newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर। नजीबाबाद विधानसभा के ग्राम सिकरोडा में आजाद समाज पार्टी की बैठक हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान दिनेश कुमार व संचालन अशोक कुमार ने किया।

बैठक में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सैक्टर अध्यक्ष नन्दराम व ग्राम अध्यक्ष सूरज को बनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल रजत कुमार,धर्मराज हल्दिया विधानसभा अध्यक्ष नजीबाबाद, मंजुवती महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष, वि0 कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र खजुरिया, वि0 अ0 युवा मोर्चा सचिन कुमार, शाकिर कस्सार, वि0 संगठन मंत्री, शिवम आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी के बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद की विचारधारा व संघषों को विस्तारपूर्वक बताया। इससे प्रभावित होकर दर्जनों लोगो ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष नजीबाबाद धर्मराज हल्दिया ने कहा कि प्रतिदिन काफी संख्या में युवा पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। पदाधिकारी व कार्यकर्ता 2022 विधानसभा के चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। हमें विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना है और जिले की सभी सीटों को जीतना है।

Posted in ,

Leave a comment