
झालू रामलीला मंचन में हुआ परशुराम संवाद
बिजनौर। झालू नगर में रामलीला के तीसरे दिन अहिल्या का उद्धार, तड़का वध, शिव धनुष यज्ञ, परशुराम संवाद का मंचन किया गया।
श्री रामलीला नाटक समाज ने कलाकारों द्वारा मंचन के तीसरे दिन श्री राम द्वारा अहिल्या का उद्धार के बाद ऋषि विश्वामित्र द्वारा यज्ञ करने के उपरांत ताड़का का वध श्रीराम ने किया। वहीं राजा जनक का दूत सीता स्वयंवर का निमंत्रण लेकर ऋषि विश्वामित्र को आमंत्रित करता है। ऋषि विश्वामित्र श्रीराम व लक्ष्मण के साथ जनकपुर पहुंच जाते हैं। राजा जनक की राजसभा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा। धनुष टूटते ही रामलीला मैदान में श्रीराम के जयघोष के नारे जोर-जोर से लगने लगे। तदोपरांत राज्यसभा में परशुराम पहुंच कर भगवान श्रीराम से संवाद किया। परशुराम का संवाद देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित दिखे। मैदान में उपस्थित दर्शको का कलाकारों ने मन मोह लिया।
Leave a comment