newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

राष्ट्रवादी पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी के निधन की ख़बर सुन यह पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी क्षति है। आज देश ने एक बेबाक, लेकिन शालीन व्यक्तित्व खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि
ॐ शांति

Rohit Sardana is an Indian anchor and media personality. He had hosted Taal Thok Ke, a debate programme which discusses contemporary issues in India on Zee News. He left Zee News to join Aaj Tak in 2017, and now he hosts the debate show Dangal. He is a recipient of the 2018 Ganesh Vidyarthi Puraskar Award. Wikipedia Born: 22 September 1979, Kurukshetra. Died: 30 April 2021, New Delhi. Education: Guru Jambheshwar University of Science and Technology (2000–2002)

आज तक समाचार चैनल के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। रोहित पिछले कुछ वक्त से कोविड से पीड़ित थे, वह उससे उबर ही रहे थे कि शुक्रवार दोपहर को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। रोहित सरदाना के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है और अपनी ओर से श्रद्धांजलि दे रहा है. 

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर दु:ख व्यक्त करते हुए लिखा कि लोकप्रिय न्यूज़ एंकर तथा वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। श्री सरदाना के परिवारजनों व प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ’रोहित सरदाना बेहद जल्दी हमें छोड़ कर चले गए। भारत की प्रगति के लिए ऊर्जा से भरपूर थे और भावुक थे, रोहित को कई लोगों द्वारा याद किया जाएगा। रोहित के निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उनके परिजनों, दोस्तों और चाहने वालों को सांत्वना, ऊं शांति’। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, असम के मंत्री हेमंता बिस्व शर्मा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत तमाम नेताओं ने रोहित सरदाना के निधन पर दु: ख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि देश ने एक निडर राष्ट्रवादी पत्रकार को खोया है और इससे मीडिया जगत को भी बहुत बड़ी क्षति पहुंची है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें, ॐ शांति।

मीडिया जगत ने भी किया नमन- राज्यसभा सांसद और मीडिया जगत के बड़े नाम सुभाष चंद्रा ने भी रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि रोहित एक शानदार व्यक्ति थे, मैं उन्हें बेहद मिस करूंगा। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष, कवि कुमार विश्वास, रेडियो जॉकी रौनक ने रोहित सरदाना के निधन पर दुख व्यक्त किया।पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी रोहित सरदाना के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की।  

मेरी व्यक्तिगत क्षति: सीएम हरियाणा- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जन्मे और मीडिया के राष्ट्रीय-फलक पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले रोहित सरदाना, असमय हमें छोड़ कर चले गए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले साथी कितने विषम और चुनौतीपूर्ण माहौल में काम कर रहे हैं, ये आज चिंता करने का विषय है। रोहित का यूं विदा लेना सम्पूर्ण हरियाणा के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

Posted in ,

Leave a comment