newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। जिला मुख्यालय पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ रावण के आगमन पर जावेद राइन ने जोरदार स्वागत किया।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ रावण बिजनौर बैराज से साइकिल यात्रा पर नुमाइश ग्राउंड व समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर अपना संबोधन करते हुए रोडवेज जानी का चौराहा चांदपुर की चुंगी होते हुए निकले। इस पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संभावित विधायक प्रत्याशी बढ़ापुर विधान सभा 19 जावेद राइन ने चंद्रशेखर का जोरदार स्वागत किया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ पूर्व विधायक बढ़ापुर विधान सभा मोहम्मद गाजी और आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे। सभी का जोरदार स्वागत किया गया। जावेद राइन ने अपने बयान में कहा कि आजाद समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और अन्य सभी छोटे दलों को साथ लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने जो सराहनीय कदम उठाया है, उससे उत्तर प्रदेश की जनता बेहद खुश है। उत्तर प्रदेश के गरीब नौजवान मजदूर दलित बड़ी तादाद में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक एकजुट हो चुके हैं। आने वाले 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ढोंगी सरकार को करारा तमाचा मारने का काम उत्तर प्रदेश की जनता करेगी और 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार समाजवादी पार्टी की ही होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे और फिर से उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। हिंदू मुस्लिम एकता का परचम लहराएगा। सांप्रदायिक ताकतों के मुंह पर करारा तमाचा मारा जाएगा।

Posted in ,

Leave a comment