बिजनौर। प्राथमिक विद्यालय समीपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसआइ कृष्णा सिंह दहिमा ने कहा कि महिलाएं स्वयं की शक्ति को पहचान कर समाज में आगे बढ़ने का काम करें। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। पुलिस भी उन्हें भयमुक्त वातावरण देने के लिए तत्पर है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जीवन का आधार है। बेटियों को बेहतर शिक्षा दें और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आधी आबादी को सशक्त बनाए बगैर समाज सशक्त नहीं हो सकता। महिला स्वयं का रोजगार चलाकर स्वयं को सशक्त बना रहीं हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना है। महिलाएं शोषण व अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करें। पुलिस महिलाओं को भयमुक्त वातावरण देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण महिलाओं के हाथ में है। महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बनाएं। बेटियों को बेटों के सामान अधिकार दें।
इस अवसर पर एसआइ अमित कुमार ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन-प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस होने पर बगैर संकोच हेल्पलाइन नंबर से मदद ले सकती है। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं। कार्यक्रम में सुषमा चौधरी, रवि कुमार सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।
Leave a comment