बिजनौर। प्रदेश में धान खरीद के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। शनिवार से धान की खरीद शुरू होगी। धान खरीद के लिए बिजनौर जनपद में 24 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं।

01 अक्तूबर से प्रदेश में धान की खरीद शुरू होगी। बिजनौर जनपद में धान का रकबा करीब 55 हजार हेक्टेयर है। धान खरीद शनिवार यानी 1 अक्तूबर से शुरु होगी। अधिकारियों ने धान खरीदने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। 24 क्रय केन्द्र स्थापित कर दिए गए हैं। जिले में पिछले साल धान खरीद का लक्ष्य 50,300 मीट्रिक टन था। लक्ष्य के सापेक्ष 40,328 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस बार लक्ष्य को पूरा करने के लिए अफसरों ने कमर कस ली है। धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने में मुरादाबाद मंडल में बिजनौर चौथे स्थान पर है। पहले स्थान पर रामपुर में 6443 किसानों ने, दूसरे स्थान पर मुरादाबाद में 1292 किसानों ने, तीसरे स्थान पर संभल में 756 किसानों ने, चौथे स्थान पर बिजनौर में 548 किसानों ने तथा पांचवे स्थान पर अमरोहा में 100 किसानों ने पंजीकरण कराया है। एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने बताया कि धान खरीदने के लिए क्रय केन्द्रों पर पूरी तैयारी है। 01 अक्टूबर से जिले में धान की खरीदारी होगी।
Leave a comment