मेरठ के दामाद हैं उत्तराखंड के नए CM, सास ने खुशी में बांटे लड्डू। मिस मेरठ भी रह चुकी हैं तीरथ सिंह रावत की पत्नी। यूपी में कई पदों पर रहे तीरथ सिंह रावत।

मेरठ। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री का पद वरिष्ठ नेता तीरथ सिंह रावत को सौंपा गया है। तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा के बाद मेरठ में खुशी का माहौल है। कारण ये है कि मेरठ में तीरथ सिंह रावत का ससुराल हैं। दामाद के मुख्यमंत्री बनने पर सास की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपने दामाद को बधाई दी और मिठाई बांटी गई। ढोल की नगाड़ों की थाप पर खुशी मनाई जा रही है। तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि त्यागी मिस मेरठ रह चुकी है। इससे पहले उत्तराखंड में धन सिंह रावत, सत्यपाल महाराज, अजय भट्ट और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरील निशंक मुख्यमंत्रियों के नामों में शामिल थे। लेकिन पार्टी की विधानसभा बैठक में तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री का पद सौंपा गया।
मिस मेरठ भी रह चुकी हैं तीरथ सिंह रावत की पत्नी-
उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि त्यागी मिस मेरठ भी रह चुकी हैं।
यूपी में कई पदों पर रहे तीरथ सिंह रावत-भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री तीरथ सिंह रावत 1983 से 1988 तक आरएसएस के प्रचारक रहे। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तराखंड के केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्होंने एबीवीपी से राष्ट्रीय मंत्री का पद भी संभाला। कॉलेज के दिनों में तीरथ सिंह हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष थे, जबकि तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड बनने से पहले छात्रसंघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

Leave a comment