
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार भारत के संविधान निर्माता एवं दलितों के मसीहा बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत एवं संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने कहा कि संविधान की रचना में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उनके प्रयासों से संविधान में अमीर-गरीब को बराबरी का हक मिला। यह संविधान एक पवित्र दस्तावेज है, जिनमें व्यक्ति के मूल अधिकार सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि हमें संविधान के अनुसार समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के मार्ग पर चलना है। आज ऐसे दल की सत्ता है, जो अम्बेडकर के विचारों से अनभिज्ञ है। इसी कारण समाज में असन्तोष व कलह का वातावरण व्याप्त है। देश और प्रदेश में महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों जनता में व्यापक असंतोष फैल रहा है।

श्रद्धांजलि सभा में सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी चौ. जगदीप सिंह यादव, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी, महेश सिंह लोधी, रूद्र विनायक यादव, लोहिया वािहनी जिलाध्यक्ष शषिलेन्द्र यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाष यादव एवं महासचिव सिद्धार्थ आनन्द, मीडिया प्रभारी रमेष सिंह ‘रवि’, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष एसयू खान भईया जी, विकास यादव, शिवम ‘गोलू’ के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Leave a comment