
कृषि वैज्ञानिक कृषक बन्धुओं को उत्पादन बढ़ाने के लिए जैविक खेती की तकनीक जानकारी उपलब्ध कराएं। किसानों की आय में वृद्वि करने के लिए औषधि, फलों,फूलों आदि की खेती की जानकारी भी दें-जिलाधिकारी

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करें और किसानों को जागरूक करने के लिए आयोजित होने वाली कृषि गोष्ठियों में विशेष रूप से कृषि वैज्ञानिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उनके द्वारा कृषक बन्धुओं को उत्पादन बढ़ाने के लिए जैविक खेती की तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही कहा कि किसानों की आय में वृद्वि करने के लिए औषधि, फलों फूलों आदि की खेती किए जाने की जानकारी भी दें ताकि जिले के किसान परम्परागत खेती के साथ नक़द फसल का उत्पादन कर सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य उपलबध कराने के लिए राष्ट्रीय बाजार के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार की सम्भावनाओं को तलाश करें ताकि आम कृषक भी अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना योगदान कर सके।

जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज अपरान्ह 12ः30 बजे कलैक्ट्रेट के सभागार में सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेशन (आत्मा) योजना की गर्वनिंग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिये कि विभिन्न कार्य मद में आवंटित किये गये कार्यो की गुणवत्ता बनाये रखते हुए लाभार्थियों का चयन ऐसी ग्राम पंचायतों से किया जाये, जिन ग्राम पंचायतों में कृषि का औसत उत्पादन कम है। निर्देश दिए कि समय-समय पर कराये गये कार्यो का भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित कराएं तथा आत्मा योजनान्तर्गत सम्बद्ध विभाग पषुपालन, गन्ना, उ़द्यान, कृषि विज्ञान केन्द्र, मत्स्य व दुग्ध के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि किसान का विकास तब तक सम्भव नहीं है, जब तक कृषि सम्बन्धी सहायक उद्योग/कार्य कृषकों के द्वारा नहीं अपनाये जाते। अतः कृषकोें को कृषि के अतिरिक्त अन्य कार्यो के करने के लिए प्रेरित किया जाये।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक के दौरान आत्मा योजना की वर्ष 2020-21 में कराये गये कार्यो की समीक्षा के साथ-साथ एन0एफ0एस0एम0, नूप, सोलर फोटो वोल्टेैइक इरीगेशन पम्प एवं नूप योजना तथा वर्ष 2020-21 की भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गयी। उनके द्वारा सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेशन (आत्मा) की वर्ष 2021-22 के लक्ष्यों को विचार विमर्श के उपरान्त अनुमोदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सर्वप्रथम उप कृषि निदेषक द्वारा गत बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी। श्री चौधरी द्वारा वर्ष 2021-22 के विभिन्न योजनान्तर्गत प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की जानकारी प्रस्तुत की गयी। उन्होंने डी-कम्पोजर एवं जीवामृत के सम्बन्ध में जानकारी भी उपलब्ध कराई। वर्ष 2021-22 हेतु मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्यों के सम्बन्ध में एवं वर्ष में कराये जाने वाले कार्यों के क्रियान्वयन की रूप-रेखा से अवगत कराया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड कामता प्रसाद सिंह, उपनिदेशक कृषि डा0 अवधेश मिश्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एलडीएम नर्वाड के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
Leave a comment