newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती रेखा गुप्ता ने की कमल शक्ति अभियान की शुरुआत

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा “कमल शक्ति अभियान” के तहत पूरे प्रदेश में 2000 स्थानों पर कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत बिजनौर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती वर्षा कौशिक के सफल नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं परिचय रखते हुए बहनों को आगामी 2022 के चुनाव में जी-जान से जुटने के लिए आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ. रश्मि रावल ने भी अक्टूबर माह से दिसंबर तक भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए बहनों को आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं का पूर्ण समर्थन भाजपा को प्राप्त है। भाजपा पूरे प्रदेश में कमल शक्ति अभियान के तहत अलग अलग स्थानों पर सभी लाभार्थी महिलाएं जिनको मोदी जी व योगी जी की योजनाओं का लाभ मिला है, ऐसी सभी महिलाओं से संपर्क करने का काम करेगी।

साथ ही और भी महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश से कार्य करेगी। इस अभियान में प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता काम कर भाजपा की जीत को 2022 के चुनाव में सुनिश्चित करेंगी।”

बिजनौर जिला के भाजपा महामंत्री विनय राणा ने सभी बहनों को धन्यवाद दिया और सभी का बिजनौर पधारने पर स्वागत व अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका यादव ने राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, और जिला अध्यक्ष व महामंत्री बहनों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री दीपमाला संतोषी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजू वारियर, विनीता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कल्पना चौहान, मीडिया प्रभारी अनीता चौहान, जिला महामंत्री अनामिका जैन, भारती शर्मा, मीडिया प्रभारी नीतू अग्रवाल, शोध प्रमुख रजनी कालरा, जिला कार्यकारिणी की समस्त बहनों का विशेष योगदान रहा।
मुख्य अतिथि महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती रेखा गुप्ता ने तिमरपुर गांव की मलिन बस्ती की बहनों के साथ सरकार के कार्यक्रमों के विषय में चाय पर चर्चा की। इससे पहले
मां गंगा बैराजघाट पर मुख्य अतिथि के नेतृत्व में सभी बहनों ने भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम करने का तथा नमामि गंगे के अंदर नदियों की स्वच्छता का संकल्प लिया।

Posted in ,

Leave a comment