newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल


बिजनौर। राजा का ताजपुर के निकटवर्ती ग्राम गुनिया खेड़ी में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दबी बच्ची की मौत हो गई। घटना में एक राजमिस्त्री गंभीर घायल है। कच्चे मकान की जगह पीएम आवास योजना के तहत उसे पक्का करने का काम चल रहा था।

जानकारी के अनुसार नूरपुर थाना अंतर्गत राजा का ताजपुर के निकटवर्ती ग्राम गुनिया खेड़ी में लोकेश कुमार का प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास आया था। नवनिर्माण के स्थान पर पहले कच्चा मकान बना हुआ था। राजमिस्त्री नए मकान की नींव भर रहे थे। तभी कच्ची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी, जिसमें लोकेश कुमार की 8 वर्षीय पुत्री पलक और मिस्त्री दीवार के नीचे दब गए। वहां खड़े ग्रामीणों ने मलबे को हटा कर बच्ची व मिस्त्री को दीवार के नीचे से बाहर निकाला। घायल पलक को लेकर ताजपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री विपिन कुमार पुत्र मूलचंद का उपचार चल रहा है।

Posted in ,

Leave a comment