newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम मंदिर तक जाने वाली सड़क। अयोध्या समेत 5 जिलों में होगा ‘कल्याण सिंह’ मार्ग।

कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम मंदिर तक जाने वाली सड़क, अयोध्या समेत 5 जिलों में होगा ‘कल्याण सिंह’ मार्ग 

लखनऊ (एजेंसी)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर देखने का सपना लेकर दुनिया को अलविदा कहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रामनगरी समेत पांच जिलों में सड़क का नामकरण किया जाएगा। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को ट्वीट कर कहा “ राम भक्त स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबू जी के नाम पर अयोध्या, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में एक-एक मार्ग होगा। बाबू जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई। अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश।”

Deputy CM Keshav Prasad Maurya coming to Kanpur

मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जायेगा। इस सिलसिले में लोक निर्माण विभाग को औपचारिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दे दिये गये हैं। सिंह राम भक्तों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। उनका निधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिये अपूरणीय क्षति है।

Posted in ,

Leave a comment