच कलियर में इमराना की भी करोना से मौत हो गई। इसके बाद शाहजेब अनाथ हो गया। वह कलियर में रहकर चाय आदि की दुकानों पर बर्तन धोने लगा, लोगों से भीख मांगकर गुजर बसर करने लगा।
    इसी बीच शाहजेब के छोटे दादा शाह आलम ने अपने पोते व बहू की तलाश शुरू कर दी। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर एक फोटो भी डाला गया। इसके बाद गुरुवार को कलियर पहुंचे शाह आलम के एक दूर के रिश्तेदार ने उसे पहचान लिया और उसने शाह आलम को इस बात की सूचना दी। शाह आलम अपने पोते को साथ ले गए।

    दादा ने किया इंसाफ तो बन गई बात
    घर से पत्नी सहित बेटे के गायब होने के सदमे में पिता ने दम तोड़ दिया, लेकिन हिमाचल में सरकारी शिक्षक रह चुके दादा मोहम्मद याकूब ने बेटे के बाद उसकी निशानी को ढूंढने को बहुत जद्दोजहद की। कोई फायदा नहीं हुआ और दादा भी चल बसे। अलबत्ता वह दुनिया से जाते-जाते इंसाफ कर गए और अपनी आधी जायदाद मासूम पोते और आधी जायदाद दूसरे बेटे के नाम पर कर दी। दादा ने अपनी वसीयत में लिखा कि जब उसका पोता आता है तो आधी जायदाद उसे सौंप दी जाए।

  • मलिहाबाद में शिविर लगाकर सैकड़ों पशुओं का इलाज

    मलिहाबाद, लखनऊ। बदलते मौसम में किसानों के जानवरों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु पशु चिकित्सालय के अंतर्गत आने वाले गांव में चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जानवरों की जांच कर उचित इलाज करने हेतु बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर अहमदाबाद गांव में पशुओं की चिकित्सा और बाँझपन निवारण जांच कर पशुपालकों को जागरूक किया गया। गांव में आयोजित शिविर में 115 पशुओं की जांच कर दवाएं वितरित करते हुए पशुओं के रहन-सहन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरएस मिश्र ने पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड पशुधन बीमा पशुओं को हरा चारा पशु टीकाकरण और पशुधन किसान कार्ड बनवाने सहित पशुओं से जुड़ी अन्य मुद्दों पर जागरूक करते हुए पशु पालकों के साथ वार्ता की। कार्यक्रम में योगेंद्र अनुराग, संतोष, सूरज और आत्माराम शुक्ल सहित दर्जनों पशु पालक उपस्थित रहे।

  • डीएम ने किया पंचायत घर का उद्घाटन, खेल मैदान ओवरहेड टैंक का शिलान्यास

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ग्राम तेलीपुरा में विकास एवं राजस्व कार्यो के निरीक्षण के दौरान पंचायत घर का उद्घाटन किया। इसके अलावा खेल के मैदान का शिलान्यास भी किया। तदुपरांत उनके द्वारा गांव में निर्मित होने वाले पाइप पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत ओवरहेड टैंक का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास किया गया।

  • डीएम की अध्यक्षता में होगा पेंशनर्स दिव

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कल 17 दिसंबर,22 को आयोजित होगा पेंशनर्स दिवस, सभी कार्यालय अध्यक्षों को उक्त दिवस पर पूरी जानकारी के साथ उपस्थित होने के दिए निर्देश दिए गए हैं।

    वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कल 17 दिसंबर 22 को पूर्वाहन 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पेंशनर्स से संबंधित समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण होगा।
    उक्त परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को नियत स्थान एवं समय पर उपस्थित होकर पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी कार्यालय अध्यक्ष पेंशन से संबंधित लंबित प्रकरणों अथवा शिकायतों की पूर्ण जानकारी एवं अभिलेख भी अपने साथ लाना सुनिश्चित करें ताकि शिकायतों अथवा समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।

  • कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर डीएम ने किया राशन डीलर एवं रोजगार सेवक को निलम्बित

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा ग्राम मथुरापुर मोर में आयोजित चौपाल के दौरान राशन डीलर की अनियमितता प्रकाश में आने, कोटा एवं रोजगार सेवक का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामों में पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के साथ स्वास्थ्य, विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्व है और यह भी प्रयास है कि गांव के लोग विशेष रूप से युवा वर्ग रोजगार के लिए शहर की ओर पलायन करने के लिए मजबूर न होने पाए।

    उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर का निरिक्षण करते हुए वहां स्थापित की गई हैल्थ एटीएम मशीन का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि हैल्थ एटीएम मशीन का लाभ स्थानीय लोगों को प्राप्त होगा और उन्हें लेब पर टेस्ट कराने के लिए शहर का रूख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को और अधिक क्रियाशील और बहुउपयोगी बनाने के साथ-साथ आधुनिक बनाने की कार्यवाही भी की जाएगी।

    जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज अपरान्ह ग्राम मथुरापुर मोर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम से पूर्व रोडवेज बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर के निरीक्षण के अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
    उन्होंने रोडवेज बस स्टेण्ड के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के अलावा प्रांगण में उखड़ी हुए टायल्स लगाने तथा गढ्डे भरने के निर्देश एआरएम को दिए। उन्होंने एआरएम को यह भी निर्देश दिए कि निष्प्रयोज्य बसों को तत्काल नियमानुसार नीलाम कराएं।

    रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान आसपास पाई जाने वाली गंदगी को तत्काल साफ कराने तथा नियमित रूप से सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में स्थापित हैल्थ एटीएम का फीता काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन करने के बाद विस्तृत रूप से निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने दवाई का स्टाक, दवाईयों की एक्सपायरी डेट, सफाई व्यवस्था, ओपीडी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उपस्थित मरीज़ों से निशुल्क रूप से प्राप्त होने वाली दवाई तथा अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध के बारे में पूछने पर सभी ने संतुष्टि प्रकट की।

    तदुपरांत जिलाधिकारी श्री मिश्रा मथुरापुर मोर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे और वहां हुए विकास एवं राजस्व कार्याें का सत्यापन किया। इस अवसर पर ग्रामीण बंधुओं द्वारा राशन डीलर की शिकायत की गई और दोषी पाए जाने पर तत्काल कोटा निलम्बित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को खाद्य सामग्री वितरण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रोजगार सेवक का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर उसे भी तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाशत नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने सीसी रोड, नाली निर्माण, शौचालय, स्वच्छ पेयजल सहित अन्य कार्याें की गुणवत्ता का उपस्थित ग्रामीणों के माध्यम से सत्यापन किया, जिस पर ग्रामीणों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई।

    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, उप जिलाधिकारी नजीबाबाद, उपायुक्त एनआरएलएम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की बुढ़नपुर स्योहारा ब्लॉक इकाई का गठन

    बुढ़नपुर। अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की मीटिंग में बुढ़नपुर स्योहारा ब्लॉक इकाई का गठन किया गया।
    अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिला उपाध्यक्ष आकाश तोमर व बुढ़नपुर स्योहारा इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अहमद ने संगठन का विस्तार करते हुए खुशीराम सिंह को महामंत्री, साजिद अली को उपाध्यक्ष, मोहम्मद फैजान को कोषाध्यक्ष व रईस अहमद को संगठन मंत्री मनोनीत किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाश तोमर एवं संचालन नसीम अहमद ने किया। जिला उपाध्यक्ष आकाश तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। एक पत्रकार ही आम जनता की आवाज को अपनी लेखनी के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाता है लेकिन जब उसी पत्रकार का उत्पीड़न होता है तो केवल संगठन ही है, जो उसकी कठिनाइयों में उसके साथ खड़ा होता है। पत्रकार निडर, निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर खबर को सत्यता के साथ दिखाने का कार्य करें।
    अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के नवागत महामंत्री खुशीराम सिंह ने अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैै, उस पर खरा उतरूंगा तथा संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े किसी भी पत्रकार साथियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • नगर निकाय चुनाव को लेकर आरओ/एआरओ की बैठक

    बिजनौर। आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत तहसील सदर बिजनौर स्थित सभागार में नगर निकाय बिजनौर, मण्डावर, झालू एवं हल्दौर के आर0ओ0/ए0आर0ओ0 के साथ बैठक आयोजित की गयी। निर्वाचन हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

    बैठक में उप जिलाधिकारी सदर बिजनौर मोहित कुमार ने सभी आर0ओ0/ए0आर0ओ0 को आगामी चुनाव की तैयारियों के बारे में बताया। आर0ओ0/ए0आर0ओ0 को निर्देश पुस्तिका की साफ्ट कॉपी उपलब्ध कराते हुए सभी से उसका अध्ययन करने की सलाह दी गयी। इसके अतिरिक्त आर0ओ0/ए0आर0ओ0 कार्य हेतु आवश्यक संसाधन जैसे-कम्प्यूटर, प्रिन्टर आदि के प्रबन्ध पर चर्चा की गयी। बैठक में आर0ओ0/ए0आर0ओ0 से निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव कार्य सम्पन्न कराने की अपील की गयी। बैठक में अनुराग सिंह तहसीलदार सदर बिजनौर भी उपस्थित रहे।

  • रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगजनों के आने जाने के मार्ग को खोलने के आदेश

    नजीबाबाद (बिजनौर)। रेलवे स्टेशन पर शिव मंदिर के पास स्थित दिव्यांगजनों के आने जाने वाले बंद मार्ग को जल्द खोला जायेगा।

    आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के कुछ अधिकारियों ने अपनी हठधर्मिता के चलते दिव्यांग जनों के आने जाने के मार्ग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। इस कारण दिव्यांगजनों को आने जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर तक प्लेटफार्म पर नहीं आ सकती हैं। इसके अलावा पूर्व में रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के दोनों पैर कट गए थे। इस कारण एंबुलेंस भी प्लेटफार्म पर नहीं आ सकी थी। वहीं रेल डाक सेवा की ट्राली, पार्सल विभाग को भी बेहद परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा था।
    आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के बाद और रेल मंत्रालय के आदेश पर मंडल अभियंता चतुर्थ उत्तर रेलवे मुरादाबाद रॉकी तुहर ने लिखित में बताया कि दिव्यांगजनों के उक्त मार्ग को जल्द खोल दिया जाएगा।

  • जनपद में तैनात 442 कांस्टेबलों की हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति

    बिजनौर। जनपद में तैनात 442 कांस्टेबलों की पदोन्नति हेड कांस्टेबल के पद पर हुई है। इस पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा पुलिस लाइन परिसर में हेड कांस्टेबल फीता लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इसी के साथ जनता के साथ मधुर व्यवहार, सामुदायिक पुलिसिंग व ड्यूटी के प्रति सतर्कता बरतने तथा अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

  • एक महीने में तीसरे हाथी का शव बरामद

    बिजनौर। बढ़ापुर रेंज की पाखरो बीट में युवा मादा हाथी का शव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद जंगल में ही गड्ढा खोदकर शव दबा दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान डीएफओ बिजनौर और मुरादाबाद मौजूद रहे। टाइगर रिजर्व पीलीभीत से आए वन्य जीव विशेषज्ञ चिकित्सक के नेतृत्व में पैनल में शामिल तीन पशु चिकित्सकों ने मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। गौरतलब है कि बीते एक माह के भीतर क्षेत्र में हाथी का शव मिलने की यह तीसरी घटना है।

    बढ़ापुर रेंज के पाखरो बीट के अंतर्गत कक्षा संख्या 10 में बुधवार को लगभग 15 वर्षीय एक मादा हाथी का शव पड़ा हुआ मिला था। जंगल में 1 माह के भीतर हाथी का तीसरा शव मिलने की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया।आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। गुरुवार को टाइगर रिजर्व पीलीभीत से आए वन्य जीव विशेषज्ञ चिकित्सक दक्ष गंगवार तथा पैनल में शामिल पशु चिकित्सा अधिकारी बढ़ापुर कौशल किशोर, पशु चिकित्सा अधिकारी कासमपुर एचपी सिंह सहित तीन चिकित्सकों ने मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। बताया जाता है कि हाथी के शव पर किसी भी प्रकार की कोई चोट इत्यादि का निशान नहीं था। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही हाथी की मौत का सही कारणों का पता लग पाएगा। हाथी के शव से बिसरे को सुरक्षित रख लिया गया है। करीब 5 घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव को वहीं गड्ढा खोदकर दबा दिया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान डीएफओ नजीबाबाद डॉ मनोज शुक्ला की अनुपस्थिति में डीएफओ बिजनौर डाo अनिल पटेल, डीएफओ मुरादाबाद सूरज सिंह, एसडीओ नजीबाबाद राजीव कुमार तथा बढापुर रेंज के रेंजर कपिल कुमार मौके पर मौजूद रहे।

  • मिल चौराहे से पीर का बाजार सड़क की तहसील प्रशासन ने की पैमाइश

    स्योहारा (बिजनौर)। तहसील अधिकारी विजेंद्र कुमार व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे ने मिल चौराहे से पीर का बाजार जाने वाले मार्ग की पैमाइश की। विजेंद्र कुमार ने बताया कि मिल चौराहे से पीर के बाजार की ओर जाने वाले मार्ग के चौराहे से 100 मीटर अंदर तक बीच सड़क से एक तरफ 14 मीटर दूसरी तरफ भी 14 मीटर सरकारी संपत्ति है जबकि 100 मीटर अंदर बाजार की ओर चलने के बाद में 8 मीटर एक तरफ और 8 मीटर दूसरी तरफ सड़क की पैमाइश की गई। निशान लगाते वक्त तमाम लोग इकट्ठे हो गए, जिन्होंने कुछ विरोध भी किया।

    बताया गया कि नगर के ही लोगों द्वारा इसकी शिकायत की गई है। इस पर तहसील प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन पैमाइश कर रहा है। अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे ने कहा कि इस मार्ग की काफी शिकायतें आ चुकी हैं। उसी को लेकर तहसील प्रशासन के सहयोग से पैमाइश की गई है और जल्दी ही इस पर कार्यवाही भी की जाएगी। वहीं नाराज लोगों ने उन लोगों के प्रति भी नाराजगी जताई जिन लोगों द्वारा इसकी व अन्य और तमाम जगहों की शिकायत की गईं हैं। लोगों का कहना है इन लोगों का यह धंधा बन गया है। गरीब मजलूम बेसहारों को सता कर अपने घर की रोजी रोटी कमाने का कार्य कर रहे हैं। लगातार किसी ना किसी जगह वह व्यक्तियों की शिकायत करके यह लोग अपनी दलाली कर रहे हैं। ऐसे दलालों को लेकर भी नगर के लोगों को कुछ करना चाहिए। इस मौके पर जैई सागर देवेंद्र कुमार तहसील प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

  • युवती को भगाने के आरोप में महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


    स्योहारा/बिजनौर। युवक के साथ युवती फरार हो गई। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर उसकी बरामदगी की मांग करते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    थाना क्षेत्र के कस्बा सहसपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता तय कर दिया था। बीती 8 दिसंबर की रात्रि को मोहल्ला शेखान निवासी आकाश पुत्र राजेन्द्र उसकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है। उसकी पुत्री अपने साथ घर में रखा कुछ जरूरी सामान भी ले गयी है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को भगाने में आरोपी आकाश के पिता राजेन्द्र पुत्र मुन्ना सिंह, चाचा राजू व बुआ बीना ने पूरा साथ दिया है। युवती के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध
    मुकदमा दर्ज करने और उसकी पुत्री को सकुशल बरामद करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आकाश, राजेंद्र, राजू व बीना के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • खंड विकास कार्यालय पर छुट्टा पशुओं को लेकर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता

    स्योहारा/बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेन्द्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय पर छुट्टा पशुओं को लेकर कार्यकर्ता पहुंचे। इसके बाद छुट्टा पशुओं को खंड विकास कार्यालय के परिसर में बांधकर किसानों ने धरना शुरू कर दिया।
    किसानों का कहना है कि क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में छुट्टा पशुओं का आतंक है। वह किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं और जंगल आने जाने में किसानों को चोटिल कर रहे हैं। इसे लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी को चेताया गया। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर गौशाला के निर्माण के लिए प्रशासन का कोई ध्यान नहीं गया। ग्राम गल्ला खेड़ी में एक गौशाला 6 महीने से निर्माणाधीन है, कार्य रुका पड़ा है। गौशाला के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने तथा न्याय पंचायत स्तर पर तथा नगर पंचायत में गौशाला बनवाने तथा क्षेत्र की सभी समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया गया है।

    इससे पहले ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ब्लॉक परिसर में इकट्ठा हुए। अलग-अलग गांव से ट्राली में छुट्टा पशुओं को भरकर पहुंचे किसानों ने ब्लॉक में वीडियो कार्यालय के कक्ष के सामने बांध दिए। बीडीओ से हुई वार्ता के बावजूद किसान नहीं माने। इसके बाद तीन ट्रैक्टर ट्रालियों से छुट्टा पशुओं को रेनी गौशाला में छुड़वाया गया।

    ब्लॉक अध्यक्ष ने किसानों से आग्रह किया कि आगे और कोई किसान छुट्टा पशुओं को लेकर ब्लॉक ना पहुंचे अगर आगे बात नहीं बनती तो महापंचायत की तारीख निश्चित होने के बाद ही किसान छुट्टा पशुओं को लेकर ब्लॉक पहुंचेंगे।
    इस अवसर पर गज राम सिंह, पृथ्वी सिंह, देवराज चौहान, आलोक सिंह, सत्यवीर सिंह, अवनीश कुमार, हरिओम यादव, अजीम खान आदि उपस्थित रहे।

  • काकोरी सीएचसी में मनाया गया नि:क्षय दिवसलखनऊ। वर्ष 2025 तक टीबी के समूल नाश के लिए प्रदेश सरकार के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काकोरी में निःक्षय दिवस का आयोजन किया गया।

    गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक माह की पन्द्रह तारीख को प्रत्येक स्वास्थ्य ईकाई पर नि:क्षय दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अनुसार सभी आशायें अपने निर्धारित क्षेत्र में भ्रमण कर सम्भावित क्षय रोगियों को चिन्हित कर उनका बलगम परीक्षण करायेंगी। इसी प्रकार समस्त हेल्थ एवं वेलनेस केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र अपनी ओपीडी का कम से कम 10% सम्भावित रोगियों को बलगम परीक्षण हेतु डीएमसी पर भेजेंगे।

    उक्त कार्यक्रम के आयोजन हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरवी सिंह द्वारा जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों को पत्र भेजकर उक्त दिवस को वृहद स्तर पर आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे, जिसके अनुपालन में अधीक्षक डॉ. दिलीप भार्गव के मार्गदर्शन में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. पिनाक त्रिपाठी, टीबी यूनिट के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुजीत कुमार, वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक विजय कुमार मौर्य, टीबीएचवी सुधीर कुमार अवस्थी, एलटी विजय प्रकाश द्वारा आम जनमानस को टीबी रोग के लक्षण, जांच, उपचार एवं सरकार द्वारा दिये जा रहे पोषण भत्ते की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

    इसी कड़ी में सीएचसी के अंतर्गत आने वाले सभी हेल्थ एवं वेलनेस केंन्द्रों पर भी सीएचओ द्वारा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडागंव की प्रभारी डॉ. प्रियंका मौर्य द्वारा भी नि:क्षय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप भार्गव द्वारा दो मरीजों को टीपीटी की खुराक खिलाई गई।

  • बागपत के रंछाड़ गांव में गाय की तेरहवीं पर यज्ञ। ग्रामीणों ने गौमाता के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि

    ~विकास बड़गुर्जर

    बागपत। बिनौली के रंछाड़ गांव में गुरुवार को गौवंश प्रेम की मिसाल देखने को मिली। एक पालतू गाय की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने तेरहवीं पर यज्ञ किया। इस अवसर पर हुए भंडारे में प्रसाद वितरण भी किया गया।
    हमारे शास्त्रों में गाय को गौमाता का दर्जा दिया गया है। रंछाड़ गांव निवासी किसान कृष्णपाल के पास एक पालतू गाय थी।परिवार के सभी सदस्य गौमाता की देखभाल करते थे। गत चार दिसंबर को 22 वर्ष की अवस्था में गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ढोल बाजों के साथ अंतिम संस्कार किया। गाय की तेरहवीं पर पंडित मदन शर्मा के निर्देशन में वेदमंत्रों के साथ यज्ञ किया गया जिसमें सैंकड़ों ग्रामीणों ने आहुति दी। इसके अलावा गाय के चित्र पर भी ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। कृष्णपाल सिंह, एसआई ओमवीर सिंह, रविंद्र हट्टी, देशपाल, राजेश, जयप्रकाश, रामकुमार, रामबीर, राजेंद्र, सोनू, बबलू, सचिंद्र, सतेंद्र, मोनू आदि मौजूद रहे।

  • कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना

    बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने भी समर्थन दिया। लगभग एक माह पूर्व स्वाहेड़ी निवासी किसान शुभम की विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से मृत्यु हो गई थी। किसान अपने घर का संचालक था। मृत्यु के बाद किसान के परिवार के सामने घोर संकट पैदा हो गया है। शुभम के लिए तथा यह संकट अन्य किसी किसान के सामने न आए, यह घटना दोबारा न घटे। इसके लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन दो बार जिलाधिकारी परिसर में धरने पर रहा। अधिकारियों के ठोस कार्यवाही के आश्वासन पर संगठन ने अपना धरना समाप्त किया। इसके बावजूद कोई संतोषजनक कार्यवाही न होने पर गुरुवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन धरने पर बैठ गया है। अब भी कोई कार्यवाही नहीं हुई और विद्युत विभाग के सम्बन्धित अधिकारी को सस्पेंड कर उन पर कोई कार्यवाही न हुई तो संगठन अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन, भूख हड़‌ताल पर रहेगा।

    राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसान हित में मुख्य रूप से मांग की है कि प्रशासन द्वारा एफआईआर में दर्ज नामजद आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो, बिलाई का पिछले सत्र का संपूर्ण भुगतान कराया जाए, आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाई जाए, भविष्य में कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए गांवों में घरों के ऊपर से जा रहे जर्जर तारों को बदलवाया जाए और जल्द से जल्द गन्ना मूल्य घोषित किया जाए।

    इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, मंडल प्रभारी आईटी सेल मुरादाबाद गौरव कुमार, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू, राजपाल भगत जी, जिलाध्यक्ष आईटी सेल विवेक चौधरी, शिवम चौधरी, राजीव, दिलशाद, मुमशद अहमद, भीम सिंह, वेद प्रकाश, राकेश, बृजपाल, रोहित, यशपाल, घनश्याम सिंह, गजेंद्र सिंह, मुस्तकीम, तेजवीर, वीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, राजवीर सिंह, शीशपाल सिंह, अंकुर, दीपांशु, मोहित, सोनू, लोकेंद्र, रिजवान, साकिर गुड्डू,  शमशाद, तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू, रजनीश कुमार, वेदपाल उर्फ बिल्लू, सुंदर कुमार सेठ जी, टिल्लू, अतुल, वेद प्रकाश, शकील अहमद, हिमांशु, फोनी, अमर, निक्की काकरान, अंकुश चौधरी, विजेंद्र सिंह, कपिल शर्मा उपस्थित रहे।

  • प्राचीन ग्राम देवता स्थल तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त

    बिजनौर। ग्राम नांगल में स्थित ग्राम देवता स्थल तक भक्तों के आने जाने के लिए मार्ग ना होने के कारण समस्या बनी हुई थी। ग्रामवासियों के प्रयासों से मार्ग बनने का रास्ता अब साफ हो गया है।

    बिजनौर के तहसील नजीबाबाद अंतर्गत गाँव नांगल में गंगा नदी के किनारे स्थित सैकड़ों वर्ष से प्राचीन ग्राम देवता है। सभी ग्रामवासी शुभ कार्यों पर पूजा अर्चना करते हैं। ग्राम देवता स्थल पर जाने के लिए कोई मार्ग नहीं था। काफी प्रयासों के बावजूद ग्रामवासियों को देवता तक जाने वाले मार्ग का समाधान नहीं मिल पा रहा था। ग्राम देवता की ग्रामीणों में गहरी आस्था है। मार्ग के प्रयास में ग्राम वासियों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के दरवाजे भी दस्तक दी थी। गांव वासियों के प्रयास और कई वर्षो की मेहनत के बाद अब ग्राम वासियों को देवता तक जाने का रास्ता मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि देवता के आशीर्वाद से यह रास्ता जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। सभी भक्त देवता तक आसानी से पहुंच कर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। मार्ग बनने की खबर से ग्राम वासियों के चेहरे चमक उठे। अब जल्द ही मार्ग निर्माण कार्य किया जाएगा।

  • औद्योगिक आस्थान में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और पार्क के सौंदर्यकरण के निर्देश

    आवासीय रूप में प्रयोग करने वालों से खाली कराया जाए औद्योगिक आस्थान

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जिला बिजनौर में पर्यटन के क्षेत्र में लगातार बढ़ते कदमों के दृष्टिगत औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण सृजित होता जा रहा है। उन्होंने उद्योग बन्धुओं का आह्वान किया कि बिजनौर भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों और सैलानियों को स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए होटल तथा रिसॉर्ट्स का निर्माण करें, ताकि उन्हें लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि बिजनौर स्थित औद्योगिक आस्थान में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। वहां मौजूद पार्क का सौंदर्यकरण कराएं तथा औद्योगिक आस्थान को आवासीय रूप से प्रयोग करने वाले लोगों की जांच कर उनसे स्थान खाली करा कर उद्योग बन्धुओं को आवंटित कराएं।
    जिलाधिकारी श्री मिश्रा महात्मा विदुर सभागार कलक्ट्रेट में जिला उद्योग बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अति संवेदनशील और गंभीर है और उद्योग प्रोत्साहन के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बन्धुओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें, ताकि उनमें शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास में और अधिक वृद्धि हो सके। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश देते हुए कहा कि जिले को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और नए उद्योगों की स्थापना के लिए उद्यमियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित और प्ररित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का तत्काल निराकरण कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने उद्योग बन्धुओं की समस्याओं को सुना तथा यथा शीघ्र निस्तारण के लिये संबंधित विभागों को निर्देश दिये।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मिश्रा द्वारा निर्धारित एजेण्डे के अनुरूप शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर औधोगिक इकाइयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, एकल मेज व्यवस्थार्न्तगत लम्बित मामलों, विद्युत भार स्वीकृति/अवमुक्ति के मामलों, डीआरआई स्कीम के अंतर्गत माइक्रो इकाइयों को दिये गये ऋण, एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इंडिया ऋण, जैम पोर्टल, एमएसएमई योजना आदि की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी उद्यमियों/व्यापारियों से विस्तार से चर्चा की।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, उपायुक्त उद्योग, विद्युत, वाणिज्यकर, प्रदूषण सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा जिले के उद्योग बन्धु मौजूद थे।

  • ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन के लिए तिथि बढ़ी

    समाज कल्याण विभाग ने जारी की संशोधित समय सारिणी, खोला गया पोर्टल

    अब छात्र छात्राएं 26 दिसम्बर 2022 तक कर सकेंगे आवेदन

    बिजनौर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संशोधित समय सारिणी जारी करते हुए छात्रवृत्ति पोर्टल को खोल दिया गया है। जारी समय सारिणी के अनुसार छात्र/छात्राओं को ऑनलाईन आवेदन के लिए अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए आवेदन तिथि पुनः बढ़ाकर 26 दिसम्बर 2022 कर दी गयी है। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसारण के बाद एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी कर शुद्ध एवं सन्देहास्पद डाटा कल्याण सेक्टर की लॉगिन पर उपलब्ध कराया जायेगा। सन्देहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र/छात्राओं के लॉगिन पर भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिसके आधार पर छात्रों द्वारा त्रुटियों को दिनांक 19 जनवरी 2023 से 27 जनवरी 2023 तक सही कर हार्ड कॉपी संस्थान में पुनः सत्यापन के लिए जमा की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस बार संस्थानों के स्तर पर मास्टर डाटा अपडेशन के लिए तिथि भी बढ़ाई गयी है, जिसके अनुसार प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान 19 दिसम्बर 2022 तक मास्टर डाटा में पाठ्यक्रम, उसका प्रकार, कुल सीटें, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क आदि अपडेट कर सकेंगे, ताकि अध्ययनरत छात्र मास्टर डाटा में शामिल संस्थान एवं कोर्स को सेलेक्ट कर आवेदन कर सकें। मास्टर डाटा अपडेट न कर पाए सभी संस्थानों को विभाग द्वारा ईमेल एवं एसएमएस द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने के संदेश भी भेजे जा रहे हैं, जिससे किसी भी स्तर से कोई भी छात्र आवेदन करने से छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि 02 मई 2022 द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार आवेदन करने वाले छात्रों को 28 दिसम्बर 2022 तक तथा नवीन समय-सारिणी के अनुसार आवेदन करने वाले छात्रों को 20 मार्च 2023 तक छात्रवृत्ति आधार सीडेड व एनपीसीआई मैप्ड बैंक खातों में सीधे अन्तरित की जाएगी।

  • इनकम टैक्स पर होने वाले हैं बड़े बदलाव, जानिए किन लोगों को नहीं देना पड़ेगा टैक्स

    नई दिल्ली। सरकार इनकम टैक्स को लेकर कुछ बड़े बदलाव करने जा रही है। इस बार सरकार इनकम टैक्स भरने वालों को काफी हद तक छूट देने की तैयारी है!

    मिडिल क्लास से लेकर अपर क्लास तक सभी के लिए इनकम टैक्स भरना जरूरी है। उच्च पदस्थ सूत्रों का दावा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स में इस बार बदलाव करने जा रही हैं। इससे इनकम टैक्स भरने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है।

    स्लैब में बदलाव
    इनकम टैक्स भरने वालों या टैक्स स्लैब में आने वालों को टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार 2023 में 01 फरवरी को बजट पेश करेगी, जिसमें नए नियम देखने को मिल सकते हैं।

    क्या 5 लाख इनकम वालों को नहीं देना पड़ेगा कोई टैक्स?
    इस नए नियम में ये बदलाव हो सकता है कि 5 लाख तक की इनकम वालों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। अभी तक 2.50 लाख रुपए तक की इनकम पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगता है। अब इस बार के बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख करने का विचार कर रही हैं। यानी इस बदलाव के बाद अगर आपकी इनकम 5 लाख रुपए है तो आपको किसी भी तरह का टैक्स नहीं भरना होगा। इसके चलते अभी तक 5 लाख तक की इनकम पर टैक्स भरने वालों के लिए राहत की बात होगी।

    नए कार्यकाल का पूरा बजट पेश करेगी सरकार
    सरकार अब कुछ नया लाने की तैयारी कर रही है, वो अपने नए कार्यकाल में पूरा बजट पेश करेगी, जिसमें सामान्य जनता को थोड़ी राहत मिल सकती है। माना जा रहा है कि सरकार के दूसरे कार्यकाल में आम चुनाव 2023 में होंगे। इसलिए सरकार कुछ नया लेकर आएगी।

    क्या हो सकता है नई पुरानी दोनों टैक्स व्यवस्था में बदलाव

    हमेशा की तरह इस बार भी सरकार से कुछ बदलाव की उम्मीद है। यह उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस नए बजट में नई पुरानी दोनों तरह की व्यवस्था में बदलाव कर सकती है। यह भी कहा जा रहा है की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स को लेकर सुझाव मांगे थे कि न्यू टैक्स रिजीम में कितने सुधार हो सकते हैं? इसको लेकर चर्चा भी हो रही है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    पिछली बार की तरह इस बार भी है कुछ बदलाव की आशा
    पिछली बार वर्ष 2014 में इनकम टैक्स की लिमिट में बदलाव किये गए थे। तब यह लिमिट 2 लाख थी, जिसे बढ़ाकर 2.5 लाख कर दिया गया था। इस बार फिर से उम्मीद की जा रही है कि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर दे सकती है। यह भी सोचा जा रहा है कि सरकार पर्सनसल टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने पर विचार करेगी।

  • अगले तीन महीने के ल‍िए बढ़ सकती है फ्री राशन योजना

    प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना (PMGKAY) के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी

    राशन कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना (PMGKAY) के तहत लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है।मोदी कैब‍िनेट की 28 स‍ितंबर को हुई बैठक में गरीबों के ल‍िए चलाई जाने वाली अन्‍न योजना को तीन महीने के ल‍िए बढ़ाने का फैसला क‍िया गया था। इस फैसले के अनुसार योजना को 31 द‍िसंबर 2022 तक के ल‍िए बढ़ाया गया था। एक बार फ‍िर से योजना से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है।
    मार्च तक बढ़ेगी फ्री राशन योजना
    सूत्रों का दावा है क‍ि सरकार की तरफ से फ्री राशन योजना को अगले तीन महीने के ल‍िए बढ़ाने पर व‍िचार चल रहा है। इस पर कैब‍िनेट की अगली कैब‍िनेट में ऐलान हो सकता है। पीएम गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना को अप्रैल 2020 में शुरू क‍िया गया था।


    80 करोड़ लाभार्थ‍ियों को 5 क‍िलो अनाज मुफ्त में
    पीएम गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना में नेशनल फूड स‍िक्‍योर‍िटी एक्‍ट (NFSA) के तहत देश के 80 करोड़ लाभार्थ‍ियों को 5 क‍िलो अनाज मुफ्त द‍िया जाता है। सरकार की तरफ से फ्री राशन स्‍कीम को लॉकडाउन के दौरान शुरू क‍िया गया था। अप्रैल 2020 शुरू हुई इस योजना को मार्च 2022 में छह महीने के ल‍िए बढ़ाकर स‍ितंबर तक के ल‍िए कर द‍िया गया था। बाद में इसे तीन महीने तक के ल‍िए बढ़ाकर द‍िसंबर 2022 तक कर द‍िया गया। अब इसे एक बार फ‍िर तीन महीने के ल‍िए बढ़ाने पर व‍िचार क‍िया जा रहा है।


    2024 तक जारी रहेगी अन्‍न योजना!
    सूत्रों का यह भी दावा है क‍ि सरकार इस योजना को 2024 तक जारी रखेगी। सरकार की तरफ से एक बार फ‍िर से योजना को बढ़ाने पर व‍िचार क‍िया जाता है तो इससे 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा। योजना पर सरकार की तरफ से अब तक 3.50 लाख करोड़ से भी ज्‍यादा खर्च क‍िया जा चुका है। विदित हो कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना दुनिया की सबसे बड़ी अन्‍न योजना है।

  • विद्यार्थियों की डिजिटल कुंडली होगी तैयार, पहली बार यू-डाइस पर छात्रों का अपलोड हो रहा डाटा, एक क्लिक पर मिलेगा ब्योरा

    लखनऊ। बेसिक विभाग व माध्यमिक कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की डिजिटल कुंडली तैयार की जा रही है। पहली बार एकीकृत जिला सूचना प्रणाली ( यू-डायस) पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। अब एक क्लिक करने से विद्यालय व विद्यार्थी के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। इसके लिए विद्यालयवार जानकारी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    चार चरणों में पूरी होगी यू-डायस की प्रक्रिया

    यू-डायस को इस बार चार चरणों में भरा जाएगा। पहले चरण में स्कूलों से संबंधित विवरण अपलोड होगा। दूसरे चरण में भौतिक सुविधाओं के आंकड़े भरे जाएंगे। तीसरे चरण में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों की विस्तृत डिटेल भरी जाएगी। चौथे चरण में छात्र छात्राओं का विधिवत विवरण भरा जाएगा।

    सभी विद्यार्थियों का डेटा इस बार यू-डायस पर अपलोड कराया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी के नाम, कक्षा से लेकर उसका पता, माता-पिता का नाम, आधारकार्ड संख्या, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारियां अपलोड की जाएंगी। हर विद्यार्थी का आनलाइन विवरण भरा जाना अनिवार्य भी किया गया है। शिक्षा विभाग के इस कदम से बच्चों की संख्या को लेकर विभाग व स्कूल प्रबंधन में आएदिन पैदा हो रही असहज की स्थिति दूर होगी। साथ ही विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी पारदर्शिता रहेगी।


    वर्ष 1995 के बाद पहली बार यू- डायस की व्यवस्था: वर्ष 1995 के बाद पहली बार यू-डायस को पूरा खाली कर दिया गया है। इसको नए सिरे से भरने की तैयारी की गई है। सही व सटीक जानकारी सत्यापित करने के बाद ही यू डायस पर अपलोड होगी। प्रधानाचार्यो को यू-डायस पूरा भरने के बाद इसका प्रमाण भी अधिकारियों को उपलब्ध कराना होगा, ताकि सही डाटा भरा जा सके।

  • शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बनाया पानी की बर्बादी के बिना बिजली से चलने वाला आरओ

    अनिल शर्मा + संजय श्रीवास्तव

    अन्तर्राष्ट्रीय विश्व जल दिवस के शुभ अवसर पर कांस्टीट्यूशन क्लब में पानी की 0 फीसदी बर्बादी व बिना बिजली के आरओ का जौनपुर सांसद ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    नई दिल्ली। अंतरर्राष्ट्रीय विश्व जल दिवस के रूप में कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर सांसद श्याम सुन्दर यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया एवं पूरा सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 0 फीसदी मेन्टेनेन्स वाला आरओ समाज के लिए वरदान साबित होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत कुमार राणा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए चौहान को जुझारू एवं नये नये विचारधारा व जिज्ञासु प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया।

    डायरेक्टर आर्मी रेणुका त्यागी ने सफल होने की शुभकामनाएं दी। लोकसभा सीनियर एंकर मनोज वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विश्व जल दिवस पावन पर्व पर 0 फीसदी मेन्टेनेन्स व बिजली मुक्त वाले आरओ को सफल होने की बधाई दी तथा एक नई दिशा बताया। डॉ आनंदेश्वर पांडेय ट्रेजरार इंडियन ओलिम्पिक एसोसिएशन, जगनमोहन चेयरमैन एजूकेशन तथा मंच का कुशल संचालन एड ओकान्त शर्मा स्पष्ट आवाज ने किया। आये हुए अतिथियों का शैलेन्द्र सिंह चौहान ने फूल माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। सौरभ सिंह चन्देल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बिना बिजली व 0 फीसदी बर्बादी वाले आरओ के बारे में जानकारी दी। संयोजक व मानव जीव जंतु अपराध नियंत्रण के सीएमडी शैलेंद्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा हमारा भारत सदैव अग्रणी रहा है प्रकृति और पर्यावरण के लिए वरदान साबित होने वाले एक ऐसे इकोफ्रेंडली फ्रेंडली आरओ सिस्टम का आविष्कार किया गया है, जो बिना बिजली और बिना पानी की बर्बादी के चलेगा। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज उन्होंने अपने आविष्कार को अर्थ व इको फेडली आरओ सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का नाम देते हुए अपने दो मॉडल को लॉन्च किया है। इन आरओ में खास बात यह है कि यह पूर्ण रूप से इको फ्रेंडली है। इसमें बिजली की आवश्यकता नहीं होती है और यह आरोप पानी की 0 फीसदी बर्बादी करता है। साथ ही यह जोरो मेंटनेंस कस्टमर के लिए जीरो मेटिनेस कॉस्ट पर है। इसमें प्लास्टिक को कम से कम इस्तेमाल किया गया है। यह पूर्ण रूप से एसएस और कॉपर में निर्मित किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनोहर सिंह, जयबीर सिंह चौहान, ज्योति सिंह, स्मृता सचान, मोनिका गर्ग, संदीप यादव, मनीष यादव तथा अन्य सैकड़ो साथी उपस्थित रहे।

  • छुट्टा पशुओं को लेकर भाकियू करेगी खंड विकास कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन

    स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेन्द्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में होने वाले खंड विकास कार्यालय पर आंदोलन को लेकर लिखित में थानाध्यक्ष राजीव चौधरी को सूचना दी गई।
    गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में छुट्टा पशुओं का आतंक है। वह किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं और जंगल आने जाने में किसानों को चोटिल कर रहे हैं। इसे लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी को चेताया गया। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर गौशाला के निर्माण के लिए प्रशासन का कोई ध्यान नहीं गया। ग्राम गल्ला खेड़ी में एक गौशाला 6 महीने से निर्माणाधीन है, कार्य रुका पड़ा है। गौशाला के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने तथा न्याय पंचायत स्तर पर तथा नगर पंचायत में गौशाला बनवाने तथा क्षेत्र की सभी समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।
    इस अवसर पर छोटे सिंह यादव, सत्यवीर सिंह, विकास चौधरी, सुखबीर सिंह, महेश यादव, मारूफ, सफीक अहमद आदि मौजूद रहे।

  • प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को बनाया बंधक

    स्योहारा। प्रेमिका से उसके घर मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने कमरे में बंधक बना लिया। हंगामा होने के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। वहीं युवती युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए निकाह करने की जिद पर अड़ गई।
    थाना क्षेत्र के एक गांव में नूरपुर क्षेत्र का एक युवक युवती के घर मिलने चला गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद गांव में हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया और पूछताछ के लिये थाने गई। वहीं युवती ने युवक पर एक साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुये निकाह करने को कहा। युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया, जिसको लेकर थाने में भी काफी देर तक हंगामा हुआ। युवती का आरोप है कि युवक उसको बार बार ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों में निकाह की बात चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • रेल मंत्रालय ने वरिष्ठ मंडल अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

    आरटीआई कार्यकर्ता ने की सड़क के खस्ता हाल में होने की शिकायत

    नजीबाबाद। रेलवे क्रॉसिंग की एप्रोच रोड तथा बीच की सड़क के खस्ता हालत में होने की शिकायत रेल मंत्री भारत सरकार से की गई है।
    आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को भेजे एक शिकायती पत्र में कहा कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के कोटद्वार मार्ग स्थित मोहल्ला जाब्तागंज में रेलवे क्रॉसिंग संख्या-2 की एप्रोच रोड तथा फाटक के बीच की सड़क के बेहद खराब होने तथा रेलवे ट्रैक के सड़क से निकलने के कारण आमजन को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा आएदिन कोई ना कोई घटना उक्त रेलवे क्रॉसिंग पर हो रही है। कई वाहन चालक इस कारण पलट भी जाते हैं तथा जनमानस का जीवन खतरे में है। इसके अलावा इस रेलवे क्रॉसिंग के गेट की सड़क भी समतल नहीं है और वह बेहद खस्ता हालत में पड़ी हुई है। वहीं पूर्व में इस रेलवे क्रॉसिंग पर बने गेट की सड़क पर कार्य भी कराया गया था जो मानक के अनुरूप नहीं हुआ था। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने शिकायत में बताया कि उक्त मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली वाहन तथा छोटे-छोटे बच्चे साइकिल से निकलते हैं जो कि आएदिन चोटिल होते रहते हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने रेल मंत्री से इस संबंध में संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि मानव का जीवन सुरक्षित रह सके और वह सुरक्षित आवागमन उक्त रेलवे क्रॉसिंग से कर सकें। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में क्रॉसिंग की खस्ता हालत सड़क के फोटो भी रेल मंत्रालय को भेजे गए हैं।
    इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद में तैनात वरिष्ठ मंडल अभियंता चतुर्थ रॉकी तुहार से रेल मंत्रालय ने स्पष्टीकरण मांगा गया है।

  • आरवीआईटी में जनसमूह को एसपी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

    बिजनौर। थाना हल्दौर क्षेत्र स्थित आरवीआईटी कॉलेज में नया सवेरा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि जनपद बिजनौर को नशा मुक्त बनाकर भय मुक्त समाज की स्थापना करनी है। इसके तहत तीन माह से जनपद में नशे के विरुद्ध एक युद्ध का शंखनाद कर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। यह बहुत चिंता का विषय है कि जनपद बिजनौर में भी अन्य क्षेत्रों की भांति नशे का अवैध व्यापार पैर फैला रहा है। इस पर अंकुश लगाए जाना अत्यन्त आवश्यक है। बिजनौर प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एसपी ने जनसमूह को नशे से मुक्त रहने की शपथ भी दिलाई गई।

    बुधवार को आरवीआईटी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज प्रबन्ध निदेशक सन्नी देशवाल ने अतिथियों को बुके भेंटकर स्वागत किया। एसपी दिनेश कुमार ने कहा कि ऐसे नशे के अवैध व्यापारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर जिले में कड़ी कार्यवाही की गई है और सप्लाई चेन को तोड़ा गया है। नशा मुक्ति अभियान हेतु जनता का सहयोग अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि ऐसे तत्वों की जानकारी पुलिस को दे, ताकि उनके विरुद्ध समय से कार्यवाही की जा सके। एसपी ने कहा कि अंतिम स्तर तक ऐसे भटके हुए युवाओं को चिन्हित कर रहे हैं, जो नशे के ओर अग्रसर हो रहे हैं। उनको व उनके माता-पिता से संपर्क कर मुख्य धारा में शामिल किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार उनकी सहायता की जाएगी। इसके अलावा एसपी ने जनसमूह को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि वाहन दुर्घटनाओं में अधिकांश मृत्यु हेलमेट न पहनने से हो रही है। बच्चे अपने माता-पिता, भाई-बहनों को वाहन की चाबी देने से पहले हेलमेट पहनने हेतु जागरुक करें। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को नशे से मुक्त रहने की शपथ भी दिलाई।
    उर्दू अनुवादक अय्यूब अहमद के संचालन में आयोजित सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी हल्दौर सहित सैकडों की संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • एसडीएम धामपुर ने दिए बूथों पर मिली खामियां दूर करने के निर्देश

    नगर निकाय चुनाव को लेकर अफजलगढ़ में किया बूथों का निरीक्षण

    बिजनौर/अफजलगढ़। डीएम के निर्देश पर एसडीएम धामपुर ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अफजलगढ़ में बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को सही कराने के पालिकाकर्मियों को निर्देश दिए।
    बुधवार को एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह, सीओ सर्वम सिंह व कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने निकाय चुनावों को लेकर अफजलगढ़ में पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित बूथों में मिली खामियों को सही कराने के पालिका कर्मियों को आदेश दिए। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर निकाय चुनावों की तैयारियों को देखते हुए नगर पालिका अफजलगढ़ में बने बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में अफजलगढ़ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, अब्दुल रज्जाक मुस्लिम जूनियर हाईस्कूल में पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर विकलांगों के लिए रैंप, मतदान कर्मियों के लिए फर्नीचर, लाइट, शौचालय, पानी की व्यवस्था कराए जाने को लेकर ईओ कौशल कुमार को निर्देश दिए। चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को ज़रूरी निर्देश दिए।
    इस अवसर पर एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह के आलावा सीओ सर्वम सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार, अमित सिसोदिया, लेखपाल बेनीराम सिंह, पालिका कर्मी संजीव अग्रवाल, बृजमोहन, रोबिन अग्रवाल, साबिर अली तथा शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।

  • जेल में बंदियों को दीनियत ट्रस्ट आफ एजुकेशन ने बांटे गर्म कपड़े

    बिजनौर। दीनियत ट्रस्ट आफ एजुकेशन संस्था द्वारा जिला कारागार बिजनौर में निरूद्ध बन्दियों को ऊनी स्वेटर, जैकिट, इनर व मोजे वितरित किए गए।
    दीनियत ट्रस्ट आफ एजुकेशन संस्था के सदस्य हाजी शाहिद हुसैन, सिराज रब्बानी, अफजाल एवं मौ. सैफी ने बुधवार को जिला कारागार बिजनौर में निरूद्ध गरीब एवं असहाय 200 पुरूष बन्दियों एवं 54 महिला बन्दियों तथा महिला बन्दियों के साथ रह रहे सात बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु ऊनी स्वेटर, जैकिट, इनर तथा मोजे वितरित किए गए। इस अवसर पर कारापाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजसेवा के कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में कारागार अधीक्षक डा. अदिति श्रीवास्तव ने कारागार में निरूद्ध निर्धन एवं असहाय बन्दियों की सहायता करने के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपकारापाल अरविन्द कुमार, लक्ष्मी देवी अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

  • आरबीडी में एनएसएस इकाई ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

    सामूहिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ज्योति, दीपा, वसु व निक्की ने मारी बाजी


    बिजनौर। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय बिजनौर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा. नीरू ने छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।
    संरक्षण दिवस के मौके पर विचार गोष्ठी में महाविद्यालय संस्कृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती आराधना दीक्षित ने परंपरागत ऊर्जा के स्रोत और गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोतों का परिचय कराते हुए उनके उदाहरण से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती अन्नू रानी ने ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता और राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण का आयोजन किए जाने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। हिंदी  विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर  वर्षा ने छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण की व्यवहारिक उपयोगिता के विषय में बताया। राजनीति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर कल्पना सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस की पृष्ठभूमि और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को बताते हुए विविध उदाहरणों से अपनी बातों को समझाया। प्राचार्य प्रोफेसर पारुल त्यागी ने महाविद्यालय की शिक्षिकाओं को उनके ज्ञानवर्धक व्याख्यान के लिए उन्हें  प्रोत्साहित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवसों के अवसर पर विचार गोष्ठियों के आयोजन से छात्राओं का ज्ञानवर्धन तो होता ही है। इससे छात्राएं अपने समसामयिक परिप्रेक्ष्य के प्रति जागरूक भी होती हैं। व्यक्तिगत उदाहरण देते हुए बताया कि जिस प्रकार जीवन में बचत महत्वपूर्ण है, वैसे ही पर्यावरण के लिए ऊर्जा का संरक्षण या बचत भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    विचार गोष्ठी के बाद सामूहिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी छात्राओं ने उत्साह पूर्वक  भागीदारी की। प्रतियोगिता में कुमारी ज्योति अग्रवाल, कुमारी दीपा, कुमारी वसु, कुमारी निक्की को अत्यधिक तत्परता से सही उत्तर देने पर पुरस्कृत किया गया। विचार गोष्ठी का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा. शारदा द्विवेदी ने किया।

  • डीएम ने सीबीएसई कलस्टर शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाडियों को दिए प्रमाण पत्र

    डीएम ने की शूटिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त छात्र एवं छात्राओं की हौसला अफजाई

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खेलो इण्डिया खेलो तथा सीबीएसई कलस्टर शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाडियों को मेडल पहना कर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए छात्रों में एक छात्र दीप अहलावत का चयन इंदौर मऊ (मध्य प्रदेश) के आर्मी स्कूल शूटिंग स्पोर्ट्स के लिए भी हुआ है।
    इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि वे देश का भविष्य हैं, उन्हें अपने देश और अपने उज्जवल भविष्य के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे ताकि वे शूटिंग प्रतियोगिता में उच्चतम स्थान प्राप्त कर देश और जिले का गौरव बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है और उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्व है।
    शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रजत पदक (मेडल) प्राप्त करने वाले शूटर्स में और खेलो इंडिया खेलो में भी चयनित अंश डबास, दूसरा स्थान पर समीर यादव ब्रॉन्ज मेडल, टीम की एंट्री हेजलमून स्कूल से पहले अंडर 14 वर्षीय स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले शूटर्स में समीर, सक्षम, पार्थ तोमर तथा दूसरा 17 वर्ष से कम स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले शूटर्स में सोना, गौरीशा, वैष्णवी, शबनूर तथा देववंश, आदित्य, अनुभव, तीसरा तथा अंडर 19 वर्षीय व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक प्राप्त करने वाले करमजीत हैं।
    इस अवसर पर जिला राईफल एसोसीएशन बिजनौर के संयुक्त सचिव खान जफर सुल्तान, कुंवर कुशलपाल सिंह, नाज़िश वक़ार, कोच आकाश कुमार संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई 730 की शादी

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के अंर्तगत विवाह समारोह हुए सम्पन्न

    नवविवाहितों में 666 हिंदू जोड़े तथा 64 मुस्लिम जोड़े रहे शामिल

    बिजनौर। शासन के निर्देशों के अनुपालन तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला बिजनौर मुख्यालय सहित धामपुर एवं स्योहारा ब्लॉक के अलावा अन्य सभी विकास खण्डों में सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के अंर्तगत विवाह समारोह सम्पन्न हुए। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में कृष्णा बैंकट फार्म में 95 जोड़ों, सहित कुल 730 की शादी धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई, जिनमें 666 हिन्दु जोड़े तथा 64 मुस्लिम जोड़े शामिल थे।

    परियोजना निदेशक, डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे प्रदेश के सभी नागरिक बिना किसी भेदभाव के विशेष रूप से निर्धन लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम भी उन्हीं जन कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसका लाभ परोक्ष रूप से प्रदेश के ऐसे नागरिक प्राप्त कर रहे हैं, जो अपनी आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण विवाह करने एवं दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त करने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत विवाह करने वाले एक जोड़े पर रुपए 51,000 खर्च किए जाते हैं, जिसमें नव दम्पत्ति को गृहस्थी चलाने के लिए बुनियादी सामग्री शामिल होती है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं व्यक्त कीं।

    जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले विवाह जोड़ों की ब्लॉकवार जानकारी देते हुए बताया कि मुहम्मदपुर देवमल में 92, हल्दौर 71, किरतपुर 25, नजीबाबाद 91, कोतवाली 118, नहटौर 64, अफजलगढ़ 90, नूरपुर 89 तथा जलीलपुर ब्लॉक में 90 अर्थात कुल 730 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ।
    सभी विकास खण्डों में विवाह समारोह की अध्यक्षता संबंधित ब्लॉक प्रमुखों द्वारा की गई। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

  • पत्रकारों ने बड़े ही उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ मनाया सूचना निदेशक शिशिर का जन्मदिन


    केक काट कर पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल व मिष्ठान्न भेंट करके पत्रकार बंधुओं ने किया खुशी का इजहार

    लखनऊ। सूचना निदेशक शिशिर सिंह (आईएएस) का जन्मदिन बड़े ही उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ पत्रकारों ने मनाया। पत्रकारों ने श्री शिशिर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।सूचना विभाग में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने अपने लोकप्रिय सूचना निदेशक को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल व मिष्ठान्न भेंट किया। इस अवसर पर श्री शिशिर ने पत्रकारों के साथ केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पत्रकारों ने ईश्वर से सूचना निदेशक श्री शिशिर के स्वस्थ, सुखी व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हुए कामना की कि वे लम्बे समय तक प्रदेश की सेवा करते रहें।

    इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण सिंह, रमेश अवस्थी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, अविनाश शुक्ला, अशोक नवरत्न, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद, भारत सिंह, अज़ीज़ सिद्दीकी, नजम अहसन, सुरेश यादव, आलोक गुप्ता, शिव विजय सिंह, सुनील, राधे कृष्ण, कौसरजहां, छायाकार आरिफ़ मुकीम, जितेंद्र यादव, राजन के साथ ही भारी संख्या में पत्रकारगण मौजूद थे। वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण सिंह, जुबैर अहमद एवं अब्दुल वहीद ने इस अवसर पर कहा कि शिशिर जी के नेतृत्व में प्रदेश का सूचना निदेशालय नई ऊँचाइयों को छू रहा है और पत्रकारों के हित संरक्षण में भी वह अतुलनीय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारों ने शिशिर जी के सदैव स्वस्थ व सानन्द रहने की परमपिता परमात्मा से कामना भी की।

  • मलिहाबाद में युसूफ पठान ने किया “क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स” के 32 वे सेंटर का शुभारम्भ

    लखनऊ। पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर युसूफ पठान ने उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद में “क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स” के 32 वे सेंटर का शुभारम्भ किया। मलिहाबाद के सिद्धार्थ ग्लोबल स्कूल में प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ सीएपी के प्रबन्ध निदेशक हरमीत वासदेव भी मौजूद थे।

    आधुनिक तकनीक से लैस, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट विशेषज्ञ द्वारा निर्धारित सक्षम पाठ्यक्रम के साथ और गुणवत्ता प्राप्त और प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा चलाए जाने वाले सेंटर के साथ आगे बढ़ने वाली सीएपी मलीहाबाद क्षेत्र के उभरते क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी, जो उन्हे उनके सपने पूरे करने में सहायता करेगी।

    युसूफ पठान मार्गदर्शक की भूमिका में!
    क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स के निदेशक युसूफ पठान ने सर्वोच्च स्तर पर क्रिकेट खेलने के अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया और उन्हे उनके सपनों को सच करने के लिए बढ़ावा दिया। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में ऊँचाई प्राप्त करने में सच्चाई, दृढता और मेहनत का महत्त्व बताया।
    सीएपी की सफलता पर बोलते हुए कहा कि “देश के हर एक क्षेत्र में सेंटर्स को स्थापित करने तथा उसके द्वारा उभरते क्रिकेटर्स को उड़ान भरने का अवसर देने के लिए सीएपी टीम हर सम्भव प्रयास कर रही है। विविध सेंटर्स के कुल 175+ से अधिक खिलाडियों ने जिला, क्षेत्र और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इनमें रणजी ट्रॉफी, सीके नायडू ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी और ऐसी कई प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। इनकी सफलता की कहानियाँ छात्रों को उनकी क्षमता साकार करने में सहायता करने की हमारी दृढता का प्रमाण है।”

    सीएपी के प्रबन्ध निदेशक हरमीत वासदेव ने कहा, “अपने सभी संसाधनों के साथ सीएपी अपने कार्य का विस्तार टायर 2 और टायर 3 शहरों में करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। साथ ही विश्वस्तरीय क्रिकेट प्रशिक्षण इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया करा रही है, जिससे इस खेल से प्यार करने वाले सभी ज़रूरतमन्द और उभरते क्रिकेटर्स को इन सुविधाओं के अवसर मिल सकेंगे। भारत के टायर~2 और टायर~3 शहरों में छिपी हुई प्रतिभा बड़े पैमाने पर हैं। इन शहरों में से पेशेवर खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए इस प्रतिभा के भण्डार को मार्गदर्शन और दिशा निर्देश देने के कार्य को ले कर हम उत्साहित और गौरवान्वित हैं।”
    उन्होंने आगे कहा, “अपनी स्थापना से सीएपी ने उभरते क्रिकेटर्स के सर्वांगीण विकास पर बल दिया है तथा उनकी प्रतिभा को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से विकसित होने में सहायता की है। पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और छात्रों के सर्वांगीण शारीरिक विकास पर जोर देते हुए सीएपी में आधुनिक क्रिकेट की तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाता है। पिचविज़न, स्टान्स-बीम और सीएपी ऐप (मोबाईल एप्लिकेशन) से छात्रों को उनके खेल को समझने में और उसमें सुधार करने में सहायता होती है। 2024 तक क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स (सीएपी) देशभर में 100 से अधिक सेंटर्स स्थापित करने का उद्देश्य रखती है।”

  • “उम्मीद” संस्था के गरीब और अनाथ बच्चों के साथ नमीरा खान ने मनाया अपना जन्मदिन

    सभी बच्चों को उपहार देने के साथ ही कराया भोज, गिफ्ट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

    लखनऊ। उम्मीद संस्था के करीब 50 गरीब और अनाथ बच्चों के साथ नमीरा खान ने अपना 5वा जन्मदिन बड़ी ही सादगी से मनाया। अपने जन्मदिन पर नमीरा ने बच्चों के साथ केक काटकर सभी को खिलाया। इसके बाद सभी बच्चों ने नमीरा के साथ भोज भी किया। नमीरा ने अपने जन्मदिन पर सभी बच्चों को उपहार भी दिया। उपहार पाकर गरीब बच्चों के चेहरे खिल उठे और खुशी में सभी बच्चे डांस करने लगे। उनकी यह खुशी देखकर सभी ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

    इस मौके पर पूर्व कस्टम अधिकारी और नमीरा की दादी निगहत खान, बलवीर सिंह मान संस्थापक उम्मीद संस्था, आराधना सिंह अध्यक्ष, रमेश वर्मा प्रोजेक्ट हेड, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वहीद, जुबेर अहमद तथा नमीरा की मम्मी अलवीरा, फुफी सानिया, सामिया और मोहम्मद बिलाल ने नमीरा को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। नमीरा के साथ साथ सभी बच्चों की सेहत और उनके उज्जवल भविष्य के साथ ही उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ भी की गई। इस अवसर पर 5 वर्षीय नमीरा के माता पिता ने कहा कि हमे बेहद खुशी हो रही है कि नमीरा ने अपना जन्मदिन गरीब और अनाथ बच्चों के साथ मनाया।

  • राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई काकोरी ने किया शिक्षक समस्या समाधान दिवस पर शिकायत पत्रों का संकलन

    लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई काकोरी ने शिक्षक समस्या समाधान दिवस पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चयन वेतनमान से वंचित व वेतन विसंगति से प्रभावित शिक्षिकों के शिकायत पत्र एकत्रित कर उनके समाधान हेतु खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अग्रसारित कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यालय में कार्यरत लिपिक आगमन शुक्ला व अब्दुल रजिक ने शिक्षकों की समस्या समाधान हेतु बैठक में सम्मिलित होकर समस्या समाधान में सहयोग प्रदान किया।

    संगठन के अध्यक्ष सौरभ वर्मा ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी राम मूर्ति यादव से वार्ता कर यह समाधान दिवस प्रत्येक माह आयोजित किया जायेगा, ताकि समय पर ही शिक्षकों की समस्या का समाधान होता रहे और प्रकरण लंबित न रहें।
    समाधान दिवस पर संगठन के पदाधिकारी अब्दुल रऊफ, संदीप श्रीवास्तव, मोहम्मद अली, धर्मेंद्र यादव, सुनील गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।