newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

वृद्धा से हालचाल पूछते जिला महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी

जिला महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी ने मौके पर किया बुजुर्ग महिला की समस्या का समाधान। कोविड नियमों का पालन करने की दी सलाह। कर रहीं महिलाओं के कल्याण से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन।

बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। जिला महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी ने आज बुधवार को विकास भवन में अपने कार्यालय जाते समय भूमि तल पर बैठी एक बुजुर्ग महिला को देखा। समीप ही कुछ महिला व पुरूष भी थे। महिला कल्याण अधिकारी को एक नजर में ही बुजुर्ग महिला काफी परेशान सी लगी। उन्होंने समीप जा कर उनका हालचाल पूछा कि अम्मा कैसे बैठी हो आप, क्या परेशानी है? बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह अपनी विधवा पेंशन की जानकारी करने के लिए विकास भवन में आई है, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण सीढ़ियों से ऊपर नहीं जा पा रही। इसलिए कुछ देर यहीं बैठना उचित लगा। जिला महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी द्वारा बुजुर्ग महिला की समस्या को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से विधवा पेंशन संबंधी समस्या का समाधान किया गया। साथ ही महिला के बेटे से फोन के माध्यम से बात की। उन्होंने बुजुर्ग महिला के बेटे को बुलाकर महिला को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।

जिला महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी

कोविड नियमों के पालन की सलाह- इससे पहले जिला महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी ने वहां मौजूद सभी महिला, पुरुषों को कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी। उन्हें बताया कि कोरोना का खतरा बना हुआ है। मुंह पर मास्क, दो गज की दूरी और बार-बार हाथ धोने की आवश्यकता समझाई। इसके अलावा वैक्सीन लगवाने के प्रति भी जागरूक किया।

महिला कल्याण प्राथमिकता में शामिल- जिला महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता में शामिल है। महिलाओं के कल्याण से संबंधित योजनाओं के विषय में किसी भी परेशानी के निदान के लिए कार्यालय समयावधि में उनके मोबाइल नंबर +918394978189 पर संपर्क किया जा सकता है।

Posted in ,

Leave a comment