
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 66 वां जन्मदिन शनिवार को नगर कार्यालय इंसाफ नगर में केक काटकर बहुत धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष जनाब मुर्तजा अली ने उनकी लंबी उम्र के लिए दुआएं की और भारी मतों से जीत की भी सबने दुआएं की। जन्मदिन के मौके पर बच्चों और तमाम लोगों को लड्डू वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर और प्रदेश के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, हरिशंकर यादव,व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू, डीपी यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट दरुल हसन, खुर्शीद, शमीम सिद्दीकी, आशीष शर्मा, राणा रियाजुद्दीन, सद्दाम सिद्दीकी, पंकज श्रीवास्तव, मोहम्मद कैफ, नाजिया, मोहम्मद फिरोज, अमन मिश्रा, अभय मिश्रा, देवेंद्र शुक्ला, रमेश कुमार, मोहम्मद इमरान, विवेक सिंह, शाहिद सिद्दीकी, जावेद, राष्ट्रीय सलाहकार खालिद इस्लाम, शेख अफजाल, बबलू श्रीवास्तव, सिद्दीकी आदि लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की ।

Leave a comment