
गरीब बेसहारा महिलाओं को ठंड से बचाने को नागरिक सुरक्षा दल ने किया कंबल वितरण
बिजनौर। नागरिक सुरक्षा दल के सौजन्य से काशीराम कॉलोनी की गरीब बेसहारा महिलाओं को ठंड से बचाने हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वूमेन सेल ऑफिसर अर्चना चौधरी ने कई दर्जन गरीब महिलाओं को कंबल वितरण करते हुए कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। गरीब और बेसहारों की मदद से ईश्वर की प्रसन्न होता है। बताते चलें कि नागरिक सुरक्षा दल इससे पूर्व भी समय-समय पर गरीब बेसहारा लोगों के लिए मदद करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन करता रहा है। इसके लिए संगठन की वूमेन सेल ऑफिसर अर्चना चौधरी विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं। शबाना उर्फ गुड़िया, निगत, गुलशन, नूरजहां, धनवती, रीना, विमलेश, रेश्मा आदि उपस्थित रहीं।
Leave a comment