
बिजनौर। योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा संस्थान साकेत कॉलोनी सिविल लाइन सेकंड बिजनौर के अध्यक्ष योगेश कुमार द्वारा प्रत्येक रविवार को प्रातः 7:00 बजे से योग योगासन प्राणायाम मिट्टी चिकित्सा जल चिकित्सा अग्नि चिकित्सा स्टीम बाथ आहार परिवर्तन द्वारा लोगों को स्वस्थ किया जा रहा है।

आज योगी अनंत प्राकृतिक चिकित्सा सेवा संस्थान, आरोग्य भारती, पतंजलि सेवा भारती द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष एसके बबली एवं विजयदीप चौधरी (बबलू भाई) का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

नाड़ी मशीन द्वारा श्री कर्मवीर द्वारा लोगों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया तथा सभी रोगियों की नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा योग एक्यूप्रेशर मसाज मिट्टी चिकित्सा की गई। पंचायत अध्यक्ष ने अपना प्राकृतिक उपचार कराया तथा आयोजकों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर उपचार कराने वालों में बबलू भाई, एडवोकेट एसके बबली, मंदिर के प्रबंधक संरक्षक देवेंद्र चौहान, डॉ राकेश कुमार, डॉक्टर सुनील राजपूत, ओपी शर्मा, राम सिंह पाल, भारत सिंह पाल, नगीना से सुमन देवी, बुखारा से इशरत जहां, शादाब, जहानाबाद से डॉक्टर सुखराम, दरियापुर मुजफ्फरनगर से रामवीर सारस्वत, साकेत कॉलोनी बिजनौर से कृष्णा, बृजपाल आदि लोगों ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा से अपना उपचार कराया।

बाद में सभी लोगों को प्रसाद और आयुर्वेदिक पेय दिया गया। इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने सभी को प्राणायाम के द्वारा स्वस्थ रहने के उपाय बताए तथा सभी को ॐ का उच्चारण कराया।

उन्होंने बताया कि ध्यान मात्र एवं आहार परिवर्तन के माध्यम से सभी लोग स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं प्रकृति की ओर वापस आने के लिए कहा। बाद में योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा संस्थान द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।

Leave a comment