
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत का भाजपा की प्रांतीय पार्षद श्रीमती लीना सिंघल के कोतवाली रोड स्थित कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर लीना सिंघल ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता खेल सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत होने की बधाई देते हुए प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार जताया और आशा व्यक्त की, कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा मजबूती से कार्य करेगा।
कार्यकर्तायों के द्वारा भव्य स्वागत से अभिभूत खेल सिंह राजपूत ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्तायों को साथ लेकर चलने की बात कही। साथ ही सभी से आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। स्वागत करने वालो में जिला मंत्री बलराज त्यागी, पूर्व अध्यक्ष कमल सैनी, मंडल महामंत्री शिवम चौहान, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र ठाकुर, समर सिंह, प्रधान हिमांशु राजपूत आदि भी शामिल थे।
प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, किसान नेता नितिन त्यागी, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रितेश सैन, ग्राम प्रधान राकेश चौधरी, शिव कुमार जोशी, देवेंद्र जोशी, रिंकू चौहान, रामपाल सिंह, सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी आशीष वर्मा, विपिन कुमार शर्मा, सुधीर भुइयार, उमापति गर्ग, पूर्व प्रधान गरीब सिंह, सुमित जोशी, मलखान सिंह, शोभित चौधरी आदि ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत का जोरदार नारेबाजी से स्वागत किया।
Leave a comment