
बिजनौर (नजीबाबाद): राशन डीलर संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से मनोज राठी को अध्यक्ष चुना गया है। विकासखंड नजीबाबाद क्षेत्र के 131 ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के राशन डीलरों ने संगठनात्मक चुनाव में सर्वसम्मति से मनोज राठी पर भरोसा जताया।
कृषि उत्पादन मंडी समिति नजीबाबाद में राशन डीलर संघ का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान विकासखंड नजीबाबाद क्षेत्र के 131 ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के राशन डीलरों ने सर्वसम्मति से मनोज राठी को अध्यक्ष चुना। इस अवसर पर मनोज राठी ने सभी राशन डीलरों से प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही राशन प्रणाली का पालन करने, सरकार द्वारा दी जा रही वस्तुओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। चुनाव में गजेंद्र राठी, शेर सिंह, महेंद्र सिंह, परविंद्र कुमार, सोनू राठी,मोहम्मद यासीन, किशोर कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, मोहम्मद शाकिर, अल्तमस, स्वाति, चन्द्रप्रकाश, मुकेश कुमार, पूनम, महीपाल सिंह, समूद अहमद, मंगत सिंह, मान सिंह, ईशम सिंह, शहजाद अहमद, राज शर्मा, अबुल हसन, फैजान अहमद सहित 110 राशन डीलरों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना।
Leave a comment