स्योहारा पुलिस ने 1560 एलप्रो जॉम नशीली गोलियों के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार।
बिजनौर। नशे के खिलाफ स्योहारा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का असर क्षेत्र में दिखने को मिल रहा है। आम लोग पुलिस को नशा सप्लाई करने वालों के बारे में सूचना दे रहे हैं और इसी जागरूकता अभियान के तहत मिली एक सूचना पर स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को डेढ़ हजार नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सूचना के आधार पर नफीस पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला जुमेरात का बाजार के पास से 720 एलप्रो जॉम की नशीली गोलियों व प्रदीप पुत्र छोटे सिंह निवासी भगवानपुर रैनी के पास से 840 एलप्रो जॉम की नशीली गोलियां बरामद करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नशे की गोलियों का व्यापार करते हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

जागरूकता अभियान का नतीजा- प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में पुलिस आम लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है। इसी का नतीजा है कि इन दोनों आरोपियों को नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।
Leave a comment