newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

कारागार बुलंदशहर के कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

बुलंदशहर। देश की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी व वर्तमान में पुडुचेरी की उप राज्यपाल डा0 किरन बेदी को एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक दिल्ली की तिहाड जेल में आईजी के रूप में कार्य करते हुए सुधार कार्यक्रम के लिए उन्हें विश्व प्रसिद्ध मेगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मेगसेसे पुरस्कार में मिली धनराशि से डा. किरन बेदी ने बंदियों के सुधार व कारागार में विभिन्न सुधार कार्यक्रम चलाने हेतु वर्ष 1994 में स्वयंसेवी संगठन “INDIA VISION FOUNDATION ” की स्थापना की, जो विगत 25 वर्षों से कारागार सुधार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

उसी कड़ी में कारागार बुलंदशहर के कर्मियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मियों को बंदियों के प्रति अधिक संवेदनशील बनने व बंदी सुधार कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संगठन की निदेशक श्रीमती मोनिका धवन, तिहाड जेल के पूर्व विधि अधिकारी सुनील गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया। कारागार बुलंदशहर से जेल अधीक्षक मिजाजी लाल सहित लगभग 30 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।

Posted in ,

Leave a comment