newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

पटना। नालंदा में राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। पेंट्रीकार के 11 कर्मचारियों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इन कर्मचारियों की मदद से बिहार में शराब का कारोबार चल रहा था। 

राजगीर यार्ड में होनी थी सप्लाई- नई दिल्ली से राजगीर आ रही ट्रेन में मुखबिर से मिली सूचना के बाद रेल थाना, उत्पाद और एएलटीएफ की टीम ने मिलकर छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि पेंट्रीकार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब नालंदा ले जाई जा रही है। इस पर रेलवे पुलिस ने हरनौत में छापेमारी की। पुलिस ने पेंट्रीकार में मौजूद 11 कर्मचारियों को भी गिरफ्तार कर लिया। शराब की सप्लाई नालंदा रेलवे स्टेशन के पास राजगीर यार्ड में होनी थी।

रोजाना हो रही थी तस्करी- रेलवे थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 113 लीटर शराब बरामद की गई गई है। इसमें रॉयल स्टैग, व्हिस्की, बीयर समेत कई कंपनियों के शराब शामिल हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ये लोग प्रतिदिन शराब की खेप नालंदा ला रहे थे। इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Posted in , ,

Leave a comment