व्यापारी सुरक्षा फोरम ने की जिलाधिकारी से मुलाकात
व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान नजीबाबाद के व्यापारियों ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अगत कराते हुए समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की।
सोमवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान से जुड़े जिले भर के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष मनोज टंडन के नेतृत्व में जिलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा से उनके कार्यालय पर पहुंचकर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यापारियों ने जिलाधिकारी को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी की ओर से व्यापारियों की सभी समस्याओं का निवारण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधि मंडल में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल, जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, नगर अध्यक्ष बिजनौर नवीन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नजीबाबाद कमल बंधु, नगर महामंत्री नजीबाबाद अनुज अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष नजीबाबाद सौरभ अग्रवाल, नगर संरक्षक अनिल अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a comment