
हिन्दू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा
संगठन के विस्तार को हुई बैठक
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
बिजनौर। हिन्दू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की बैठक एसडी पुरम नजीबाबाद रोड पर जिलाध्यक्ष भावना पण्डित के निवास स्थान पर हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से रश्मी राजपूत को जिला संगठन मन्त्री महिला प्रकोष्ठ, अनीता शर्मा को जिला प्रवक्ता महिला प्रकोष्ठ, नमिता वर्मा को जिला मन्त्री महिला प्रकोष्ठ, ललिता को मीडिया प्रभारी, दीपा लाम्बा को जिला उपाध्यक्ष, मंजू को उपाध्यक्ष व रश्मि गोयल को जिला कार्यकारिणी सदस्य पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण भी कराई गई। अवधेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को उनके पदों के अनुरूप कार्य प्रणाली पर विस्तार से बताते हुए समाज देश व धर्म के लिए काम करने को कहा। बैठक में जिला प्रभारी अंजू मारवाड़ी, जिला संयोजक वंदना चौधरी, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भावना पण्डित आदि महिला मौजूद रही। बैठक की अध्यक्षता अवधेश शर्मा ने तथा संचालन भावना पण्डित ने किया।
Leave a comment