बिजनौर। धामपुर के अफजलगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला चेन्नई में है। 1 वर्ष पूर्व उक्त महिला को आरपीएफ ने एक NGO को सौंपा था। तब उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, अब काफी सुधार है।

अफजलगढ़ कोतवाल नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक एनजीओ से फोन आया था। यह एनजीओ चेन्नई में स्थित है जो मानसिक रोगियों का इलाज कराता है। इनके द्वारा बताया गया कि 1 वर्ष पूर्व यह महिला आरपीएफ के द्वारा उनको सौंपी गई थी। इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अब पहले से काफी सुधार है। अब यह बता रही है कि यह धामपुर अफजलगढ़ की रहने वाली है, लेकिन किस गांव या नगरपालिका की है यह ठीक तरीके से नहीं बता पा रही है। उन्होंने कहा कि फोटो के आधार पर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर किसी को इसका कुछ पता चल सके तो सीयूजी नंबर कोतवाली अफजलगढ़ 9454403125 पर इसकी जानकारी दे सकता है।
Leave a comment