newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

सोम देव सिंह ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नामित। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी।

बिजनौर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का जिला अध्यक्ष सोम देव सिंह पुत्र घसीटा सिंह निवासी ग्राम पंचायत पपावर खुर्द उर्फ गढ़ी बगीची ब्लाक मोहम्मदपुर देवमल को नामित किया गया है। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव गणेश ठाकुर की संस्तुति  पर प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने उन्हें यह दायित्व सौंपा। साथ ही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से अपेक्षा की है कि वह एक माह के भीतर जिला व ब्लाक कमेटियां गठित करेंगे। सघन सदस्यता अभियान चलायेंगे तथा तन-मन-धन से संगठन का  सहयोग करेंगे। साथ ही संगठन की प्रगति के संबंध में लगातार प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराएंगे। 

Posted in , ,

Leave a comment