newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

राजा का ताजपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाने को दिखा लोगों में जोश। सुबह से ही लग गई लंबी लंबी कतारें।

बिजनौर। कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार ने सभी गांव कस्बों में कोविड-19 वैक्सीन के कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में ताजपुर के पुराना सरकारी अस्पताल, अतिरिक्त प्राथमिक अस्पताल, धर्मशाला प्रथम प्राइमरी स्कूल, गौरी शंकर गुरुद्वारा, सैनी धर्मशाला आदि जगहों पर कैंप लगाकर आम जनता के वैक्सीन लगाए गए। वैक्सीन लगवाने वालों की सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। वैक्सीन लगवाने के लिए महिलाएं, युवक, युवतियों, छात्र छात्राओं में जोश दिखाई दिया। वह सुबह से ही लाइन में लगे हुए वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। ताजपुर में लगभग एक हजार से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगवाई। ग्राम प्रधान फरहाना परवीन, उनके पति सपा नेता हाजी शमशाद अहमद फरीदी ने अलग-अलग कैम्पों का निरीक्षण किया। बाहर से आई टीम के लिए ग्राम प्रधान पति ने अपनी तरफ से खाने पीने की व्यवस्था करवाई।

गौरतलब है कि ग्राम प्रधान फरहाना परवीन, उनके पति सपा नेता हाजी शमशाद अहमद फरीदी लगातार आम जनता से कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए डोर टू डोर जाकर लोगों को प्रेरित करते हुए नजर आये। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।  इसलिए सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनता से वैक्सीन लगवाने के लिए सभी धर्मों के लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है, तभी इससे लड़ा जा सकता है। डॉक्टरों की टीम का सहयोग करने वालों में ग्राम प्रधान फरहाना परवीन, सपा नेता हाजी शमशाद अहमद, समाजसेवी सुलेमान फरीदी, मास्टर सलीम अहमद आदि मौजूद थे।

Posted in , ,

Leave a comment