newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष आसिफ रईस व मीडिया प्रभारी बने नसीम अहमद

स्योहारा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का समारोह थाने चौराहे स्थित पीडब्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। इस दौरान आसिफ रईस को व्यापार मंडल अध्यक्ष तथा नसीम अहमद को मीडिया प्रभारी चुना गया। व्यापार मंडल के मुख्यातिथि प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, युवा प्रदेश प्रभारी तस्लीम इदरीसी, पूर्व विधायक पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम उल हसन, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल एक समाज का नहीं बल्कि हर समाज का व्यक्ति इसमें मौजूद है। हम सब को एकजुट होकर व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न को रोकना है। सभी को साथ मिलकर व्यापार के लिए व्यापार के हित में कार्य करना है। अपने संगठन को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल सर्राफ और संचालन आसिफ रईस ने किया। इस मौके पर पश्चिम उत्तर प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कपिल सर्राफ, सत्यकाम विश्नोई, विनीत राजपूत, अलीशा सिद्दीकी, गुलाम नबी आजाद, तस्लीम अहमद इदरीसी, पूर्व विधायक हाजी नईम उल हसन को सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष आसिफ रईस, महामंत्री मोहम्मद शावेज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर,
नसीम अहमद मीडिया प्रभारी, प्रिंस चंद्रा, नौशाद, प्रिंस, फैजान खान, अदनान अंसारी, सुभान अली आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Posted in ,

Leave a comment