BJP अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ के दिवंगत जिलाध्यक्ष की बेटी हैं जैनब।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ के जिलाध्यक्ष के अलावा पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके और पार्टी द्वारा समय समय पर दी जाने वाली जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाले कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जाने जाने वाले मोहनलागंज के मऊ निवासी मोहम्मद अली शाह का पिछले दिनों कोरोना से निधन हो गया था।
शुक्रवार को उनकी पुत्री जैनब बानो का विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ, जिसमें लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामनिवास यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व जिला महामंत्री वीरेन्द्र रावत, बलीराम वर्मा, राजकुमार पांडे, शम्भू नाथ पांडे उमेश कनौजिया मण्डल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, मनीष तिवारी सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अली शाह के घर बेटी की शादी में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। सभी ने यथासंभव सहयोग किया। शादी कार्यक्रम में पहुँचे राम निवास यादव ने कहा कि हम लोग स्व. शाह की कमी तो पूरी नही कर सकते हैं किन्तु पूरा प्रयास करेंगे कि उनकी बेटी व परिजनों को कोई दिक्कत न उठानी पड़ी क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में भी स्व. शाह ने कभी भी भाजपा का साथ नही छोड़ा और हम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे।
Leave a comment