newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

गौ रक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य मंत्री से की मुलाका

जनसंख्या नीति पर संजीव सिंह सेंगर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कृतज्ञता व्यक्त कर मुख्य मंत्री का दी बधाई

लखनऊ (एकलव्य बाण समाचार)। योगी आदित्य नाथ, मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ का उच्च प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर संगठन समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी, गौ सेवा संघ (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर, उ प्र संरक्षक मंडल के प्रमुख सलाहकार ब्रजेश शुक्ला , संरक्षक मंडल के डॉ. कमल टावरी एवं डॉ. बीजी सिंह तथा रूरल बिजनेस हब के गौरव गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचारिक भेंट कर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संगठन द्वारा चलाये जा रहे देश भर में गौ मिशन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की। खास तौर पर उ. प्र में गौ वंशों की स्थिति पर गहन विचार विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री को जनसंख्या नीति का ऐलान करने के लिए कृतज्ञता प्रकट कर उन्हें बहुत बहुत बधाई दी। संस्था की ओर से ब्रजेश शुक्ला के द्वारा गाय, गांव, किसान पर आधारित कमल टावरी जी द्वारा लिखित पुस्तक भी भेंट की गई।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए दिवाकर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री (मीडिया प्रभार), राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी, गौ सेवा संघ ने बताया कि मुख्य मंत्री जी ने संगठन के उच्च प्रतिनिधि मण्डल द्वारा गौ माता के लिए किये जा रहे कार्य एवं प्रयास को निरन्तर आगे बढ़ाने के लिए उत्साह वर्धन करते हुए, आने वाली समस्याओं का सरकार द्वारा निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 के गाइड लाइन का विशेष पालन किया गया।

Posted in ,

Leave a comment