newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

  • (संदीप जोशी )

    झालू में काली माता के मन्दिर में हुआ माता का जागरण

    बिजनौर। झालू स्थित काली माता के मंदिर के प्रांगण में आयोजित माता के जागरण में फनकारों ने अपने मधुर स्वर से भजन गायन कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के जागरण में शामिल होकर धर्म लाभ कमाया।
    जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नसीरियान निवासी जयपाल सिंह ने नगर के प्राचीन काली माता मंदिर के प्रांगण में एक जागरण का आयोजन कराया। जागरण में पंडित नितिन शर्मा के निर्देशन में भजन गायन मंडली ने माता की सुंदर-सुंदर भेंट गाकर वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जागरण प्रातः संपूर्ण हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जयपाल सिंह, राहुल चौधरी, शुभम कुमार, भाजपा नेत्री मंजू चौधरी, हिमांशु, रामनिवास, सुधीर चौधरी, कपिल कुमार, चंद्रपाल सिंह, अक्षय कुमार, आदित्य उर्फ चीकू भाई, विजयपाल सिंह, शुभम एडवोकेट, लोकेंद्र चौधरी, रोहित जोशी, राजकुमार, पीतम सिंह, बबलू चौधरी, चारवी चौधरी उर्फ काव्या चौधरी, सचिन सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

    शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं

    कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे : जिलाधिकारी

    प्राप्त हुए 15 शिकायती व प्रार्थना पत्र, 01 का मौके पर ही निस्तारण

    बिजनौर तहसील बिजनौर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता व समयबद्वता के साथ करना सुनिश्चित करें तथा इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि आगामी तहसील दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण मानक के अनुसार कर लिया जाए और कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए। इस अवसर पर 15 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 01 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

    जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि शिकायतों का समयबद्वता एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में है, अतः कोई भी अधिकारी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरतें तथा स्वयं सत्यापन करें। शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनपद के नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ पूर्ण गुणवत्ता के साथ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

    जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि यदि किसी शिकायत का निस्तारण किया जाना सम्भव नहीं है तो उसका स्पष्ट कारण लिखते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए ताकि वे अपनी शिकायत को पुनः प्रेषित न करे। उन्होंने निर्देश दिये कि वर्तमान और लम्बित शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ पूर्ण गुणवत्ता के साथ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

    सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर अवैध कब्जा हटाने, पेंशन योजना का लाभ दिलाने, आवास दिलाने सहित कुल 15 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 01 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक ढंग से समयसीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, एसडीएम बिजनौर मोहित कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • आमने सामने बाइक भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

    प्रतीकात्मक चित्र

    बिजनौर। रेहड़ में दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    रेहड़ थानाक्षेत्र के ग्राम भगतावाला में शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक एक बाइक पर सवार अलाउद्दीन (20 वर्ष) पुत्र अकरम निवासी ग्राम भवानीपुर थाना अफजलगढ, जबकि दूसरी बाइक पर सवार शेखर (19 वर्ष) पुत्र मुखराम निवासी ग्राम सीरियावाली चक थाना अफजलगढ की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइकों पर दो लोग और सवार थे, वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘यूफिलेक्स–2022’ का किया उदघाटन

    डाक टिकट अतीत को वर्तमान से जोड़ते हैं – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    यूफिलेक्स-2022 में मुख्यमंत्री ने श्री राम वन गमन पथ पर जारी किए 14 विशेष आवरण

    युवाओं के लिए डाक टिकट संग्रह एक शौक के साथ-साथ ज्ञानवर्धन का भी सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में डाक विभाग द्वारा ललित कला अकादमी अलीगंज, लखनऊ में आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘यूफिलेक्स–2022’ का उदघाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन कर और फीता काटकर उन्होंने इसका उदघाटन किया और तत्पश्चात 304 फ्रेमों में आयोजित डाक टिकट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रदर्शित किए गए टिकटों के बारे में मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा और वरिष्ठ ज्यूरी सदस्य प्रशांत एच. पांड्या ने जानकारी दी। इस अवसर पर ‘श्रीराम वन गमन पथ’ पर 14 विशेष आवरण व विरूपण का एक विशेष सेट एवं डेफिनिटिव स्टाम्प थीम पैक का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। श्री राम वन गमन से संबंधित यह सभी 14 स्थान उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं – अयोध्या, तमसा नदी तट, सूर्य कुण्ड (सभी अयोध्या), सीता कुण्ड (सुल्तानपुर), देव घाट (प्रतापगढ़), श्रृंगवेरपुर, राम जोईटा, महर्षि भारद्वाज आश्रम, अक्षयवट (सभी प्रयागराज), सीता पहाड़ी, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, कामदगिरि, रामशैय्या, रामघाट (सभी चित्रकूट)।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि डाक सेवाओं का एक समृद्ध इतिहास रहा है। डाक टिकट अतीत को वर्तमान से जोड़ते हैं। देश और प्रदेश के समृद्ध व गौरवशाली इतिहास से परिचय कराने में डाक टिकटों का अहम स्थान है। युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों के लिए डाक टिकट संग्रह एक शौक के साथ-साथ ज्ञानवर्धन का भी सशक्त माध्यम है।

    मुख्यमंत्री ने श्री राम वन गमन पर जारी विशेष आवरण की सराहना करते हुए कहा कि भारत की समृद्धि, संस्कृति एवं विरासत में उत्तर प्रदेश का अहम योगदान है, वहीं स्वतंत्रता संग्राम में भी उत्तर प्रदेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डाक टिकटों और विशेष आवरण के माध्यम से डाक विभाग द्वारा इन सभी विषयों को सहेजते हुए आगामी पीढ़ियों से जोड़ा जा रहा है।

    उत्तर प्रदेश परिमण्डल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि डाक विभाग फिलेटली को प्रोत्साहित करने हेतु तमाम कदम उठा रहा है। फिलेटली को एक हॉबी के रूप में अपनाने की जरूरत है। इससे युवा जहां मोबाइल की लत से बच सकेंगे, वहीं डाक टिकटों के माध्यम से तमाम जानकारियां प्राप्त कर ज्ञान में रचनात्मक अभिवृद्धि कर सकेंगे।

    इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा, अमरेश कुमार और श्रीमती जय देवी, ज्यूरी सदस्य प्रशांत एच. पांड्या, पोस्टमास्टर जनरल कर्नल एसएफएच रिजवी भी मंचासीन रहे। स्वागत भाषण पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ क्षेत्र विवेक दक्ष और आभार ज्ञापन पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी क्षेत्र कृष्ण कुमार यादव ने किया। संचालन योगेश मिश्र व अखंड प्रताप सिंह ने किया ।

    प्रदर्शनी के दौरान स्कूली विद्यार्थियों हेतु फिलेटली वर्कशॉप, क्विज, स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता और अन्य फिलेटलिक गेम्स का आयोजन किया गया। माई स्टैंप काउंटर भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

    इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) आरपी सिंह, पोस्टमास्टर जनरल कानपुर क्षेत्र एसएफएच रिजवी, पोस्टमास्टर जनरल बरेली क्षेत्र संजय सिंह, पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी क्षेत्र कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल आगरा क्षेत्र श्री राजीव उमराव, पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ क्षेत्र विवेक कुमार दक्ष, अध्यक्ष उ. प्र. पुलिस आवास निगम लि. प्रकाश डी., निदेशक डाक सेवाएँ सुनील राय, गौरव श्रीवास्तव, बीबी शरण सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, डाक टिकट संग्राहक और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे।

  • पीडब्लूडी की बेशकीमती जमीन की होगी पैमाइश। लोक निर्माण विभाग की बेशकीमती जमीन की पैमाइश का मामला। पैमाइश के समय मौजूद रहेंगे विभाग के 2 कर्मचारी।

    बिजनौर। नजीबाबाद लोक निर्माण विभाग की बेशकीमती जमीन की पैमाइश में गठित टीम में विभाग के 2 कर्मचारी शामिल होंगे वहीं पीडब्ल्यूडी ने इसे शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए राजस्व विभाग से जल्द टीम गठित करने के लिए कहा है।


    आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने 16 अगस्त को जिलाधिकारी बिजनौर को दिए एक शिकायती पत्र में अवगत कराया था कि नजीबाबाद के साहनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 2 नजीबाबाद की लगभग 14 बीघा जमीन पड़ी हुई है। इसकी कोई देखभाल संबंधित विभाग नहीं कर रहा है और उस बेशकीमती जमीन के खुर्द खुर्द होने की आशंका बनी हुई है। अतः इसे देखते हुए इसकी बाउंड्री वाल कराई जाए ताकि सरकारी जमीन सुरक्षित रह सके। आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बिजनौर ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 2 नजीबाबाद को कार्यवाही के आदेश दिए ताकि विभाग की बेशकीमती जमीन की बाउंड्री वाल हो सके। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद द्वारा तहसील प्रशासन को विभाग की जमीन की पैमाइश करने के संबंध में एक पत्र लिखा गया और पैमाइश की मांग की ताकि पता चल सके कि कुल कितनी जगह लोक निर्माण विभाग की है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने राजस्व विभाग से बेशकीमती जमीन की पैमाइश के लिए शीघ्र टीम गठित करने की मांग पत्र में की है और इसे शीर्ष प्राथमिकता में बताया है। इसके अलावा टीम गठन मे लोक निर्माण विभाग से अवर अभियंता विक्रम सिंह पवार तथा खंडीय अमीन राम बहादुर सिंह होंगे जो कि राजस्व विभाग के साथ पैमाइश के समय उपस्थित रहेंगे।

  • “मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता” विषय पर खुल कर दिया भाषण।

    विवेक कॉलेज बिजनौर के सभागार में हुआ जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    बिजनौर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार और आयुष विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता का आयोजन विवेक कॉलेज बिजनौर के सभागार में किया गया।

    इस भाषण प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का प्रारंभ मुख्य अतिथि ऋतु रानी उप जिलाधिकारी द्वारा भगवान धन्वंतरी और माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयुर्वेद पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भारी कशमकश के बीच निर्णायक मंडल को अपने नतीजे घोषित करने पड़े। निर्णायक मंडल में उप जिलाधिकारी व वैद्य संदीप अग्रवाल प्रधानाचार्य विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज तथा सौरभ सिंघल रहे।

    उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर देवांश शर्मा एसवी जीजीआईसी बिजनौर को 5100/-की धनराशि, द्वितीय स्थान पर रचित राठी डीएवी बिजनौर को 2100/-की धनराशि, तृतीय स्थान स्थान पर आशी उज्जवल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर 1100/-की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार के रुप में चतुर्थ स्थान पर अलीना परवीन जीजीआईसी झालू तथा पांचवें स्थान पर दीपक गोसाई डीएवी बिजनौर दोनों प्रतिभागियों को 501/-की धनराशि की घोषणा की गई। समापन सत्र में पुरस्कार वितरण दीपक मित्तल सचिव विवेक कॉलेज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वाति पांडे व डॉ विमल द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अपने जीवन में आयुर्वेद को अपनाने की सलाह दी।

    इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ आरती, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेंद्र गुप्ता, डॉ अभिषेक, डॉ अर्जुन, डॉ प्रशांत, डॉ विल्सन, डॉ जाहिद, डॉ अकरम, डॉ अब्दुल्ला जावेद, फार्मासिस्ट इंचार्ज चंद्र भूषण मिश्रा, ब्रजवीर सिंह त्यागी व सुभाष चंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

  • शरदकालीन गन्ना बुवाई को वृहद किसान गोष्ठी। बिंदल ग्रुप की निर्माणाधीन शुगर मिल पर किसान गोष्ठी का आयोजन।

    बिजनौर। बिंदल ग्रुप की निर्माणाधीन शुगर मिल चंगीपुर (नूरपुर) के जनपद बिजनौर के प्रांगण में शरदकालीन गन्ना बुवाई वास्ते एक वृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

    गोष्ठी में कृषकों को शरदकालीन गन्ने की वैज्ञानिक ढंग से खेती के महत्त्वपूर्ण आयाम, पंचामृत विधि से गन्ने की खेती, बीज के चयन, बीज एवम भूमि उपचार, ट्रेंच विधि से गन्ने की खेती, सहफसली खेती, ट्राईकोडर्मा का प्रयोग, प्रजाति बदलाव, गन्ने में लगने वाले रोग, बीमारियों के रोकथाम एवम बचाव के उपाय आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गोष्ठी में 500 से अधिक कृषकों ने भाग लिया।

    गोष्ठी में बिंदल ग्रुप के प्रोपराइटर अशोक बिंदल, संस्कार बिंदल, वैज्ञानिक डाक्टर विकास मालिक, सहायक निदेशक गन्ना किसान संस्थान मनोज श्रीवास्तव, पीएन सिंह जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर, इफको जिला प्रबन्धक अरूण कुमार, एसएमएस गन्ना किसान संस्थान लखनऊ अरूण कुमार, सचिव गन्ना समिति नूरपुर मनोज कांट, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने प्रतिभाग किया।

  • छोटी-छोटी बातों को लेकर टूटने की कगार पर हैं रिश्ते। दस माह में महिला थाने में आए दो हजार से अधिक मामले

    • सचिन वर्मा, बिजनौर

    सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाले पति-पत्नी एक जन्म भी साथ नहीं निभा पा रहे हैं। छोटी छोटी बातों को लेकर वे अपने घर को तोड़ने पर उतारू हैं। जनपद में हर महीने 200 परिवार किसी न किसी बात को लेकर टूटने की कगार पर हैं। महिला थाने में प्रत्येक दिन ऐसे कई मामले आ रहे हैं, जिन्हें महिला थाना प्रभारी निरीक्षक व उनका स्टाफ टूटने से बचाने के प्रयास कर रहा है।

    बिजनौर जनपद की बात की जाए तो यहां पर हर महीने लगभग 200 परिवार मामूली अनबन के चलते टूटने की कगार पर हैं। किसी न किसी बात को लेकर मन मुटाव के पति-पत्नी एक दूसरे से अलग होने के लिए पुलिस की शरण में पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले दस माह की अवधि में महिला थाने में ही करीब दो हजार से अधिक पति-पत्नी के विवाद की शिकायतें पहुंची हैं। इन शिकायतों में अधिकांश महिलाएं अपने पति के साथ जीवन गुजारने को किसी भी कीमत पर तैयार नहीं हैं। महिला थाने के अलावा महिला परामर्श केन्द्र व अन्य स्थानों पर भी ऐसी शिकायतों की भरमार है।

    नहीं पसंद ससुराल में रहना: सूत्रों के अनुसार शिकायतें लेकर थाने में आने वाली कुछ महिलाओं को ससुराल में रहना ही पसंद नहीं है। वे अपने पतियों के साथ अलग रहना चाहती है। इतना ही नहीं कुछ महिलाओं को अपने जीवन में पति व सास ससुर का दखल ही बर्दास्त नहीं है। इसके अलावा पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ महिलाएं वास्तव में अपने पति व ससुराल वालों से पीड़ित हैं। पतियों में नशे खोरी की आदत भी पति पत्नी के झगड़े का कारण है। कुल मिलाकर सात जन्मों तक साथ निभाने वाले पति-पत्नी एक जन्म भी साथ निभाने को तैयार नहीं हैं। उनके रिश्तों में मनमुटाव के चलते दरार आ गई है। नतीजा यह है कि ऐसे रिश्ते चंद ही दिनों में टूट रहे हैं।

    घरों को पुनः बसाने का प्रयास: वहीं महिला थाने में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी व उनका स्टाफ लगातार प्रसारत है। वे छोटी-छोटी बातों को लेकर टूटने की कगार पर खड़े घरों को पुनः बसाने का प्रयास करने में जुटे हुए हैं।

    पुष्पा देवी प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना बिजनौर।

    शासन की मंशा व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों पर अकुंश लागने के प्रयास किए जा रहे हैं। पति-पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में झगड़ रहे हैं। थाने में प्रत्येक दिन पति-पत्नी के विवाद की कई शिकायतें आ रही हैं। हमारा व थाने के स्टाफ का प्रयास रहता है कि घरों को टूटने से बचाया जा सके। इसी के चलते पति-पत्नी के मन मुटाव को समाप्त कर उन्हें एक साथ रहने के लिए मनाने के पूरे प्रयास किए जाते हैं। पूर्व में कई मामले में सुलह कराई जा चुकी है।

    – पुष्पा देवी प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना बिजनौर।

  • बिजनौर। ब्लाक हल्दौर अंतर्गत ग्राम अगरी निवासी एक पात्र महिला आवास के लिए भटक रही है। महिला ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

    ब्लाक हल्दौर अंतर्गत ग्राम अगरी निवासी रीता पत्नी सुरेश कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत एक आवास बनवाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र सौंपा है। पत्र में बताया कि प्रार्थनी गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करती है। वह भूमिहीन मजदूर महिला है और उसकी आय का कोई साधन नहीं है। वह और उसके पति मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं। परिवार के पास रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं है। टूटा फूटा घर बरसात के कारण गिरने के कगार पर है, जो किसी भी समय गिर सकता है तथा कोई भी बड़ी हानि हो सकती है। उसकी इतनी हैसियत नहीं है कि अपना आवास स्वयं बना सके। उसको आज तक किसी भी योजना के अन्तर्गत कोई लाभ नहीं मिला है जब कि वह पात्रता की श्रेणी में आती है। महिला ने सीडीओ को लिखे पत्र में प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत अपना एक पक्का मकान बनवाने की मांग की।

  • झालू जाटान किसान सेवा सहकारी समिति का चुनाव दुबारा स्थगित

    बिजनौर। चुनाव आयोग ने झालू जाटान किसान सहकारी समिति का दूसरी बार नामांकन प्रक्रिया व चुनाव तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया। चुनाव स्थगित होते ही प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया।
    कस्बा झालू में जाटान किसान सहकारी समिति झालू का चुनाव बार बार स्थगित होने से हास्यास्पद बन गया। समिति के चुनाव नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई थी। जैसे ही प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन भरने शुरू करे। वहीं दुपहर होते ही चुनाव आयोग द्वारा चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के पश्चात प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया। समिति के चुनाव में बीस नामांकन पत्र भरे गए थे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से एक घंटा पूर्व चुनाव स्थगित होने की सूचना मिलने से अधिकारियों ने नामांकन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया, जिसके बाद प्रत्याशियों में हड़कंप मचने के साथ चर्चा का विषय बन गया। इससे पूर्व भी एक बार चुनाव स्थगित हो चुका है। अब दूसरी बार भी चुनाव स्थगित होने से चुनाव प्रक्रिया हास्यास्पद बन गई है। समिति में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

  • अमरोहा।(VK tyagi) न्यायालय विशेष सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर पिता को नाजायज तरीके से हत्या के मामले में जेल भेजने पर अधिकारियों से शिकायत पर नाराज़ आदमपुर के पूर्व थाना प्रभारी व गांव के तीन व्यक्तियों के विरुद्ध घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौज व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    आदमपुर थाना क्षेत्र के सलारा गांव निवासी मोहित कुमार पुत्र हुकम सिंह का आरोप है कि गांव के निवासी गोवर्धन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय गोवर्धन व उसका पुत्र अखिलेश सो रहे थे। अखिलेश को गोली मारने की न तो आवाज सुनाई दी और ना ही किसी ने हुकुम सिंह को गोली मारते हुए देखा था लेकिन पुलिस ने गांव के लोगों से हमसाज होकर उसके पिता हुकुम सिंह को गोवर्धन की हत्या में जेल भेज दिया।
    मोहित ने इस मामले की पुनः जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए थे।
    मोहित का कहना है कि 31 जुलाई 2022 को लगभग 11 बजे सुबह तत्कालीन इंस्पेक्टर पंकज वर्मा व सलारा गांव निवासी ज्ञानचंद पुत्र बिहारी, अखिलेश पुत्र स्व गोवर्धन, राहुल पुत्र स्व गोवर्धन उसके घर पहुंच गए तथा शिकायती पत्र को वापस ना लेने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने जाति सूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए किसी अन्य मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।
    इस मामले मोहित ने न्यायालय में 156/3 के अन्तर्गत वाद दायर करते हुए आरोपित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। न्यायालय विशेष सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर उक्त चारों आरोपियों के धारा 323/452/504/506/34 व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति अधिनियम की धारा 3(1)द व(3) घ के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पूर्व थाना प्रभारी सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

  • बिजनौर। भुईयार वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करेगी। यह निर्णय कुटिया कॉलोनी में सोसायटी के अध्यक्ष मास्टर राजेंद्र कुमार पत्रकार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

    भुईयार वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी की एक आवश्यक बैठक कुटिया कॉलोनी में सोसायटी के अध्यक्ष मास्टर राजेंद्र कुमार पत्रकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। निर्णयानुसार 16 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से राज मिलन बैंकट हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। विगत 2 वर्षों से कोरोना काल के चलते जो सम्मान समारोह नहीं हो पाए, उन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने सोसायटी के बारे में सभी सदस्यों को अवगत कराया। महामंत्री केशव शरण ने बताया कि सम्मान समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी से कार्यक्रम को भव्य बनाने और पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई। अपने समाज के गरीब छात्र-छात्राओं के हमें भी एक प्रस्ताव पारित कर उनका भरपूर सहयोग करने का निर्णय लिया गया ताकि कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

    कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्र सम्मान समिति, मंच सज्जा समिति, स्वागत समिति, अनुसरण समिति, जलपान समिति आदि सहित कई समितियों का गठन किया गया। इनकी जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी गई। बैठक में उमेश कुमार सिंह, गिरिराज सिंह, भोपाल सिंह, संदीप सिंह, पंकज कुमार जयसवाल, अंकित बंसीवाल, ज्ञान सिंह, अमित कुमार, विनीत कुमार, कामेंद्र सिंह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन महामंत्री केशव शरण ने किया।

  • किशोर की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा घेरा थाना

    बिजनौर। पेट दर्द और बुखार की शिकायत होने पर बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक किशोर की हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। कराया गया। नाराज परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को थाने में रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को संभाला।

    शुक्रवार देर रात बिजनौर कोतवाली शहर पर एक मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने जमकर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार थाना शेरकोट के मोहल्ला नौंधना निवासी किशोर पीयूष वाल्मीकि को बुखार व पेट में दर्द होने पर छह अक्टूबर को रोडवेज बस स्टेंड के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि चिकित्सक ने पेट संबंधित परेशानी होने पर पीयूष का करीब पांच दिन पहले ऑपरेशन किया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही पीयूष की हालत बिगड़ गई थी। इसके चलते शुक्रवार को चिकित्सक ने उसको रेफर कर दिया। जब परिजन पीयूष को लेकर ऋषिकेश एम्स जा रहे थे, तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि रेफर करने से पहले ही पीयूष की मौत हो गई थी। परिजन शुक्रवार शाम को शव लेकर कोतवाली नगर पहुंचे और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये कार्रवाई की मांग की।

    प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने परिजनों को समझाया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • निर्णायक जंग के लिए तैयार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

    बिजनौर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा बिजनौर की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक परिषद कार्यालय, पुराना महिला अस्पताल सिविल लाइन बिजनौर में अपराहन 2:30 बजे से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देशराज सिंह ने की एवं संचालन क्रांति कुमार शर्मा ने किया।

    जिला अध्यक्ष देशराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों की जायज मांगों के निराकरण की शासन स्तर से लगातार अनदेखी की जा रही है जबकि गत वर्षों में कई मांगों पर शासन स्तर पर कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों की वार्ता में सहमति बन चुकी है। ऐसे में संगठन पुनः आंदोलन करने के लिए विवश है। प्रांतीय आह्वान पर जनपद स्तर पर आंदोलन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

    इनमें दिनांक 17 अक्तूबर 2022 से 22 अक्तूबर 2022 तक जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों को ध्यानाकर्षण पत्रों का प्रेषण किया जाएगा। दिनांक 07 नवंबर 2022 को जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित तथा मुख्य सचिव को मांगों से संबंधित ज्ञापन का जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषण किया जाएगा।

    इस अवसर पर गोपाल सिंह गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने आंदोलन में कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी राज्य कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को प्रांतीय स्तर से प्राप्त कार्यक्रम में अपने विभागीय संगठन से अधिकतम कर्मचारी साथियों को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आह्वान किया। क्रांति कुमार शर्मा जिला मंत्री ने लंबित मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, पूर्व में मिलने वाले विभिन्न भत्तों की बहाली, कैशलेस चिकित्सा योजना को मूल रूप में लागू करना, वेतन विसंगति का निस्तारण करना एवं संगठनों के पदाधिकारियों से जनपदीय कार्यालय अध्यक्ष द्वारा नियमित बैठक कर समस्याओं का समाधान करना आदि पर प्रकाश डाला। बैठक में क्रांति कुमार शर्मा जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद बिजनौर, करतार सिंह, नौबहार सिंह, कुलदीप राजपूत, गुलशन गुप्ता, संजीव कुमार, सतवीर सिंह, शूरवीर सिंह, ओंकार सिंह, मनोज कुमार, लखबीर सिंह, सुभाष चंद्र यादव, विजेंद्र पाल सिंह, नरेश कुमार, मेघराज सिंह, आशीष कुमार, गगन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

  • चांद का दीदार कर महिलाओं ने पति के हाथ से पानी पीकर खोला व्रत

    बिजनौर। करवाचौथ का पर्व गुरुवार को श्रृद्घा व उल्लास के बीच मनाया गया। पूरे दिन सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और देर शाम चांद निकलने पर पूजा अर्चना की। सुहागिनों ने चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा।

    करवा चौथ का त्योहार गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस त्योहार को लेकर सुहागिनों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा था। इसको लेकर पिछले कई दिनों से महिलाएं तैयारी कर रही थीं। सुबह को सरगी खाने के बाद सुहागिन महिलाओं ने पति के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। नए परिधान में 16 श्रृंगार कर महिलाओं ने चांद निकलते ही भगवान शिव, पार्वती व कार्तिकेय जी की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद चांद का दीदार कर पति के दीर्घायु की कामना की। अधिकांश महिलाओं ने समूह के साथ मंदिरों में पहुंच एक साथ पूजा अर्चना की। शहर के कई मंदिरों में देर शाम तक पूजा अर्चना होती रही। चांद निकलने के बाद कई स्थानों पर आतिशबाजी भी हुई। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत विशेष फलदायी है। करवा चौथ सौभाग्य और आरोग्य की दृष्टि से मंगलकारी होता है।


  • रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक घायल

    बिजनौर। थाना कोतवाली शहर अंतर्गत बैराज रोड स्थित शाकुम्भरी ओटोमोबाइल के सामने रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर डाक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि आज शाम पांच बजे थाना कोतवाली शहर के बैराज रोड स्थित शाकुम्भरी ओटोमोबाइल के सामने एक युवक के घुटने में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर वह क्षेत्राधिकारी नगर तथा स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। युवक ने अपना नाम रविन्द्र पुत्र बालमुकन्द निवासी बिजनौर बताया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक के पास स्वयं का तमंचा था, जिससे फायर होकर वह घायल हो गया था, घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की गहराई से जांच की जा रही है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है, कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क

    बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत आगामी त्योहारों एवं कानून/शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त की गई।

    वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज द्वारा थाना नगीना देहात का भम्रण/आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, थाना कार्यालय, हवालात आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

  • बिजनौर में डीएम की अध्यक्षता में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

    15 अक्टूबर को तहसील बिजनौर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

    बिजनौर। दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को तहसील बिजनौर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रातः 10ः00 बजे अपरान्ह 02ः00 बजे तक होगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जायेगा।

  • गैरहाजिर बीएलओ के खिलाफ होगी एफआईआर

    बिजनौर। दो नगर पालिकाओं व दो नगर पंचायतों के बीएलओ के लगातार अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने सख्त रुख अपनाया है। अब यदि कल टीके ये ड्यूटी पर नहीं आते तो इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।

    उप जिलाधिकारी सदर बिजनौर मोहित कुमार ने बताया कि नगर निकाय निर्वाचन 2022 की नगर पंचायत मण्डावर, नगर पंचायत झालू, नगर पालिका परिषद बिजनौर व नगर पालिका परिषद हल्दौर में नियुक्त कई बूथ लेवल अधिकारी अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने आदेश जारी किए हैं कि जिनके द्वारा कल दिनांक 15 अक्तूबर 2022 तक डयूटी रिसीव नहीं की जायेगी, उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

  • बिजनौर। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। नगीना समेत चार जगहों पर चोरी करने वाले आरोपियों के पास से सोने चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया। अभी इस गिरोह के दो सदस्य फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

    एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार ने प्रेसवार्ता कर चोरों के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने नौशाद पुत्र शमशाद निवासी पक्का बाग धामपुर, गुलफाम पुत्र मुनीर निवासी बख्शीवाला शहर कोतवाली और नसीम पुत्र इशहाक निवासी गांव खारी को गिरफ्तार किया है। इनके दो साथी उमर और एजाज फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

    पकड़े गए आरोपियों ने पंद्रह दिन पहले नई बस्ती में ताला तोड़कर लाखों की चोरी की थी।
    बीस दिन पहले शिवाजीपुरम कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में तार चोरी किया। एक महीना पहले नगीना में बंद मकान में चोरी की। इसके अलावा गजरौला अचपल में एक घर में चोरी को अंजाम दिया था। अब तीन चोरों को पकड़कर पुलिस ने सोने और चांदी के आभूषण, ₹13 हजार नकद, दो बाइक, दो तमंचे और एक चाकू बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी पहले भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

    एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल रविंद्र कुमार वशिष्ठ, एसआई तेजपाल सिंह, एसआई जयवीर सिंह, एसएसआई मीर हसन, अरविंद, खालिद आदि शामिल रहे।

  • रिपोर्ट; सत्येंद्र सिंह

    23 महिला बंदियों ने सज धज कर रखा करवा चौथ का व्रत। पति की लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना। मुस्लिम महिला बंदियों ने भी रखा करवा चौथ का व्रत।

    बिजनौर। एक तरफ जहां देश भर में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया तो वहीं बिजनौर जिला कारागार भी करवा चौथ की पूर्व संध्या पर अछूता नहीं रहा। जेल में बंद 23 महिला बंदियों ने सज धज कर करवा चौथ का व्रत रखा। नौ विवाहिताओं ने अपने पति संग व्रत को तुड़वाकर पति के लिए लंबी उम्र की मनोकामना की। इतना ही नहीं मुस्लिम महिला बंदियों ने भी करवा चौथ का व्रत रखकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की।


    देश भर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बिजनौर जिला कारागार में भी जेल अफसरों की मौजूदगी में करवा चौथ की रस्म अदायगी की गई। जेल में बंद 23 महिला बंदियों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए पूर्व संध्या पर सोलह श्रंगार करके जेल की चार दीवारों के बीच शिव जी और माता पार्वती की पूजा की।

    इन 23 महिला बंदियों में 9 महिलाओं के पति जेल में निरुद्ध हैं। ऐसे में बंदी महिलाओं ने सज धजकर अपने पति के सामने व्रत को तोड़कर अपने पति के लिए लंबी उम्र होने की भगवान से प्रार्थना की। इनके अलावा दो मुस्लिम बंदी महिलाओं ने भी करवा चौथ का व्रत रखकर हिन्दू मुस्लिम भाई चारे की मिसाल पेश की।

    जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने बंदी महिलाओं की भावनाओं के अनुरूप सम्पूर्ण व्यवस्था कराई। 23 महिला बंदियों में 9 महिलाओं के पति जेल में निरुद्ध हैं। उन बंदी महिलाओं ने अपने पति के सामने व्रत खोल कर पूजा पाठ किया। दो मुस्लिम बंदी महिलाओं ने भी करवा चौथ का व्रत रखा।

  • शहर में भारी वाहनों की एंट्री होगी बंद, बाईपास से ही चलेंगे होगा निर्धारित

    डीएम से OK मिलते ही पुलिस हो जाएगी सक्रिय।

    बिजनौर। शहर के भीतर रात में भी भारी वाहनों की एंट्री बंद होने जा रही है। ई रिक्शाओं के रूट भी निर्धारित किए जाएंगे।

    शहर बिजनौर में ट्रैफिक का नया प्लान लागू किया जाएगा। पुलिस प्रशासन इसके लिए खाका तैयार कर रहा है। एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी व यातायात प्रभारी ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में भारी वाहनों की रात में भी शहर में एंट्री बंद करने पर विचार विमर्श किया गया। एएसपी सिटी ने कहा कि रात में नौ बजे के बाद भारी वाहन शहर के भीतर से ही निकलने शुरू हो जाते हैं। रात में भारी वाहन तेजी से चलते हैं। शहर की सड़कें भी टूट रही हैं।

    वहीं यह तथ्य भी सामने आया कि शहर में ई-रिक्शाओं भरमार है। आधे से ज्यादा ई-रिक्शा नंबर_2 में दौड़ रहे हैं। चालक कहीं से भी सवारी बैठाकर किसी भी सड़क पर दौड़ा लेते हैं। सिविल लाइन समेत अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों पर ई-रिक्शाओं की अधिक संख्या से जाम के हालात बन जाते हैं। इससे निपटने के लिए रूट निर्धारण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सुझाव मांगे गए हैं। एक सड़क पर एक निर्धारित संख्या में ही ई रिक्शा चलने दी जाएगी। इससे पहले बिना पंजीकरण वाली ई-रिक्शाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। डीएम को विभागीय पत्र लिख कर रात में भी भारी वाहनों की एंट्री शहर में बंद करने और सीधे बाईपास से निकालने के लिए अनुरोध किया गया है।

  • संचारी रोग के प्रसार हेतु अन्य कारकों के साथ-साथ चूहा एवं छछूंदर भी उत्तरदाई: जिला कृषि रक्षा अधिकारी

    स्क्रब टायफस बीमारी चूहा एवं छछूंदर से फैलती, नियन्त्रण हेतु उपाय व सावधानियां अपनाएं- जिला कृषि रक्षा अधिकारी

    6 दिवसीय योजना बनाकर चूहों पर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है- जिला कृषि रक्षा अधिकारी बिजनौर मनोज रावत

    बिजनौर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान (1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022) के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा चूहा एवं छछूंदर नियंत्रण हेतु व्यापक कार्यक्रम/अभियान संचालित किया जा रहा है। संचारी रोग के प्रसार हेतु अन्य कारकों के साथ-साथ चूहा एवं छछूंदर आदि भी उत्तरदायी हैं। स्क्रब टायफस बीमारी चूहा एवं छछूंदर से फैलती है। इसलिए यह आवश्यक है कि इनकी रोकथाम हेतु आवासीय घरों एवं इसके आसपास के क्षेत्रों को चूहा एवं छछूंदर से मुक्त रहें।

    जिला कृषि रक्षा अधिकारी बिजनौर मनोज रावत ने कृषकों को अवगत कराते हुए बताया कि चूहों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए अन्न भंडारण पक्का कंक्रीट तथा धातु से बने पात्रों में करना चाहिए ताकि उनको भोज्य पदार्थ सुगमता से उपलब्ध न हो सके। चूहे अपना बिल झाड़ियों, कुडों एवं मेड़ों आदि में स्थाई रूप से बनाते हैं, इसलिये खेतों का समय-समय पर निरीक्षण एवं साफ सफाई करके इनकी संख्या को नियंत्रित किया जा सकता है। चूहेदानी का प्रयोग करके व घरों में ब्रोमोडियोलान 0-005 प्रतिशत के बने चारे की 10 ग्राम मात्रा का प्रयोग चूहों पर नियंत्रण किया जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि 6 दिवसीय योजना बनाकर चूहों पर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। प्रथम दिन- आवासीय घरों एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण एवं बिलों को बंद करते हुए चिन्हित करें। दूसरा दिन- निरीक्षण कर जो बिल बंद हो वहां चिन्ह मिटा दें, जहां पर बिल खुले पाए जाएं वहां चिन्ह रहने दे खुले बिल में एक भाग सरसों का तेल एवं 48 भाग भुने दाने का चारा (बिना जहर मिलाएं) बिल में रखें।

    उन्होंने बताया कि तीसरा दिन- बिलों का निरीक्षण कर बिना जहर का चारा पुनः रखें। चौथे दिन – जिंक फास्फाइड 80 प्रतिशत की 1 ग्राम मात्रा को 1 ग्राम सरसों का तेल एवं 48 ग्राम भुने दाने को मिलाकर बनाए गए चारे को बिल में रखें। पांचवे दिन- बिलों का निरीक्षण करें एवं मरे हुए चूहे को एकत्र कर जमीन में गाड़ दें। छठे दिन- बिलों को पुनः बंद करें तथा अगले दिन यदि बिल खुले पाए जाएं तो उपरोक्त कार्यक्रम पुनः अपनाएं।

    उन्होंने बताया कि चूहा नियंत्रण के दौरान सावधानियां भी बरतनी चाहिएं। चूहा नियंत्रण रसायनों का प्रयोग करते समय हाथ में दस्ताने पहने। रसायनों को बच्चों एवं जानवरों की पहुंच से दूर रखें। मरे हुए चूहे को घर से बाहर सावधानीपूर्वक मिट्टी में दबा दें। दवा के प्रयोग के दौरान घर में रखी खाद्य सामग्री इत्यादि को अच्छी तरह से ढक दें।

  • भारतीय जैव विविधता पुरस्कार के लिये ज्यूरी के दो सदस्यों ने किया निरीक्षण

    बिजनौर। राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण और यूएनडीपी द्वारा वर्ष 2023 में दिये जाने वाले “भारतीय जैव विविधता पुरस्कार” के लिये कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल यूज़ ऑफ बायोलॉजिकल रिसोर्सेस श्रेणी में नामित बिजनौर जनपद के स्योहारा ब्लॉक में खानपुर माइनर वॉटर यूज़र्स एसोसिएशन के कार्यों का निरीक्षण ज्यूरी के दो सदस्यों डॉ एके भारद्वाज एवं श्रीमती श्रुति शर्मा द्वारा किया गया।

    डब्लूडब्लूएफ इंडिया, उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन बिजनौर के सहयोग से चलाए जा रहे कार्यक्रम में खानपुर माइनर के अंतर्गत आने वाले 4 गांव खानपुर, मीरापुर, कोला सागर और रहटौली क्षेत्र में दो सदस्यीय टीम और डीएफओ बिजनौर डॉ अनिल पटेल ने भ्रमण किया। इनके द्वारा खानपुर माइनर के अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया और जल उपभोक्ता समिति खानपुर माइनर के सदस्यों एवं जागरूक किसानों के साथ बैठक की गई। इस दौरान खानपुर माइनर के अंतर्गत किसानों ने टीम के सदस्यों को ट्रेंच के द्वारा गन्ने की खेती के बारे में काफी विस्तार से बताया और टीम को खेत में ले जाकर के ट्रेंचर के द्वारा गन्ने की बुवाई किए गए खेतों को दिखाया कि किस तरह से किसान लोग 4 से 5 फीट की दूरी पर गन्ने की बुवाई कर रहे हैं और साथ में सह-फसली भी ले रहे हैं। रबी के सीजन में सरसों आलू आदि सह-फसली के रूप में किसानों ने खेत में बुवाई करी थी और उससे लाभ अर्जित किया था।

    इसके अलावा जायद वाली फसल में किसानों ने जब बुआई करी थी तो उसमें सह-फसली के रूप में उरद एवं मूंग आदि फसलों की बुआई की थी। इसके अलावा किसानों ने टीम के सदस्यों को खानपुर माइनर से सिंचाई मे बचे हुए पानी के बारे मे जानकारी दी कि किस तरह उन्होंने सिंचाई के उन्नत तरीकों को अपनाते हुए जो पानी बचत किया था उसको करुला नदी में डाला है।

    इसके लिए नदी तक एक रास्ते का निर्माण किया गया था, जिसमें डब्लूडब्लूएफ इंडिया, सिंचाई विभाग और खानपुर माइनर के सभी सदस्यों एवं किसानों ने सहयोग किया था क्योंकि पहले टेल के क्षेत्र में खानपुर माइनर का पानी आकर के अगल-बगल के खेतों में भर जाता था, जिससे किसानों का काफी नुकसान होता था और जब करुला नदी तक जाने के लिए इसका निर्माण हुआ है तब से उन किसानों की पैदावार भी अच्छी होने लगी है और करुला नदी जो कि गर्मी के समय में सूख सी जाती थी उसमें भी अब अनवरत पानी मिलता है।

    अभी तक करुला नदी में 8 करोड़ लीटर पानी सिंचाई से बचाने के बाद नदी में जा चुका है। डॉ अनिल पटेल डीएफओ बिजनौर ने क्षेत्र के 4 गांव में किसानों के द्वारा ट्रेंच विधी से की जा रही गन्ने की खेती की काफी सराहना किया और साथ में यह भी बताया कि ट्रेच विधी में जो 4 से 5 फिट कतार के हिसाब से बुआई की जाती है, वो किस तरह से जंगली जानवर जैसे तेंदुआ या बाघ आदि अन्य जानवर यदि गन्ने की खेत में आ जाते हैं, उनको समय रहते देखा जा सकेगा और कई तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। यह मानव और जंगली जानवरों के बीच होने वाले संघर्ष से भी काफी निजात दिला सकेगा, यदि किसान गन्ने की बुवाई ट्रेंचर के द्वारा 4 से 5 फीट की दूरी पर नियमित रूप से करें। इस सर्वे के दौरान खानपुर माइनर समिति के सदस्य, गांव के जागरूक किसान, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया की टीम, उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और वन विभाग से डीएफओ बिजनौर डॉ अनिल पटेल, धामपुर रेंज के रेंजर गोविंदराम एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

  • बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खो नदी के किनारे खनन के आवंटित पट्टे की जांच करने के लिये पहुँची टीम में उपजिलाधिकारी नगीना के साथ वन विभाग, पुलिस व एनजीटी की टीम ने मौके पर जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही है।

    गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के खो नदी के किनारे खनन के लिये पट्टों का आवंटन किया गया था। कुछ समय खनन किये जाने के बाद शिकायतों का दौर शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि हाल ही में थाना नगीना देहात (रायपुर) के अंतर्गत आने वाले गांव कोटकादर निवासी गौतम शर्मा द्वारा एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

    शिकायत में कहा गया था कि खो नदी में हो रहे खनन से पर्यावरण को हानि पहुँच रही है। शिकायत की गम्भीरता को देखते हुए एनजीटी की टीम सहित उपजिलाधिकारी नगीना शैलेंद्र कुमार, बढ़ापुर वन रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी कपिल कुमार, थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम का हिस्सा बनकर मौके पर जांच करने के पहुंच गए।

    उपजिलाधिकारी नगीना, वन विभाग, पुलिस व एनजीटी की टीमों को देखकर ग्रामीण सकते में आ गए। जांच टीमों द्वारा बढ़ापुर थाना क्षेत्र सहित नगीना देहात थाना क्षेत्र में भी जांच की गई। टीम जांच उपरांत वापस लौट गई। इस बाबत जब जांच टीम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट विभागीय उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।

    उपजिलाधिकारी नगीना शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता की शिकायत पर एनजीटी की टीम सहित वन विभाग व पुलिस के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार की गई है।

  • लखनऊ से कानपुर के बीच बनने वाले एक्सप्रेस वे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) 30 अक्टूबर से काम शुरू करने जा रहा है। इससे पहले कार्यदायी संस्था की मशीनें और स्टाफ जहां आ गए हैं, वहीं उन्नाव से राजधानी की तरफ ग्रीन फील्ड पर एक्सप्रेस वे का काम शुरू होगा। करीब 63 किमी. के इस पैच को ढ़ाई साल में बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद लखनऊ से कानपुर का सफर 35 मिनट का रह जाएगा। वहीं लखनऊ की ओर से एक्सप्रेस वे का काम नवंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। यह एक्सप्रेस वे छह लेन का होगा।

    18 किमी. होगा एलीवेटेड रूटः एनएचएआइ के परियोजना निदेशक सीएम द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ से काम शुरू करने के लिए औपचारिकताएं अन्य विभागों से चल रही हैं। यहां बिजली के खंभों की लाइन शिफ्टिंग, ट्रैफिक डायवर्जन जैसी प्रकियाओं के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। द्विवेदी के मुताबिक सैनिक स्कूल से पहले एलीवेटेड रूट बनी तक शुरू होगा। यह करीब 18 किमी. होगा। इसके बाद ग्रीन फील्ड करीब 45 किमी. का होगा। इस ग्रीन फील्ड से पुरवा, अचलगंज, लालगंज को जाने वाले मार्ग को भी कनेक्ट किया जाएगा।
    एनई-छह को जगह-जगह रैंप के जरिए कनेक्ट किया जाएगा। उद्देश्य होगा कि अधिक से अधिक लोग एक्सप्रेस का लाभ उठा सकें। यही नहीं एलीवेटेड रोड पर टोल की अलग व्यवस्था होगी और ग्रीन फील्ड पर अलग होगी। कुल मिलाकर ग्रीन फील्ड से कनेक्ट होने वाले क्षेत्रों के लोगों को एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करने पर टोल देना होगा। प्राधिकरण के अफसर एक्सप्रेस वे का काम दो माह के भीतर कार्यदायी संस्था द्वारा दोनों छोर से शुरू हो जाएगा। एक साल के भीतर चालीस फीसद से अधिक काम करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2025 के मध्य तक इस लक्ष्य को पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है।

    चलता रहेगा कानपुर का पुराना मार्ग: कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से कानपुर जाने के लिए वर्तमान रूट भी पहले की तरह चलता रहेगा। कुल मिलाकर लोगों के सामने कानपुर व लखनऊ जाने के लिए दो विकल्प होंगे। दो रूट हो जाने के बाद ट्रैफिक भी विभाजित हो जाएगा और जाम की समस्या करीब करीब खत्म हो जाएगी और वाहनों की गति भी बढ़ेगी।

  • सीएम योगी कानपुर हादसे को लेकर हुए सख्त, ट्रैक्टर ट्राली का होगा अलग-अलग रंग

    लखनऊ। कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 26 लोगों की मौत के बाद योगी सरकार सख्ती के मूड में है। योगी सरकार ने कृषि और गैर कृषि कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का रंग बदलने का फैसला किया है।

    कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 26 लोगों की मौत के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गई है। योगी सरकार ने कृषि और गैर कृषि कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का रंग बदलने का फैसला किया है। दोनों के रंग अलग-अलग होंगे, जिससे कि कृषि और गैर कृषि कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली की पहचान की जा सकेगी। इसके लिए एक प्रस्ताव बनाया जा रहा है। दरअसल, ट्रैक्टर-ट्रॉली से लगातार हो हादसों के बाद नए नियम बनाए जाने की जरूरत महसूस हो रही थी। यही नहीं साल 2000 में बनाई गईं शर्तों में सुधार भी किया जाएगा। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी निर्णय लेगी।

    विभागीय लापरवाही के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली का व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे ईंट, सीमेंट, सरिया, बालू, मौरंग ढोई जा रही है। ऐसे में जब शासन ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा तो वह बगले झांकने लगे। इसके बाद नये सिरे से इसके लिए नियम बनाने की कवायद शुरू हो गई।

    22 वर्ष में एक बार भी नहीं हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच

    तीन अगस्त 2000 में तत्कालीन परिवहन आयुक्त प्रेम नारायण ने बतौर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नियम तैयार करके निगरानी करने के आदेश दिए थे। अधिकारी नियमों का हवाला देकर चेकिंग के नाम पर 20 वर्ष से जांच के नाम पर टालमटोल करते रहे। लिहाजा, ट्रैक्टर ट्रॉली मनमाने तरीके से सड़कों पर चलकर हादसे करते रहे।

    इन नियम और कायदे पर मंथन शुरू

    कृषि और गैर कृषि ट्रैक्टर-ट्राली के रंग में बदलाव

    वाहन फोर सॉफ्टवेयर में ट्रैक्टर का ब्योरा दर्ज होगा

    हर दो साल में एक बार फिटनेस कराना जरूरी होगा

    ट्रॉली के पीछे इंडीगेटर को अनिवार्य करने की तैयारी

    परिवहन विभाग के अपर आयुक्त प्रवर्तन वीके सोनकिया का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर नई गाइड लाइन तैयार की जा रही है। जिसमें रंग बदलने से लेकर अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण ट्रॉली के लिए अनिवार्य होंगे। शासन स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

  • रांची (एजेंसी)। रांची रेल मंडल से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा स्टेशन है जहां, ढाई वर्षों से एक भी यात्री नहीं पहुंचा है। इस दौरान एक भी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ है, जबकि ढाई वर्ष पहले यहां का नजारा कुछ और था। इसी स्टेशन से सैकड़ों की संख्या में यात्री का आवागमन होता था। ट्रेन के परिचालन के दौरान सिग्नल देने का काम किया जाता था। यह स्टेशन कोई और नहीं बल्कि मेसरा स्टेशन है। कुछ वर्ष पहले ही इस स्टेशन से ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ था, मगर आज स्थिति कुछ और है।


    स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर यात्री नहीं बल्कि जानवर दिखते हैं। जहां साफ सफाई से कोई नाता नहीं है। चारों तरफ गंदगी, काई लगी है और घास उग आई है। स्टेशन को देखने से यही लगता है कि कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। पूरे भवन में मकड़ी का जाल लगा हुआ है। कुछ खिड़कियां भी टूट गई है। हालांकि वर्तमान में ट्रेन का परिचालन प्रभावित है।
    प्लेटफार्म पर बच्चे दौड़ा रहे साइकिल
    यात्रियों के लिए चापाकल (हैंडपंप) की ही व्यवस्था की गई है। इस जगह पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, जिससे गंदे पानी का रिसाव होते रहता है। बैठने के लिए जो व्यवस्था प्लेटफार्म पर दी गई है, अब वह भी टूटने लगी है। स्टेशन परिसर के कई खिड़कियों के शीशे तक टूट चुके हैं। प्लेटफार्म पर बच्चे साईकिल चलाते और मस्ती करते देखे जा सकते हैं।

    कोविड के दौरान ट्रेन हुई थी बंद
    दरअसल, कोविड के दौरान ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया था, जिसके बाद ट्रेन की सेवा शुरू नहीं हो सकी। दो माह पहले ट्रेन परिचालन की योजना बनी थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से रद कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन को दोबारा शुरू करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया।

    सांकी से सिदेश्वर के बीच रेलवे लाइन का काम पूरा नहीं हुआ है। यही कारण है कि रेल लाइन को बरकाकाना तक नहीं जोड़ा जा सका है। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक इस निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
    रेलवे लाइन का निर्माण कार्य
    धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार का कहना है कि ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं हुआ है। सांकी से सिदेश्वर के बीच रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कुछ महीनों में यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी।


  • स्योहारा (बिजनौर)। इंसान जब जानवर का रूप लेकर बेजुबानों को सताने लगे तो उसके ऊपर कुदरत की मार ज़रूर पड़ती है। ऐसा ही कुछ यहां हुआ। गली में घूमने फिरने वाले कुत्तों को बेरहमी से पीटने के मामले में एक युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    बताया गया है कि स्थानीय गुरुद्वारा के निकट रहने वाला विशि कालरा पुत्र ऋषि कालरा आएदिन सड़क पर रहने वाले कुत्तों को मारता पिटता है। नगीना निवासी पशु पक्षी प्रेमी असद सुल्तान पुत्र सुल्तान अहमद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायती पत्र में असद सुल्तान ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक वीडियो देखी, जिसमें एक युवक कुत्ते को बेहरमी से पीट रहा था। पता लगाया गया तो उसकी पहचान विशि कालरा के रूप में हुई। इस पर असद ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी विशि पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    इसके बाद बेजुबानों पर अत्याचार करने वाले अन्य लोगों में खलबली मची हुई है।

  • मेरठ। लगभग 350 करोड़ के राशन घोटाले में आपूर्ति विभाग के छह पूर्ति निरीक्षकों को दोषी करार दिया गया है। लखनऊ की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि राशन की कालाबाजारी में पूर्ति निरीक्षकों ने भी रकम वसूली है। इस कारण छह पूर्ति निरीक्षकों को मुकदमे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का आरोपित बनाया जा रहा है। सभी के खिलाफ जल्द ही पुलिस चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश करेगी।

    आरोपितों से पूछताछ के बाद हुआ राजफाश
    तत्कालीन डीएसओ के कंप्यूटर आपरेटर शहनवाज और पूर्ति निरीक्षक की आइडी पर काम करने वाले जुल्फिकार को पुलिस ने जेल भेज दिया। जुल्फिकार ने पूछताछ में बताया कि शहनवाज के सहयोग से पूर्ति निरीक्षक की आइडी और पासवर्ड प्राप्त कर आधार नंबर बदलते थे। उसके बाद अफसरों की सहमति से राशन की कालाबाजारी की जाती थी। राशन डीलर की ई-पास मशीन प्राप्त करके उस पर बायोमैट्रिक चिन्ह लगाकर फर्जी राशन वितरण कर दिया जाता था। उसी राशन को बाजार में अवैध तरीके से कालाबाजारी कर बेच देते थे।

    27 हजार से अधिक लोगों के राशन की कालाबाजारी
    बताया गया कि बाजार से आई रकम की हिस्सेदारी आपूर्ति विभाग के अफसर और कर्मचारियों को दी जाती थी। इस तरीके से करीब 27 हजार से अधिक लोगों के राशन की कालाबाजारी की जा चुकी है। पुलिस ने जुल्फिकार के बयानों को विवेचना का हिस्सा बनाया है, जिसके तहत पूर्ति निरीक्षक आरोपित बनाए जा रहे हैं।

    विभागीय जांच की रिपोर्ट भी लखनऊ से पुलिस को मिली
    इसके अलावा विभागीय जांच की रिपोर्ट भी लखनऊ से पुलिस को मिल गई है, जिसमें छह पूर्ति निरीक्षकों की शह पर राशन की कालाबाजारी होना बताया गया है। विभागीय रिपोर्ट और स्टाफ के बयानों को आधार बनाकर पुलिस छह पूर्ति निरीक्षकों को मुकदमे में भ्रष्टाचार का आरोपित बनाकर चार्जशीट तैयार कर रही है। अगले 15 दिनों में चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।

    यह है मामला
    भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मेरठ समेत कई जिलों में अपात्र लोगों को फर्जी तरह से राशन देने के नाम पर करोड़ों का घोटाला किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। मेरठ में करीब 350 करोड़ के घोटाले की बात सामने आई। 2016 से 2017 के बीच हुई राशन कालाबाजारी के जुलाई 2018 में 60 मामले दर्ज हुए। इसकी जांच के लिए एसआइटी का गठन किया था।

    पंद्रह दिन में कोर्ट में दी जाएगी सभी मुकदमों की चार्जशीट 
    जनपद में राशन कालाबाजारी के 60 मुकदमे पूर्ति निरीक्षकों की तरफ से राशन डीलरों पर लिखाए गए थे। अब पुलिस मुकदमों के वादी पूर्ति निरीक्षकों को ही आरोपित बनाकर कोर्ट में आरोप पत्र फाइल करने जा रही है। एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि छह पूर्ति निरीक्षकों पर भ्रष्टाचार अधिनियम में कार्रवाई होगी। अगले पंद्रह दिनों में सभी मुकदमों की चार्जशीट कोर्ट में पहुंचा दी जाएगी।

    कई अधिकारियों की भी नपेगी गर्दन: डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

    मेरठ। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि 2016-17 में राशन वितरण में हर माह करोड़ों का गोलमाल हुआ। इसमें कई अधिकारियों की भी गर्दन नपेगी।
    उन्होंने कहा कि तब 60से ज्यादा मामले दर्ज हुए। मामले में गठित एसआईटी ने राशन डीलरों के बाद छह पूर्ति निरीक्षकों को भी आरोपी माना है। उन्होंने कहा कि तब मात्र राशन डीलरों पर मुकदमें दर्ज कर दिए गए थे जबकि कालाबाजारी में कई अधिकारी भी शामिल थे। वाजपेयी ने कहा कि पूर्ति निरीक्षकों के अलावा कई अन्य अधिकारियों की गर्दन इसमें फंसेगी। उस समय के छह पूर्ति निरीक्षकों के तबादले हो गए तो कुछ सेवानिवृत्त भी हुए हैं। तमाम भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद पूर्ति विभाग में सालों से एक ही पटल पर अधिकारी जमे हैं। इनमें तीन तहसीलों सहित महानगर के चार क्षेत्रों में पूर्ति निरीक्षक व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शामिल हैं। नियमित अंतराल पर सभी अधिकारियों के जिला स्तरीय तबादले होने चाहिए। मामले में कई बार राशन डीलरों द्वारा मांग भी की जा चुकी है।

  • बिलासपुर (JSR news)। सरकंडा के राजकिशोर नगर में गाय ने सड़क पर चल रहे वृद्ध को उठाकर नाली में पटक दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नाली में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी का फुटेज भी लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

    सरकंडा के राजकिशोर नगर सूरजमुखी सेक्टर में रहने वाले ओमप्रकाश सिंह (90) रिटायर्ड कर्मचारी थे। उनकी बहू शिक्षिका और बेटा निजी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। बुधवार की सुबह दोनों अपने काम पर निकल गए। वहीं, ओमप्रकाश सिंह किसी काम से पोस्ट आफिस गए। वहां से काम निपटाकर वे पैदल घर लौट रहे थे। कालोनी में ही सड़क पर दो-तीन गाय खड़ी थी। ओमप्रकाश मवेशियों के किनारे से निकल रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ से कुछ सामान छूटकर गिर गया। सामान उठाने के लिए वे झुके। इसके बाद जैसे ही वे चलने लगे पीछे खड़ी गाय ने उन्हें उठाकर सड़क किनारे नाली में पटक दिया। इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान सड़क पर आवाजाही नहीं थी। इसके कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। थोड़ी देर बाद किसी ने नाली में शव देखकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। शव की पहचान के बाद स्वजन को भी इसकी जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी वाहन की टक्कर से नाली में गिरने की आशंका पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकाला। इसमें गाय के मारने से नाली में गिरने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का भी फुटेज लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

  • बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) धर्म सिंह मार्छाल ने थाना स्योहारा पर विवेचना निस्तारण के सम्बन्ध में सभी विवेचकों का अर्दली रुम किया। इस दौरान समस्त उप निरीक्षक/विवेचक उपस्थित रहे।

    एसपी पूर्वी ने थाने पर लम्बित विवेचनाओं के अतिशीघ्र एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाना क्षेत्र में शान्ति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • नगीना में बैंक मित्र से दिनदहाड़े सवा दो लाख की लूट

    बिजनौर। बैंक से सवा दो लाख रुपए निकाल कर गांव जा रहे बैंक मित्र से बाइक रोककर बदमाशों ने दिनदहाड़े सवा दो लाख रुपए लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम नैनपुर सराय निवासी बैंक मित्र शादाब पुत्र समील अहमद ने गांव में घर पर ही शाखा खोल रखी है। बुधवार की दोपहर उसने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से ₹224000 निकाले। इसके बाद वह अपने गांव जाने लगा। जब वह नगीना काला खड़ी मार्ग पर हाईवे के ओवर ओवर ब्रिज के नीचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रोक कर रकम लूट ली।

    घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुमित शुक्ला, थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।पीड़ित युवक को थाने ले जा कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा का कहना है कि मामले का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।

  • नया सवेरा करेगा समाज से नशे को दूर

    बिजनौर। नया सवेरा-एक युद्घ नशे के विरूद्घ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिलााधिकारी उमेश ‌मिश्रा ने कहा कि समाज को बिगाड़ने वालों पर प्रहार करेंगे। जिलाधिकारी ने लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि नशा करने वालों पर नहीं नशा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई। हम और आप मिलकर समाज को नशा मुक्त करेंगे।

    चांदपुर में जलीलपुर रोड स्थित मंडप में ओजा फाउंडेेशन व चौधरी रघुराज सिंह फाउडेंशन के तत्वाधान में नया सवेरा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह व संचालन केशव चौधरी ने किया। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि हम उन पर लोगों पर प्रहार करेंगे, जो इसके जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अपने आसपास गलत होता देख विरोध करें, उसकी सूचना दें। नशे की लत जिसको लग जाए वह बर्बाद हो जाता है। शासन की मंशा है समाज से नशे को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चे का ध्यान रखें। उसके बारे में पूरी जानकारी रखें। स्कूल कॉलेजों में सम्पर्क कर उसकी जानकारी लेते रहें।

    एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि आप और हमें मिलकर जनपद को नशा मुक्ति जिला बनाना है। नई पीढ़ी के नए लोग जो अभी जिज्ञासा या फुसलाकर नशे करने लगे हैं, उन्हें रोकना होगा। उन्होंने कहा कि 8650601010 नंबर पर नशा बेचने वालों की सूचना दें, हम आपका नाम गुप्त रखेंगे और उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत से मेडिकल स्टोर सही कार्य कर रहे हैं, परंतु कुछ ऐसे हैं जो गलत कार्य कर रहे हैं और इस तरह के नशे का सामान बेचते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप इस कार्य में हमारी मदद करें। आप ऐसे लोगों की सूचना हमें दें, जिससे हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकें।

    कार्यक्रम में एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, एसडीएम मांगेराम चौहान, सीओ सुनीता दहिया, मुख्य वक्ता सुनील कुमार, मूलचंद सिंह, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय, कपिल चौधरी, नरेश कुमार, विनीत लाम्बा, वीरेंद्र राजपूत, अमित अग्रवाल, पंकज गुप्ता, अरूण अग्रवाल, जगत शर्मा, हरिश्वर सिंह एडवोकेट, अर्पित गोयल, कपिल गोयल, वीर सिंह, पंडित नरेश कुमार शर्मारिंकू चौहान, आशु गोयल आदि मौजूद रहे।

  • चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 15 दोपहिया वाहन बरामद। चकमा देने को साथ रखते हैं 14 वर्षीय बालक।

    बिजनौर। नगीना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी के 15 दोपहिया वाहन तथा चार अवैध शस्त्रों सहित चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

    मुखबिर की सूचना पर नगीना पुलिस ने नगीना-रायपुर मार्ग पर 11 अक्टूबर की मध्य रात्रि वाहन चैकिग के दौरान घेराबंदी कर मोंटी उर्फ सरजीत सिंह पुत्र वेद निवासी ग्राम शेखपुरी चौहड़ थाना चांदपुर, अंकित पुत्र पीतम सिंह निवासी ग्राम सिकरोडा नवादा थाना मंडावली, नेमीशरण उर्फ सुक्के पुत्र कैलाश सिंह एवं लक्की पुत्र नरेंद्र कश्यप निवासी ग्राम बघाला थाना नगीना को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी की 03 बाइक, 04 अवैध तमंचे मय 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उनके साथी बाल अपचारी (उम्र 14 वर्ष) को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उनकी निशानदेही पर 12 अन्य दुपहिया वाहन नगीना नहटौर मार्ग पर स्थित अभियुक्त नेमिशरण के होटल के पीछे स्थित गन्ने के खेत से बरामद किये गये।

    अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि सभी मिलकर नगीना तथा जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों व जनपदों तथा सीमायती राज्यों से दोपहिया वाहन चोरी करते हैं तथा उनके नंबर प्लेट बदल देते हैं। यह भी बताया कि उनके चेसिस नंबर खुर्द-बुर्द कर देते हैं या फिर उनकी नंबर प्लेटो से कुछ नंबर बदल देते हैं। पकड़े जाने के डर से साथी बाल अपचारी को अपने साथ रखते हैं, जिस पर कोई शक नहीं करता है। इन्होंने नजीबाबाद, धामपुर, अमरोहा तथा हरिद्वार आदि जगहों से भी बाइक चोरी की हैं। बरामद अन्य बाइकों के संबंध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, इनके विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

  • वाल्मीकि जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

    बिजनौर। रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर नगीना शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने किया।

    सोमवार शाम महर्षि वाल्मीकि जी की शोभायात्रा पूरे नगर में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे वाल्मीकि अखाड़ा चल रहा था। अखाड़े में शामिल पटेबाज हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। थाने के सामने सीओ सुमित शुक्ला व एसओ प्रिंस शर्मा ने उस्तादों को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि ने अनेक स्थानों पर हलवे का वितरण किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। सुरेश चंद, श्यामसुंदर वाल्मीकि, रनवीर सिंह, मैमल सिंह, अनुप उर्फ अन्नू, करण सिंह, लालबहादुर वाल्मिकी, पत्रकार मनोज वाल्मीकि, संदीप बाल्मीकि आदि के नेतृत्व में शोभायात्रा पहाड़ी से मुख्य बाजार होते हुए वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। भाजपा नेता केशव दीक्षित, अजीत अग्रवाल, सचिन शर्मा, प्रहलाद कुशवाहा, शाहनवाज खलील समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का चाबुक

    बिजनौर। चेकिंग अभियान के तहत स्योहारा पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई कर खनन सामग्री लदे ओवरलोड दो वाहन सीज किए हैं। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है।

    प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर अवैध खनन तथा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चल रहा है। ओवरलोड व डग्गामार वाहनों के चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार को एसडीएम मनोज कुमार, सीओ इंदु सिद्धार्थ नगर के थाना चौराहे पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की ओर से आ रहे खनन सामग्री लदे ओवरलोड एक डंपर व एक ट्रक को रोककर कागजात दिखाने को कहा। दोनों वाहनों के चालक उपखनिज संबंधित कागजात नहीं दिखा सके, जिसके चलते अधिकारियों ने मौके पर ही दोनों को सीज कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से खनन कारोबारियों व डग्गामार वाहनों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि खनन कारोबारियों तथा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि एक डंपर व एक ट्रक को चेकिंग के दौरान सीज किया गया है। खनन सामग्री के संबंध में खनन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

  • एसपी पूर्वी ने किया नवनिर्माणाधीन पिंक बूथ का निरीक्षण बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) धर्म सिंह मार्छाल ने कस्बा धामपुर में नवनिर्माणाधीन पिंक बूथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता के सम्बन्ध में थाना प्रभारी, धामपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    वहीं अपर अधीक्षक पूर्वी ने धामपुर ट्रेजरी गार्द को चेक किया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    इसके अलावा एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने मालखाने का निरीक्षण कर थाना प्रभारी, नहटौर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

  • डीएम एसपी की पहल से 3 युवाओं के जीवन में आया “नया सवेरा”सामुदायिक पुलिसिंग के सहयोग से चलाया जा रहा विशेष अभियान “नया सवेरा”नशे की लत में जकड़े हुए युवाओं के साथ सहानुभूतिपूर्वक काउन्सिलिंग। जारी है उनको समाज की मुख्य धारा में जोड़े जाने का कार्य

    बिजनौर। जनपद को नशे से मुक्त बनाने की दिशा में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के सहयोग से विशेष अभियान “नया सवेरा” चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत जहाँ एक ओर नशे का सामान बेचकर समाज के युवाओं में नशे की लत पैदा करने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों द्वारा नशे की लत में जकड़े हुए युवाओं के साथ सहानुभूतिपूर्वक काउन्सिलिंग कर उनको समाज की मुख्य धारा में जोड़े जाने का कार्य किया जा रहा है।

    पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई काउन्सलिंग में दिये गए सुझावों से प्रभावित होकर आज दिनांक 10 अक्तूबर 2022 को नशे की लत में जकड़े हुए 03 युवाओं को उनके व उनके परिजनों की स्वेच्छा से जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली शहर के चक्कर चौराहे पर स्थित जीवन रक्षक नशा मुक्ति केन्द्र बिजनौर में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के दौरान उनको दैनिक जरूरतों के सभी सामान की किट भी प्रदान की गयी। भर्ती होने वाले युवाओं को बताया कि इस कठिन परिस्थति में प्रशासन व पुलिस आपके व आपके परिवार के साथ सहयोग के लिये कटिबद्ध है। उनको यह भी एहसास कराया कि उनका जीवन उनके परिवार व समाज के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ० प्रवीन रंजन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन शिव बालक वर्मा आदि उपस्थित रहे।

    पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस / प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नशे का सामान बेचकर युवाओं में नशे की लत डालने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। इसी प्रकार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में इसी प्रकार की काउन्सलिंग कराकर नशे की लत में जकड़े हुए युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाकर उनको समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य जारी रहेगा।

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ० प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि अभियान “नया सवेरा” (एक युद्ध नशे के विरूद्ध) सामुदायिक पुलिसिंग का अभिनव प्रयोग है, जिसमें प्रशासन / पुलिस व समाज के लोग कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहें हैं। इस अभियान में जनता से सूचना / शिकायत / सुझाव के लिये हेल्पलाईन नम्बर 86-5060-1010 जारी किया गया है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि इस नम्बर पर किसी प्रकार की कोई सूचना/शिकायत / सुझाव दे सकते हैं, आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

  • बारिश के दौरान गो आश्रय का भ्रमण

    लखनऊ। सोमवार को पूरे क्षेत्र में हो रही बारिश के दौरान डॉ
    आर० एस० मिश्र उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी मलिहाबाद ने अपनी टीम के साथ विभिन्न गौ आश्रय स्थलों (कसमण्डी खुर्द, माघोपुर गोपेश्वर, बेलगढ़ा) का भ्रमण कर गोवशों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्होंने गोवशों की चिकित्सा कराई एवं उनको बारिश से बचने के भी उपाय कराए। टीम में अवधेश कुमार, बृजेश, अतुल, सहित आरमा राम मौजूद रहे।

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित फसलों होगा आंकलन

    बिजनौर। जनपद में दिनांक 6 अक्टूबर 2022 से लगातार वर्षा हो रही है, जिससे अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसलें प्रभावित हुई है। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित फसलों के लाभार्थी कृषकों से अपील की है कि यदि अतिवृष्टि के कारण उनकी अधिसूचित फसलें यथा धान, उर्द व मूंगफली प्रभावित हुई है, तो वे प्रभावित/ क्षतिग्रस्त फसलों की सूचना कृषि विभाग के विकासखंड, तहसील अथवा जनपद स्तर के कार्यालयों, संबंधित बैंक शाखाओं अथवा जनपद हेतु नामित बीमा कंपनी इफको टोकियो प्राइवेट लिमिटेड के टोल फ्री नंबर-18001035490 पर 72 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से सूचित कर दें।

    उन्होंने बताया कि इससे प्रभावित अधिसूचित खरीफ फसलों का निरीक्षण कराते हुए तदनुसार क्षति का आंकलन सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रभावित बीमित फसलों की सूचना अपर जिला कृषि अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर-9412381095, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी/जिला कृषि रक्षा अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर- 9818287442 एवं जिला कृषि अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर 9450428047 पर भी दे सकते हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों की सूचना निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अवश्य दें।

  • सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट मेनेजमेन्ट प्लांट को लेकर डीएम नाराज
    अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नूरपुर द्वारा विगत छः माह से अधिक स्थापित सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट मेनेजमेन्ट प्लांट से आय आर्जित न कर पाने पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त, प्रत्येक नगर निकाय में स्थापित सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट मेनेजमेन्ट प्लांट स्थापित करने तथा उन्हें आय का स्रोत बनाने के दिए निर्देश
    नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने तथा नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुछ नया कार्य करें साथ ही अस्पताल, स्कूलों, बस अडडों का सौंदर्यकरण प्राथमिकता के आधार पर कराएं अधिशासी अधिकारी, सड़क के किनारे कूड़ा पाए जाने पर संबंधित के विरूद्व होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नूरपुर द्वारा विगत छः माह से अधिक स्थापित सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट मैनेजमेन्ट प्लांट से आय आर्जित न कर पाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि प्लांट को आय के साधन के रूप में विकसित करें और वहां उपलब्ध सॉलिड वेस्ट का प्रासेसिंग द्वारा ईंट, खाद, बिल्डिंग मेटीरियल आदि का निर्माण करें और कम्पनियों से सम्पर्क कर उसे विक्रय करें। उन्होंने सभी ईओ को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट मेनेजमेन्ट प्लांट स्थापित कराएं और उन्हें भी आय का साधन बनाएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी भी नगर के किनारे कूड़ा नजर आता है तो संबंधित अधिशासी अधिकारी के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि निकाय क्षेत्र का मुख्य कार्य सफाई, स्वच्छ पेयजल और विद्युत सुविधा उपलब्ध कराना मुख्य कार्य हैं, अतः इन कार्याें में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

    जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज शाम 5ः00 बजे अपने कैम्प कार्यालय में नगर निकायों में प्रस्तावित कार्ययोजना के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
    उन्होंने स्पष्ट शब्दों में सभी अधिशासी अधिकारी नगर निकायों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र में किसी भी स्थान पर जलभराव, पाइप लाईन में पानी का रिसाव एवं गंदगी, कूड़े के ढेर नहीं पाये जाने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने तथा नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुछ नया कार्य करें और अस्पताल, स्कूलों, बस अड्डों का सौंदर्यकरण प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सेंसरयुक्त करते हुए ऑटोमेशन व्यवस्था के अंतर्गत संचालित करें और निर्धारित समय पर बंद करें ताकि बिजली के अनावश्यक प्रयोग पर नियंत्रण स्थापित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी ईओ पानी की लगातार टेस्टिंग कराते रहें और पानी में ब्लीचिंग पाउडर भी नियमित रूप से निधारित अवधि में टंकी में डलवाना सुनिश्चित कराएं और न ही कहीं पाइपलाइन टूटी हो यह भी सुनिश्चित करें अधिशासी अधिकारी।
    उन्होंने नगर निकायों द्वारा प्रस्तुत कार्य योजना की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि निकायों के लिए जो भी उपकरण अथवा सामग्री क्रय की जाए वह आवश्यकता के अनुसार होनी चाहिए अनावश्यक रूप से कोई भी सामग्री क्रय न करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए जो भी उपकरण या सामग्री क्रय की जाए वह अच्छी क्वालिटी की हो और उसका शत प्रतिशत रूप से प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नालों की सफाई, ट्यूबवेल, पानी की सफाई आदि के लिए खरीदे जाने वाले उपकरणों के मानक एवं उनकी दरों का गहनता के साथ निरीक्षण करें और मानक अनुसार पाए जाने सम्बन्धी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त ईओ नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्ययोजना के अन्तर्गत जो भी उपकरण/समाग्री क्रय की जाये उसकी स्टॉक रजिस्टर में भी प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह के अलावा सभी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उपस्थित थेे।

  • बिजनौर। दहेज में तीन लाख रुपए नहीं मिलने पर एक पति ने अपनी पत्नी को घर से निकाल कर दिया तीन तलाक। महिला की तहरीर पर स्योहारा पुलिस ने पति सहित बारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


    थाना क्षेत्र के सहसपुर निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2018 को दानिश पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर नूरपुर के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से काफी दान दहेज़ दिया था। लेकिन शादी में दिए गए दान दहेज़ सै उसके ससुरालिया खुश नहीं थे। उसका पति दानिश ससुर रफीक ननद रुखसार गुड़िया नन्दोई फिरोज व खुर्शीद चचेरा ससुर नफीस चचेरी सास सलमा फुफेरी सास रजिया जेठानी हाजरा जेठ नईम फुफेरा ससुर मुस्तकीम शादी के दिन से ही तीन लाख रुपए की मांग कर रहे थे। रुपए की मांग को लेकर सभी ससुराल वाले आएदिन शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। महिला का आरोप है कि 2 अक्टूबर 2022 को सभी उसके मायके सहसपुर आये और तीन लाख रुपए की मांग की। मना करने पर उसके पति दानिश ने उसे तीन तलाक देकर उसे छोड़ कर चला गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बारह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

  • बारिश में गिरा गरीब मजदूर का आशियाना, बाल बाल बचा परिवार

    स्योहारा। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से दथेडा गांव में मजदूर का कच्चा मकान ढह गया। हालांकि हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।


    शुक्रवार से ही स्योहारा क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश हो रही है। रविवार की देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से एक गरीब का आशियाना ढह गया। गांव मेवा नवादा निवासी नाजिम पुत्र तौफीक मेहनत मजदूरी कर कच्चे मकान में रहकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। तेज बारिश के चलते मिट्टी से बनी मकान की छत कमजोर हो गई, जिस कारण उसमें दरार आ गयी थी। रहने का कोई और ठिकाना न होने के कारण परिवार मकान में ही रहने को मजबूर था। रविवार की रात्रि में मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। समय रहते नाजिम का परिवार मकान से बाहर निकल गया, जिसके चलते परिवार के सदस्य उसकी दो पुत्रियां आंचल व सानिया घायल हो गई। पीड़ित ने स्वजन की मदद से मलबे में दबे सामान को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सामान नष्ट हो चुका था। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

  • स्वयं सेवकों ने मुकरपुरी में किया पथ संचलन, अनेक जगह स्वागत

    स्योहारा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर व खंड के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया।
    मुकरपुरी में स्वयंसेवक शिव मंदिर के परिसर में इकट्ठा हुए। शिव मंदिर से स्वयंसेवक पथ संचलन के लिए निकले। पथ संचलन के दौरान ध्वज वाहिनी, घोष वाहिनी शामिल रहे व बाल वाहिनी आकर्षण का केंद्र रही, घोष के साथ स्वयंसेवक कदमताल मिलाते चल रहे थे। संचलन में शामिल स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में नजर आ रहे थे।
    रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने ग्राम मुकर पुरी में पथ संचलन किया। संघ के पथ संचलन में अनुशासन और समयबद्धता देखी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन को देखने के लिए सड़कों पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। स्वयंसेवक फुलपैंट और सफेद शर्ट, पैरों में जूता के अलावा सिर पर संघ की काली टोपी पहने और हाथ मे दंड लिए कदमताल करते निकले। संचलन के दौरान स्वयंसेवक अनुशासनबद्ध नजर आ रहे थे। जिन मोहल्लों और चौराहों से स्वयंसेवक निकले मोहल्लेवासियों ने स्वागत किया। महिलाओं ने आरती भी उतारी। संचलन शिव मंदिर परिसर में समाप्त हुआ।
    संचलन में नगर व खंड प्रचारक नमन, नगर कार्यवाह अर्पित त्यागी, नगर व्यवस्था प्रमुख संजीव गर्ग, सेवा प्रमुख कुश रस्तोगी, खंड कार्यवाह वरुण, नगर शारीरक प्रमुख प्रिंस आदि रहे।

  • बिजनौर। स्योहारा में प्राथमिक विद्यालय कासमपुर वीरू खालसा स्कूल के बच्चों को प्राग्रथ चैरिटेबल संस्था के सौजन्य से बच्चों को झूले, एक कंप्यूटर सेट व प्रिंटर भेंट किया गया। प्राग्रथ चैरिटेबल संस्था अपनी नैतिक जिम्मेदारी को निभाते हुए समय समय पर ऐसे समाजसेवी कार्य करती रहती है। इस प्राथमिक विद्यालय में गांव के 43 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक वैभव चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मचंद्र जायसवाल व डॉ. दीपाली त्यागी औऱ विशिष्ट अतिथि नौबहार सिंह रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था अरशद सैफी व अन्य ग्रामवासियों के द्वारा की गई।

  • पीईटी परीक्षा को लेकर समस्त परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों की गोष्ठी

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में यूपीएस एसएससी (पीईटी) की आगामी परीक्षा के दृष्टिगत जनपद बिजनौर के समस्त परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों के साथ गोष्ठी की गई एवं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराये जाने के सम्बन्ध में संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विनय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व उपजिलाधिकारी (सदर) मोहित कुमार एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • भारी बारिश होने की संभावना, कल कक्षा 01 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

    बिजनौर। कल दिनांक 11 अक्तूबर, 2022 को भारी बारिश होने की संभावना के दृष्टिगत कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

    जिला सूचना कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कल दिनांक 11/10/2022 को भारी बारिश होने की संभावना के दृष्टिगत कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय / मान्यता प्राप्त/ अशासकीय प्राप्त / CBSE /ICSC समस्त बोर्ड का भी अवकाश रहेगा। समस्त बीएलओ अपना कार्य यथावत करेंगे।


  • जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा परीक्षा को सफल, सुचारू, नकलविहीन, सकुशल, सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट एवं 500 से अधिक अभ्यर्थियों की क्षमता वाले परीक्षा केन्द्रों पर की गई अतिरिक्त स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट की तैनाती, दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सजगता और निष्ठा के साथ करने के दिए निर्देश।

    बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपी एसएसएससी) द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा 15 एवं 16 अक्तूबर, 22 को दो-दो पालियों अर्थात पहली पाली प्रातः 10ः00 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपरान्ह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक निर्धारित 20 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। महात्मा विदुर सभागार में मीटिंग के दौरान उन्होंने बताया कि जिले में उक्त परीक्षा को सफल, सुचारू, नकलविहीन, सकुशल, सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट एवं 500 से अधिक अभ्यर्थियों की क्षमता वाले परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।

    उन्होंने बताया कि कि प्रत्येक दिवस की प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली की परीक्षा उपरान्त उत्तर पत्रक एवं सम्बन्धित अन्य समस्त सामग्री कोषागार में पहुंचाने का उत्तरदायित्व सेक्टर मजिस्ट्रेट को होगा। उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देंशित करते हुए कहा कि आवंटित परीक्षा केन्द्र पर एक दिन पूर्व जाकर परीक्षा सम्बन्धी समस्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं तथा सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र के केन्द्र अधीक्षक अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा आरम्भ होने से 03 घन्टे पूर्व पहुंचेंगे तथा परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक केन्द्र पर भम्रणशील रहते हुए शान्तिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराएंगे।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी प्रश्नपत्रों के गोपनीय पैकिट केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सीसीटीवी/वीडियो रिर्काडिंग के साथ अपनी देख-रेख में खुलवाएं तथा प्रश्न पुस्तिका से सम्बंन्धित सील्ड बक्से सेक्टर मजिस्ट्रेट/रूट मैनेजर से प्राप्त कर निर्धारित समय पर सहायक केन्द्र अधीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं दो कक्ष निरीक्षक की उपस्थिति में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोलेंगे तथा दोनों पालियों की परीक्षा समाप्ति के उपरान्त ओएमआर शीट व अन्य परीक्षा सामग्री के शील्ड पैकेट नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे। केन्द्र अधीक्षक यह भी सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केन्द्र अधीक्षक/स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त अन्य किसी भी कार्मिक/अभ्यर्थी के पास मोबाइल फोन नहीं होगा। समस्त केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने दायित्वों का सजगता से पालन करते हुए प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा को नकलविहीन, शान्तिपूर्ण, सकुशल से सम्पन्न कराएंगे।

  • गोल्ड जीत कर आए खिलाड़ी को सारथी हम संस्था ने किया सम्मानित


    बिजनौर। 46 वीं यूपी जूनियर स्टेट सुपर लीग कबड्डी प्रतियोगिता में पहली बार बिजनौर की टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड जीत कर आए खिलाड़ी को सारथी हम संस्था ने सम्मानित किया।

    भदोही में सात से नौ अक्तूबर तक 46 वीं यूपी जूनियर स्टेट सुपर लीग कब्बड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर ने गोल्ड जीत कर प्रदेश में बिजनौर का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता में भाग लेकर गांव लौटे ग्राम सालमाबाद निवासी सुशांत कुमार पुत्र कामेंद्र सिंह को सारथी हम संस्था व ग्रामीणों ने ढोल बजाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया। खिलाड़ी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के महासचिव आशीष तोमर, शौकीन सिंह, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, संजीव कुमार, नरदेव सिंह, बबलू, उत्तम, वरुण कुमार, योगेश कुमार, टिंकू,आदि मौजूद रहे।

  • नेता जी के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता: राशिद हुसैन

    बिजनौर। जैसे ही नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के निधन की सूचना आई वैसे ही पूरे देश सहित जनपद बिजनौर के सपा कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों में शोक शोक की लहर दौड़ गई।

    पार्टी कार्यकर्ता सपा कार्यालय बिजनौर पर इकट्ठा हुए तथा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने की तथा संचालन अखलाक पप्पू ने किया। शोक सभा में नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि नेता जी ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे हिंदुस्तान में मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री रहते हुए ऐसे कार्य किए हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेता जी ने हमेशा सर्व समाज व जनहित के कार्य किए। उनके शासनकाल में जो कार्य उत्तर प्रदेश सरकार ने तथा रक्षा मंत्री रहते हुए देश व देश के वीरों के लिए किया, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेताजी को बिजनौर से विशेष लगाव था। उन्होंने वर्ष 2012 में बिजनौर में 8 सीटों में से 2 सीटों पर जीत हासिल होने पर दोनों विधायकों को मंत्री बनाने का कार्य किया था। अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर नेता जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई साथ ही उनके परिवार व सभी जनता व कार्यकर्ताओं को इस बड़े दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर नूरपुर के विधायक राम अवतार सैनी, डॉ. रमेश तोमर, सतपाल सिंह, डॉक्टर इरफान मलिक, प्रभा चौधरी, राधा सैनी, पंकज विश्नोई, महमूद कसार, शमशाद अंसारी, फरीद चेयरमैन, मोहम्मद कासिम उर्फ साहू, हाजी जावेद राइन, हनी फैसल, जीशान अलम, डॉक्टर जमीरउद्दीन उस्मानी, डॉक्टर रहमान एहसास, अब्दुल वहाब, फुरकान एडवोकेट, गजेंद्र सिंह देवल, दारा सिंह, दिनेश चौधरी, इंजीनियर मनिंदर सिंह, गुलाम साबिर, शुऐब भूरा, अशोक आर्य, विमलेश चौधरी, कृपा रानी प्रजापति, नमन प्रधान, पंकज विश्नोई, रफीक अहमद, मंसाराम सैनी व अहमद खिज़र खान आदि उपस्थित थे।

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि स्वर्गीय मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यालय ने जानकारी दी है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई में मंगलवार दोपहर तीन बजे किया जायेगा।

    इससे पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का एक निजी अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन की जानकारी दी। सपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अखिलेश के हवाले से ट्वीट किया गया, ”मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।” विदित हो कि मुलायम सिंह यादव की पिछले कुछ हफ्तों से तबीयत बहुत खराब थी। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया था और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही थीं। मुलायम सिंह यादव को दो अक्टूबर को निम्न रक्तचाप और ऑक्सीजन की कमी की शिकायत पर अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था और तब से वह जीवन रक्षक दवाओं पर थे। मेदांता अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 8:16 बजे निधन हो गया। मुलायम सिंह के निधन की खबर आते ही गृह मंत्री अमित शाह मेदांता अस्पताल पहुँचे और मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को ढाढस बंधाया। मुलायम का पार्थिव शरीर आज ही उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया जा रहा है।

  • UP के 52 जिलों में बारिश का अलर्ट: लखनऊ में रातभर पानी बरसा, 12 से ज्यादा जिलों में स्कूल बंद; प्रदेश में 24 घंटे में 30 की मौत

    लखनऊ (एजेंसी)। यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। आज यानी सोमवार को भी बारिश बंद या कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 52 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें लखनऊ, झांसी समेत 27 जिलों में रेड अलर्ट यानी भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है।

    CM ने अलर्ट किए सभी DM

    लखनऊ, अयोध्या, कानपुर में रविवार रात भर बारिश हुई। सीएम योगी ने बारिश को देखते हुए सभी जिलों के डीएम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि जहां लोगों को दिक्कत हो रही है, वहां तुरंत राहत पहुंचाएं। स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने भी चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े डॉक्टरों और कर्मचारियों को “आपातकालीन सेवा” के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। बीते 24 घंटों में अलग-अलग जिलों में बारिश से जुड़े हादसों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

    12 से ज्यादा जिलों में स्कूल बंद उधर, शनिवार को प्रदेश में दिनभर हुई बारिश के बाद लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, इटावा, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, अयोध्या, जालौन, अलीगढ़, सीतापुर समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी है। कहीं 8वीं तक तो कहीं 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। प्रदेश में 24 घंटे में 22.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। अक्टूबर महीने में हो रही बारिश से मौसम विभाग भी हैरान है। चक्रवाती असर से प्रदेश में बारिश का अनुमान तो था, लेकिन इतनी बारिश होगी इसका अनुमान विभाग नहीं लगा पाया था। यही कारण है कि पिछले 5 दिनों से मौसम विभाग के अनुमान से कई गुना औसत बारिश रिकॉर्ड हो रही है।

    बारिश से जुड़े हादसों में 30 की मौत, आज भी बिजली गिरने की आशंका

    मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही आज भी बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है। रविवार को सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी झुलस गईं। उधर, बाराबंकी में पेड़ गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। उन्नाव में अलग-अलग घटनाओं में घर गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कानपुर देहात में दो व इटावा और औरैया में एक-एक की जान चली गई। हरदोई में बिजली से दो किसानों की मौत हुई, जबकि एक झुलस गया। वहीं, बारिश के दौरान हुए हादसों में ब्रज मंडल और अलीगढ़ में चार-चार लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में मकान गिरने से एक किशोर और एक महिला की मौत हो गई। पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में बिजली व दीवार गिरने से एक बच्चे समेत 4 लोगों की जान चली गई। बिजली गिरने से संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर और सीतापर में कल 4 की मौत हो गई। पीलीभीत में 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

    52 जिलों में जारी है येलो अलर्ट~ प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर,बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली की गरज चमक के बीच बारिश होगी।

    27 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट~ सोमवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और झांसी जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। और बिजली की गरज चमक के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

  • भारत में सिर्फ दो ही “नेता जी” सुभाष चंद्र बोस और मुलायम सिंह यादव

    नई दिल्ली। लंबी बीमारी के बाद समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे और स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले एक सप्ताह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। तीन महीने पहले उनकी पत्नी साधना गुप्ता का भी निधन हो गया था।

    भारत में दो लोगों को नेताजी के नाम से पुकारा जाता है एक नेता सुभाष चंद्र बोस, दूसरे नेता जी मुलायम सिंह यादव

    नेताजी मुलायम सिंह यादव 8 बार विधायक रहे हैं

    7 बार सांसद रहे चुके हैं नेता जी

    3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

    1 बार रहे रक्षामंत्री नेता जी

    1 बार MLC भी रहे चुके हैं नेता जी

    2012 में अपने बेटे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया। उम्र ज्यादा होने के कारण नेता जी राजनीति में समय कुछ कर दे पाए

    स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले एक सप्ताह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

    मुलायम सिंह यादव देश के जल्दी स्वस्थ होने के लिए बड़े-बड़े नेता और कार्यकर्ता भगवान से दुआ कर रहे थे।

    नहीं रहे मुलायम सिंह यादव
    सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच में ली अंतिम सांस
    सपा संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन
    22 अगस्त को किया गया था मेदांता अस्पताल में भर्ती
    1 अक्टूबर की रात को CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) में किया गया था शिफ्ट
    बीते 5 दिन से नेता जी की तबियत बनी हुई थी गंभीर
    मेदांता के डाक्टरों का पैनल कर रहा था मुलायम सिंह यादव का इलाज।

    सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की।

  • दिल्ली में 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्तरां और होटल। उप राज्यपाल ने दी 314 एप्लिकेशन को मंजूरी, जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन।

    24 घंटे खुले रहेंगे रेस्तरां, होटल, शॉपिंग, डिलीवरी शॉप्स

    24 घंटे ऑनलाइन डिलीवरी के लिए भी इजाजत मिली

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में अब बाजार और रेस्तरां 24 घंटे खुलेंगे। उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने 314 एप्लिकेशन को मंजूरी दी है। इनमें ऑनलाइन शॉपिंग, डिलिवरी शॉप्स, होटल, रेस्त्रां और ट्रांसपोर्ट सेवाओं से जुड़ी चीजें शामिल हैं। LG ऑफिस रविवार को इस फैसले की जानकारी दी है। इस फैसले से बड़े शहरों में नाइट लाइफ कल्चर को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसमें ट्रांसपोर्ट-ट्रैवल सहित कई KPO और BPO को इसमें ट्रांसपोर्ट-ट्रैवल सहित कई KPO और BPO को भी शामिल किया गया है। इस मामले नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है

    LG ने आदेश दिया है कि दिल्ली में इनवेस्टर्स और बिजनेस के अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के एप्लिकेशन को एक तय समय सीमा के भीतर निपटाया जाए। वीके सक्सेना के मुताबिक अगले हफ्ते से 300 से अधिक प्रतिष्ठान राजधानी में चौबीसों घंटे काम कर सकेंगे।

    2016 से अब तक पेंडिंग पड़े थे 346 एप्लिकेशन उपराज्यपाल ने यह आदेश दिया है कि इस निर्णय से संबंधित नोटिफिकेशन 7 दिन के अंदर ही जारी किया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे एप्लिकेशन पर निश्चित समय सीमा में फैसला होना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक 2016 से कुल 346 एप्लिकेशन पेंडिंग थे। इनमें 2016 के 18, 2017 के 26, 2018 के 83, 2019 के 25, 2020 के 4 और 2021 के 74 एप्लिकेशन श्रम विभाग के पास विचाराधीन थे। दोषी अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई वीके सक्सेना ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के श्रम विभाग का रवैया इस मामले में अनप्रोफेसनल रहा है। उपराज्यपाल के मुताबिक विभाग एप्लिकेशन को प्रोसेस करने में पिक एंड चॉइस पॉलिसी अपना रहा था। इस तरह की मैनेजमेंट का कैरेक्टर भी करप्शन के चांसेज ज्यादा है।

    उपराज्यपाल ने श्रम विभाग को यह सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया है कि भविष्य में इस तरह की देरी न हो, ट्रांसपेरेंसी और इफेक्टिव मॉनिटरिंग के लिए एक सिस्टम बनाया जाए, जिससे इन एप्लिकेशन के पेंडिंग होने के कारणों का पता लगाया जा सके। इसकी जिम्मेदारी भी तय हो और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

  • यूपी में उत्तराखंड पुलिस पर हमला, गिरफ्तारी के दौरान वर्दी फाड़ी

    बिजनौर। यूपी में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई उत्तराखंड पुलिस पर हमला हुआ है। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने बमुश्किल आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान परिजनों पर पुलिस की वर्दी फाड़ने और जवानों को दांत काटने का आरोप है। पकड़ा गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों के कई थानों में आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

    शनिवार रात गदरपुर थाने के उप निरीक्षक गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यूपी के थाना बढ़ापुर जनपद बिजनौर की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। विभिन्न राज्यों विभिन्न थानों में वांछित आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम कलकत्ती थाना गदरपुर को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तारी के दौरान आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपी को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया। उप निरीक्षक ने परिजनों पर उनकी वर्दी फाड़ने और महिलाओं द्वारा पुलिस जवानों को दांत से काटने का आरोप लगाया है। गदरपुर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    विभिन्न धाराओं में मुकदमे ~
    वांछित आरोपी के खिलाफ गदरपुर थाने में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आईटीआई काशीपुर थाने और बाजपुर थाने में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे के अलावा थाना बुढ़ापुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा रामपुर थाना मिलक खानम में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

    गिरफ्तार वांछित आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। यदि आरोपी अन्य मामलों में भी वांछित होगा तो और भी धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
    राजेश पांडे, थाना प्रभारी, गदरपुर

  • बिजनौर। थाना शिवालाकलां अंतर्गत ग्राम फीना के जंगल में फांसी लगा कर प्रेमी युगल ने जान दे दी। दोनों के शव पेड़ पर लटके पाए गए। एक ही बिरादरी का होने के बावजूद उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, यह जांच का विषय है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज व क्षेत्राधिकारी चांदपुर सुनीता दहिया ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार थाना शिवालाकलां अंतर्गत ग्राम भैंसा निवासी सतपाल सिंह चौहान ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री प्रियांशी के दिनांक 05 अक्तूबर 2022 को अचानक कहीं चले जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। बाद में ज्ञात हुआ कि उसकी पुत्री कितांशु चौहान पुत्र महिपाल निवासी ग्राम फीना थाना शिवालाकलां जनपद बिजनौर के साथ गयी है।
    पुलिस के अनुसार आज 09 अक्तूबर 2022 को प्रियांशी व कितांशु के शव ग्राम फीना के जंगल में फांसी पर लटके होने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को नीचे उतारा। शवों के पास ही जहरीले पदार्थ की शीशी भी मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज व क्षेत्राधिकारी चांदपुर सुनीता दहिया ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

  • बिजनौर। थाना शिवालाकलां अंतर्गत ग्राम फीना के जंगल में फांसी लगा कर प्रेमी युगल ने जान दे दी। दोनों के शव पेड़ पर लटके पाए गए। एक ही बिरादरी का होने के बावजूद उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, यह जांच का विषय है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज व क्षेत्राधिकारी चांदपुर सुनीता दहिया ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार थाना शिवालाकलां अंतर्गत ग्राम भैंसा निवासी सतपाल सिंह चौहान ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री प्रियांशी के दिनांक 05 अक्तूबर 2022 को अचानक कहीं चले जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। बाद में ज्ञात हुआ कि उसकी पुत्री कितांशु चौहान पुत्र महिपाल निवासी ग्राम फीना थाना शिवालाकलां जनपद बिजनौर के साथ गयी है।
    पुलिस के अनुसार आज 09 अक्तूबर 2022 को प्रियांशी व कितांशु के शव ग्राम फीना के जंगल में फांसी पर लटके होने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को नीचे उतारा। शवों के पास ही जहरीले पदार्थ की शीशी भी मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज व क्षेत्राधिकारी चांदपुर सुनीता दहिया ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

  • कर्नल हर्ष निधि फिर बने पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष

    बिजनौर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में कर्नल रिटायर्ड डॉ. हर्ष निधि को एक बार फिर से अध्यक्ष चुना गया।

    रविवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति की वार्षिक बैठक जैन धर्मशाला में हुई। इसमें अध्यक्ष कर्नल हर्ष निधि ने सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष मुकुल जैन से 2021-22 का वार्षिक आय-व्यय का लेखाजोखा रखा। बाद में कर्नल हर्ष निधि को सर्वसम्मति ने फिर से अध्यक्ष चुना गया। महासचिव सूबेदार मेजर इंद्रपाल मलिक ने नई कार्यकारिणी को गठित कर सभा के सम्मुख रखा। कार्यकारिणी को अनुमोदित किया गया। नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर तहसील अध्यक्षों को शपथ दिलाई गई। कर्नल डॉ. हर्ष निधि ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों का धन्यवाद दिया। सभी का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। सभा की अध्यक्षता संस्था संयोजक मजेदार सूबेदार मेजर आईपीएस मलिक ने की।

  • अब माहुपुरा में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक व एक्युप्रेशर की सुविधा। इलेक्ट्रो होमियोपैथी क्लीनिक का उद्घाटन, सस्ता होगा इलाज।

    स्योहारा (बिजनौर)। बुढ़नपुर ब्लॉक के गांव माहुपुरा में हितेश इलेक्ट्रो होम्योपैथिक हेल्थ केयर सेंटर एवं एक्युप्रेशर उपचार केंद्र का शुभारंभ हो गया है। नजीबाबाद निवासी डॉ. आरपी सिंह ने फीता काटकर व डॉ. काउंट सीजर मैटी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर डॉ. खुशीराम सिंह ने कहा कि इलेक्टरोपैथी से पेट के रोग, हर्निया, प्लेटलेट सेल की कमी, किडनी और पित्त की पथरी, पेडू पर सूजन टाइफाइड, जोड़ों का दर्द सभी प्रकार की एलर्जी, त्वचा रोग, लिकोरिया जैसे असाध्य रोगों का भी इलाज शत प्रतिशत संभव है। इलेक्ट्रोपैथी से इलाज सस्ता एवम सरल तरीके से होता है। यह प्रक्रिया पूर्णतः वनस्पति आधारित है, जो शरीर मे किसी भी प्रकार की कोई नुकसान नहीं पहुंचाती। साथ ही साथ बिजली की गति से काम करती है। इस मौके पर डॉ. तुषार भारद्वाज, डॉ. निपेंद्र सिंह सैनी, डॉ. कपिल देव, डॉ. अमरपाल सिंह, डॉ. मनोज कुमार व डॉ. मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

  • बिजनौर। स्योहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरद्वारा मार्ग कार और बाइक की आमने सामने की भिड़त में तीन युवक घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। इनमें से एक को हालत को गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
    जानकारी के अनुसार आज शाम ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित नल तिराहे पर एक कार और बाइक की भिड़त में रवि (25) पुत्र शमशेर सिंह, रिंकू (25) पुत्र गोपी सिंह व मोहित (21) चेतन सिंह निवासी मुकरपुरी में घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया लेकिन रवि की हालत को गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर घटना को अंजाम देकर कार सवार फरार हो गया, जबकि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
    घटना के बाद से घायलों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

  • धूमधाम से निकाला गया ईद उल मिलाद उन नबी का जुलूस

    स्योहारा (बिजनौर)। ईद उल मिलाद उन नबी के मौके पर शहर में परंपरागत रूप से मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। इस मौके पर नगर के मुख्य मार्गों पर समाजसेवियों द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया।

    ईद उल मिलाद उन नबी के मौके पर परंपरागत जुलूस ए मोहम्मदी को शहर में निकाला गया। इस दौरान सरकार की आमद मरहबा के नारे वाह सलातों सलाम को पढ़ा गया। जुलूस ए मोहम्मदी मिल चौराहा से शुरू होकर गुड मंडी, पीर का बाजार, शिवाजी मार्केट, मोहल्ला मिलकियान, नवादा चुंगी, नगर पालिका परिषद, फुव्वारा चौक, थाना चौराहा, उस्मान अली खान चौराहा से होते हुए वापस मिल चौराहे समाप्त हुआ। जहां फातिहा पढ़कर तबर्रुक को बाटा गया और अमन अमन की दुआ मांगी गई। गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कैंप लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी की खिदमत की गई। नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने नगर पालिका परिषद के सामने, डा.दानिश कमाल, रियाज़ उर्फ़ प्रिंस जमाल, हाफिज अरशद ने सामूहिक रूप से जुलूस ए मोहम्मदी का स्वागत किया। पूर्व विधायक नईम उल हसन, रिटायर्ड सीओ इक़बालुजम्मा आदि लोगों ने भी जुलूस का स्वागत किया। इन सभी लोगों को जुलूस ए मोहम्मदी की कमेटी द्वारा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। सैयद शान मियां की सरपरस्ती में निकाले गए जुलूस ए मोहम्मदी को कामयाब बनाने में हकीम रईस अत्तारी, हाजी परवेज राणा, सैयद दानिश मियां, एडवोकेट कमरुज्जमा, डा.एमएफ अब्बासी, सैयद चांद आलम, हाफिज अयूब अत्तारी, सैयद जीशान, जावेद, काशिफ, वसीउर्रहमान, मोहम्मद गयास, डा.मोहम्मद सोहेल आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर थाना प्रभारी राजीव चौधरी, वसीम अकरम, नयाब खान, शाकिर खान आदि मौजूद रहे।

  • शिक्षकों ने मांगा समान कार्य समान वेतन

    शिक्षक महासभा ने भाजपा विधायक को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 16 सूत्री मांग पत्र

    बिजनौर। शिक्षक महासभा के सम्मेलन में समान कार्य समान वेतन की मांग उठी। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लों व स्नातक विधायक डॉ जयपाल सिंह को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम शिक्षकों की ओर से 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। वक्ताओं ने वित्तविहीन शिक्षकों की मांगों को पूरा कराने पर जोर दिया।
    शनिवार को वीके गार्डन में आयोजित शिक्षक महासभा के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शिक्षक विधायक डॉ हरी सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानाचार्य का उत्पीड़न ना हो, इसके लिए एजुकेशन एक्ट की जरूरत है। वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा मिलना चाहिए। वित्तविहीन शिक्षकों की सैलरी बहुत कम है। अध्यक्षता करते हुए एमएलसी डॉ जयपाल व्यस्त ने कहा कि वह भी वित्तविहीन शिक्षक रहे हैं तथा वित्तविहीन शिक्षकों की पीड़ा को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखकर निस्तारण का प्रयास करेंगे। शिक्षक महासभा के अध्यक्ष हरवीर सिंह तोमर, लालबहादुर शास्त्री, विजयपाल, भूदेव चंदेल आदि ने डॉ. हरी सिंह ढिल्लों व डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त को मुख्यमंत्री के नाम 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। सेवा सिंह ढिल्लों, बसंत सिंह सारस्वत, डॉ बीरबल सिंह, विनय राणा, चौ. धीर सिंह, तपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रचना शास्त्री ने किया।

  • मलिहाबाद (लखनऊ)। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जारी है। सपा संरक्षक की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से पूजा-पाठ शुरू कर दी है।


    सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर सपा नेता वीरेंद्र यादव ने माँ बाराही देवी मंदिर ससपन में जल्दी स्वास्थ्य होने के लिए पूजा अर्चना सहित हवन का आयोजन किया।

    पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए स्थानीय इकाई के नेताओं ने बाराही देवी मंदिर पहुँच विशेष प्रार्थना की। सपा संरक्षक के गिरते स्वास्थ्य से चिंतित सपा जिला महासचिव शब्बीर खां व पूर्व प्रत्याशी राजबाला रावत ने करीब एक घंटे तक मंदिर में प्रार्थना की।

    पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजन अर्चन हवन में शामिल होने वालों में जिला सहित पार्टी के पूर्व सांसद सुशील सरोज, पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया, नागेंद्र यादव, रूप नारायण यादव, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, वासुदेव यादव, जिला पंचायत सदस्य पन्नालाल, जिला पंचायत जीतू, अवधेश सिंह, सरोज यादव प्रधान, वासुदेव यादव प्रधान सहित पार्टी के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस, 9-13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन

    देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में डाक विभाग की अहम भूमिका – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

    लखनऊ। डाक विभाग देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है जो कि देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक ऐसा संगठन है जो न केवल देश के भीतर बल्कि देश की सीमाओं से बाहर अन्य देशों तक पहुँचने में भी हमारी मदद करता है। पूरे विश्व में 9 अक्टूबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस’ मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम ‘पोस्ट फॉर प्लेनेट’ है। उक्त जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसी क्रम में 9-13 अक्टूबर तक भारत में ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ मनाया जायेगा और हर दिन को एक उत्पाद या सेवा विशेष पर फोकस किया जायेगा।

    9 अक्टूबर – विश्व डाक दिवस
    10 अक्टूबर – वित्तीय सशक्तिकरण दिवस
    11 अक्टूबर – फिलेटली दिवस : आज़ादी का अमृत महोत्सव सेलिब्रेशन
    12 अक्टूबर – मेल एवं पार्सल दिवस
    13 अक्टूबर – अंत्योदय दिवस

    इसलिए मनाया जाता है विश्व डाक दिवस

    पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि विश्व डाक दिवस का उद्देश्य विश्व भर में लोगों के दैनिक जीवन, व्यापार और सामाजिक तथा आर्थिक विकास में डाक की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। ‘एक विश्व-एक डाक प्रणाली’ की अवधारणा को साकार करने हेतु 9 अक्टूबर, 1874 को ‘यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’ की स्थापना बर्न, स्विटजरलैण्ड में की गई, जिससे विश्व भर में एक समान डाक व्यवस्था लागू हो सके। भारत प्रथम एशियाई राष्ट्र था, जो कि 1 जुलाई 1876 को इसका सदस्य बना। कालांतर में वर्ष 1969 में टोकियो, जापान में सम्पन्न यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस में इस स्थापना दिवस को ‘विश्व डाक दिवस’ के रूप में मनाने हेतु घोषित किया गया।

    पोस्टमास्टर जनरल श्री यादव ने बताया कि डाक सप्ताह के दौरान डाक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं राजस्व अर्जन में वृद्धि पर जोर दिया जायेगा। वहीं डाक सेवाओं की कार्य-प्रणाली को समझने हेतु स्कूली बच्चों द्वारा डाकघरों का भ्रमण, फिलेटली क्विज, स्टैम्प डिजाइन एवं ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता, सेमिनार, वर्कशॉप, उत्कृष्टता हेतु डाक कर्मियों का सम्मान, कस्टमर मीट, बचत सेवाओं, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक उत्पादों इत्यादि को लेकर हर जिले में वित्तीय सशक्तिकरण मेलों का आयोजन किया जायेगा।

  • लखनऊ। योगी सरकार ने यूपी के निजी विश्वविद्यालय, विद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्थानों के लिए अपने पास के सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूलों को गोद लेने का आदेश जारी किया है।

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ट्यूनिंग के सिद्धांत का पालन करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने एक दिन पहले यह आदेश जारी किया। इसके तहत 5 से 8 किमी के दायरे में स्थित सरकारी प्राइमरी या जूनियर स्कूलों के साथ ट्यूनिंग की जाएगी। इस योजना के तहत दोनों संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षक विचार विमर्श कर रणनीति तय करेंगे। साथ ही ट्यूनिंग (युग्मन) करेंगे और पीयर या ग्रुप लर्निंग के लिए वातावरण तैयार करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

    इससे एक लर्निंग हब बनेगा, जिसके माध्यम से दोनों संस्थाओं के संसाधनों तक सभी विद्यार्थियों की पहुंच बन पाएगी। ये साझेदारी एक तरह से दो संस्थानों के बीच मेंटरशिप कार्यक्रम की तरह होगी और जिस संस्थान के पास बेहतर संसाधन होंगे। वह दूसरे के साथ साझा करेगा। इसमें पुस्तकालय, खेल का मैदान, आईटी संसाधन, टीएलएम, संस्कृति व खेल की गतिविधियों के संयुक्त भ्रमण या आयोजन किया जाएगा। परिषदीय स्कूल निजी या एडेड स्कूल, कॉलेज या विवि से शिक्षण संबंधी सहयोग ले सकेंगे। दोनों स्कूलों या संस्थानों के विद्यार्थी और शिक्षक महीने में एक बार मिलेंगे और विद्यालय के भ्रमण में दो घंटे का ठहराव अनिवार्य होगा। पेयरिंग करने बाद इसकी मैपिंग विद्यांजलि पोर्टल पर की जाएगी।

    इसकी मॉनिटरिंग के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। इस योजना के तहत निजी विवि, उच्च शिक्षण संस्थानों या फिर निजी संस्थानों द्वारा सरकारी स्कूलों को सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, टीएलएम का सृजन, ग्रेड अनुरूप वीडियो का निर्माण, विज्ञान से संबंधित प्रोजेक्ट, किताबें, स्मार्ट क्लासेस, एक्सपोजर विजिट के लिए संसाधन आदि में सहयोग करना होगा।

  • साइबर क्राइम व सड़क सुरक्षा जागरूकता का अभियान जारी

    बिजनौर। साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करने के अभियान के तहत स्कूल कालेज में पुलिस विभाग की गोष्ठियों का आयोजन अनवरत जारी है।

    इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत सेंट मैरी स्कूल में बच्चों को साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया। वहीं
    क्षेत्राधिकारी चांदपुर ने गांव दरबाड़ा के विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाडा में साइबर अपराध से होने वाले क्राइम के बारे में बच्चों को जागरूक किया।

  • ड्यूटी से गायब सिपाही ने ग्रामीण को दी धमकी, निलम्बित

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने थाना हीमपुर में तैनात कांस्टेबल सोनू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। उस पर 06 अक्तूबर से बिना अनुमति / अवकाश के ड्यूटी से गायब होने और सिसौना निवासी एक व्यक्ति से गाली-गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

    थाना हीमपुर दीपा अंतर्गत ग्राम सिसौना निवासी कपिल कुमार त्यागी पुत्र कृष्णाधार त्यागी ने थाने में शिकायत कर बताया कि कांस्टेबल सोनू कुमार ने 06 अक्तूबर 2022 को गाली-गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पता चला कि वह बिना अनुमति / अवकाश के ड्यूटी से गायब है। प्रभारी निरीक्षक की लिखित रिपोर्ट पर क्षेत्राधिकारी चांदपुर द्वारा जांच आख्या पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई। इस पर एसपी दिनेश सिंह ने आरोपी कांस्टेबल सोनू कुमार को पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।

  • स्योहारा से दिल्ली तक सरपट दौड़ रही डग्गामार बसों पर अंकुश लगाने में प्रशासन फेल

    आकाश तोमर
    स्योहारा (बिजनौर)। क्षेत्र में कई डग्गामार बसें बिना परमिट दिल्ली तक दौड़ लगा रही हैं। जानकारी के बाद भी पुलिस-प्रशासनिक व परिवहन विभाग के अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आएदिन इन बसों की वजह से हादसे होते रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक इन बसों में टैक्स चोरी कर माल लाया जाता है। पुलिस-प्रशासनिक व परिवहन अफसर रोज इन बसों को गुजरते हुए देखते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती।
    योगी सरकार ने 2017 में उत्तर प्रदेश में डग्गामार वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद करने की बात कही थी। उनकी यह घोषणा फ्लॉप साबित हुई है। पांच साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद आज भी डग्गामार वाहनों का संचालन ना सिर्फ ज्यों-का त्यों जारी है बल्कि इनकी संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकार के तमाम दावों को धता बताकर रोडवेज के समानांतर रूटों पर दौड़ रहीं डग्गामार बसें प्रतिदिन परिवहन निगम की बसों को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा रही हैं। वहीं, बेतरतीब और तेज रफ्तार से यात्रियों की जिदगी भी दांव पर लगा रही हैं। उधर, संबंधित जिम्मेदार अफसर भी इस ओर कोई प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय आंखें मूंदे बैठे हैं।

    धड़ल्ले से चल रहीं डग्गामार बसें

    पुलिस परिवहन अफसर दबंग डग्गामार संचालकों के सामने नतमस्तक

    स्योहारा समेत सहसपुर, ताजपुर, रवाना शिकारपुर से दिल्ली तक धड़ल्ले से डग्गामारी की जा रही है। डग्गामार वाहनों के संचालकों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये डग्गामार बसें दिन रात बिना किसी डर के राजस्व विभाग को चूना लगाते हुए स्योहारा क्षेत्र से दिल्ली तक दौड़ रही हैं लेकिन पुलिस और परिवहन अफसर इन दबंग डग्गामार संचालकों के सामने नतमस्तक हैं। ना तो मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है और न ही कोई रोक-टोक हो रही है। कार्यवाही के नाम पर चेकिंग की जाती है और छोड़ दिया जाता है। एक-दो दिन में मामला शांत रहता है। इसके बाद फिर से डग्गामार बसें सड़कों पर दौड़ने लगती हैं। इन बसों में सुरक्षा के कोई मानक नहीं हैं और न ही इसमें तैनात चालक-परिचालक की किसी के प्रति कोई जवाबदेही है। डग्गामार वाहन शहर हो या हाइवे एक सी रफ्तार में दौड़ाने की कोशिश में हादसों को न्योता देते हैं।

  • चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक घायल, प्रतिबंध के बाद भी आसानी से मिलता है ये जानलेवा धागा

    बिजनौर। स्योहारा थाना क्षेत्र के सहसपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार कर उसे घर भेज दिया।

    सहसपुर कस्बा के मोहल्ला चौधरीयान निवासी मोहम्मद समीर पुत्र इंतजार अहमद (23) वर्षीय अपने साथी सलमान चौधरी पुत्र डॉ सलीम अहमद (29) वर्षीय शुक्रवार की देर शाम जुम्मा चौराहे से अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में एक बच्चा चाइनीज मांझा से पतंग उड़ा रहा था, दोनों बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। गर्दन पर हुए गहरे जख्म की वजह से समीर बाइक से गिरकर जमीन पर गिर गया। बाइक पर सवार उसके दोस्तों ने उसे संभाला और उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बता दें कि चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है, लेकिन ये मांझा पतंग की दुकानों पर आसानी से मिल सकता है। इस मांझे से क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। क्षेत्र भर में धड़ल्ले से इसकी बिक्री होती है। पतंगबाजी के शौकीन बड़े बुजुर्गों के साथ ही बच्चों के हाथ में भी चाइनीज मांझा आसानी से दिख जाता है।
    आएदिन इसकी चपेट में आकर आमजन के साथ ही पशु-पक्षी भी बुरी तरह घायल होते हैं, लेकिन इसकी बिक्री पर प्रभावी तरीके से अंकुश नहीं लग पा रहा है और इसकी बिक्री जारी है।

  • “समाधान दिवस” पर एसपी पहुंचे थाना नांगल

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने थाना नांगल में “थाना समाधान दिवस” पर आमजन की समस्या सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय तथा मेस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई व ड्यूटी के प्रति सतर्कता बरतने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक बलात्कार। तीन महिलाओं सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज। स्योहारा थाना क्षेत्र का मामला।

    बिजनौर शादी का झांसा देकर एक युवक डेढ़ वर्ष तक युवती के साथ बलात्कार करता रहा। युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर उसकी अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने व उसे जान से मारने की युवक ने धमकी दी। पीड़िता ने स्योहारा थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

    बचपन की दोस्ती का ये कैसा सिला…?
    स्योहारा नगर की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके घर के पास शाहनवाज पुत्र रफाकत अली का घर है। वह दोनों बचपन से ही साथ-साथ बड़े हुए हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व शाहनवाज के पिता रफाकत अली ने उसके पिता से अपने लड़के शाहनवाज के लिए निकाह का प्रस्ताव रखा, जिस पर दोनों पक्षों के लोग राजी हो गए। इसी बीच निकाह की बातें हो जाने पर पीड़िता युवती का शाहनवाज के घर आना जाना लगा रहता था। एक दिन शाहनवाज की दादी शमशीदा और उसकी बुआ रानी ने उसकी चाय में कुछ पदार्थ मिलाकर उसको पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसको पता चला कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया है। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक की दादी व उसकी बुआ ने उस को समझाते हुए कहा कि अब तुम दोनों की शादी होने वाली है, मियां बीवी की तरह रहो। इसके बाद आरोपी शाहनवाज शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बीते 21 सितंबर को जब पीड़िता आरोपी युवक शाहनवाज के घर पहुंची तो उसकी मां मेहताब पत्नी रफाकत हुसैन, दादी शमशीदा, उसकी बुआ रानी, चाचा राशिद पुत्र सत्तार व पिता रफाकत पुत्र सत्तार व साजिद पुत्र सत्तार ने उसके साथ मारपीट करते हुए धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया और उससे दहेज के रूप में दो लाख रुपए नकद व एक बुलेट मोटरसाइकिल की डिमांड की। थी नहीं दहेज ना मिलने पर पीड़ित युवती की अश्लील वीडियो व फोटो इंटरनेट पर वायरल करते हुए उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस कारण उसका घर से निकलना दूभर हो गया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहनवाज, मेहताब, शमशीदा, रानी, राशिद, रफाकत व साजिद के विरुद्ध धारा 147/323/376/506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • द्विवेदी मेला
    (11-12 नवंबर 2022)

    ~गौरव अवस्थी रायबरेली, उन्नाव।

    आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान के रजत जयंती वर्ष पर छह दशक बाद दौलतपुर और रायबरेली में द्विवेदी मेला आयोजित होने जा रहा है।

    इसके पहले आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जन्म शताब्दी पर 1964 में दौलतपुर में द्विवेदी मेला आयोजित किया गया था। इसमें देश भर के तमाम साहित्यकार पहुंचे थे।

    1964 के द्विवेदी मेला के तर्ज पर ही आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति द्वारा स्मृति संरक्षण अभियान के रजत जयंती वर्ष पर द्विवेदी मेला लगाया जा रहा है।
    पहले दिन दौलतपुर में देशभर के साहित्यकारों का जमावड़ा होगा। दूसरे दिन रायबरेली में।
    दौलतपुर आचार्य द्विवेदी की जन्म स्थली है और रायबरेली निर्वाण स्थली है।
    इसीलिए समिति ने दोनों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है।

    मेले के मुख्य आकर्षण

    सम्मान समारोह
    -कवि सम्मेलन
    -साहित्य की यात्रा
    -आचार्य पथ स्मारिका
    -प्रदर्शनी
    -पुस्तक मेला
    -नाटक
    -गीत और नृत्य
    -संगोष्ठियां 

  • अखाड़े में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों आदि ने दिखाए करतब। झालू में भरत मिलाप का अखाड़ा शांति पूर्वक सम्पन्न।

    बिजनौर। कस्बा झालू में काफी वर्षों से चला आ रहा ऐतिहासिक भरत मिलाप अखाड़ा भारी पुलिस बल की तैनाती में सकुशल संपन्न हुआ।


    कस्बा झालू में ऐतिहासिक भरत मिलाप अखाड़ा गुरुवार को निकाला गया। भरत मिलाप अखाड़ा मोहल्ला चौधरियन धर्मशाला से जय श्रीराम के जयघोष के साथ प्रारंभ हुआ। अपने परंपरागत मार्गो मोहल्ला रामलीला, महाजनान, मेन बाजार, नसरियान, सादात को होता हुआ प्राचीन सिद्ध पीठ मां काली के मंदिर पहुंचा। वाहन मां काली से आशीर्वाद प्राप्त कर अखाड़े का प्रदर्शन प्रारंभ हुआ। अखाड़ा वापस अपने निर्धारित मार्गो को होते हुए वापस मोहल्ला चौधरियान जाकर सम्पन्न हुआ। अखाड़े में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों आदि ने करतब दिखाया। अखाड़े में राधा कृष्ण का सुंदर नृत्य का आयोजन कलाकारों द्वारा किया गया।

    उस्ताद जयपाल सिंह, अध्यक्ष लाखन सिंह, खलीफा ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में अखाड़ा निकाला गया। अखाड़े में करतार सिंह, मुकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह, डॉक्टर सचिन, संजीव चौधरी, सुदकरठ चौधरी, टीकम सिंह, डॉ टीटू, अक्षय, रानू, कान्हा सिंह, ओम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

  • राम-भरत मिलाप जुलूस में विवाद

    • अधिवक्ता पर हमले के खिलाफ कार्य बहिष्कार, पुलिस को दी तहरीर
    • दूसरे पक्ष का आरोप भारतीय संस्कृति को खत्म करने की साजिश

    बिजनौर। एक अधिवक्ता ने राम-भरत मिलाप जुलूस के दौरान खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामला आपसी विवाद का विवाद बताया जा रहा है!

    गुरुवार देर रात राम-भरत मिलाप का जुलूस शहर में धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में सबसे आगे अखाड़े चल रहे थे। नगरपालिका चौक पर अखाड़े के दौरान रामलीला कमेटी के एक पदाधिकारी और अन्य कुछ लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के बाद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कर दिया। लेकिन, शुक्रवार को एक पक्ष के अधिवक्ता होने के कारण मामला तूल पकड़ गया। अधिवक्ताओं ने पुलिस से सुरक्षा और दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। इसके चलते हजारों फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी गई।

    भारतीय संस्कृति और परंपरा को खत्म करने की साजिश? उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि कुछ लोग भारतीय संस्कृति और परंपरा को खत्म करना चाहते हैं। इसके चलते वह लगातार कई साल से अखाड़ों के विरोध में है। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने रामलीला कमेटी में गबन किया था, जिसके चलते उसने कमेटी से कुछ साल पहले इस्तीफा दे दिया था। तभी से दूसरा पक्ष उससे रंजिश रखता है। इसलिए जानबूझकर मामूली बात को तूल दिया जा रहा है। अखाड़ों को रामलीला के जुलूस से सदा के लिए खत्म कर भारत की लोक कलाओं को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

  • बिजनौर। कस्बा नहटौर में एनआरसी/सीएए के बवाल के दौरान हुई 57 लाख की क्षतिपूर्ति की वसूली के मामले में पूर्व पालिकाध्यक्ष पुत्र मौ. जैद सहित अन्य आरोपी मेरठ की कोर्ट में पेश हुए। एनआरसी और सीएए कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन 20 दिसंबर 2019 को हुआ था। इस दौरान थाने पर पथराव के साथ पुलिस के वाहनों में आग लगा दी गई थी। दो लोगों की मौत हुई और तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी सहित 21 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

    एनआरसी और सीएए कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन के दौरान हुई क्षति के आंकलन के लिए शासन द्वारा समिति का गठन किया गया था। बवाल के दौरान हुए करीब 57 लाख के शासकीय नुकसान की भरपाई के लिए रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गई थी। नहटौर पुलिस ने मामले में 3 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे।

    20 दिसंबर 2019 को सीएए और एनआरसी को लेकर नहटौर में प्रदर्शन हुआ, जो हिंसा में परिवर्तित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने थाने पर भी पथराव किया और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी। प्रदर्शन के दौरान चली गोली से मोहल्ला मंगू चर्खी निवासी सुलेमान व मोहल्ला कस्बा निवासी अनस पुत्र अरशद की मौत हो गई थी। घटना में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी सहित 21 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले को लेकर राष्ट्रीय ओर अंतराष्ट्रीय स्तर पर नहटौर सुर्खियों में आ गया था। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित विभिन्न राष्ट्रीय पार्टियों के प्रतिनिधियों ने नहटौर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतकों के परिजनों का ढाढ़स बंधाया था।
    जानकारी के अनुसार पूर्व में भी मामले में आरोपी बनाए गए लोगों को क्षतिपूर्ति की वसूली के लिए प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए थे।

    न्याय मिलेगा, पूरा विश्वास~मौ. जैद: मेरठ न्यायालय की ओर से जारी किए गए समन के आधार पर मामले में आरोपी बनाए गए लोग मेरठ न्यायालय के समक्ष पेश हुए। कोर्ट में पेश होने के उपरांत आरोपी मौ. जैद तथा अन्य लोगों ने दावा किया कि वह अपने पक्ष को कोर्ट में रखेंगे और उन्हें पूरा विश्वास है न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई में कुछ लोगों की मिलीभगत रही है, जिन्हें जनता जवाब देगी।

  • सुकन्या समृद्धि योजना में 1008 बच्चियों के खाते खोलने में मदद करेंगे मौसम चौधरी बिजनौर। भारतीय डाक विभाग के सुकन्या समृद्धि महोत्सव में 11 बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक का वितरण किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं अधिवक्ता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने 1008 बच्चियों के खातों को खोलने में दी जाने वाली प्रारम्भिक रकम देने की भी घोषणा की।

    भारतीय डाक विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि महोत्सव का आयोजन टाउन हॉल परिसर में किया गया। डाक अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा सहायक डाकपाल अशोक कुमार शर्मा के संचालन में सम्पन्न महोत्सव में समाजसेवी एवं अधिवक्ता ऐश्वर्य मौसम चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    विशिष्ट अतिथि ने महोत्सव में 11 बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक का वितरण किया। डाक विभाग द्वारा बच्चियों को उपहार भी वितरित किए गए। बिजनौर मण्डल में सुकन्या समृद्धि योजना के 2056 खाते एकत्र किए गए। विशिष्ट अतिथि ऐश्वर्य मौसम चौधरी में अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार व केन्द्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने योजना में 1008 बच्चियों के खातों को खोलने में दी जाने वाली प्रारम्भिक रकम देने की भी घोषणा की। इस घोषणा का कर्मचारियों व आम जनता द्वारा बड़े उत्साह से करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक डाकघर ईसम सिंह, निरीक्षक डाकघर उत्तरी हीरा सिंह दसीला, निरीक्षक डाकघर दक्षिणी अंकित चौधरी, अनुराग मेहरोत्रा, संजीव कुमार, चक्षु गौड़, केपी सिंह, रेखा रानी तथा बिजनौर मण्डल के समस्त शाखा डाकपाल उपस्थित रहे।

  • बिजनौर। अग्निवीर भर्ती परीक्षा के संदर्भ में प्राप्त ऑनलाइन चरित्र सत्यापन का सबसे अधिक निस्तारण कर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद बिजनौर प्रथम आया है। इसी के चलते कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित गर्ग, आरक्षी चंद्रपाल, आरक्षी कुलदीप, आरक्षी मोहम्मद इस्लाम आदि को अपर पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    अपर पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज ने बताया कि जनपद बिजनौर की पुलिस ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के संदर्भ में प्राप्त हुए ऑनलाइन चरित्र सत्यापन का निस्तारण समय से किया और अभ्यर्थियों को उनका प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। इस कार्य में जनपद बिजनौर ने संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक निस्तारण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

  • साइबर क्राइम और यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

    बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन में छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले भर में अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूल कालेज में कार्यक्रम आयोजित किए गए।


    अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज द्वारा एमएम इंटर कॉलेज, नगीना पर छात्राओं को साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह द्वारा आरएसएम इंटर कॉलेज धामपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धामपुर के छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी चांदपुर सुनीता दहिया द्वारा गांव दरबाड़ा में विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाडा में साइबर अपराध से होने वाले क्राइम के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी अफजलगढ द्वारा सेंट मैरी कालेज अफजलगढ़ में साइबर अपराध से होने वाले क्राइम के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। वहीं स्योहारा में निचलपुर मार्ग स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

    स्योहारा में निचलपुर मार्ग स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में गुरुवार को साइबर क्राइम व यातायात नियमों को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
    ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने विद्यार्थियों विशेषकर, छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा की वर्तमान में ऑनलाइन पढ़ाई के चलते विद्यार्थी भी मोबाइल व लैपटॉप का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट का प्रयोग करते समय और अपनी पढ़ाई के दौरान उन्हें साइबर क्राइम से बचना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को अपनी फोटो, सूचना, बैंक डिटेल, ओटीपी आदि शेयर ना करें। साथ ही छात्राएं विशेष रूप से इंटरनेट मीडिया प्रयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारियां व सूचनाएं शेयर करने से बचें। इसके अलावा फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य साईट का प्रयोग करते समय भी पूरी तरह सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा की विद्यार्थी स्वयं के साथ-साथ अपने परिवारजनों व बुजुर्गों को भी इस बारे में जागरूक करें। कई बार बुजुर्गों के पास इस तरह के कॉल आते हैं जिसमें आधार कार्ड, अन्य जानकारियां, बैंक अकाउंट अपडेट करने के नाम पर ओटीपी आदि मांग लिया जाता है। जिससे कि खाते से रकम निकल जाती है, ऐसे में सभी को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या कुसुमलता, प्रबंधक डॉ. जेपी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • साइबर अपराध होने पर 1930 डायल करें। किसी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। ऑनलाइन जॉब व तत्काल लोन की धोखाधड़ी से बचें। अपनी बैंक डिटेल किसी से साझा न करें।उत्तर प्रदेश पुलिस

    देश में जैसे-जैसे डिजिटलाइजेशन बढ़ा है वैसे-वैसे साइबर अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. आजकल लोग कैश ट्रांजैक्शन करने के बजाय नेट बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि के जरिए पेमेंट करना पसंद करते हैं. ऐसे में बैंकिंग सेवाओं के ऑनलाइन विस्तार से धोखाधड़ी के मामलों में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है.

    Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के हो गए शिकार तो इस नंबर पर दर्ज करें शिकायत, जल्द मिलेंगे पैसे वापस!

    देश में बढ़ते साइबर अपराधों के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है. होम मिनिस्ट्री ने साइबर अपराध के शिकार होने वाले ग्राहकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस हेल्पलाइन नंबर पर ग्राहक कॉल करके किसी तरह के आर्थिक साइबर अपराध के शिकार होने पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

    Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के हो गए शिकार तो इस नंबर पर दर्ज करें शिकायत, जल्द मिलेंगे पैसे वापस!

    यह हेल्पलाइन नंबर है 1930. इस नंबर पर कॉल करके आप किसी तरह के आर्थिक साइबर फ्रॉड के शिकार होने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा ठगी के शिकार होने पर आप नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (National Cyber Crime Reporting Portal) पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

  • झालू चेयरमेन पद के भावी उम्मीदवार शुभम अग्रवाल, सुधीर चौधरी और सभासद मधुसूदन जोशी के हाथों हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ

    (संदीप जोशी )

    बिजनौर। झालू के मोहल्ला जोशियान तृतीय में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ चेयरमैन पद के उम्मीदवार शुभम अग्रवाल सुधीर चौधरी और वार्ड 6 से सभासद मधुसूदन जोशी ने किया। तीनों दावेदारों ने क्रिकेट खिलाड़ियों को खेल के बारे में समझाते हुए उनकी हौसला अफजाई की। शुभम अग्रवाल ने कहा कि क्रिकेट खेल हमारे जीवन के लिए लाभकारी है। क्रिकेट खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष अनुराग जोशी ने क्रिकेट खिलाड़ियों को राम दरबार भेंट कर क्रिकेट टूर्नामेंट खेल की शुरुआत की। कार्यक्रम में अंकित जोशी, सौरभ जोशी, अनुराग जोशी, योगेश चौधरी, शुभम जोशी (नाते), आकाश मेहरा, नितिन जोशी (कतिया), राहुल जोशी, विकास जोशी, अमित, ललित, मुकेश, निखिल, विवेक, निक्की, अंकित, पुष्पेंद्र, सतीश जोशी आदि मौजूद रहे।

  • वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने बुधवार को भारत की फार्मास्युटिकल्स कंपनी के बनाए 4 कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है | WHO ने कहा कि ये प्रोडक्ट मानकों पर खरे नहीं हैं। ये सुरक्षित नहीं हैं, खासतौर से बच्चों में इनके इस्तेमाल से गंभीर समस्या या फिर मौत का खतरा है।

    WHO ने कहा कि गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत गुर्दों की हालत बेहद खराब हो जाने की वजह से हुई है। बहुत मुमकिन है कि इन सिरप के इस्तेमाल के चलते ही बच्चों की मौत हुई हो। ये प्रोडक्ट अभी सिर्फ गाम्बिया में पाए गए हैं।

    WHO ने रिपोर्ट में कहा कि कफ सिरप में डायथेन ग्लाईकोल (diethylene glycol) और इथिलेन ग्लाईकोल (ethylene glycol) की इतनी मात्रा है कि वजह इंसानों के लिए जानलेवा हो सकते हैं। दरअसल, इन कंपाउंड की वजह से भारत में भी बच्चों समेत 33 की जान जा चुकी है, लेकिन इन कंपाउंड पर बैन नहीं लगाया गया है।

    WHO ने मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट जारी किया है। यह न केवल गाम्बिया जैसे देशों, बल्कि भारत के लिए भी बेहद गंभीर है। मामला बच्चों से जुड़ा है तो अलर्ट के मायने और व्यापक हो जाते हैं। कई सवाल हैं.. मसलन WHO की डिटेल रिपोर्ट, वो भारतीय कंपनी जहां इनका प्रोडक्शन हुआ, क्या ये सिरप भारत में भी बिक रहे हैं, क्या वाकई खतरनाक हैं?

    इन सवालों के जवाब से पहले पढ़िए, जिन कंटेंट का WHO की रिपोर्ट में जिक्र.. उस पर भास्कर रिसर्च

    कंपनी ने बंद की वेबसाइट: अलर्ट जारी होने के तुरंत बाद भास्कर ने मेडिकल एक्सपर्ट और अधिकारियों से बातचीत की। पता चला कि जिस कंपनी के सिरप पर सवाल हैं, उसने वेबसाइट बंद कर दी है, ताकि लोगों को ज्यादा जानकारी ना मिल सके।

    जिन कंपाउंड का जिक्र, वो स्वाद बढ़ाते हैं: शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि जिन कंपाउंड diethylene glycol और ethylene glycol का जिक्र WHO की रिपोर्ट में है, वह कार्बन कंपाउंड है। इसमें न खुश्बू होती है और न ही कलर । ये मीठा होता है। बच्चों के सिरप में सिर्फ इसलिए मिलाया जाता है ताकि वो आसानी से पी सकें।

    मात्रा ज्यादा होने पर जानलेवा : दवाओं में ये कंपाउंड अधिकतम 0.14 मिलीग्राम प्रति किलो तक मिलाया जा सकता है। 1 ग्राम प्रति किलो से ज्यादा मिलाने पर ये मौत का कारण बन सकता है। WHO या इन कंपनी ने खुलासा नहीं किया कि जिन दवाओं से मौत हुई, उसमें इन कंपाउंड की कितनी मात्रा थी ।

    इंसानों पर 3 फेज में होता है इन कंपाउंड का असर पहला फेज: पहले दो दिन में उल्टी-दस्त, पेट में दर्द । दिमाग सुन्न पड़ने लगता है। इसे माइनर कोमा भी कहा जाता है।

    दूसरा फेज: तीसरे-चौथे दिन किडनी फेलियर हो जाता है। यूरिन पास नहीं हो पाता। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। हृदय की गति भी अनियमित हो जाती है।

    तीसरा फेज: पांचवें से दसवें दिन तक पैरालिसिस हो सकता है। व्यक्ति डीप कोमा में जा सकता है। मौत भी हो सकती है। अगर इन कंपाउंड के चलते एक बार मरीज गंभीर हो गया, उसे बचा भी लिया गया तो किडनी की समस्या रहती है। उसे डायलिसिस की जरूरत भी पड़ सकती है।

    डायथेलेन ग्लाईकोल- इथिलेन ग्लाइकोल बड़े देशों में बैन

    अमेरिका, आस्ट्रेलिया और यूरोपियन कंट्री diethylene glycol और ethylene glycol का इस्तेमाल बैन है। सिरप में इनकी ज्यादा मात्रा जानलेवा हो जाती है।

    गाम्बिया में कफ सिरप के जिस कंपाउंड से 66 बच्चों की जान गई…वही भारत में भी ले चुका 33 की जान diethylene glycol 3 ethylene glycol कंपाउंड का दवाओं में इस्तेमाल अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में प्रतिबंधित है, लेकिन भारत में भी दो बार इन केमिकल कंपाउंड की वजह से त्रासदी आ चुकी है।

    1986 : मुंबई में हुई थी 21 मरीजों की मौत 1986 में मुंबई के एक अस्पताल में कई मरीजों को इलाज के दौरान ग्लिसरीन दिया गया था। इसके बाद किडनी फेलियर की वजह से 21 मरीजों की मौत हो गई थी। जांच में पाया गया कि उन्हें दिए गए ग्लिसरीन में diethylene glycol मिला हुआ था।

    2020 : जम्मू-कश्मीर में 12 बच्चों की मौत कफ सिरप से हुई

    2020 में चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने सेंट्रल ड्रग अथॉरिटी CDSCO को एक कफ सिरप COLDBEST की शिकायत की थी। इस कफ सिरप के इस्तेमाल से जम्मू-कश्मीर के उधमनगर के 12 बच्चों की मौत हो गई थी। इस कफ सिरप में भी diethylene glycol मिला हुआ था।

    फिर भारत में प्रतिबंध क्यों नहीं?

    diethylene glycol एक सॉल्वेंट है, जिसका इस्तेमाल दवाओं, खासतौर पर सिरप में किया जाता है। मगर इसकी मात्रा प्रति एक किलो में 0.14 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं हो सकती।

    बच्चों के सिरप में सॉल्वेंट के तौर पर मुख्यत: propylene glycol का इस्तेमाल किया जाता है। मगर इसके मुकाबले diethylene glycol सस्ता पड़ता है। इसी वजह से फार्मा कंपनियां इसका इस्तेमाल करती हैं।

    …और क्या इस्तेमाल हैं diethylene glycol के

    यह केमिकल कंपाउंड ऑटोमोटिव इंडस्ट्री, एग्रोकेमिकल्स, पेंट्स में इस्तेमाल होता है। कई खाद्य व पेय पदार्थों में भी स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है।

    जम्मू-कश्मीर में जिस कफ सिरप से बच्चों की मौत हुई… उस कंपनी पर आज तक FIR भी नहीं

    -कश्मीर में जिस कफ सिरप COLDBEST की वजह से 12 बच्चों की मौत हुई, उसे बनाने वाली कंपनी पर आज तक एफआईआर तक नहीं हुई है।

    • यह कंपनी डिजिटल विजन हिमाचल के काला अम्ब में दवाएं बनाती है। हिमाचल की ड्रग अथॉरिटी ने कंपनी के दवाएं बेचने पर फरवरी, 2020 में प्रतिबंध लगाया था।

    हिमाचल हाईकोर्ट ने यह कहते हुए ड्रग अथॉरिटी का आदेश खारिज कर दिया कि कफ सिरप के जिस बैच में diethylene glycol मिला, उसके अलावा कहीं कोई गड़बड़ी साबित नहीं हुई है।

    हिमाचल ड्रग अथॉरिटी ने अप्रैल, 2022 तक कंपनी पर कोई एफआईआर नहीं करवाई थी क्योंकि मरने वाले बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। इसकी वजह से उनकी मौत को diethylene glycol से सीधे तौर पर नहीं जोड़ा जा सकता।

    अब इस खबर से जुड़े सबसे जरूरी सवाल… पहला सवाल: WHO की डिटेल रिपोर्ट में क्या है? 1. सिरप के कंटेंट इंसानों के लिए जहरीले WHO ने कहा कि सितंबर 2022 में चार कफ सिरप का इस्तेमाल गाम्बिया में किया जा रहा था। ये मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। लैब में इनकी जांच पर पता चला कि सभी सिरप में diethylene glycol और ethylene glycol की इतनी मात्रा थी, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। ये गैरजरूरी थी। इंसान के लिए ये दोनों कंटेंट जहरीले हैं और घातक साबित हो सकते हैं।

    1. मौत की वजह बन सकते हैं कंटेंट इन सिरप में शामिल किए गए कंटेंट का मानव शरीर पर जहरीला असर पड़ता है। इसे पेट में दर्द, उल्टी, डायरिया, यूरिन न कर पाना, सिरदर्द, अस्थिर दिमागी स्थिति और किडनी में ऐसी चोट, जो मौत की वजह बन सकती हो।

    3. हिदायत दी, सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है इन प्रोडक्ट के सभी बैच को तब तक असुरक्षित माना जाना चाहिए, जब तक कोई राष्ट्रीय निगरानी संस्था इनकी जांच न कर ले। बच्चों के लिए ये खासतौर से बेहद खतरनाक हो सकते हैं। इससे उनकी मौत भी हो सकती है। इन प्रोडक्ट को तुरंत ज्यादा जगहों पर फैलने से रोकना चाहिए। इनकी तुरंत पहचान की जानी चाहिए ताकि ये और ज्यादा मरीजों को नुकसान न पहुंचा सकें।

    1. सिरप निर्माता हरियाणा की कंपनी, चारों सिरप के नाम बताए

    WHO ने कहा कि चारों सिरप हरियाणा की मेडेन फार्मास्यूटिकल कंपनी बना रही है। सवालों में घिरे चारों कफ सिरप के नाम प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मकॉफ – बेबी कफ-सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड सिरप हैं। फॉर्मास्यूटिकल्स कंपनी ने अभी तक WHO को इन सिरप के लिए सुरक्षा और क्वालिटी की गारंटी नहीं दी है।

    1. गैरआधिकारिक जरिए से भेजे गए ये सिरप

    WHO ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इन प्रोडक्ट्स की किन देशों में सप्लाई की गई है और सप्लाई किस तरह से की गई है, इसकी तुरंत पहचान होनी चाहिए। ऐसे गैरआधिकारिक और गैरकानूनी बाजारों की भी पहचान होनी चाहिए। सभी मेडिकल प्रोडक्ट्स का अप्रूवल और उनकी बिक्री आधिकारिक और लाइसेंसधारी सप्लायर्स से होना चाहिए। प्रोडक्ट की सत्यता और वास्तविक स्थिति की बेहद बारीक तरीके से जांच होनी चाहिए। कभी भी शक हो तो मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

    1. वॉर्निंग दी – साइड इफेक्ट दिखे तो तुरंत सूचित करें WHO ने कहा कि ऐसे घटिया प्रोडक्ट का इस्तेमाल कतई न करें। अगर आप या कोई और ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहा है और कोई गंभीर साइड इफेक्ट दिखाई देता हो तो तुरंत मेडिकल एक्सपर्ट के पास जाएं। इसके अलावा अपने देश की संस्थाओं को सूचिंत करें।

    दूसरा सवाल: WHO की रिपोर्ट के बाद क्या एक्शन हुआ?

    भारत सरकार ने गाम्बिया में हुई मौतों के बाद अपनी जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। WHO ने पिछले महीने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को इन मौतों के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद से ही DCGI ने अपनी जांच शुरू कर दी थी। राज्य सरकार के अधिकारी भी इसमें जुटे हैं। WHO ने अन्य देशों की स्वास्थ्य और मेडिकल संस्थाओं से कहा है कि अगर वहां भी ऐसे प्रोडक्ट की पहचान होती है तो तुरंत सूचना दें।

    तीसरा सवाल: क्या केवल गाम्बिया भेजे गए सिरप, भारत में भी बिकते हैं?

    WHO की रिपोर्ट से साफ जाहिर है कि ये प्रोडक्ट केवल गाम्बिया तक सीमित नहीं हैं। गाम्बिया में तो बच्चों की मौतों के बाद इनकी पहचान हुई और पता चला कि इनके कंटेंट जानलेवा हैं। WHO ने आशंका जाहिर की है कि गैरकानूनी और गैरआधिकारिक जरिए से ये सिरप अन्य देशों में भी भेजे गए होंगे।

    कंपनी की भारतीय वेबसाइट शुरुआत में खुल नहीं रही थी। बाद में खुलने लगी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट की ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि मेडेन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के प्रोडक्ट अब तक तो केवल विदेशों में ही भेजे जाते हैं। अगर ड्रग कंट्रोलर ने कोई गाइडलाइन जारी की है तो इसका पालन किया जाएगा।

    चौथा सवाल: हरियाणा की कंपनी कौन सी है ?

    हरियाणा की मेडन फार्मास्युटिकल लिमिटेड का नाम WHO रिपोर्ट में है। कंपनी 22 नवंबर 1990 में रजिस्टर्ड हुई थी। चार डायरेक्टरों वाली इस कंपनी की पिछले साल नवंबर में जनरल मीटिंग हुई है। कंपनी कागजों में एक्टिव है, लेकिन इस साल उसने अपनी

  • फांसी पर लटकी महिला की जान बचाने वाली पुलिस टीम पुरस्कृत

    पुलिस टीम को एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र व 05-05 हजार रुपए का नगद पुरस्कार

    बिजनौर। एक सप्ताह पूर्व फांसी के फंदे पर लटकी महिला की जान बचाने वाली पुलिस टीम को एसपी ने प्रशस्ति पत्र व 05-05 हजार रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा टीम के इस सराहनीय एवं मानवतापूर्ण कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। उन्होंने सभी को प्रशस्ति पत्र व 05-05 हजार रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार से कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से जनसेवा करने के लिये प्रेरित किया गया।

    गौरतलब है कि थाना कोतवाली शहर अंतर्गत काकरान वाटिका में 27 सितंबर 2022 को गृह कलह से तंग महिला फांसी के फंदे पर झूल गई थी। इससे पहले पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर उ0नि0 गौरव चौधरी, आरक्षी अचीन चौधरी, आरक्षी शुभम सरोहा व महिला आरक्षी फिरमिल मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए महिला को फांसी के फंदे से उतारा तथा उसे उपचार हेतु तत्काल बीना प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जिससे महिला को सकुशल बचा लिया गया।

    इस पूरे मामले की किसी ने वीडियो बना ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी गौरव चौधरी के अनुसार किरतपुर थाने के गांव छितावर निवासी ईशांत उर्फ संजू की दो साल पहले कोतवाली नगर के गांव हमीदपुर निवासी रामेंद्र की पुत्री निक्की के शादी हुई थी। दोनों की दूसरी शादी थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी निक्की के भाई ईशांत को घर के बाहर पीट रहे थे। इसी झगड़े की सूचना किसी ने पुलिस को दी थी। निक्की के पिता रामेंद्र की तहरीर पर ईशांत के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। महिला की जान बचाने पर पुलिस टीम की जनता में भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी जिससे समाज में पुलिस का सकारात्मक चेहरा सामने आया।

  • एएसपी ग्रामीण राम अर्ज ने लिया अपराध नियंत्रण का जायजा

    बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज द्वारा थाना नगीना का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, थाना कार्यालय, हवालात आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    इसी के साथ उन्होंने थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित अपराधों के अनावरण के संदर्भ में जानकारी हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने अपराध नियंत्रण हेतु शासन व विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर जारी आदेश निर्देश के अनुपालन के संबंध में भी निर्देशित किया।

  • उत्तम सुन्ना चेरिटेबल ट्रस्ट के ड्रीम प्रोजेक्ट सामुदायिक अस्पताल का भूमिपूजन। ट्रामा सेंटर की भी होगी सुविधा। स्त्री रोग व जच्चा बच्चा आदि रोग का होगा सस्ता इलाज। क्षेत्र की जनता को मिलेंगी सभी प्रकार की सुविधाएं।

    बिजनौर। उत्तम ग्रुप के नए प्रोजेक्ट “उत्तम सुन्ना चैरिटेबल हॉस्पिटल” का चंदक में भूमि पूजन किया गया। उत्तम सुन्ना चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे इस अस्पताल में स्त्री रोग व जच्चा बच्चा आदि रोग का सस्ता इलाज किया जायेगा।
    यहां ट्रामा सेंटर भी होगा, जिसमें सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जायेगा। कई एकड़ में लगभग बीस करोड़ से भी अधिक लागत से बनने वाले इस अस्पताल में डाक्टरों के‌ रहने तक की व्यवस्था भी रहेगी। इस अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

    भूमि पूजन के अवसर पर ट्रस्टी राजकुमार अदलखा, बिजनौर सदर विधायक श्रीमती सूची चौधरी, एड. मौसम चौधरी, एसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, डा.बीरवल सिंह, ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह, किसान नेता अंकित कुमार, राजेंद्र सिंह, वीर सिंह, सूरज प्रधान व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

  • बिजनौर। दशहरा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इसकी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। शहर के रामलीला मैदान में रावण और कुम्भकरण के पुतलों का दहन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया। एसपी दिनेश सिंह ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मैदान में हजारों की भीड़ जुटी।

    रामलीला मैदान के बाहर लगी कई तरह की दुकानें

    असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार मनाते हुए बिजनौर में दशहरे की तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। पुतला दहन से पहले राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। लंबे समय तक चले युद्ध में भगवान राम ने आखिरकार रावण का वध कर दिया। बाद में रावण व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। रामलीला मैदान के बाहर लगी कई तरह की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। चाट पकौड़ी, जलेबी, तरह तरह की मिठाईयां, चाउमीन, मोमोज खूब बिकी। बच्चों, महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया।

    भारी फोर्स रहा तैनात~ शहर कोतवाल रविन्द्र वशिष्ट ने बताया कि रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के तहत 120 सिपाही, 20 दरोगा, 1 प्लाटून पीएसी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दमकल की टीम के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रही। एसपी दिनेश सिंह ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    रामलीला कमेटी के संरक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि रामलीला मैदान में तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। इस अवसर पर 30 से 40 हजार लोगों के आने की संभावना के चलते हर तरीके के इंतजाम किए गए।

    दूर दूरदराज से आए लोगों ने लिया भरपूर आनंद

    नहटौर में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया। धामपुर रोड स्थित जैन इंटर कॉलेज में एक मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय और दूर दूरदराज से आए लोगों ने भरपूर आनंद लिया। शाम लगभग 6 बजे रावण का दहन किया गया। मेले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की शोहदों पर पैनी नजर रही। छोटे-छोटे बच्चों ने मेले में पहुंचकर खूब अठखेलियां की। इस दौरान नहटौर कस्बा इंचार्ज बबलू पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस की खूब चाक-चौबंद व्यवस्था रही।

    स्योहारा में धूं धूं कर जला रावण का पुतला

    स्योहारा। रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन में राम-रावण युद्ध दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। रावण वध के बाद मैदान में रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इसके बाद लोगों ने आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया।
    आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में बुधवार को राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। इस दौरान कपटी रावण के कई रूप देखने को मिले। लंबे समय तक चले युद्ध में भगवान राम ने आखिरकार रावण का वध कर डाला। इसके बाद आतिशबाजी के साथ रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। रामलीला तथा रावण का पुतला दहन देखने के लिए दर्शकों की खूब भीड़ जुटी।

  • जिंदा रहेगा रावण! बारिश ने नहीं दिया फुंकने…ऐसी खबरें कई स्थानों से आने की संभावना है। दशहरे पर भारी बारिश के कारण यूपी के कई जिलों में रावण फूंके जाने की संभावना बेहद कमजोर हो गई है। रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों को आयोजन स्थल पर खड़ा करने की प्रक्रिया कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है। कागज, खपच्चियां, कपड़ा, नायलॉन की डोरी आदि से बने इन पुतलों में भारी मात्रा में आतिशबाजी रखी जाती है। बारिश की वजह से यह भीग चुके हैं। ऐसे में इनको फूंक पाना मुश्किल ही होगा क्योंकि भीगने से बचाने के लिए पन्नी (तिरपाल) आदि से ढकने का कोई इंतजाम कहीं किया गया हो, ऐसी संभावना कम ही है। मुख्य बात ये रही कि घोर कलियुग में हर तरफ बैठे हैं रावण। सिर्फ दशहरे पर प्रतीकात्मक रूप में फूंके जाते हैं।

    लखनऊ। देश के कई हिस्सों में मानसून ने विदाई के बीच दशहरे पर एक बार फिर करवट ले ली है। लखनऊ समेत आस-पास के कई जिलों में बारिश से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। यूपी में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में देर रात से लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग की ओर से लखनऊ सहित 51 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

    लखनऊ सहित 51 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट~ राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में मंगलवार देर रात से ही बारिश जारी है। यह सिलसिला बुधवार दिन में भी जारी है। मौसम विभाग ने लखनऊ सहित 51 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और खीरी में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान नीचे चला गया है। घरों में लोगों ने कूलर और एसी बंद कर दिए हैं।

    फसल के लिए, कहीं लाभ तो कहीं हानि~ विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी यूपी में पक चुकी फसलों व सब्जियों के लिए ये बारिश हानिकारक है। धान की फसल पक चुकी है। ऐसे में नुकसान होने की संभावना है, जबकि पूर्वांचल इलाके में धान की फसल इस बार विलंब से है तो उसके लिए लाभदायक है।

    दस अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज~ अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पूर्वी यूपी में बन रहे साइकलोनिक सर्कुलेशन के चलते लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में दस अक्टूबर तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बुधवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। इसके अलावा बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, हरदोई, कानपुर देहात, सीतापुर, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में चमक के साथ आंधी के आसार हैं। वहीं महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर में तेज से बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोनभद्र, मीरजापुर, वाराणसी चंदौली और आसपास के जिलों में भी तेज बारिश के आसार हैं।

    उत्तराखंड में भी अलर्ट~ पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर 5 से 7 अक्टूबर के बीच येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सभी को नदी और पहाड़ी नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 7 से 8 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी है। यात्रा करने वालों को भूस्खलन को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

    मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में छह और सात अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पांच से सात अक्टूबर के बीच मध्यम से तेज बरसात होने की उम्मीद है। इसके अलावा, उत्तराखंड में छह और सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की संभवाना जताई गई है। 

    एमपी में एक दिन पहले फूंकना पड़ा रावण~ उधर मध्य प्रदेश में सबसे पहले दमोह में बारिश के कारण रावण का दहन दशहरे से एक दिन पहले करना पड़ गया। दरअसल, 50 फीट का बनाया गया रावण धराशाई हो चुका था। लोगों ने कई बार उसे फिर से खड़ा करने की कोशिश की लेकिन वह खड़ा नहीं हो पाया। मौसम भी खराब था, इसलिए आयोजकों ने रात में ही रावण का दहन कर दिया। दमोह की श्री राम जी सेवा समिति ने तहसील मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया था। आयोजकों का कहना है कि वे पिछले 42 सालों से रावण का दहन कर रहे हैं। कोरोना के कारण 2 सालों से समिति सांकेतिक रूप से रावण का दहन कर रही थी। 2020 में 3 फीट का रावण जलाया गया था तो 2021 में 8 फीट का रावण दहन किया। इस साल कोई प्रतिबंध नहीं था, इसलिए 50 फीट का रावण बनाया था। मंगलवार दोपहर हुई बारिश में भीगने के कारण रावण का पुतला जमींदोज हो गया। बारिश थमने के बाद रावण को फिर से खड़ा करने के कई प्रयास किए लेकिन रात में करीब 9.30 बजे फिर से बारिश शुरू हो गई। रावण दहन के लिए भगवान श्री राम की जीवंत झांकी के साथ रामदल गल्ला मंडी से निकल गया था। राम दल तहसील ग्राउंड पहुंचने वाला था, आयोजन देखने आए लोग भी वहां से चले गए। इसके बाद आयोजन समिति से जुड़े कुछ लोगों ने बारिश में भीगते हुए इस परंपरा का निर्वाह किया। धराशाई हो चुके आधे-अधूरे रावण को ही दहन करके परंपरा निभाई गई।

    मरना तो होगा दहन होकर या डूब कर~ इस बीच राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में हो रही द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी के संयोजक राजेश गहलोत के अनुसार हमारे रावण का पुतला 95 फुट का है। मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों की ऊंचाई भी 90 और 85 फुट है। इतने बड़े पुतलों को लेकर बारिश से बचाने का कोई इंतजाम नहीं हो सकता। पुतलों का दहन इंडोर में नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब यह राम जी और मौसम तय करेंगे कि इस साल रावण दहन होकर मरेगा या डूब कर। हम बस उम्मीद कर सकते हैं कि बारिश न हो।

  • शैली सक्सेना, लखनऊ


    दशहरा पर चमत्कारी शमी के कुछ आसान टोटकों से हो जाएंगे मालामाल। मालामाल होने के लिए दशहरा के दिन करें चमत्कारी शमी के पौधे के कुछ आसान टोटके। दशहरा के दिन शमी के पौधे के कुछ विशेष उपाय आजमाए तो आपके घर में कभी भी नहीं होगी धन की कमी।

    ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानिए शमी के कुछ अचूक उपाय

    दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। जहां एक तरफ इस पर्व का इतिहास रावण के संहार से जुड़ा है, वहीं इस दिन को समस्याओं के निवारण के रूप में भी जाना जाता है।

    ज्योतिष के अनुसार यदि आपके जीवन में बहुत दुःख तकलीफ है, विरोधियों से परेशान हैं, तो इन सभी समस्याओं के निवारण के लिए कुछ उपाय आजमाऐं।

    व्यापार की समस्या दूर करने का टोटका

    यदि व्यापार से संबंधित कोई समस्या है तो दशहरा के दिन दोपहर के समय ईशान कोण में कुमकुम और फूलों से अष्टदल कमल की एक आकृति बनाएं। इसके बाद देवी जया और विजया का स्मरण करके पूरे विधि विधान से पूजन करें। पूजा के बाद शमी के पौधे के पास एक घी का दीपक जलाएं। फिर पौधे के पास से थोड़ी मिट्टी उठाकर घर के किसी कोने में रख दें। ऐसी मान्यता है कि इस टोटके से आपको व्यापार में लाभ मिलने के साथ नौकरी में प्रमोशन के योग भी बनेंगे। वहीं कारोबार में उन्नति के लिए एक नारियल को सवा मीटर पीले कपड़े में लपेट कर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पान और शमी के पेड़ की मिट्टी के साथ सारी सामग्री को राम मंदिर में चढ़ा दें। इससे आपको धन लाभ होगा और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

    धन लाभ के लिए….
    दशहरा के दिन शमी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं और इसकी मिट्टी को अपने वर्कप्लेस में रखें। शमी के पेड़ का दशहरा के पर्व में विशेष महत्व बताया गया है और पूजा में शमी के पेड़ की मिट्टी रखने से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

    शमी के इस उपाय से दूर होंगी सभी समस्याएं

    दशहरे की शाम को शमी के पौधे के पास खड़े होकर अपनी सारी समस्या बताएं। एक लाल धागा शमी को नमन करने के बाद तने से चारों तरफ बांधें। कुछ ही दिनों में आपको लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

    दशहरे वाले दिन हनुमान जी की पूजा करना सबसे लाभकारी माना जाता है। इस दिन आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, जिससे आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

    सभी समस्याओं का निवारण इस एक अद्भुत पौधे से हो सकता है। इसलिए दशहरा के दिन ये विशेष उपाय आजमा कर घर की समृद्धि बनाए रखी जा सकती है।

    छत पर लगाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें। शमी के पौधे को दक्षिण दिशा, पूर्व दिशा और ईशान कोण में लगाना शुभ माना गया है। अगर शमी का पौधा आप लगाते हैं तो कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हर शाम को शमी पौधे के नीचे दीपक जरूर जलाएं और कोशिश करें की विधि विधान से पूजा अर्चना भी रोज करें।

    शमी का पौधा कब और कहां लगाएं?

    1. शमी का पौधा शनिवार के दिन लगा सकते हैं। इसे आप गमले में या भूमि पर घर के मुख्य द्वार के निकट लगाएं।
    2. इसे घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए
    3. आप शमी का पौधा विजयादशमी के दिन भी लगा सकते हैं। विजयदशमी के दिन लगाना सबसे उत्तम होता है।

    शनि की खराब स्थिति का संकेत: आपने शमी का पेड़ लगाया है और यह सूख गया है या मुरझा गया है तो यह शनि की खराब स्थिति का संकेत है। इससे धन हानि होती है। साथ ही कार्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर यह सूख गया है तो इसे हटाकर दूसरा पौधा रोप देना चाहिए।

    शमी की देखभाल: सूरज की रोशनी: शमी के पेड़ को ठीक से बढ़ने के लिए 6-8 घंटे धूप की जरूरत होती है। कम से कम 12-14 इंच का गमला लें, गमले में ड्रेनेज होल हो इस बात का ध्यान रखें। पानी इस तरह दें कि गमले के ड्रेनेज होल में बाहर निकल जाए।

    शमी पूजन का महत्व: नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी भगवती के नौ स्वरूपों की आराधना के बाद दशमी तिथि को विजयादशमी पर समस्त सिद्धियां प्राप्त करने के लिए पवित्र माने जाने वाले शमी और देवी अपराजिता के अलावा अस्त्र-शस्त्रों का पूजन भी किया जाता है। इस दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना भी अति शुभ माना गया है।

  • चौधरी सागर सिंह बने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष

    बिजनौर। चौधरी सागर सिंह को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ग्राम बागड़पुर में चौधरी लाखन सिंह के निजी निवास पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की एक बैठक हुई। बैठक में चौधरी सागर सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा सरकार ने जो ट्रैक्टर पर सवारियों को लेकर जो जुर्माना रखा है, उस पर विशेष चर्चा की गई।

  • एसडीएम व सीओ धामपुर ने पकड़े मिट्टी से भरे दो ओवरलोड डंपर

    बिजनौर। नहटौर के मुस्लिम फंड गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एसडीएम व सीओ ने मिट्टी से भरे दो ओवरलोड डंपर को पकड़कर थाने भिजवा दिया। दोनों ओवरलोड डंपरों का चालान काटकर भेज दिया गया है।


    एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह व सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ ने मिट्टी से भरे दो ओवरलोड डंपरों को धामपुर मार्ग पर मुस्लिम फंड गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने रोककर पूछताछ की। इसके बाद दोनों डंपरों को पुलिस बुला कर थाने भिजवा दिया। डंपर पकड़े जाने के बाद कई लोग थाने पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों डंपरों को धर्मकांटे पर वजन कराने के बाद चालान काटते हुए छोड़ दिया गया।

    लगातार दौड़ रहे हैं मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर: लोगों का कहना है कि करीब एक माह से नगर की सड़कों पर मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर दौड़ रहें हैं। ओवरलोड डंपरों से सड़कों पर बिखर रही मिट्टी धूल बनकर उड़ रही है।रोजना दर्जनों की संख्या में बेखौफ होकर ओवरलोड डंपर दौड़ रहे हैं। चालान होने के बाद दोबारा से ओवरलोड डंपर फिर से दौड़ने लगे।

  • बिजनौर पुलिस ने पकड़ा फर्जी सिपाही। कब्जे से पुलिस की वर्दी और पुलिस लिखी बुलेट भी बरामद। प्रेमिका की जिद थी शादी करेगी तो पुलिस वाले से ही।

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिवा। - Dainik Bhaskar
    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिवा।

    बिजनौर। शादी के लिए प्रेमिका की जिद के चलते युवक फर्जी पुलिस वाला बन बैठा। आसपड़ोस के लोगों ने उसके रौब गांठने की शिकायत की तो हरकत में आई थाना कोतवाली शहर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस की वर्दी और पुलिस लिखी बुलेट भी बरामद की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

    शक होने पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना~ कोतवाली नगर की आवास विकास चौकी पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि शांति नगर कॉलोनी में एक युवक पुलिसकर्मी बन कर रह रहा है। वह सीधे-साधे लोगों पर रौब गालिब करता है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखपुरा निवासी शिवा पुत्र राजकुमार को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से पुलिस की वर्दी और बाइक बरामद की है। कॉलोनी वासियों ने बताया की आरोपी कई दिनों से यहां एक मकान में किराए पर रह रहा था। वह शरीफ लोगों पर पुलिस का रौब गांठता था। उसकी हरकतों से आसपास के लोग परेशान हो गए थे। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    ये थी असली कहानी~ आरोपी के साथ मकान में एक युवती के भी रहने की सूचना पुलिस को मिली थी। युवक को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ हुई तो असली कहानी सामने आ गई। उसने बताया कि उसके पिछले कई साल से युवती से प्रेम संबंध थे। शादी करने की बात उसने कई बार की लेकिन वो पुलिस वाले से ही शादी करने की बात पर अड़ी रही। इस पर उसने पुलिस वाला ही बनने की ठानी। बताया जा रहा है कि आरोपी शिवा ने पुलिस विभाग में भर्ती के प्रयास भी किए, लेकिन नाकाम रहा। फिर उसने पुलिस की वर्दी का जुगाड किया। बाइक पर पुलिस की प्लेट लगाई और बन गया सिपाही।

    पंजीकृत अभियोग~
    मु0अ0सं0 703/2022 धारा 171/420/471/468 भादवि थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
    शिवा कुमार पुत्र ताजकुमार निवासी मोहल्ला ज्ञानविहार, थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर।

    पुलिस टीम~
    प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वशिष्ठ, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गिरि, कांस्टेबल कुशलपाल, कांस्टेबल रवि अंतिल।

  • गेंडीखाता में अज्ञात वाहन से टक्कर में कार सवार महिला समेत तीन की मौत। नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही थी कार। महिला की दवा लेने जा रहे थे जॉलीग्रांट।

    बिजनौर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर गेंडीखाता के पास सोमवार देर रात करीब 10 बजे कार दुर्घटना में महिला की पति और भाई सहित घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार की गति अधिक होने के कारण अगले वाहन के पीछे से टक्कर हुई। जबरदस्त टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार प्रमोद, उसकी पत्नी नीतू और चालक रोहित निवासी थाना किरतपुर बिजनौर की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक और साथ की सीट पर बैठा युवक बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कटर द्वारा गाड़ी को काट कर सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।

    एक ही झटके में पांच मासूम बच्चों से छिन गया सहारा

    बिजनौर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर गेंडीखाता के पास सोमवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक ही झटके में पांच मासूमों का सहारा छीन लिया। साले के साथ पत्नी की दवा लेने जा रहे व्यक्ति की कार आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। हादसे में जान गंवाने वाले कार सवार पति-पत्नी और साला हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

    जानकारी के अनुसार किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव किसौर निवासी प्रमोद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह की शादी चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी ऋतु से हुई थी। बीमारी के चलते ऋतु का इलाज जौलीग्रांट में चल रहा था। मंगलवार को नीतू को डॉक्टरों को दिखाने के लिए जाना था। सोमवार रात प्रमोद अपने साले रोहित के साथ कार से जौलीग्रांट के लिए चला। कार रोहित चला रहा था, जबकि प्रमोद उसके बराबर में बैठा था। नीतू पीछे बैठी थी। हरिद्वार-नैनीताल हाईवे पर गैंडीखाता के पास कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के चकनाचूर होने के कारण प्रमोद और रोहित उसमें बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची उत्तराखंड के हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस ने कार सवारों को निकालने का प्रयास किया। सफल न होने पर कटर की सहायता से कार को काटकर तीनों को निकाला गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों का पंचनामा कर शवों को मोर्चरी भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन आननफानन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। प्रमोद और नीतू के दो छोटे-छोटे बच्चे और रोहित के तीन बच्चे हैं। मंगलवार को हरिद्वार में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। देर रात तक तीनों के शव बिजनौर नहीं पहुंचे थे।

    थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद प्रसाद थपलियाल के अनुसार  गति तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार प्रमोद, उसकी पत्नी नीतू और चालक रोहित निवासी बिजनौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कंटेनर के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

  • विश्व के सभी सवाल का जवाब देने में हिंदू सक्षम: पूर्व प्रांत सह शारीरिक शिक्षक प्रमुख अनुज

    बिजनौर। विजयादशमी उत्सव व स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में पथ संचलन किया। नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ।

    इससे पूर्व प्रांत सह शारीरिक शिक्षक प्रमुख अनुज ने कहा कि भारत समेत संपूर्ण विश्व में रहने वाला हिंदू आज स्वयं खड़े होकर किसी भी बात का जवाब देने में सक्षम है। आरएसएस ने मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान में विजयदशमी उत्सव व संघ स्थापना दिवस मनाया। स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्पार्पित किए। इसके बाद अपने शस्त्रों पर तिलक व कलावा बांधकर पूजा की। प्रांत सह शारीरिक शिक्षक प्रमुख अनुज ने कहा कि भारत में विभिन्न प्रकार की भाषा, रहन-सहन है। इसके बाद भी हिंदू मिलजुलकर उत्सव मनाते हैं। भारत विभिन्नताओं में एकता वाला देश है। विश्व के लोग भारतीय संस्कृति व उत्सवों को सीखना व जानना चाहते है। डेढ़ हजार साल के अत्याचार के चलते हिंदू अपना गौरवशाली इतिहास भूल गया था। संघ वर्ष 1925 में स्थापित हुआ और आज 97वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। तभी से उत्सवों के माध्यम से हिंदू समाज को एकत्रित व संगठित करने का काम किया जा रहा है। भारत समेत संपूर्ण विश्व में रहने वाला हिंदू आज स्वयं खड़े होकर किसी भी बात जवाब देने में सक्षम हो गया है। संघ के कार्य के ही कारण हिंदू समाज संगठित हो रहा है। इससे देश का वातावरण बदल रहा है। देश अखंड भारत की ओर लगातार बढ़कर परम वैभव को प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अशोक कुमार शर्मा ने की। मंच पर नगर संचालक विकास लाटियान मौजूद रहे। इसी के साथ नगर में पथ संचलन किया गया। नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ।

    22 वरिष्ठ स्वयंसेवकों का सम्मान
    22 वरिष्ठतम स्वयंसेवकों का विशेष स्वागत तिलक करके किया गया। इनमें जय नारायण अरुण, वीर प्रकाश गर्ग, अशोक निर्दाेष, धीर सिंह, सीताराम राणा, वीएस आर्य, वैध अजय गर्ग, जनार्दन अग्रवाल, विजय अग्रवाल आदि शामिल रहे। पथ संचलन में 5 वर्ष आयु से 92 वर्ष तक के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।

  • बिजनौर। नगर पालिका परिषद, बिजनौर में कार्यरत तथा सेवानिवृत कर्मचारियों को भी जलकर, गृहकर तथा जलमूल्य अदा करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के समान कोई वित्तीय तथा अन्य कोई सुविधा प्राप्त न होने की बात रखते हुए वर्ष 2014 में उक्त करों से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई थी। हालांकि तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने मांगों को स्वीकार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद अध्यक्ष बदले और अधिशासी अधिकारी भी बदले, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में ही पड़ा हुआ है।

    27 दिसंबर 2014 को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में कर्मचारियों के प्रार्थना-पत्र पर बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे पर सहमति व निर्णय हुआ। सभी नियमित, स्थायी तथा सेवानिवृत अधिकारियों / कर्मचारियों को दिनांक 01-04-2014 से उनके जीवन काल तक भूमि भवन कर, जल कर तथा जल मूल्य से मुक्त किया गया। इसके बावजूद  आठ साल बीतने के बाद भी आज तक मामला अधर में लटका हुआ है।

    नगर पालिका परिषद बिजनौर बोर्ड की बैठक में कार्यरत तथा सेवानिवृत कर्मचारियों को भी जलकर, गृहकर से मुक्त करने तथा जलमूल्य निःशुल्क प्रदान करने का मुद्दा उठाया गया था। कर-अधीक्षक, कर-निर्धारण अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी को संबोधित करते हुए बताया गया कि वह अल्प वेतन भोगी कर्मचारी हैं तथा उन्हें सरकारी कर्मचारियों के समान कोई वित्तीय तथा अन्य कोई सुविधा प्राप्त नहीं है। वह लोग जलकर, गृहकर तथा जलमूल्य का भुगतान करने में असमर्थ रहते हैं। विशेषकर सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन राज्य कर्मचारियों से कम होने के कारण, सेवानिवृत कर्मचारी उक्त करों के भुगतान करने योग्य नहीं रहते। नगर निगम कानपुर, आगरा, लखनऊ तथा अन्य नगर पालिका परिषदों में उपरोक्त करों से नगर पालिका में कार्यरत व सेवानिवृत कर्मचारियों को मुक्त किया हुआ है। इसलिए नगर पालिका परिषद, बिजनौर में कार्यरत तथा सेवानिवृत कर्मचारियों को भी जलकर, गृहकर से मुक्त किया करने तथा जलमूल्य निःशुल्क प्रदान करने की मांग की गई।

    अवलोकन उपरांत स्वीकृति बोर्ड की ओर से निर्णय हुआ कि  सम्बन्धित पत्रावली पर उपलब्ध कर्मचारियों के प्रार्थना पत्र व कार्यालय की आख्या दिनांक 28-02-2013 और 18-05-2013 का अवलोकन किया गया। प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार्य करते हुए नगर पालिका परिषद बिजनौर के सभी नियमित, स्थायी तथा सेवानिवृत  अधिकारियों / कर्मचारियों को दिनांक 01-04-2014 से उनके जीवन काल तक भूमि भवन कर, जल कर तथा जल मूल्य से मुक्त किया गया। साथ ही निर्णय हुआ कि यह लाभ सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी को केवल एक उसी भवन/सम्पत्ति तथा वाटर कनैक्शन पर प्राप्त होगा, जिसमें वह स्वयं निवास करता हो, चाहे वह सम्पत्ति / भवन तथा वाटर कनैक्शन उसके स्वयं के नाम हो अथवा पति, पत्नी, माता/पिता व पुत्र, के नाम हो। प्रतिबन्ध यह होगा कि सम्बन्धित भवन/सम्पत्ति का वह आंशिक रूप से अथवा पूर्णरूप से नियमानुसार स्वामी/वारिस भी हो। इसमें नियमानुसार आगामी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी हुए।

    पालिका परिषद के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने भी उत्तर प्रदेश गजट, 30 अप्रैल 2022 को आदेश जारी किए कि उक्त प्रकरण में 21 अगस्त 2015 को स्थानीय समाचार पत्र में सूचना प्रकाशित करा कर 30 दिन के भीतर आपत्तियां मांगी गई थीं। निर्धारित समय में कोई आपत्ति नहीं प्राप्त हुई। अतः नगर पालिका अधिनियम, 1966 की धारा 293 एवम उसमें दो गई उप धाराओं तथा शासन द्वारा समय समय पर दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में उक्त निर्णय लिया।

  • सलाम लखनऊ सोसाइटी ने किया एक शाम डॉ उमंग खन्ना के नाम कार्यक्रम का आयोजन

    शहर की कई नामवर हस्तियों ने पेश की डॉ उमंग खन्ना को मुबारकबाद

    डॉक्टर धरती पर भगवान का एक रूप है: सुशील दुबे

    गंभीर मरीजों का इलाज करके उनमें जीने की नई उमंग पैदा करते हैं डॉक्टर उमंग खन्ना: अब्दुल वहीद

    लखनऊ। राजधानी की चर्चित संस्था सलाम लखनऊ ने यूपी प्रेस क्लब हज़रतगंज लखनऊ में शानदार हस्तियों के साथ सजाई…एक शाम डॉ उमंग खन्ना के नाम। दुबई में सर्वश्रेष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक का सम्मान प्राप्त कर भारत देश के साथ साथ लखनऊ का नाम रौशन करने वाले लखनऊ की आन बान शान और हर दिल अज़ीज़ शख़्सियत डॉ उमंग खन्ना के लिए एक शाम डॉक्टर उमंग खन्ना के नाम कार्यक्रम का सफल और शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवता का संदेश देने वाले सूफी सैयद इज़हार अली ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर सुल्तान सुल्तान शाकिर हाशमी, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अनीस अम्मार नगरामी, वरिष्ठ समाजसेवी सुशील दुबे, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट अज़ीज़ सिद्दीक़ी, पत्रकार संघ के महामंत्री अब्दुल वहीद, रफीक अहमद, डॉक्टर सलीम अहमद, मौलाना इमतियाज़,अजय वर्मा, इमरान कुरेशी, अमील शमसी, मुख्तार अहमद आफाक अहमद मंसूरी की मौजूदगी के साथ-साथ खालिद रहमान, परमजीत सिंह, नसीर अहमद नसीर, लईक अहमद, परवेज़ अख़्तर, जावेद बेग, अमित जी, शिखा सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, निखिल, दिनेश जी, हाजी सिराज साहब और पयाम ए इंसानियत फोरम की पूरी टीम, मो.कमाल एवं शहर की कई नामवर हस्तियों ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर डॉक्टर उमंग खन्ना को मुबारकबाद पेश की। इस खूबसूरत और यादगार शाम में कार्यक्रम अध्यक्ष सूफी सय्यद इज़हार अली ने कहा डॉक्टर उमंग खन्ना ने शख्स से शख्सियत तक ही नहीं बल्कि आदमी से इंसान तक का सफर तय किया है।डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी ने मुबारकबाद पेश करते हुए कहा की डॉक्टर उमंग खन्ना जैसी शख्सियत हमारे शहर के लिए एक मिसाल है। साथ ही साथ सुशील दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा की डॉक्टर उमंग खन्ना धरती पर भगवान का रूप हैं।रफीक अहमद ने कहा कि डॉक्टर उमंग खन्ना बिना भेदभाव के हमेशा लोगों की खिदमत करते हैं। पयाम ए इंसानियत फोरम के क़ारी साहब ने कहा की कोरोना काल में डॉक्टर उमंग खन्ना ने सैकड़ों हजारों लोगों को अपनी चिकित्सा से फायदा पहुंचाया है। मदरसे इरफानिया के संचालक मौलाना इम्तियाज ने कहा कि डॉक्टर उमंग खन्ना की शख्सियत एक बेमिसाल शख्सियत है। इस अवसर पर अब्दुल वहीद ने अपनी बात रखते हुए कहा मेरी माता जी को ऑक्सीजन की कमी होने के कारण बहुत तकलीफ थी डॉक्टर उमंग खन्ना ने कोरोना काल में उन्हें नई जिंदगी प्रदान की, वो इंसानियत के मसीहा हैं। शिखा सिंह ने कहा कि डॉ उमंग खन्ना एक बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं। अमील शम्सी ने कहा कि डॉक्टर उमंग खन्ना ज़रूरतमंदों के काम आने वाली शख्सियत का नाम है।इस मौके पर नसीर अहमद नसीर ने डॉक्टर उमंग खन्ना के लिए एक मुक्तक पेश किया और 4 पंक्तियों में डॉक्टर उमंग खन्ना की शख्सियत को बयान किया। इमरान कुरैशी ने कहा की डॉक्टर उमंग खन्ना कोरोना काल में पुराने लखनऊ की गलियों को सेनेटाईज़ करते हुए भी नजर आएं हैं।

    कार्यक्रम का संचालन सलाम लखनऊ के अध्यक्ष आमिर मुख़तार ने किया। डॉ उमंग खन्ना ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि दुबई में जो सम्मान मुझे मिला है, यह सम्मान मेरा नहीं आप सब का है और यह शाम मेरे नाम सलाम लखनऊ की है मगर यह शाम मैं आप सबके नाम करता हूं। अंत में सलाम लखनऊ संस्था ने डॉ उमंग खन्ना को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बर्नेट होम्योपैथिक कंपनी ने डॉक्टर हैनीमैन का स्टेचू प्रदान कर डॉक्टर उमंग खन्ना को सम्मानित किया और अमन शांति समिति ने डॉक्टर उमंग खन्ना के साथ केक काटकर उनके जन्मदिन को कार्यक्रम में मनाया और सभी ने उन्हें ढेरों मुबारकबाद पेश की।

  • 6 अक्टूबर को गन्ना समिति के प्रांगण में मनाई जाएगी किसानों के मसीहा की 87वीं जयंती

    मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली में 6 अक्टूबर 1935 में एक किसान परिवार में हुआ था जन्म।

    लम्बी बीमारी के कारण 15 मई 2011 को हो गया था निधन।

    स्योहारा/बिजनौर। किसानों के मसीहा स्व. चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 87वीं जयंती 6 अक्टूबर को गन्ना समिति के प्रांगण में मनाई जाएगी।

    भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे गन्ना समिति स्योहारा के प्रांगण में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिवस मनाया जाएगा। ब्लॉक की मासिक मीटिंग भी उसी दिन ही करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान 9, 10 व 11 को हरिद्वार में होने जा रहे हैं चिंतन शिविर के लिए भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के किसान भाइयों से अनुरोध करते हुए समय से पहुंचने की अपील की। इस मौके पर देवेंद्र सिंह अहलावत, अनुज कुमार बालियान, त्रिवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, प्रमोद कुमार, अतुल कुमार व प्रनीत कुमार मौजूद रहे।

    विदित हो कि एक साधारण परिवार में जन्म लेकर विश्व पटल पर किसान नेता के रुप में पहचान स्थापित करने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने सदैव किसानों के हित के संघर्ष किया। मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली में 6 अक्टूबर 1935 में एक किसान परिवार में उनका जन्म हुआ था और लम्बी बीमारी के बाद 15 मई 2011 को हुआ था निधन।

  • मनमाने तरीके से काटी और लगा दी बीएलओ की ड्यूटी! सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी धामपुर को सौंपा गया ज्ञापन।

    बिजनौर। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी धामपुर को ज्ञापन देकर खंड शिक्षा अधिकारी बुढ़नपुर के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है। आरोप है कि उन्होंने मनमाने एवं भेदभाव पूर्ण तरीके से बीएलओ की ड्यूटी काटी और लगा दी।

    सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी धामपुर से मिल कर गौरव शर्मा, अनुज कुमार, पंकज कुमार, आयुष राणा, विकास कुमार, विकास राणा, अक्षय चौहान आदि ने ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि नगरपालिका स्योहारा चुनाव की मतदाता सूची के संवर्धन हेतु विकास क्षेत्र बुढ़नपुर के कुछ शिक्षकों को बीएलओ नियुक्त किया गया है। इस हेतु आपके कार्यालय द्वारा बीएलओ के नाम एवम् उनके बूथ की सूची जारी की गई थी।

    यह भी बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी बुढ़नपुर द्वारा प्रारंभ में नियुक्त कुछ बीएलओ के स्थान पर मनमाने तरीके से एवम् भेदभावपूर्ण तरीके से, बिना किसी कारण नए अध्यापकों को बीएलओ नियुक्त करने हेतु संस्तुति प्रदान कर बीएलओ नियुक्त करवा दिया है। केवल कुछ चुनिंदा शिक्षकों को बिना किसी कारण बीएलओ ड्यूटी से मुक्त किया जाना न्याय के नैसर्गिक सिद्धांत के खिलाफ है। साथ ही नए नियुक्त बीएलओ शिक्षकों के अंदर हीन भावना एवम् रोष व्याप्त है। यह कृत्य खंड शिक्षा अधिकारी विकास क्षेत्र बुढ़नपुर की स्वेच्छाचारिता प्रकट करता है। ज्ञापन में प्रथम सूची में नियुक्त बीएलओ को पुनः नियुक्त करते हुए नव नियुक्त बीएलओ को ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की गई।

  • एसपी ग्रामीण ने किया थाना नूरपुर का निरीक्षणनिरीक्षण के उपरान्त कस्बा नूरपुर में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों के बारे में कराया अवगत।

    बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने थाना नूरपुर का निरीक्षण कर जनता के लिए व्यवस्थाओं और सुविधाओं के विषय में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवालात, कॉर्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति हेल्प-डेस्क, मैस आदि को चेक किया।

    उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को साफ-सफाई, विवेचना निस्तारण, कॉर्यालयों के रजिस्टरों को अद्यावधिक रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    निरीक्षण के उपरान्त कस्बा नूरपुर में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की गई व आगामी पर्व दशहरा की तैयारियों का जायजा लेते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों के बारे में अवगत कराया गया।

  • ट्रैक्टर ट्रालों में मिट्टी भरकर नांगल थाने पहुंचे सैकड़ों किसानभाकियू अराजनैतिक का नांगल थाने पर धरना प्रदर्शन। पुलिस पर लगाया उत्पीड़न और वसूली का आरोप, चेताया।

    बिजनौर। पुलिस की अवैध वसूली के खिलाफ ट्रैक्टर ट्रालों में मिट्टी भरकर नांगल थाने पहुंचे सैकड़ों भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं और किसानों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। घंटों मशक्कत के बाद नांगल थाना प्रभारी ने किसानों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराने में कामयाबी पा ली।

    सोमवार सुबह ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह के नेतृत्व तथा नाते सिंह की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता मिट्टी भरे ट्रैक्टर ट्रालों को लेकर नांगल थाने पहुंच गए। थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन और नांगल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

    धरना प्रदर्शन के दौरान बताया कि कुलबीर सिंह के अनुसार घर के किसी कार्य के लिए एक बुग्गी मिट्टी ले जाने के लिए भी पुलिस या तो मोटी रकम वसूल रही है या फिर किसान को परमिशन लाने के लिए मजबूर कर रही है। अपने खेत से अपने घर के लिए एक बुग्गी मिट्टी को पुलिसकर्मी खनन में गिन रहे है, जबकि जिले की सड़कों पर सैकड़ों की तादाद में अवैध खनन सामग्री से भरे डंपर बेधड़क दौड़ रहे हैं। इन पर पुलिस की नजर नहीं जाती। पुलिस की खनन माफिया से साठगांठ के आरोप लगाए। इस कारण किसान पुलिस से पूरी तरह प्रताड़ित है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध में ही भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा लेकर नांगल थाने पहुंची है। जब तक आला अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार नहीं होंगे। धरना जोर शोर के साथ जारी रहेगा। किसानों ने चेताया कि अब अगर किसी किसान को बेवजह परेशान किया गया तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। भाकियू अराजनैतिक मामले को लेकर आगे रणनीति बनाकर लंबे संघर्ष के लिए मजबूर होगी। वहीं किसानों का गुस्सा भड़कते देख किसान नेताओं को नांगल थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बुलाकर वार्ता शुरू की। घंटों मशक्कत करने के बाद किसानों को समझा कर धरना समाप्त करा दिया गया।

    इस दौरान कार्यकर्ता राजवीर सिंह, कुलबीर सिंह, सरदार इकबाल, बलराम सिंह, भोपाल राठी, अंकित निरवाल, विजय सिंह, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

  • लखनऊ। भारत रक्षा दल ट्रस्ट के संस्थापक श्रीनिवास राय राष्ट्रवादी ने संगठन के केंद्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य एवं गोमती नगर प्रखंड लखनऊ के राष्ट्रवादी चिंतक एवं विचारक विनीत सक्सेना को भारत रक्षा दल ट्रस्ट वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री राष्ट्रवादी ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नागरिक जिन्होंने देश के प्रगति और विकास के साथ साथ अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये हर सम्भव सब कुछ किया परन्तु आज वह समाज और परिवार से उपेक्षित जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसे में संगठन ने वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का गठन कर वरिष्ठ नागरिकों के शेष जीवन को राष्ट्रोत्थान एवं उपेक्षित वरिष्ठ जनों के हितार्थ कार्य करने हेतु इस प्रकोष्ठ के गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ में 65 वर्ष के ऊपर के लोग कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। श्री राष्ट्रवादी ने संगठन के उन सभी सदस्यों से आग्रह किया कि जिनकी आयु 65 वर्ष से ऊपर है, वह इस नवगठित प्रकोष्ठ में दायित्व धारण कर अपने अपने क्षेत्र के उन वरिष्ठ जनों को जोड़ कर नव चेतना का संचार करें ताकि यह लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।