newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

भद्रा काल के बावजूद रक्षा बंधन पर्व की शुरुआत। पहले भगवान को, फिर भाई की कलाई पर राखी बांधकर की  दीर्घायु व भविष्य की मंगलकामना। बहुत से लोग शुक्रवार को बंधवाएंगे राखी।

बिजनौर। भद्रा के बावजूद रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत गुरुवार  को उत्साह के साथ हो गई। बहनों ने पहले भगवान को फिर भाई की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु व उसके भविष्य की मंगलकामना की। भाइयों नेपर भारी भीड़ उमड़ी पड़ी है।सामर्थ्य के अनुसार बहन को उपहार देकर आशीर्वाद लिया।

भद्रा काल को लेकर रक्षा बंधन पर्व की तिथि पर संशय बना रहा। इसके बावजूद बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी। रक्षाबंधन पर श्रवण कुमार की पूजा का महत्व है। घरों के दरवाजे पर श्रवण कुमार की आकृति बनाकर खीर व मिष्ठान से पूजन किया। उसके बाद रक्षाबंधन का पर्व मनाना शुरू किय गया। रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में पिछले कई दिन से काफी रौनक बनी हुई है। जगह जगह लगी राखी की दुकानों, कपड़ों और मिठाई की दुकानों पर भी खासी पर भारी भीड़ उमड़ी पड़ी है। रक्षा बंधन का त्योहार शुक्रवार को भी मनाया जाएगा। कई लोगों ने भद्रा की वजह से गुरुवार को रक्षा बंधन नहीं मनाया और राखी नहीं बंधवाई। वे सभी शुक्रवार को राखी बंधवाएंगे।

Posted in , ,

Leave a comment