
बिजनौर। शिवसेना की एक बैठक शिवसेना कार्यालय बागड़पुर में जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह की अध्यक्षता व जिला महासचिव विकास त्यागी के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया।

इसके बाद सभी शिवसैनिकों ने बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत किसान व मजदूरों के मसीहा थे। वह विश्व व्यापार, बीज विधेयक 2004, परिवर्तित बीज, किसानों पर कर्ज की माफी, फसलों का लाभकारी मूल्य व गन्ने की लड़ाई आदि को लेकर लड़ते रहे। उन्होंने अंतिम सांस तक अन्नदाता की लड़ाई लड़ी।
Leave a comment