newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई मीटिंग

लखनऊ (प्रदेश कार्यालय)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जर्रार हुसैन की अध्यक्षता व प्रदेश सचिव यासिर हयात के संचालन में मीटिंग शुरू हुई। इस दौरान मुख्य रूप से पंचायत चुनाव व 2022 के विधानसभा चुनाव पर रणनीति तय हुई। प्रदेश अध्यक्ष जर्रार हुसैन ने संगठन की मज़बूती पर जोर दिया। वहीं संगठन के काम न कर पाने के कारण दर्जनों लोगों को पद मुक्त करते हुए ने लोगों को मौका देने पर आम सहमति बनी। मुख्य रूप से प्रदेश प्रमुख महासचिव ग्यासुल हक़, प्रदेश उपाध्यक्ष खालिद खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष बदरुल हसन, प्रदेश महासचिव फरहान शकील, अबरार आलम खान, इमरान सिद्दीकी, प्रदेश सचिव जावेद अली, सईक सिद्दीकी, मुफ्ती जुनैद नदवी समेत पूरे प्रदेश से सभी प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने मीटिंग में अपने विचार रखे और 2022 के विधानसभा चुनाव व पंचायत चुनाव में पूरे दम खम से लगने की बात कही ।

Posted in ,

Leave a comment