हर घर तिरंगा के लिए अभियान चला कर प्रेरित कर रहे गौरक्षा वाहिनी व राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी
बिजनौर। भारतीय गौ रक्षा वाहिनी एवं राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी के तत्वाधान में दोनों सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने कई गांवों में घूम कर हर घर तिरंगा राष्ट्रीय कार्यक्रम की जागृति के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया।

भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विकुल मलिक, रावेंद्र सिंह आर्य तथा राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी के शुभम कुमार, सचिन मलिक, अंकुर कुमार आदि के नेतृत्व में दोनों समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने हर घर तिरंगा राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चला रखा है। उन्होंने ग्राम निजामपुर, फतनपुर, गंगोड़ा जट, गंगोड़ा शेख, नयागांव, बैबलपुर, खंडसाल, गुजरपुरा, रसूलपुर आदि में घूम कर ग्रामीणों से संपर्क किया। साथ ही 13 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर अनिवार्य रूप से तिरंगा फहराने का आह्वान किया। ग्रामीणों को बताया कि हर घर तिरंगा फहराना कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत, उनके त्याग, उनके संघर्ष और उनके बलिदान के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्हीं के संघर्ष की बदौलत हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। जनसंपर्क अभियान में शुभम कुमार, विकास मलिक, बबलू सैनी आदि कई युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
Leave a comment