परिचय सम्मेलन के रूप में सम्पन्न हुई पहली बैठक। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत। 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार लाने का आह्वान। योगी सरकार में सुरक्षित हैं महिलाएं।

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिले की प्रथम बैठक परिचय सम्मेलन के रूप में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोनिका यादव का जोरदार स्वागत किया गया। सभी जिला पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष ने पटका बनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की परिचय बैठक का आयोजन हॉट एंड स्पाइसी होटल बिजनौर में किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भारती गौड़ ने किया और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोनिका यादव ने की।

कार्यक्रम में पार्टी से जुड़ी सभी महिला कार्यकर्ताओ से आग्रह किया के विधानसभा चुनाव 2022 में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए और मेहनत करें और 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार लाएं।

जिलाध्यक्ष मोनिका यादव कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का सभी महिला घर-घर जाकर प्रचार करें। सभी को यह जानकारी दें कि योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल, संजू रानी, स्वाति चौहान, जिला महामंत्री भारती गौड़, अनामिका जैन, जिला मंत्री शारदा चौधरी, सरिता सैनी, जिला मीडिया प्रभारी नीतू अग्रवाल, डिंपल राणा, अंशु सैनी, प्रीति कौशिक, रीना चौहान, रेखा यादव, मनीषा सैनी, सुनीता देवी, पिंकी रानी, सर्वेश त्यागी, रीना त्यागी, मनीषा चौधरी, इंद्रेश, रेखा रानी, सीखा आदि महिला नेत्रियां शामिल रहीं।
Leave a comment