
लखनऊ। राजाजीपुरम बुद्धेश्वर चौराहा निकट भमरौली शाहपुर प्राथमिक विद्यालय कन्हैया माधवपुर वार्ड नियर रिंग रोड लालाबाग लखनऊ क्षेत्र में माँ भारती विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विशाल कोविड-19 निःशुल्क वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
संस्था के संरक्षक पार्षद शिवपाल सांवरिया ने शिविर का आयोजन कराया। संस्था के अध्यक्ष आनंद राव एवं सहयोगी सत्येंद्र राजपूत (राणा) के नेतृत्व में लगभग 500 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ पार्षद शिवपाल सांवरिया ने किया। संस्था अध्यक्ष आनंद राव एवं सत्येंद्र राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शिविर का आयोजन हुआ।
पार्षद शिवपाल सांवरिया की ओर से लगातार पश्चिम विधानसभा में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के सभी लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लग सके।
शिविर में अधिकतर लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने के साथ ही दूसरी डोज भी लगायी गई।
कैम्प को सफल बनाने में प्रमुख रूप से मां भारती विकास संस्थान प्रदेश अध्यक्ष आनंद राव, प्रदेश महामंत्री गोकुल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री शिव किशोर द्विवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, प्रदेश संयुक्त मंत्री सुनील गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति सिंह सिसौदिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आर एस पाल, गनेश सिंह, सत्येन्द्र राजपूत (राणा), नगर अध्यक्ष धीरपाल यादव, नगर महामंत्री रमेश कनौजिया, नगर सचिव राज नारायण पाल आदि दर्जनों लोगों का सहयोग रहा।
सूबे की आवाज संवाददाता
नरेंद्र कुमार गौतम
माँ भारती विकास संस्थान
Leave a comment