newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

Punjab में कांग्रेस का CM चेहरा कौन? ऐलान आज शाम 7 बजे! 

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे पर कांग्रेस ने ट्वीट कर एक बड़ा इशारा किया है। अपने ट्विटर हैंडल से शेयर मैसेज में सीएम के चेहरे की आधिकारिक घोषणा के लिए शाम 7 बजे तक का इंतजार करने के लिए कहा गया है। 

कांग्रेस के ट्वीट में पंजाब में मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी और पंजाब अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को डबल विंडो में दिखाया गया है। इस ट्वीट को देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि शाम 7 बजे आलाकमान के द्वारा पंजाब के सीएम फेस के नाम का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही जालंधर में कहा था कि पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ उतरेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सीएम मुख्यमंत्री का नाम ऐलान करने की मांग की थी। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी।

सूत्रों के मुताबिक, सीएम चन्नी के 100 दिन के काम को पार्टी ने चयन का आधार बनाया है। चन्नी के आक्रामक काम की वजह से कांग्रेस की स्थिति ठीक हुई है। कांग्रेस चन्नी को मुख्यमंत्री पद की लड़ाई में इसलिए भी उतार सकती है, क्योंकि वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं और उनके पास कई एकेडमिक डिग्रियां हैं। अपनी साख और आचरण के जरिए बीते कुछ महीनों में उन्होंने पार्टी के एक बड़े तबके के बीच खुद को लोकप्रिय बना लिया है। दलित समुदाय से होने की वजह से सीएम पद पर उनकी दावेदारी और मजबूत हो जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब में दलित घनत्व (2011 की जनगणना के मुताबिक) सबसे अधिक है।

Posted in ,

Leave a comment