अस्पताल में चढ़ा लड्डू गोपाल के टूटे हाथ पर प्लास्टर

हिंदू धर्म में कहा गया है कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। इसकी जीवंत उदाहरण यूपी के आगरा में देखने को मिला है। यहां एक कृष्ण मंदिर में 35 साल से पुजारी लेख सिंह से स्नान कराते समय लड्डू गोपाल का हाथ टूट गया।

इस पर पुजारी बैचेन हो उठे। वो लड्डू गोपाल को टोकरी में बैठाकर भागे-भागे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से गुहार लगाई कि उनके लड्डू गोपाल का हाथ टूट गया है, जल्दी इलाज किया जाए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस पर पुजारी जोर-जोर से रोन लगे। दीवार पर अपना सिर पटकने लगे। काफी मशक्कत के बाद इसके बाद पर्ची कटवाई गई और लड्डू गोपाल की मरहम पट्टी करवाई गई। इसके बाद ही पुजारी वहां से रवाना हुए।

लखनऊ। आगरा से कन्हैया की भक्ति में डूबने का अजब-गजब मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह लड्डू गोपाल को स्नान कराने के दौरान भगवान की प्रतिमा गिर गई और हाथ टूट गया। इस पर पुजारी इतने दुखी हुए कि फूट-फूटकर रोने लगे। खुद ही प्लास्टर चढ़ाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। फिर लड्डू गोपाल को गोद में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उनकी जिद देख खुद सीएमएस ने लड्डू गोपाल का पर्चा बनवाकर अपने हाथों से प्लास्टर किया।

पुजारी लेख सिंह ने करीब 25-30 साल पहले शाहगंज के खासपुरा एरिया के पथवारी मंदिर में लड्डू गोपाल को विराजान किया था। पुजारी उनका अपने बालक की तरह ख्याल रखते। उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे स्नान कराते समय लड्डू गोपाल गिर गए और उनका हाथ टूट गया। उन्होंने खुद खपच्ची बांधी और दर्द का मरहम लगाकर 8 बजे तक भगवान को गोद मे बिठाकर इंतजार किया। इसके बाद 8 बजे ओपीडी खुलते ही वे लड्डू गोपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्लास्टर करवाने के लिए पर्चा बनवाने गए पुजारी को गार्ड ने भी भगा दिया। रोते बिलखते पुजारी को देख स्टाफ ने प्रमुख अधीक्षक को बताया।

हिंदू संगठन के कुछ पदाधिकारी भी पहुंच गए। श्री कृष्ण निवासी आगरा के नाम से पर्चा बनवाया गया। इसके बाद सीएमएस अशोक कुमार अग्रवाल ने अपने केबिन को ऑपरेशन थिएटर बनाया और पुजारी के सामने लड्डू गोपाल का प्लास्टर किया और अपने हाथों से पुजारी को सौंपा। सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि ऐसा मामला उनके सामने पहली बार आया है। पुजारी ने लड्डू गोपाल का इलाज करने की अपील की थी। उन्होंने देखा तो अष्टधातु की प्रतिमा का हाथ टूट गया था। इतनी छोटी प्रतिमा को उन्होंने लकड़ी की खपच्ची की सपोर्ट से पट्‌टी कर दी।

डॉ. अशोक अग्रवाल ने पुजारी से कहा कि अब लड्डू गोपाल को फिर मंदिर ले जाइए और जो भी विधि-विधान होता हो, वह करिए। पुजारी ने भी कहा कि खंडित मूर्ति को मंदिर में नहीं रखा जा सकता है। अब मंदिर में नई मूर्ति लाई जाएगी और उसकी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। यह खबर पूरे ब्रज में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट का कहना था कि जब यह जानकारी हुई तो संगठन के लोग वहां पहुंचे। पुजारी से वार्ता की और फिर लड्डू गोपाल के हाथ में प्लास्टर के बाद पुजारी को भेज दिया।

Published by Sanjay Saxena

पूर्व इंचार्ज/क्राइम रिपोर्टर दैनिक जागरण उरई (जालौन), मेरठ, बिजनौर, धामपुर, मुजफ्फरनगर। पूर्व महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन। अध्यक्ष ऑल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन।

Leave a comment