newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन ने किया वृद्धाश्रम विदुर कुटी पर योग आसन प्राणायाम कार्यक्रम।


बिजनौर। अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 18 नवंबर 2021 के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम विदुर कुटी पर योग, आसन व प्राणायाम का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश कुमार, इंटर नेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाईजेश के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह, आरोग्य भारती के प्रांत अध्यक्ष वैध अजय गर्ग, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाईजेशन के उपाध्यक्ष ओपी राणा,  ओपी शर्मा संरक्षक, डॉक्टर सुनील राजपूत संरक्षक,  मीडिया प्रभारी कैलाश शर्मा, महासचिव सोमदत्त शर्मा, उपाध्यक्ष आनंद स्वरुप, योग शिक्षक रामनाथ सिंह, डॉ. सुखराम, बीना प्रकाश हॉस्पिटल से डॉक्टर जावेद, डॉ. राहत सुल्ताना, उसराह मसूद, वृद्ध आश्रम से अधीक्षिका लक्ष्मी एवं उनके कर्मचारी, वृद्ध सेवा आश्रम से सभी लोगों ने योगासन और प्राणायाम सीखा। इस अवसर पर डॉक्टर ओपी शर्मा ने यज्ञ कराया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव में आहार और विचार दोनों परिवर्तित कर देने चाहिए। अपने मन, शरीर और आत्मा को परमपिता परमाता में लगा देना चाहिए अन्यथा जीवन संघर्ष में रहेगा। दिमाग के अंदर से टॉक्सीन निकलते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव में हमें एक दूसरे की सेवा करनी है। अगर हम किसी की सेवा करेंगे तो वह भी हमारी सेवा करेगा। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक मानव के अंदर परमपिता परमात्मा के दर्शन करने हैं। सबको अपना भाई, अपना पिता, अपनी बहन, अपने दोस्त समझना है।

जब हम किसी की पीड़ा को हरते हैं, तो दूसरा भी हमारी पीड़ा हरता है। वृद्धों की सेवा करना ईश्वर की सेवा करना है। यही मानव का धर्म है। सभी को वृद्ध होना है, मानव की सेवा ही राष्ट्र सेवा है।

Posted in ,

Leave a comment