
पालिका सभासदों के अनिश्चितकालीन धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन। शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने लगाया आरोप मोदीनगर शहर के साथ पालिका प्रशासन कर रहा है सौतेला व्यवहार

मोदीनगर। शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मोदीनगर गेट पर पालिका सभासदों द्वारा शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुँचकर भारी संख्या में कांग्रेसजनों के साथ अपना समर्थन पत्र सौंपा।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि पालिका प्रशासन शहर के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। पूरे शहर में गढडे हैं, सारी गलियां टूटी पड़ी हैं। सीकरी रोड, फफराना रोड, महेश मार्ग, तिबड़ा रोड, आन्नदीपुरा, गुरूद्वारा रोड, सौंदा रोड, महेन्द्रपुरी सी लाईन, बिसोखर रोड, गोविन्दपुरी, सारा रोड, हरमुखपुरी सभी सड़के टूटी पड़ी हैं। सीवरेज योजना में अनिमितताएं बरती जा रही हैं। वार्डो में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन पालिका प्रशासन इन सब समस्याओं से अपनी आंख मूंदे बैठा है।
शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी सभासदों को कांग्रेस कमेटी की ओर से आश्वस्त किया कि आपके हर संघर्ष में कांग्रेस कमेटी कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ है।

इस मौके पर इंटक प्रवक्ता सुरेश कुमार शर्मा, शहर उपाध्यक्ष पंकज सोई, डा. रवि सिंह, शहर महासचिव नंद किशोर शर्मा, हरविन्द्र भुटानी, शारदा सैन, शहर सचिव बीना ठाकुर, ममता शर्मा, इन्द्रा शर्मा, निर्मल पाॅल, गुलबीर भारद्वाज, पवन कोरी, ईशांत सहगल, कोषाध्यक्ष श्रीओम शर्मा, अरमान मेंहदी, रोहित सिंह अध्यक्ष सेवादल युथ विंग, आकाश वर्मा, वार्ड अध्यक्ष अरूण शर्मा, विनय कुमार, समीर, जितेन्द्र कुमार, राजेन्द्र शर्मा, मुकुल शर्मा, प्रेम कुमार सिंह, महेश दत्त शर्मा, इन्द्रा पाॅल, रामकिशन शर्मा, सन्नी कुमार ब्लाक अध्यक्ष एससी, सुरज कुमार, गोपाल शर्मा, सोमदेव शर्मा, अमन सहित काॅफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Leave a comment