पटाखा बनाते हुए धमाके में युवक गंभीर घायल। बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के ईदगाह रोड पर हुआ हादसा।

बिजनौर। पटाखा बनाने के लिए गंधक और पोटाश को मिलाकर पीसते समय हुए विस्फोट में युवक के हाथ के चीथड़े उड़ गए। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के ईदगाह रोड पर गुरुवार दोपहर दिनेश पुत्र मूला सिंह (18) वर्ष घर की छत पर दीपावली के लिए गंधक और पोटाश को पीसकर पटाखा बना रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनेश के दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। धमाके की तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment