newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर। धामपुर तहसील अंतर्गत बास्टा क्षेत्र का एक युवक ग॑गा में डूब गया। वह अपने गांव की एक महिला के अन्तिम संस्कार में शामिल होने अमरोहा गया था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात ग्राम बाड़ीवाला में रामपाल सिंह की पत्नी कमला देवी (55 वर्ष) का निधन हो गया था। गांव निवासी सोमपाल सिंह सैनी (35 वर्ष) पुत्र अमर सिंह शुक्रवार को महिला के अन्तिम संस्कार में शामिल होने देवी पुरा गंगा घाट (अमरोहा) गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान नहाते समय सोमपाल गंगा में डूब गया। साथ के लोगों ने उसे काफी तलाशा और असफल होने पर पुलिस को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही थी। वहीं उसके साथ गए अधिकांश लोग वापस गांव पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि सोमपाल के तीन पुत्रियां व एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Posted in ,

Leave a comment