newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

मलिहाबाद,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा संस्थापक भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि परम शिवाला में भाजपा मंडल कार्यालय पर श्रदांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक जयदेवी कौशल ने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष रामविलास रावत, जिला संयोजक पंकज गुप्ता, भाजपा महामंत्री आशीष द्विवेदी, प्रमोद पाठक, राजेश लोधी, मूलचंद यादव, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता खलील अहमद, मारूफ अंसारी, प्रधान प्रतिनिधि पुरवा अंजू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने पंडित अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश और पार्टी के प्रति किये योगदान से सीख लेकर उनके विचारों को और आगे बढ़ाने का सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।

Posted in ,

Leave a comment