खनन सामग्री से भरा वाहन रोकने पर की अभद्रता!
वाहन स्वामी ने रेंजर पर लगाए वसूली के आरोप
बिजनौर। नजीबाबाद वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से खनन सामग्री से भरा वाहन चैकिंग के लिए रोकने पर वन विभाग कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के मामले में सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं वाहन स्वामी ने वाहन सीज करने की धमकी देकर धन लेने का आरोप लगाया है।
बिजनौर वन प्रभाग की साहनपुर रेंज के रेंज अधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि साहनपुर रेंज स्टाफ तीन जून को अपराह्न समय 2:10 बजे नजीबाबाद स्थित आरा मशीनों की चैकिग के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक खनन सामग्री से भरा वाहन दिखायी देने पर चैक करने के लिए रोका गया। उक्त वाहन में आरबीएम भरा पाया गया। चालक वाहन में भरी सामग्री से सम्बन्धित कागजात नहीं दिखा सका। तभी यूसुफ पुत्र अय्यूब व अन्य कई लोग दो कारों में सवार होकर आए और स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगे। वाहन चालक खनन से भरे वाहन को भगा कर ले गया। युसूफ की गतिविधियों से खनन माफिया होने की पुष्टी होती है। उसके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसी कारण यूसुफ बचने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहा है। उन्होंने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
₹20 हजार लेकर छोड़ा! जलालाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर यूसुफ पुत्र अय्यूब का आरोप है कि उसके पास कागजात होने के बावजूद अवैध वसूली की जा रही थी। डीएफओ व मुख्यमंत्री पार्टल पर रेंजर के खिलाफ शिकायत की है। कहा गया है कि तीन जून की रात्रि वाहन सुंदरवाली से नजीबाबाद आ रहा था। रेंजर गजेन्द्र यादव ने दरोगा व पुलिस टीम के साथ रायपुर थाने के कनकपुर क्षेत्र में रोक लिया और सीज करने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपए लेकर वाहन को छोड़ा।
Leave a comment