
बिजनौर। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जनपद बिजनौर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी का भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले चक्कर रोड निकट मां कालिका मंदिर स्थित “सुपरस्पेशलिटी एवं कैंसर सेंटर हीलर्स हॉस्पिटल” का फीता काट कर उद्घाटन किया।
इसके उपरांत उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पत्रकारों के साथ वार्ता की। उनके साथ पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, धामपुर विधायक अशोक राणा, नहटौर विधायक ओम कुमार, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राठी, एएमसी श्याम बहादुर सिंह, इंजीनियर कपिल देव, जेई नवीन आदि मौजूद रहे। इसके उपरांत उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह के साथ जिला पंचायत कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण और उद्घाटन भी किया।


इससे पहले नूरपुर में पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह के निवास पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया। हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके आते ही आतिशबाजी की। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री महावीर सिंह के पुत्र पुष्पेंद्र शेखावत ने नूरपुर विधानसभा के विकास कार्यों पर प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान भाजपा नेता अंकित जोशी, धामपुर विधायक अशोक राणा, प्रियंकर राणा, मंडल महामंत्री प्रणव मनु गुप्ता, मंडल प्रभारी हरिओम शर्मा, महेंद्र धनोरिया, डॉ दिग्विजय सिंह, डॉक्टर देवरा, डॉक्टर एमपी सिंह, जिला मंत्री नरेश भाटी, मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक चौधरी, राजीव त्यागी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, राजन कंडवाल, मुकेश गुप्ता, मुकुल गुप्ता, कपिल चौधरी, जागेश शर्मा, सभासद संजीव जोशी, सरदार जीवन सिंह, प्रेमपाल सिंह, सरदार हरभजन सिंह, सरदार गुरनाम सिंह, सरदार राजू प्रिंस, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, सीपी सिंह, जुगनू चौधरी, सुनील चौधरी, संदीप जोशी, कमलेश प्रजापति, डॉ शीला राणा, हिमांशु चौधरी आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a comment