
नजीबाबाद (एकलव्य बाण समाचार)। भागूवाला मंडल की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। हिंदुस्तान में एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा ही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री पिछडा मोर्चा कमल कश्यप ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी पूर्व जिला महामंत्री विकास अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के कार्य में लगने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति एवं संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने किया। मंडल कार्यसमिति की इस बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सैनी, सुदेश गुप्ता, योगाचार्य अरुण राजपूत, पूर्व जिला मंत्री ओंकार सिंह, अशोक राजपूत नरपाल सिंह, भंवर सिंह, तारा सिंह, रेशम सिंह, कालूराम भारती, कोषाध्यक्ष गुलशन प्रजापति, उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, मनीष पाल सिंह, मयंक चौहान, कपिल राजपूत, जगबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेश शर्मा, हरपाल सिंह सैनी, नरवीर सिंह पाल आदि ने भाग लिया।
Leave a comment