newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया, अखिलेश के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम  

bjp state president swatantra dev singh said after akhilesh yadav his son will be the national presi

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्रीय पार्टियों पर प्रहार करते हुए कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों के केवल दो ही काम है। एक राज्य को लूटना और दूसरा अपने परिवार को आगे बढ़ाना। उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सबको पता है कि पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बेटा ही होगा। भाजपा में यह निश्चित नहीं, मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाती है।

संभल जिले के बहजोई में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बहजोई विकासखंड के समारोह और गुन्नौर के रजपुरा में गांव चौपाल कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां जनता के हित में कोई काम नहीं करती हैं। जब भाजपा सरकार जनता को योजनाएं चलाकर फायदा पहुंचाने का काम करती है तो विपक्षी अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज सभी को पता है कि समाजवादी पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, लेकिन भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा यह कोई नहीं बता सकता।

भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही बड़ी जिम्मेदारी देती है। भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री मोदी हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। वह इस तरीके से ईमानदारी से काम कर रहे हैं कि उनका कोई मुकाबला नहीं है। वह गरीबों को मकान देने का काम करते हैं। प्रदेश में कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीब और किसानों का जीवन स्तर उठा रहे हैं।

Posted in ,

Leave a comment