
बिजनौर। बालावाली घाट पर गंगा स्नान पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री संकित राठी, गंगा स्नान में सदस्यता कैंप के संयोजक मंडल महामंत्री आकाश कुमार रहे। सदस्यता कैंप में गंगा स्नान में आए श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

सदस्यता कैंप में भारतीय जनता पार्टी से सदस्य जिला कार्यकारिणी ओबीसी मोर्चा लाल बहादुर कर्णवाल, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप कश्यप, महिला मोर्चा से विनोद देवी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार, युवा मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष कुमरजीत सिंह, रोहित, मोहित कुमार, ओम कुमार, शुभम कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a comment