कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव के भदेउना गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई। आधा सैकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, कोरथा गांव निवासी ग्रामीण एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। वहां से लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली पानी भरे में खंती जा गिरी। घटना के बाद भयंकर चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी। इस कारण पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक शवों को बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भेजा गया है। पुलिस ने आसपास से 15 एम्बुलेंस मंगाई हैं। डीएम और एडीजी जोन भी भीतरगांव के लिए रवाना हो गए।

मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे। 27 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है।
Leave a comment